29 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 784

भारतीय सेना के कड़े रुख से घबराया पाकिस्तान, हुआ बातचीत को तैयार

भारतीय सेना के कड़े रुख से घबराया पाकिस्तान

राजेश सोनी | Navpravah.com 

भारत और पाकिस्तान के बीच काफी समय से रिश्ते ख़राब हैं और इन ख़राब रिश्तों का असर सरहद पर लगातार नजर आ रहा है। आए गए दिन पाकिस्तान द्वारा सीमा के रास्ते भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश की जाती है। वहीं, सीमा पर रोजाना दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे के गोलीबारी में शहीद होते हैं। इन्ही सबको देखते हुए पाकिस्तान अब भारत के साथ सरहद पर कामकाजी सीमा पर तनाव कम करने के लिए और विश्वास बहाली के लिए एक डीजीएमओ स्तर की बातचीत के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया में यह खबर ऐसे समय में आई, जब कल ही भारतीय सेना ने सरहद पर पाकिस्तान के 7 सैनिकों को मार गिराया था। वहीं भारतीय सेना, पाकिस्तान सेना की मदद से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को एनकाउंटर कर मार गिराया था। डॉन समाचार पत्र की एक खबर के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कल बैठक में सीनेट की रक्षा समिति को बताया था कि डीजीएमओ की मुलाकात के एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। खबर के अनुसार, अधिकारी ने सीनेटरों को भारतीय संघर्षविराम उल्लंघनों की ताजा प्रवृतियों के बारे में जानकारी दी।

इस बैठक में दोनों देशों के द्वारा नियंत्रण रेखा पर इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों के कैलिबर में कमी है। पाकिस्तान और भारत के डीजीएमओ के बीच अक्सर हॉटलाइन पर संपर्क होता है, लेकिन उनके बीच आखिरी बार आमने-सामने की बैठक करीब चार वर्ष पहले बाघा बॉर्डर पर हुई थी। वहीं भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान की परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले बयान को मूर्खता पूर्ण बताया है और इस बयान की निंदा की है।   
 

2018 के बजट में नहीं बढ़ेगा रेल किराया, हो सकते हैं ये बदलाव

बजट 2018 में रेल किराया बढ़ने की सम्भावना नहीं

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

आम बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 1 फरवरी को वित्त मंत्री बजट पेश करने वाले हैं, इस बजट से सबको बहुत ही उम्मीद है। ये भी माना जा रहा है कि इस बार के बजट में रेलवे को लेकर कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं।

सीएनबीसी आवाज की एक खबर के अनुसार, इस बार के बजट में रेलवे यात्री किराये में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं हैं। इसके अलावा रेलवे की ऑनलाइन टिकट पर सर्विस चार्ज में छूट और मुफ्त इंश्योरेंस की सुविधा जारी रखने का ऐलान भी हो सकता है। इलेक्ट्रिफिकेशन और यात्री सुविधाओं का खासतौर पर सेफ्टी के लिए ज्यादा फंड की व्यवस्था भी की जा सकती है। इससे पहले डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए पिछले बजट में सर्विस चार्ज हटाया गया था।

इस बजट में यात्री सुविधाएं बढ़ाने, स्टेशनों को आधुनिक बनाने पर जोर रह सकता है। बजट में रेलवे को इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए करीब 6000 करोड़ मिल सकते हैं। बजट में लैंड मॉनेटाइजेशन, नॉन-फेयर रेवेन्यू से रेलवे की कमाई बढ़ाने पर जोर होगा। बजट में हादसे रोकने के लिए नए ट्रैक फॉल्ट डिटेक्टर्स खरीदने का एलान हो सकता है।

पहले रेल और आम बजट अलग-अलग पेश होता था, लेकिन पिछले साल रेल बजट को आम बजट में विलय कर दिया गया। राष्ट्रपति ने भारत सरकार नियम, 1961 में संशोधन को मंजूरी दे दी थी। रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा 1924 से शुरू हुई थी।

पुणे में अज्ञात शख्स ने की अंधाधुन्द फायरिंग, 3 लोगों की मौत   

पुणे में हुई फायरिंग

राजेश सोनी | Navpravah.com 

पुणे में आज एक अज्ञात व्यक्ति ने अंधाधुन्द फायरिंग की, जिसमें 3 लोगों की मौत की खबर मिली है। यह घटना पुणे के दौंद इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दौंद इलाके के भीड़-भाड़ वाले इलाके में अचानक एक व्यक्ति ने चौराहे पर फायरिंग शुरू कर दी। 

बता दें कि इस फायरिंग में कई लोगों को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने दो जगहों पर अंधाधुन्द फायरिंग की है। फायरिंग की खबर मिलते ही पुणे पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई है। पुलिस ने घटना स्थल को चारों तरफ से घेर लिया है। वहीं पुलिस ने अब तलाश अभियान भी शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस गोली-बारी करने वाले अज्ञात व्यक्ति की घटना स्थल के सामने की ईमारत में छिपे होने की खबर है। अब तक इस फायरिंग से जुडी इतनी ही खबर प्राप्त हुई है।  

विदित हो कि कुछ दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद में भी आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद से दिल्ली में पुलिस व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए देश भर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतेजाम किये गए हैं, लेकिन आज पुणे में इस प्रकार की घटना के बाद कहीं न कहीं देश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

बालिग जोड़ों के प्रेम विवाह को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने लिया बड़ा फैसला

अयोध्या मामले में 14 मार्च को होगी सुनवाई

राजेश सोनी | Navpravah.com 

सर्वोच्च न्यायालय ने आज बालिग जोड़े के प्रेम विवाह को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि खाप पंचायतें अब बालिग जोड़े को प्रेम विवाह करने से नहीं रोक सकती हैं। सर्वोच्च न्यायलय ने कहा कि अब कोई भी बालिग पुरुष या महिला अपनी इच्छा से शादी कर सकते हैं और इसमें कोई खाप पंचायत दखल नहीं कर सकता है।

मुख्यन्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायाधीश ए एम खानविलकर और न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों पर खाप पंचायतों द्वारा किए जाने वाले अत्याचार के लिए केंद्र की मोदी सरकार पर फटकार लगाई है। सर्वोच्च न्यायालय का मानना है कि बालिग जोड़ों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में केंद्र सरकार अब तक विफल रही है।

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति महिला या पुरुष अपने पसंद के किसी भी व्यक्ति से शादी कर सकते हैं। खाप पंचायतें इन शादियों पर सवाल नहीं खड़ा कर सकती है। सर्वोच्च न्यायलय ने अंतर-जातीय विवाह करने वाले जोड़ों के खिलाफ खाप पंचायतें या ऐसे किसी भी संगठन द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों को पूरी तरह से गैर-क़ानूनी माना जाएगा। अगर केंद्र सरकार ऐसे खाप पंचायतों को प्रतिबंधित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाती है, तो अदालत इसमें दखल देगी।  

भंसाली पर टूटा पहाड़, ‘पद्मावत’ हरियाणा में भी बैन

पद्मावत हरियाणा में भी बैन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर आए दिन विवाद बढ़ते जा रहे हैं। अब हरियाणा में भी फिल्म पद्मावत पर रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि यह फिल्म हरियाणा से पहले गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बैन की जा चुकी है। इस फिल्म को देश भर में 25 जनवरी को रिलीज़ किया जायेगा।  

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती शुरुआती दौर से ही विवादों में घिरी हुई है, जिसके चलते फिल्म पद्मावत की बॉक्स ऑफिस पर 25 प्रतिशत कमाई घटनी तय है। बता दें कि राजस्थान में 5-6%, गुजरात में 10-11% और मध्य प्रदेश का योगदान पूरे देश के बॉक्स ऑफिस राजस्व का 4-5% है। इन राज्यों में बैन को देखते हुए फिल्म की 25 प्रतिशत कमाई पर असर हो सकता है। 

इससे पहले फिल्म का नाम बदलने और दीपिका पादुकोण के विवादास्पद घूमर नृत्य में बदलाव समेत कुछ अन्य बदलावों के बाद सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिलीज की अनुमति दे दी थी। देश भर में पद्मावत को 25 जनवरी को रिलीज किया जाना है। बता दें कि सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी और राजपूत रानी पद्मावती की ऐतिहासिक कथा पर आधारित इस फिल्म का राजपूत करणी सेना समेत कई संगठन विरोध कर रहे हैं। करणी सेना ने तो इसे प्रदर्शित करने पर सिनेमा घरों पर हिंसक प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। 

केंद्र सरकार ने खत्म की हज सब्सिडी, 1 लाख 75 हजार यात्री जाएंगे हज 

हज सब्सिडी पर लगी रोक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

इस समय बड़ी खबर आ रही है कि हज यात्रियों को हज यात्रा करने के लिए सरकार इस बार सब्सिडी नहीं मुहैया कराएगी। जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष हज यात्रा के लिए लगभग 1 लाख 75 हजार श्रद्धालू जा सकते हैं। इससे पहले श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा हज यात्रा करने के लिए सब्सिडी मुहैया कराई जाती थी, लेकिन इस वर्ष हज यात्रा करने वाले यात्रियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि हज सब्सिडी खत्म करने का निर्देश सर्वोच्च न्यायालय ने साल 2012 में दिया था। जिस पर अमल के लिए 6 सदस्यों की एक समिति भी बनाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, हज यात्रियों को सब्सिडी न देकर सरकार इनके पैसों का उपयोग अल्पसंख्यकों के शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी करने के लिए करना चाहती है। हज यात्रा को दी जाने वाले सब्सिडी का खर्च प्रति वर्ष करीब 650 करोड़ होता है।

ऐसा कहा जा रहा था कि सब्सिडी खत्म होने के बाद हज यात्रियों पर बोझ बढ़ेगा, लेकिन केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने भरोसा दिलाया था कि वे इस सिलसिले में सऊदी अरब सरकार से बात करेंगे, ताकि हज यात्रियों को तकलीफ का सामना न करना पड़े।   

CJI दीपक मिश्रा ने की सर्वोच्च न्यायालय के नाराज़ न्यायाधीशों से मुलाकात 

CJI दीपक मिश्रा ने की न्यायाधीशों से मुलाकात

राजेश सोनी | Navpravah.com 

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सीजेआई दीपक मिश्रा ने उनपर आरोप लगाने वाले सर्वोच्च न्यायालय के चारो न्यायाधीशों से मुलाकात की है। इन सभी न्यायाधीशों के बीच मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली है। आज सुबह अटॉर्नी जनरल के.के वेणुगोपाल अपने बयान से पलट गए और कहा कि अब भी न्यायिक व्यवस्था पर संकट है। वहीं कल सोमवार को जज विवाद में मध्यस्ता कर रहे अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा था कि कोर्ट में काम ठीक से जारी है और अब विवाद नहीं है।

बता दें की सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, इस बैठक में मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के साथ न्यायाधीश ए.के.सिकरी समेत अन्य दो न्यायाधीश और मौजूद रहें। वहीं अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा कि अभी पूरे तरीके से विवाद सुलझने के लिए 2 से 3 दिन और लग जाएंगे। इससे पहले अटॉर्नी जनरल के.के. वेणु गोपाल ने भी इन चारों न्यायाधीशों से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि 4 न्यायाधीशों ने कुछ दिन पहले एक ऐतिहासिक प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इन 4 न्यायाधीशों ने सर्वोच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के काम पर सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में पिछले 2 से 3 महीनों से काम बराबर से नहीं चल रहा है और इसी वजह से हमें मजबूरन देश की जनता की सामने आना पड़ा।  

राम गोपाल वर्मा ने किया ‘गॉड सेक्स और ट्रुथ’ का ट्रेलर  रिलीज़ 

गॉड सेक्स और ट्रुथ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

रिद्धम ठाकुर | Navpravah.com 

बॉलीवुड डॉयरेक्टर रामगोपाल वर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ को लेकर सुर्खियों में हैं। राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म से पोर्न स्टार मिया मालकोवा को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला है। उनकी इस फिल्म में अमेरिका की पोर्न स्टार मिया मालकोवा नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का ट्रेलर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि पेश है फिल्म ‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ का ट्रेलर। फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

राम गोपाल की इस फिल्म के जरिए पोर्न स्टार मिया मालकोवा पहली बार बॉलीवुड जगत में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में मिया मालकोवा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। बता दें कि ‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ एक ऐसा वीडियो है, जिसमें मिया मालकोवा सेक्स के बारे में बातें करती नजर आ रहीं हैं और बताती हैं कि इसके क्या मायने हैं।

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट के ज़रिये बताया कि इसे शूट करना उनकी लाइफ का अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि मैनें कभी सनी लियोनी के साथ काम नहीं किया, लेकिन मैं गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ की शूटिंग के अनुभव को कभी नहीं भूल सकता। रामगोपाल वर्मा ने कहा है कि मिया, सनी लियोनी के बाद दूसरी अडल्ट ऐक्ट्रेस हैं, जिनके साथ किसी फीचर फिल्म निर्माता ने काम किया है। 

‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ न ही कोई फिल्म है, न शॉर्ट फिल्म है और न ही कोई वेब सीरीज़ है। बल्कि यह एक ऐसा वीडियो है, जिसमें मिया मालकोवा सिर्फ सेक्स के बारे में बातें करती हैं और बताती हैं कि उनके लिए इसके क्या मायने हैं। तो मिया मालकोवा का यह पूरा वीडियो आप 26 जनवरी को देख सकेंगे।

ई-वे बिल का आज से शुरू होगा ट्रायल, कारोबारियों को होगा इससे फायदा

ई-वे बिल का ट्रायल शुरू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

ई-वे बिल का आज से ट्रायल रन शुरू हो गया है। ट्रेडर्स और कारोबारियों की सुविधाओं को देखते हुए जीएसटी की तरह ई-वे बिल इश्यू न हो, इसके मद्देनजर सरकार ने ई-वे बिल में कई ऐसे फीचर एड किए हैं, जिससे कारोबारियों के लिए ई-बिल जनरेट करना और उस ट्रैक करना आसान हो जाएगा।

ई-वे बिल के लिए जीएसटीएन पोर्टल से अलग वेबसाइट बनाई है। कल से देश भर के सभी कारोबारी और ट्रेडर्स इस वेबसाइट पर ई-वे बिल जनरेट कर पाएंगे। कारोबारियों और ट्रांसपोटर्स को कोई भी टैक्स ऑफिस या चेक पोस्ट पर जाने की जरूर नहीं होगी। ई-वे बिल इलेक्ट्रॉनिकली स्वयं कारोबारी निकाल पाएंगे।

कारोबारी ऑफलाइन भी एसएमएस के जरिए ई-वे बिन बनवा सकेंगे। 1 फरवरी से देश भर में ई-वे बिल लागू होगा। अब देश भर में 50 हजार रुपए से अधिक के माल को ट्रांसपोर्ट करने के लिए ई-वे बिल लेना अनिवार्य होगा। सरकार ने ई-वे बिल का ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए भी कारोबारी ई-वे बिल जनरेट कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड कर अपनी डिटेल और जीएसटीआईएन नंबर रजिस्टर करना होगा।

ई-वे बिल की वेबसाइट पर ट्रांसपोर्टर्स, वेयर हाउस ओनर, गोदाम और कोल्ड स्टोरेज हाउस को रजिस्ट्रेशन अलग से कराना होगा। वेबसाइट पर जाकर ट्रांसपोर्टर्स को ऑफिस, अपनी, कारोबार और ट्रक की डिटेल भरनी होगी और फॉर्म भरने के बाद इन कारोबारियों का लॉग इन जनरेट होगा।

तोगड़िया से अस्पताल जाकर मिले हार्दिक पटेल, कहा, “अमित शाह और मोदी रच रहे हैं साजिश”

प्रवीण तोगड़िया से मिले हार्दिक पटेल

राजेश सोनी | Navpravah.com 

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आज विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया से मुलाकात की है। हार्दिक पटेल ने तोगड़िया से  मुलाकात के बाद पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला है। हार्दिक पटेल ने कहा कि मोदी और अमित शाह तोगड़िया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा तोगड़िया को राम मंदिर पर बोलने से रोक रही है। हार्दिक ने आगे कहा कि गुजरात पुलिस और प्रशासन लोगों के संवैधानिक हक को छीनने की कोशिश कर रही है और यह बेहद दुखद है। मैं प्रवीण तोगड़िया के साथ हूँ, भले ही हमारे मत अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मन हमारे एक ही हैं। 

आगे उन्होंने कहा कि आरएसएस विश्व हिंदू परिषद के चयन प्रक्रिया में दखल अंदाजी कर रहा है। आरएसएस प्रवीण भाई के खिलाफ है और इसी वजह से वह खतरे में हैं। वहीं गुजरात के पूर्व डीजी बंजारा ने आज अस्पताल जाकर तोगड़िया से मुलाकात की। तोगड़िया से हार्दिक के मुलाकात के बाद यह तस्वीर साफ़ हो रही है कि राजनीति में दुश्मन के दुश्मन दोस्त हो जाते हैं।

विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया की सोमवार को लापता होने की खबर आई थी, जिसके 12 घंटे के बाद वे अहमदबाद के एक अस्पताल में बेहोशी के हालत में मिले। होश में आने के बाद आज प्रवीण तोगड़िया ने भावुक अवस्था में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने सीधे-सीधे केंद्र के मोदी सरकार पर हमला बोला है। तोगड़िया ने कहा कि वह हिन्दुओं की ओर से प्रमुखता से आवाज उठा रहे हैं, इसलिए कुछ वक़्त से उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।