29 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 783

कांग्रेस के चार में से तीन बंगले छीनने की तैयारी में है केंद्र सरकार

कांग्रेस के बंगलों पर नोटिस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

केंद्र सरकार के एक ऑर्डर के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली के लुटियंस इलाके में केंद्र सरकार ने कांग्रेस से 4 में से 3 बंगले वापस लेने की तैयारी शुरू कर दी है। बंग्ला खाली करने के लिए सरकार ने 24 अक्टूबर तक का समय दिया है। ये जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक प्रतिष्ठित अखबार को दी है। अधिकारी ने आगे बताया कि कांग्रेस ने दोबारा सभी चार बंगलों की लीज बढ़ाने की मांग की है। लेकिन सिर्फ 24 अकबर रोड के ऑफिस के लिए यह अनुमति दी जाएगी।

बता दें कि सरकारी पॉलिसी के अनुसार कांग्रेस को लीज पर मिले यह बंगले 2013 तक ही खाली करने थे। लेकिन कांग्रेस ने लीज की अवधि बढ़वा ली थी, जिसके बाद कांग्रेस को यह बंगला खाली करने के लिए 2018 तक समय दिया गया था और अब यह समय खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स ने कैबिनेट कमेटी ऑन अकॉमडेशन के पास एक नोटिस भेजकर कांग्रेस को तुरंत बंगले खाली करने को कहा है।

इसमें 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय, 5 रायसीना रोड इंडियन यूथ कांग्रेस का कार्यालय और CII/109 चाणक्यपुरी को खाली करने को कहा है। नोट में आगे कहा गया है कि कांग्रेस को इन बंगलों को खाली करने के लिए अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। 24 अकबर रोड पर कांग्रेस का साल 1976 से मुख्यालय है। नियमों के अनुसार एक पार्टी को अपने कार्यालय के निर्माण के लिए तीन साल का समय दिया जाता है। इसके बाद इमारत को खाली करना होता है। 

अहमदाबाद पहुँचे इजराइली पीएम नेतन्याहू ने उड़ाई पतंग और चलाया चरखा

इसरायली पीएम और पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया रोड शो

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

इसरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू आज गुजरात के अहमदाबाद शहर पहुंचे है। उनका विमान आज सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर गुजरात के सीएम विजय रूपानी मौजूद रहे। उन्होंने पीएम मोदी के साथ हवाई अड्डे से लेकर साबरमती आश्रम तक 8 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था।

उन्होंने साबरमती आश्रम पहुंचकर पहले पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रदांजलि दी। उसके बाद पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने साबरमती आश्रम में रखे बापू के चरखे को भी चलाया था। उसके बाद पीएम मोदी इसरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पतंगबाजी का भी लुफ्त उठाया। उन्होंने और उनकी पत्नी सारा ने भी उनके साथ पतंगबाजी की।

दोनों नेता बाद में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे देव धोलेरा गांव के निकट स्थापित स्टार्ट अप उद्यमियों को प्रशिक्षित करने तथा नवाचार यानी इनोवेशन को बढ़ावा देने वाली आइ-क्रियेट संस्था का औपचारिक उद्घाटन करेंगे, फिर एक स्टार्ट अप प्रदर्शनी में भाग लेंगे। दोनो स्टार्ट अप के सीईओ तथा नवाचार करने वालों से मिलेंगे। वे वीडियो लिंक के जरिये बनासकांठा के सुईगाम तालुका को पानी का खारापन मिटाने वाले एक सचल वैन भी समर्पित करेंगे और दोनो संबोधन भी करेंगे। कल नेतन्याहू मुंबई पहुंचेंग और वहीं मुंबई हमले के पीड़ित बेबी  मोशे पहले से मुंबई पहुंच चुके हैं, उनसे मुलाकात करेंगे।
 

कानपुर के एक बिल्डर के पास से बरामद हुआ पुराने नोटों का बिस्तर

बिल्डर के पास से बरामद हुए पुराने नोटों के बंडल

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

काला धन जब्त करने के लिए नोटबंदी की गई थी, पर उत्तर प्रदेश के कानपुर में तो एक बिल्डर के पास इतने पुराने नोट मिले हैं, जिनका उपयोग वह बिस्तर के तौर पर करता था। नोटबंदी के बाद पुराने नोटों की बड़ी बरामदगी की यह दूसरी घटना है। कानपुर के पहले मेरठ के एक बिल्डर से भी नोटों का जखीरा बरामद हुआ था।

NIA और यूपी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करके कानपुर के एक बिल्डर आनंद खत्री के ठिकानों पर कल छापा मारा और 96 करोड़ 62 लाख के पुराने नोट बरामद किये। NIA और यूपी पुलिस ने साथ मिलकर बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की और उसके घर से पुराने नोटों के तीन बिस्तर बरामद किए हैं। इन नोटों के बिस्तरों का इस्तेमाल सोने के लिए किया जाता था।

कानपुर के एसएसपी एके मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद बिल्डर आनंद खत्री के घर छापा मारा गया था। नोटों की बरामदगी को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

पाक पीएम ने की आतंकी हाफिज़ की प्रशंसा, कहा, “हाफिज़ साहब के खिलाफ कोई केस नहीं”

पाक पीएम नें की आतंकी हाफ़िज़ की प्रशंसा

राजेश सोनी | Navpravah.com 

आतंकी संगठन जमात उल दावा प्रमुख और दुनिया का मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद पर पाकिस्तान सरकार कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रही है। पाकिस्तान के पीएम शाहिद अब्बासी आतंकी हाफिज की प्रशंसा करते हुए उसे साहब बोलकर संबोधित कर रहे हैं। पीएम शाहिद अब्बासी ने कहा कि हाफिज सईद साहब के खिलाफ पाकिस्तान में कोई केस नहीं है।

एक तरफ पाकिस्तान के आतंकी हाफिज सईद से पूरी दुनिया परेशान है। अमेरिका और भारत समेत पूरी दुनिया ने पाकिस्तान को आतंकवादीयों का साथ देने के लिए फटकार लगा चुकी है, फिर भी पाकिस्तान की सरकार और प्रधानमंत्री आतंकियों के प्रशंसा के कसीदे पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान के पीएम शाहिद अब्बासी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान में हाफिज सईद के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं है। अब्बासी ने आतंकी सईद के लिए ‘साहब’ का इस्तेमाल करते हुए कहा कि भले ही दुनिया कुछ भी कहे, लेकिन पाकिस्तान में हाफिज सईद साहब के खिलाफ कहीं कोई मामला दर्ज नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अमेरिका पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख ना अपनाने का आरोप लगाते हुए, पाक पर आर्थिक कार्रवाई कर चुका है। अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद को रोक दिया था। आतंकी हाफिज पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम भी घोषित कर रखा है। माना जाता है कि पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद को प्रधानमंत्री से ज्यादा सुरक्षा मुहैया कराई गई है। वहीं आतंकी  हाफिज़ सईद एक राजनीतिक संगठन बनाकर पाकिस्तान की राजनीति में आने की तैयारी कर रहा है।

अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

पीरियड्स के दौरान अपनाएं ये नुस्खें

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

महिलाओं को पीरियड्स को लेकर अक्सर समस्या होती है कि वो समय पर मासिक धर्म नही होती हैं। ज्यादातर स्त्रियों को महीने में एक बार पीरियड्स आते हैं और माहवारी के बीच में अंतराल 28 दिन का होता है पर ये 20 से 35 दिन तक हो सकता है, सबका अलग होता है।

एक अध्ययन के अनुसार 5 में से 3 लड़कियां इससे परेशान हैं। समय पर पीरियड्स ना आने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर कम उम्र की लड़की को लम्बे समय तक यह समस्या रहे, तो आगे चलकर माँ बनने के सुख से वंचित रह सकती है।

अनियमित माहवारी के कारण–

1. ज्यादा मानसिक तनाव में रहना
2. थाइरोइड जैसे हार्मोन संबधित समस्या होना
3. शुगर एनीमिया जैसे बीमारियों से ग्रसित होना भी इसका एक कारण हो सकता है
4. वजन ज्यादा होने से भी पीरीयड्स समय से नही होते
5. भरपूर खानपान ना होना, खाने में पौषक तत्वों की कमी होना

माहवारी (मासिक धर्म) जल्दी लाने के घरेलु नुस्खे –

1. अदरक- अदरक को छोटे टुकडो में काट लें और उसमे थोड़ा पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए गरम करें, स्वाद के लिए थोड़ा चीनी भी मिला लें, अब इस मिश्रण को गरम ही सेवन करें।

2. चुकंदर- चुकंदर में कई जरूरी पोषक तत्व और आयरन, फॉलिक एसिड आदि पाए जाते हैं, जो अनियमित मासिक धर्म को नियमित करने में कारगर साबित होते हैं।

3. हल्दी- हल्दी स्त्रियों में हार्मोन संतुलन बनाये रखने में मददगार होता है, जिससे माहवारी समय पर लाने में सहायक है। एक चौथाई चमच्च हल्दी पावडर में उतना ही शहद मिलाकर रोजाना एक बार सेवन करें।

4. करेला- करेला अनियमित महावारी रोकने में काफी प्रभावी है। करेले के छोटे टुकड़े करके मिक्सी में डाल कर उसका जूस निकल लें, अब उसमें एक चमच्च चीनी मिलाकर पियें।

5. कच्चा पपीता- प्रतिदिन एक बार कच्चे पपीते का जूस बना कर पियें। ये घरेलु नुस्खा आप कुछ महीनो तक करें, पर पीरियड्स के दौरान ये नुस्खा मत करें।

6. इमली या खट्टे खाद्य पदार्थ- इमली जैसे खट्टे खाद्य पदार्थ अपनी लाइफ में शामिल किए जा सकते हैं। इमली को चीनी के साथ पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब इसमें नमक, चीनी और पीसा हुआ जीरा पाउडर मिलाएं, इस टेस्टी और कारगर ड्रिंक को दो दिन में एक बार लें। 

नॉन वेज खाने वाले छात्र अलग रखें अपनी थाली -IIT बॉम्बे

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

IIT बांबे में मांसाहारी छात्रों के लिए अजीब आदेश आया है। एक छात्रावास के छात्रों को एक ईमेल  भेजकर कहा गया कि वे मांसाहारी भोजन के लिए भोजनालय में अलग प्लेटों का प्रयोग करें।

इस ईमेल के बाद संस्थान में विवाद पैदा हो गया है।ईमेल में कहा गया है कि मांसाहारी भोजन करने वाले सभी छात्रों से आग्रह किया जाता है कि वे कृपया ट्रे जैसी उन प्लेटों का प्रयोग करें जो रात्रिभोज के समय विशेष रूप से मांसाहारी व्यंजनों के लिए ही हैं। कृपया मांसाहारी व्यंजनों के लिए मुख्य प्लेटों का प्रयोग नहीं किया जाए।

यह ईमेल हॉस्टल 11 मेस के प्रशासक ने भेजी है। कुछ शाकाहारी छात्रों ने दोनों तरह की थाली के मिलने की शिकायत की थी, इसके बाद यह मेल भेजा गया है। 

एचटी मीडिया के मुताबिक, होस्टल की मेस काउंसिल ने कहा है कि यह मेल सिर्फ छात्रों को दोबारा याद दिलाने के लिए भेजा गया है। नियम तो पहले से ही बने हुए हैं, हालांकि कुछ छात्रों ने इस नियम की आलोचना की है, जबकि कुछ छात्रों का कहना है कि यह नियम पहले से ही हैं।

स्टूडेन्ट काउंसिल की महासचिव रितिका वर्मा ने मीडिया से बताया कि यह कोई नया नियम नहीं है।यहां हमेशा से वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन्स के लिए अलग-अलग तरह की थाली रही है। हाल के दिनों में कुछ स्टूडेन्ट्स ने बताया कि सब एक ही प्लेट्स में वेज और नॉन वेज दोनों खाना खा रहे हैं, इसलिए सबको फिर से याद दिलाने के लिए ही मेल भेजा गया है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

पूंछ में पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग, भारतीय कप्तान घायल।

दूसरी बेंच के पास भेजा जा सकता है जज लोया का केस।

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में लगी आग, कोई हताहत नहीं।

अहमदाबाद में आज मोदी-नेतन्याहू करेंगे मेगा शो, जाएंगे साबरमती आश्रम।

आधार की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई।

दिल्ली में कोहरे से आम जन का बुरा हाल, विजिबिलिटी बेहद कम।

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश, संविधान पीठ आज करेगी सुनवाई।

पद्मावत के खिलाफ चित्तौड़गढ़ में प्रदर्शन करेगी करनी सेना।

सेंचुरियन टेस्ट में भारत पर एक और हार का संकट, 35 रन पर खोये 3 विकेट, 252 रनों की ज़रूरत और।

उत्तर कोरिया की ताकत से डर गया है अमेरिका, कुत्ते जैसा हाल है -किम जोंग

मुकेश अंबानी पश्चिम बंगाल में 5,000 करोड़ रुपए का करेगें निवेश

रिलायंस करेगा पश्चिम बंगाल में 5000 करोड़ का निवेश

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज कहा कि उनकी कंपनी पश्चिम बंगाल में पेट्रोलियम और खुदरा कारोबार में 5,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय ‘बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन’ में अंबानी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने कहा कि यह निवेश अगले तीन साल में होगा। साथ ही मोबाइल फोन और सेट टॉप बॉक्स के विनिर्माण के जरिए इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि आरआईएल पश्चिम बंगाल में दूरसंचार कारोबार में 15,000 करोड़ का निवेश कर चुका है और ये सब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में अनुकूल कारोबारी माहौल से यह संभव हुआ है। इससे पहले खबर आई थी कि रिलायंस बिटकॉइन की तरह अपनी क्रिप्टोकरेंसी लाने का प्लान कर रहा है। इस क्रिप्टोकरेंसी का नाम जियो कॉइन रखा जाएगा और सूत्रों के अनुसार, इस अहम प्रोजेक्ट का नेतृत्व मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी करेंगे।

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के नेतृत्व में बनने वाली टीम क्रिप्टोकरेंसी के लिए जरूरी ब्लॉकचेन का निर्माण करेगी और उसके तकनीकी पहलुओं पर निगाह रखेगी। पिछले दिनों एक अखबार ने दावा किया था कि बच्चन फैमिली ने करीब ढाई साल पहले मई 2015 में बिटकॉइन में 1.6 करोड़ रुपए का निवेश किया था, जिसकी कीमत अब 114 करोड़ रुपए हो चुकी है। इस खबर के आने के बाद लोगों का रुझान बिटकॉइन की तरफ बढ़ गया था।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

केंद्र सरकार ने हज यात्रा पर दी जाने वाली सब्सिडी की खत्म, शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में करेगी पैसों का इस्तेमाल।

इजराइल के पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने आज किया ताजमहल का दीदार।

मुंबई 26/11 हमले का पीड़ित इसरायली बच्चा मोशे आज मुंबई पहुंचा, हमले में खोया था माँ-बाप को।

CJI दीपक मिश्रा ने नाराज न्यायाधीशों से की मुलाकात, 15 मिनट तक चली मुलाकात।

भावुक हुए विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा, ”मेरे एनकाउंटर की साजिश रची जा रही है।”

मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा, मार्शल ने आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा को सदन से निकाला बाहर।

हमारे संगठन ने बेनजीर की हत्या की, क्योंकि उन्होंने अमेरिका के साथ कथित रूप से मुजाहिदीन के खिलाफ सहयोग की योजना बनाई -पाकिस्तान तालिबान

काबुल के भारतीय दूतावास पर गिरा रॉकेट, किसीके हताहत होने की खबर नहीं।

दिसंबर तक पूरा बंगाल रिलायंस जियो के दायरे में होगा, कंपनी राज्य में पांच हजार करोड़ रुपये की निवेश करेगी -मुकेश अंबानी 

सेंचुरीयन टेस्ट: साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 258 रनों पर सिमटी, भारत को जीत के लिए 287 रनों की दरकार।  

अब प्राइवेट मेडिकल स्टोर भी देंगे टीबी की मुफ्त दवाई!

टीबी से रोकथाम

पारुल पांडेय । Navpravah.com

टीबी के मरीजों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने और इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाए बना रही है। इसी कड़ी में अब 22 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग और देश के सभी प्राइवेट केमिस्ट संगठनों की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में प्राइवेट केमिस्ट टीबी के मरीजों को मुफ्त दवाएं दें,  इसपर निर्णय लिया जाएगा।

यह निर्णय होने से अब सरकारी डॉट्स सेंटर्स के अनुसार प्राइवेट केमिस्ट्स में भी मरीजों को मुफ्त दवाएं मिलेंगी। केंद्र सरकार देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए कई कोशिशें कर रही है, जिसके लिए कई योजनाए तैयार की जा रही हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखते हुए टीबी मुहिम पर पुरजोर काम करने की सूचना दी थी।   

इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार अपना एक कदम आगे बढ़ा रही है। अब प्राइवेट दवा विक्रेताओं से टीबी की मुफ्त दवाएं लोगों को मिल सकती हैं। आनेवाली 22 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग और देशभर के सभी केमिस्ट संगठनों की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में टीबी के मरीजों को मुफ्त दवाएं लेने पर फैसला लिया जाएगा।  

pc: emtv.com

इस मामले में नवप्रवाह डॉट कॉम से बात करते हुए इंडियन फार्मास्युटिकल असोसिएशन के कोषाध्यक्ष संतोष घोडींडे ने बताया कि “टीबी के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी को एकसाथ मिलकर काम करना चाहिए। फार्मासिस्ट और प्राइवेट डाक्टरों को ‘डॉट्स प्रोवाइडर’ के तौर पर काम करने का मौका मिलने से मरीजों  को इसका बहुत लाभ मिलेगा। घर के नज़दीक काउंसलिंग और दवाएं मिलने से मरीजों की समस्याएं खत्म होंगी। 

इन बीमारी में लोगों को कैसे अपनी दवाइयां लेनी है और कैसे सावधानी बरतें, कैसा डायट अपनाए जैसे कई सवालों पर ट्रेनिंग दवाई विक्रेताओं को दी जा रही है। यह ट्रेनिंग मुंबई सहित नई मुंबई, भिवंडी, चेंबूर, गोवंडी, पनवेल, महाड़ और महाराष्ट्र के कई जिलों में दी जा रही है। इतना ही नहीं मरीजों को ट्रैक करने के लिए सरकारी डॉट्स केंद्रों से आनेवाली दवा के बॉक्स पर मरीज का नाम और नंबर और पता लिख लिया जाता है। जिससे कोर्स रुक न पाए और मरीज तक सही समय पर दवा पहुँच पाए। 

सरकार की इस योजना के बारे में टीबी विभाग के उपमहानिर्देशक डॉ. सुनील खपरडे ने बताया कि टीबी के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा दवाई उत्पादक कंपनियों और दवाई विक्रेताओं से चर्चा चल रही है। सभी केमिस्टों को मुफ्त दवाइयां दी जाए या नहीं, इसपर अबतक कोई निर्णय हुआ नहीं है, विचार चल रहा है, लेकिन शुरुआती चरण में हम 2 से 3 राज्यों में यह योजना शुरू करेंगे।