29 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 770

शिवसेना ने किया साफ, “2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अकेले”

२०१९ में शिवसेना अकेले लड़ेगी चुनाव

राजेश सोनी | Navpravah.com

शिवसेना ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बड़ा फैसला लिया है। शिवसेना ने कहा कि अगले 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। शिवसेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा से अलग चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था। संजय राउत के इस प्रस्ताव को पार्टी ने सर्वसम्मति से मान लिया।

शिवसेना का मानना है कि बीजेपी के साथ होने से पिछले तीन साल में उसका मनोबल गिरा है। शिवसेना ने ऐलान किया है कि वह न सिर्फ अगले लोकसभा चुनाव, बल्कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी अकेले मैदान में जाएगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद से ही दोनों पार्टी के बीच फासले बढ़ चुके है। शिवसेना केंद्र की मोदी सरकार पर कोई भी निशाना साधने के मौके नहीं छोड़ती है। वहीं मुख्यमंत्री फड़णवीस पर शिवसेना काफी समय से हमलावर बनी हुई है। 

केंद्र की बात करें तो शिवसेना ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का समर्थन किया था। इन चुनावों में राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी ने 23 सीटों पर कब्जा किया था। राज्यसभा में शिवसेना के तीन सांसद है। वहीं महाराष्ट्र के विधानसभा में 63 सीटों के साथ शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। शिवसेना सीमा पर जवान के शहादत और राज्य में किसान आत्महत्या को लेकर भाजपा सरकार से नाखुश है।

प्रमोशन के लिए DU पहुंचे अक्षय कुमार, थामा ABVP का झंडा, हुई खिंचाई

अक्षय ने थामा ABVP का झंडा, हुई खिंचाई

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com 

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रमोशन जुटे हैं। इसी सिलसिले में वे सोमवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां पर उन्होंने वुमन मैराथन का समर्थन किया और अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा ”ये महिलाएं, महिला सशक्तिकरण’ को आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही टैक्स फ्री सेनेटरी पैड के लिए दौड़ रही हैं।”

इस मैराथन की एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें वे भारतीय जनता पार्टी की स्टुडेंट विंग एबीवीपी का झंडा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। अक्षय के हाथ में झंडा देखकर ट्विटर पर लोग उन्हें राजनीति से दूर होने की सलाह दे रहे हैं, तो कोई उनका मजाक बना रहा है।

इसी पर अक्षय से कई लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं, कई लोग उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस कदम पर तंज कसते हुए वेलकम इन पॉलिटिक्स भी लिखा है।

किसी ने उनकी कनाडा की नागरिकता को इश्यू बनाया है, तो कई उन्हें ‘फ्लॉपमैन’ कह रहे हैं। अक्षय की फिल्म ‘पैडमैन’ 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, इसमें उनके साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे नजर आएंगी।

SC ने राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की पुर्नविचार याचिका की रद्द, 25 जनवरी को ही रिलीज़ होगी पद्मावत

Supreme Court

राजेश सोनी | Navpravah.com

सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ दिन पहले फिल्म पद्मावत पर से हर राज्य में से बैन हटा दिया था। इसपर राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में पुर्नविचार याचिका दायर की थी।लेकिन,सर्वोच्च न्यायालय ने दोनों राज्य सरकारों की पूर्ण विचार याचिका को रद्द कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद फ़िल्म पद्मावत अब अपने निर्धारित तिथि पर ही रिलीज़ होगी।

सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद अब सभी राज्य सरकारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि फ़िल्म पद्मावत के रिलीज के बाद राज्य भर में कानून व्यवस्था सामान्य बनाए रखनी की होगी। देशभर में क्षत्रिय समाज और करणी सेना इस फिल्म के विरोध में काफी समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप भी धारण कर लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री कट्टर ने थिएटर मालिकों से अपील की है कि अगर कोई थिएटर मालिक अपनी इच्छा से फिल्म को रिलीज नहीं करता है तो ठीक है। अगर कोई  फ़िल्म पद्मावत को रिलीज करना चाहता है तो, राज्य सरकार उस थिएटर को सुरक्षा मुहैया कराएगी।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही प्रदर्शन कारियों ने अहमदाबाद के राजहंस सिनेमा घर में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। वहीं हरियाणा में एक मॉल में करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। कल रात नवी मुंबई में कुछ अज्ञात लोगों ने हाइवे पर टायर जलाए जिसके कारण हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया था।

अचानक सब भूल जाते हैं आप? तो आपको हो सकता है ब्रेनफॉग

Beaware from brain fog

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

सही खानपान न होने औए गलत लाइफस्टाइल का सीधा प्रभाव हमारे शारीर पर पड़ता है, जिससे हम में चिढ़न बढ़ जाती है और दिमाग थका होने के कारण विचलित हो जाता है। ऐसे में आपको कई चीजें याद नहीं आती हैं। यह भूलने की बीमारी आपकी  प्रोफेशनल लाइफ के साथ आपके निजी जीवन पर भी बुरा प्रभाव डाल सकती है। 

उदाहरण के तौर पर यदि कोई चीज़ एकदम आपके सामने रखी है, लेकिन आप उसे पूरे घर में खोज रहे हैं या फिर कॉलेज के दोस्तों के नाम याद करने में परेशानी होती है। यदि आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो ′ब्रेन फॉग′ के शिकार हो सकते हैं। ब्रेन फॉग यानि एक ऐसी बीमारी, जिसमें कुछ क्षणों के लिए याददाश्त पर कोहरे की तरह एक धुंध सी छा जाती है और कुछ याद नहीं आता। 

इस मामले में बॉम्बे हॉस्पिटल के न्यूरोलोजिस्ट निर्मल सूर्या बताते हैं कि ब्रेन फॉग को ब्रेन फटीग भी कहा जाता है। यह कोई बिमारी नहीं है, एक स्थिति है। जैसे कई बार हमें हमारा दिमाग थका हुआ महसूस होता है, अचानक सर दर्द होने लगता है। कई बार चक्कर भी आता है, ऐसे में दिमाग के एक हिस्से पर कोहरे की एक परत चढ़ जाती है, जिससे कुछ मिनट के लिए  हमारा दिमाग अटक जाता है। उस वक्त हम कोई भी कार्य रूचि से नहीं कर पाते। 

यह स्थिति कई बार मधुमेह रोगियों को भी परेशान करती है, जब उनके अंदर सुगर लेवल कम हो जाता है। इतना ही नहीं, ब्रेनफॉग हाई और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी अपना शिकार बनाता है। वहीं अस्थमा के मरीजों में भी ब्रेन फटीग के लक्षण देखे गए हैं। यह परेशानी अब आम हो गई है। लोगों में ज्यादा स्ट्रेस लेने की शिकायत अब बढ़ती जा रही है और लाइफस्टाइल बिजी होने के चलते लोग पूरी नींद नहीं ले पाते। कई बार न्यूट्रीशन की कमी से भी ब्रेन फॉग की शिकायत होती है। महिलाओं में अक्सर हार्मोन्स के बिगड़ने से मेनापोज़ के दौरान ये शिकायत बढ़ती है। ब्रेन फॉग ज्यादा ठंडी अथवा ज्यादा गर्मी वाले मौसम में भी लोगों को अटैक करता है, इसलिए लोगों को अपनी जीवनशैली में सही बदलाव करना बहुत जरूरी है।

डॉक्टर सूर्या ने बताया कि सही समय पर अपनी दिनचर्या शुरू करना और सही खान पान से लोग इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।  अपने दिनचर्या में एक्‍सरसाइज को शामिल कर अपने स्ट्रेस को कम करें, भरपूर नींद लें, न्यूट्रीशन से भरपूर भोजन करें और सही डायट फौलो करें, स्मोकिंग और शराब पीने की आदत को कम करें, फिर देखें दिमाग कैसे दौड़ने लगता है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आज दिखेगा भारत का दम, पीएम मोदी 3.30 बजे वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम मंच से देंगे भाषण।

दावोस: पीएम मोदी ने स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा।

भारत ने सीजफायर का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक ठिकानों पर बरसाए 9000 गोले, कई चौकियों को किया तबाह।

हम सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं और दिल्ली की जनता हमारे साथ है -सीएम अरविंद केजरीवाल

गणतंत्र दिवस से पहले आज राजपथ पर होगी फुल ड्रेस रिहर्सल।

दावोस: 24वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉडर्स समारोह में शाहरुख खान ने जयहिन्द के साथ खत्म किया भाषण।

पद्मावत के विरोध में सड़कों पर उतरी करणी सेना, देशभर के बड़े थिएटरों में सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम। 

कल से जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम पर खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट मैच, भारत से वापसी की उम्मीद।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: आज होगा पहला क्वार्टर फाइनल, नडाल और सिलिक होंगे आमने-सामने।

फरवरी में भारत दौरे पर होंगे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुडो, द्विपक्षीय संबंधों को देंगे मजबूती।

BSF ने पाकिस्तान के कई पोस्ट और बंकरों को किया बर्बाद, वीडियो किया जारी

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने पाकिस्तान के इस नापाक हरकत का मुँहतोड़ जवाब दिया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान के कई पोस्ट और बंकर तबाह कर दिए। इतना ही नहीं सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी रेंजर्स के हथियार भी तबाह किए। बीएसएफ ने पाकिस्तान की चौकियों को तबाह करने का वीडियो भी जारी किया है।

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और राजौरी जिलों के तीन सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे। सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने सोमवार (22 जनवरी) को बताया कि 21 जनवरी को जम्मू जिले के कांचक इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गयी और दो घायल हो गए।

गुरुवार से संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गयी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्कूल लगातार बंद हैं। गौरतलब है कि सीजफायर उल्लंघन के कारण अब तक नियंत्रण रेखा से सटे गाँव के 40,000 लोग अपना घर, खेत और पशु छोड़ने के लिए मजबूर हैं।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

सीताराम येचुरी का कांग्रेस से गठबंधन की पेशकश वाला मसौदा माकपा की केंद्रीय समिति में खारिज।

शिवसेना ने ‘आप’ के 20 विधायकों को ‘लाभ का पद’ में अयोग्य करार दिए जाने में ‘जल्दबाजी’ को लेकर उठाए सवाल।

अब न्यायाधीश लोया मामले में सर्वोच्च न्यायालय करेगा सुनवाई, मामले को ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

बलात्कार मामले में आसाराम को नहीं मिली जमानत, पीड़ितों के साथ जिरह पूरे होने के बाद विचार करेगी कोर्ट।

पेट्रोल पहुंचा 80 रुपये के पार, डीजल के भी बढ़े दाम, खाद पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी संभव।

उत्तर प्रदेश: चन्द्रभूषण पालीवाल बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्य्क्ष।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट करने का वीडियो जारी किया।

जिस गांव में हुआ CM नीतीश का विरोध, वहीं तेजस्वी पर बरसे फूल, जदयू तिलमिलाई।

बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री तेज प्रताप, भाषण देते समय टूटा मंच।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लिप बाम से बॉल से छेड़छाड़ करते कैमरे में कैद, स्मिथ ने खारिज किए आरोप।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के धमाल के बाद अब ‘बजरंगी भाईजान’ भी चीन में होगी रिलीज

बजरंगी भाईजान चीन में होगी रिलीज

एनपी न्यूज डेस्क | Navpravah.com

आमिर खान की ‘दंगल’ ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर खूब खलबली मचाई थी और अब उनकी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ भी चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब आमिर की फिल्म की कामयाबी को देखते हुए सलमान खान का भी मन ललचा गया है और वे भी चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं।

इसी क्रम में ‘बजरंगी भाईजान’ ‘लिट्ल लोलिता मंकी गॉड अंकल’ के नाम से 2 मार्च को चीन में रिलीज होने जा रही है। ‘बजरंगी भाईजान’ ने भारत में 320.34 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। आमिर खान का चीन में क्रेज देखते बन रहा है, क्योंकि चीन में उनकी ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने पहले ही वीकेंड में 174.10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ऐसे में सलमान खान खुद को चीन जाने से कैसे रोक सकते हैं।

बता दें कि ‘बजरंगी भाईजान’ को 2 मार्च को चाइनीज लैंटर्न फेस्टिवल के मौके पर रिलीज किया जाएगा। चीन में रिलीज होने वाली ये सलमान खान की पहली फिल्म होगी। इसे 8000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।वैसे भी अब चीन फिल्मों के मामले में अमेरिका से बड़ा बाजार बन चुका है। चीन में जहां 41,000 स्क्रीन्स हैं, वहीं अमेरिका में ये आंकड़ा 40,579 स्क्रीन्स का है। इसलिए अब चीन इंटरनेशनल फिल्मों के लिए बड़े बाजार के तौर पर सामने आया है।

संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर बोले सीएम खट्टर, “दिल्ली से अलग है हरियाणा का मामला”

सीएम खट्टर ने दिया बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर घिरते नजर आ रहे हैं। सीएम खट्टर ने अपनी सफाई में कहा कि हरियाणा के 4 संसदीय सचिवों का मामला दिल्ली से अलग है और इस मामले में दिल्ली जैसी कार्रवाई की मांग करना ठीक नहीं है। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि दिल्ली और हरियाणा के हालात अलग-अलग हैं। हमारे यहां कानून पहले से मौजूद है, लेकिन फिर भी अदालत ने कहा कि यह ठीक नहीं है, इसलिए हमने उन्हें संसदीय सचिव के पद से हटा दिया है। इस मामले में याचिकाकर्ता वकील जगमोहन सिंह भट्टी ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव एक असंवैधानिक टर्म है। हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था और आदेश जारी किया था। यदि दिल्ली और हरियाणा भारत के हिस्से हैं, तो इनके लिए दो अलग-अलग कानून कैसे हो सकते हैं? इन सचिवों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।

बता दें कि  जगमोहन सिंह भट्टी पिछले काफी समय से इन भाजपा विधायकों को आयोग्य घोषित करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। दिल्ली की तरह हरियाणा में भी 4 संसदीय सचिव नियुक्त किए गए थे। संसदीय सचिव नियुक्त करने के कारण दिल्ली के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अब मांग उठ रही है कि इन चारों भाजपा विधायकों को भी आयोग्य घोषित किया जाए।
 

घट रहे हैं Y क्रोमोजोम्स, खत्म हो सकता है पुरूषों का वजूद -रिसर्च

ख़त्म हो सकता है पुरुषों का वजूद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आजकल की जीवन शैली तेजी से बदल रही है और इसलिए मानव कोशिका में मौजूद Y क्रोमोजोम तेजी से घट रहे हैं।जीव विज्ञानियों और इस खबर से उपजी चिंता यह हो सकती है कि एक समय ऐसा आएगा जब इस धरती से मर्दों का वजूद ही खत्म हो जाए।

विज्ञान पत्रिका कनवरसेशन में यह दावा किया गया है कि वैज्ञानिकों के मुताबिक इस जैविक घटना के संभव होने में 46 लाख साल लग सकते हैं। यह वक्त लोगों को काफी लंबा लग सकता है, लेकिन इस पहलू पर विचार करें, तो धरती पर जीवन साढ़े तीन अरब सालों से मौजूद है, तो यह समय सीमा काफी कम लगती है।

जिस भ्रूण में XY क्रोमोजोम होता है, वह नर में विकसित होता है। जबकि, बिना Y क्रोमोजोम्स वाले भ्रूण यानी कि XX क्रोमोजोम मादा शिशू के रूप में विकसित होते हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि 166 मिलियन साल पहले यानी कि जब धरती पर पहला स्तनधारी विकसित हुआ था, उस वक्त प्रोटो Y क्रोमोजोम्स की संख्या X क्रोमोजोम्स के बराबर थी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, Y क्रोमोजोम्स एक आधारभूत नियम का पालन करता है। जहां हमारी कोशिका में दूसरे क्रोमोजोम्स के दो कॉपी होते हैं। वहीं Y क्रोमोजोम्स की एक ही कॉपी होती है, जो एक पिता प्रजनन प्रक्रिया के दौरान अपने बेटे में हस्तांतरित करता है।

वैज्ञानिकों ने तर्क दिया है कि Y क्रोमोजोम्स के खत्म हो जाने का यह भी मतलब नहीं है कि मर्दो की प्रजाति ही खत्म हो जाएगी। शोध में दावा किया गया है कि जिन स्पीशिज में Y क्रोमोजोम्स खत्म हो गया है, वहां भी प्रजनन की प्रक्रिया के लिए नर और मादा का होना जरूरी है।