29 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 769

शेयर बाजार: सेंसेक्स पहली बार 36000 के पार, निफ्टी में भी उछाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला। निफ्टी पहली बार 11 हजार के पार पहुंचा, जबकि सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ खुला। साथ ही सेंसेक्स ने 36 हजार के आंकड़े को पार कर लिया। ब्रोकरों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सकरात्मक रुख, विदेशी पूंजी प्रवाह और एक फरवरी को बजट से पहले निवेशकों की ओर से सौदे बढ़ाने से बाजार नयी ऊंचाई पर पहुंच गया है।

सेंसेक्स और निफ्टी को नयी ऊंचाई पर ले जाने में टाटा स्टील, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ड्रीज, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, एनटीपीसी और एल एंड टी के शेयरों ने मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में सरकार ने चुनिंदा सामानों पर जीएसटी रेट में कटौती की है। इससे सरकार पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। अमेरिकी सांसदों में शटडाउन को खत्म करने पर समझौता होने से सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिला था।

बाजार में तेजी के बीच सेंसेक्स को 36 हजार के स्तर तक पहुंचने में सिर्फ 4 दिन लगे। सबसे पहले 17 जनवरी को सेंसेक्स ने पहली बार 35 हजार के लेवल पर पहुंचा था और अब 23 जनवरी को सेंसेक्स 36 हजार के लेवल को पार कर गया। बॉम्बे शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को मजबूत रुख से खुलने के बाद 35,827.70 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था। अंत में सेंसेक्स 286.43 अंक या 0.81 प्रतिशत के लाभ से 35,798.01 अंक के नए रिकॉर्डस्तर पर बंद हुआ था।

UGC NET 2018: सीबीएसई यूजीसी नेट परीक्षा का दिन हुआ तय

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सेंट्रल बॉर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सोमवार को यूजीसी नेट 2018 के एग्जाम तारीख जारी कर दी है। यूजीसी नेट 2018 का यह पेपर जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए दिए जा रहे हैं।

यूजीसी नेट 2018 के पेपर की तारीख 8 जुलाई 2018 है। इतना ही नहीं सीबीएसई ने इस साल जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के उम्मीदवारों को उम्र में 2 साल की छूट भी दी है, जो कि इस पोस्ट के आवेदन के लिए अधिकतम आयु अब 30 साल कर दी गई है।

इसके अलावा जो भी अभ्यर्थी ने इस पद के लिए आवेदन भरा है, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर 6 मार्च, 2018 से ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UGC NET Exam 2018 में 2 पेपर शामिल हैं –

पेपर-1

यूजीसी नेट पेपर -1 में 50 प्रश्न करने अनिवार्य होते हैं। सभी प्रश्न 2 नंबर के होते हैं, इसमें पेपर -1 100 नंबर का होता है, जिसके लिए समय अवधि 1 घंटे दी जाती है।

पेपर-2

यूजीसी नेट पेपर -2 में 100 ऑबजेक्टिव प्रश्न करने अनिवार्य होते हैं। यूजीसी नेट पेपर -2 के लिए समय अवधि 2 घंटे की दी जाती है, जो कि सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगा।

क्या 14 फीसदी मुसलमान शरीयत कानून के लिए नही लड़ सकते -असदुद्दीन ओवैसी

राजेश सोनी | Navpravah.com

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इतेहादुल मुसलिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुसलमानों को ललकारते हुए कहा कि जब चार फीसदी राजपूत एकजुट होकर पद्मावत रिलीज के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं, तो 14 फीसदी मुसलमान शरीयत कानून को बचाने के लिए क्यों नहीं एकजुट हो सकते हैं?

एक न्यूज चैनल के मुताबिक, ओवैसी ने कहा कि जब फिल्म में रानी पद्मावती पर कुछ गलत दिखाया गया, तो 4 फीसदी राजपूत फिल्म के खिलाफ उठ खड़े हुए और कहने लगे थिएटर जला दूंगा, एक्टर की नाक काट लूंगा, फिल्म निर्देशक का सिर धड़ से अलग कर दूंगा, लेकिन सिनेमा रिलीज होने नहीं दूंगा। वे लोग मात्र चार फीसदी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी आवाज सही तरीके से सभी जगह पहुंचा दी, मगर हम लोग असहाय बने हुए हैं।

ओवैसी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि राजपूतों ने मुसलमानों को आइना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि अभी भी उनका संघर्ष जारी है। वो पद्मावत फिल्म रिलीज नहीं होने देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन शरीयत को बचाने के लिए हम लोग क्या कर रहे हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने आज फिल्म का विरोध करने वालोंको झटका देते हुए, सभी राज्य सरकारों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दायर पूर्ण विचार याचिका को खारिज कर दिया है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। कोर्ट ने कहा कि लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश अनुपालन के लिए है।

रेल बजट में सुरक्षा इंतज़ामों को दी जाएगी तरजीह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। भारतीय रेल देश भर के अपने सभी ट्रेनों में और स्टेशनों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा लगाएगी। जिससे अब यात्रियों को सुरक्षा के लिए ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है।

रेलवे के वित्त वर्ष 2018-19 में सभी 11,000 ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही इससे भारतीय रेल नेटवर्क के सभी 8,500 स्टेशनों पर सुरक्षा का प्रावधान किया जाएगा। वर्तमान में, रेलवे के 395 स्टेशनों और करीब 50 ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2018-19 के बजट में रेलवे विभाग ने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए किए जाने वाले प्रावधानों का विवरण जारी करें।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी मेल/एक्सप्रेस और प्रीमियम ट्रेनों में  शताब्दी, दूरंतो और लोकल पैसेंजर सेवाओं में अगले दो सालों में आधुनिक निगरानी प्रणाली स्थापित कर दी जाएगी। पिछले साल ट्रेनों में बढ़ती दुर्घटनाओं के माद्देनजर इस बार के बजट में सुरक्षा और दुर्घटना से बचाव को प्राथमिकता दी गई है।

ऑस्‍कर अवॉर्ड का नॉमिनेशन करेंगी बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हॉलीवुड में तेज़ी से कदम रखने वाली ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर अवार्ड्स में भी अपनी छाप छोड़ने से पीछे नहीं हैं। पिछले 2 सालों से हिस्‍सा बनती आ रहीं, प्रियंका इस बार ऑस्‍कर अवॉर्ड्स से नजदीकी से जुड़ने जा रही हैं। प्रियंका अब साल 2018 के ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा करने जा रही हैं।

अकादमी अवार्ड्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से प्रियंका की एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें वो ऑस्कर के नॉमिनेशन की तैयारी कर रही हैं। ऑस्कर अवार्ड्स के नॉमिनेशन्स की घोषणा बुधवार 23 जनवरी को की जाएगी। प्रियंका पिछले दो सालों से लगातार सिनेमा के इस सबसे बड़े अवार्ड शो में प्रेसेंटर की भूमिका निभाती आई हैं। इस साल ऑस्कर अवार्ड्स में  रोजेरियो डौसन, मिशेल रोड्रीग्यू, रेबेल विल्सन के साथ प्रियंका चोपड़ा भी ऑस्कर के नॉमिनेशन की घोषणा करती नज़र आएंगी।

हाल ही में हुए ‘गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स’ के बाद फिल्म के नॉमिनेशन्स के कुछ हद तक साफ हो गए हैं। इस बार इन नॉमिनेशन में ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग’, ‘द शेप ऑफ वाटर’, ‘डार्केस्ट ऑवर’ और ‘लेडी बर्ड’ जैसी फिल्में शामिल हो सकती हैं।

प्रियंका फिलहाल अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘ए किड लाइक जेक’ के कलाकारों के साथ सूडान फिल्म महोत्सव में हिस्सा ले रही हैं। यह प्रियंका का दूसरी हॉलीवुड फिल्‍म होगी। इससे पहले वह एक्‍टर ड्वेन जॉनसन के साथ फिल्‍म ‘बेवॉच’ में नजर आ चुकी हैं, जो उनकी पहली हॉलीवुड फिल्‍म थी। इसके अलावा प्रियंका अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्‍वांटिको 3’ की भी शूटिंग में बिजी हैं।

पद्मावत: गलत फिल्म बनाएंगे, तो लोग रिएक्ट जरूर करेंगे -नाना पाटेकर

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ का देश भर में जमकर विरोध हो रहा है। पहले फिल्म 1 दिसंबर को रीलीज होने वाली थी। विरोध के कारण रिलीज रोक दी गयी थी, फिर सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 25 जनवरी को रिलीज करने की अनुमति दे दी है।

अब इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड के एक्टर नाना पाटेकर ने अपनी राय रखी है। नाना पाटेकर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहाँ पर पद्मावत पर मीडिया के सवालों का जवाब देते नाना पाटेकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि जब उनसे पूछा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर हरी झंडी दे दी है, फिर भी विरोध हो रहा है। क्या किसी ऐतिहासिक फिल्म को आज के समय में बनाना मुश्‍किल है? जवाब में नाना पाटेकर ने कहा, ‘कोई भी चीज मुश्किल नहीं है। जब मूवी को सेंसर से ग्रीन सिग्नल मिल गया, तो वो रिलीज होगी। हालांकि सही विषय पर फिल्म बनाएं, आप गलत फिल्म बनाएंगे तो लोग रिएक्ट जरूर करेंगे।’

एक सवाल के जवाब मे नाना पाटेकर ने कहा कि विरोध गलत है, लेकिन इतिहास से छेड़खानी करेंगे, तो उससे जुड़े लोगों को बुरा लगना स्वाभाविक है। फिल्म बनाते वक्त मेकर्स की जिम्मेदारी होती है कि किसी को ठेस नहीं पहुंचे।

नाना पाटेकर ने कहा, ‘फिल्म रिलीज होने दो, आपको पता चल जाएगा कि वो अच्छी है या बकवास है। कानून से बड़ा कोई नहीं, आज भी कानून है, कल भी कानून ही सबसे बड़ा रहेगा।’ वैसे भी जरूरी है, इस बात को याद रखना कि आप फिल्म क्या सोचकर बना रहे हैं, इसलिए फिल्म को सोच समझकर बनाना चाहिए।

2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आरएसएस, संगठन में कर रही है बदलाव

राजेश सोनी | Navpravah.com

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। देश के युवा आबादी को  देखते हुए आरएसएस अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़े बदलाव करने जा रहा है। आरएसएस अपने शीर्ष नेतृत्व के लिए युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी मार्च में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में पद छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

बता दें कि जोशी के जाने के बाद यह पद के लिए जगह खाली हो जाएगी। इस पद के लिए आरएसएस के सयुंक्त महासचिव भैयाजी जोशी के करीबी दत्ताराय होसबोले इस पद के सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। होसबोले भैयाजी जोशी के साथ काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं। आरएसएस में मोहन भागवत के बाद भैयाजी जोशी सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं।

भैयाजी जोशी आरएसएस के तीन बार से राष्ट्रीय महासचिव चुने जा रहे हैं और उनका कार्यकाल इस साल मार्च में खत्म हो रहा है। आरएसएस के एक नेता के मुताबिक इस बार संगठन में युवाओं को ज्यादा तरजीह दी जाएगी। यह फैसला आरएसएस द्वारा देश में युवाओं की बड़ी आबादी को देखकर लिया जा रहा है। आरएसएस और अन्य हिन्दूवादी संगठन भी अपने संगठनों में अहम बदलाव करने जा रहे हैं। क्योंकि, यह सभी संगठनों ने 2014 के लोकसभा में मोदी सरकार बनाने में बहुत मदद की थी और यह करिश्मा यह सभी संगठन 2019 के लोकसभा में दौराना चाहते है।

आप नेता कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल और पार्टी पर साधा निशाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आम आदमी पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता लगातार पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। राज्यसभा टिकट बंटवारे से नाराज चल रहे आप नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर  केजरीवाल और पार्टी पर ज़ोरदार निशाना साधा है।

कुमार विश्वास सोमवार को यूपी के इटावा में कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने यहां पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय पार्टी में साहब कल्चर चल रहा है। इस समय हमारे पार्टी में बसपा, कांग्रेस और कांग्रेस से आए हुए लोगों को सत्ता के शीर्ष पदों पर बिठाया जा रहा है। वहीं पार्टी में आए गुप्ता बंधुओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस समय पार्टी में अजगर वाले लोग आए हैं, जो मेरे तरह पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और शायद मेरे तरह भीड़ को वोटरों में परिवर्तित कर दें और पार्टी के लिए 20 सीट जीताकर विरोधियों का मुंह बंद कर दे।

आगे उन्होंने आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द होने पर दुख जताया और कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते मुझे अफसोस है, लेकिन वह योग्य है या अयोग्य इस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता हूँ। क्योंकि, पिछले 2 महीनों से ही पार्टी ने मुझसे दूरी बना ली थी। वहीं राष्ट्रपति के द्वारा आप विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले पर कुमार विश्वास ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा उत्तरदायित्व है कि हम राष्ट्रपति भवन पर टिप्पणी न करें।

हदिया ने अपनी मर्ज़ी से की है शादी, किसी को जांच का हक नहीं -सुप्रीम कोर्ट

Love jihad issue in supreme court

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल उच्च न्यायालय ने पिछले साल 25 मई को 24 साल की हिंदू महिला हादिया की शादी को रद्द कर दिया था। अब इस मामले ने एक नया मोड़ लिया है। केरल के हदिया लव-जिहाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्‍पणी की है। न्यायालय ने कहा कि हदिया बालिग है, उसने अपनी मर्जी से शादी की है, इसलिए उसकी शादी की जांच का हक NIA को नहीं है।

इस मामले की अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब लड़की खुद अपनी मर्जी से शादी की बात कह रही है, तो कोर्ट कैसे शादी को अवैध ठहरा सकता है? जस्टिस चन्द्रचूड़ ने कहा, “जब हदिया को कोई समस्या नहीं, तो मसला ही खत्म हो जाता है। कोर्ट ने कहा कि जहां तक लड़के के आपराधिक बैकग्राउंड का मामला है, तो उसकी जांच हो सकती है, लेकिन वह अलग मसला है और विवाह-विवाद से परे है। विवाह पर न तो पक्षकारों को सवाल उठाने का हक है और न ही किसी कोर्ट को। 

इससे पहले लव जिहाद मामले में केरल की महिला हदिया ने सुप्रीम कोर्ट में अपना बयान देते हुए कहा था कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। हदिया ने कहा था, “मैं एक मुस्लिम हूं, मुझ पर इसका कोई दबाव नहीं है। मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं।” शीर्ष अदालत ने 30 अक्टूबर को हदिया के पिता अशोकन को निर्देश दिया था कि वह अपनी बेटी को 27 नवंबर को अदालत में पेश करें, ताकि वह शफीन जहां से उसके विवाह के बारे में पता लगा सकें। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी.वाय. चंद्रचूड़ ने बुधवार (22 नवंबर) को कहा था कि बंद कमरे में सुनवाई के आवेदन पर सुनवाई तब होगी, जब 27 नवंबर को हदिया अदालत के समक्ष पेश होगी। हदिया के पिता अशोकन ने आवेदन दिया था कि इस मामले की सुनवाई बंद कमरे में हो।

अंतिम सुनवाई में अदालत ने कहा था कि बाद के मुद्दे की जांच करने से पहले, यह पता लगाना है कि हदिया ने स्वेच्छा से इस्लाम कुबूल किया था, या नहीं और उसके विवाह को लेकर उसके क्या विचार हैं। अदालत, शफीन जहां द्वारा केरल हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसने हदिया के साथ उसकी शादी को रद्द कर दिया था। सर्वोच्च न्यायालय राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को हदिया के इस्लाम अपनाने और उसके विवाह की जांच करने के लिए कहा था।

बता दें कि केरल उच्च न्यायालय ने पिछले साल 25 मई को 24 साल की हिंदू महिला हादिया की शादी को रद्द कर दिया था। महिला ने मुस्लिम व्यक्ति से दिसंबर 2016 में शादी की थी। महिला ने शादी के लिए इस्लाम स्वीकार किया था। अदालत ने महिला हादिया को माता-पिता के पास रखने का निर्देश दिया था। 

IPS ओम प्रकाश सिंह बने उत्‍तर प्रदेश के नए DGP

ips om prakash singh

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने आज प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने 31 दिसंबर को ही सेवानिवृत्त हो चुके सुलखान सिंह का स्थान लिया है। 

ओम प्रकाश सिंह 1983 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक थे। केन्द्र से उन्हें कार्यमुक्त करने में काफी समय लगने के कारण वह पदभार ग्रहण नहीं कर सके थे। सेंट जेवियर्स कॉलेज, नेशनल डिफेंस कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके सिंह आपदा प्रबन्धन में एमबीए के साथ-साथ एम.फिल डिग्रीधारी हैं। वह पूर्व में उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र सरकार में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

आपदा राहत बल के महानिदेशक के तौर पर सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आयी बाढ़, नेपाल में आये विनाशकारी भूकम्प, हुदहुद तूफान तथा चेन्नई के शहरी इलाकों में आयी बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिये सराहनीय कार्य किये थे। ओपी सिंह का कार्यकाल ढाई साल का होगा, कहा जा रहा है कि वरिष्ठता में वह सबसे लंबे कार्यकाल वाले 7वें नंबर पर हैं। अभी ओपी सिंह डीजीपी का चार्ज नहीं लिये थे, तब तक एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार के पास था।