30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 768

क्या ममता बनर्जी के नेतृत्व में देश में तैयार हो रहा है तीसरा मोर्चा!

राजेश सोनी | Navpravah.com

2019 के लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। मंगलवार को ही शिवसेना ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन न करने का ऐलान किया है और आगामी चुनाव अपने दम पर लड़ने की घोषणा की है। ऐसे सभी एलानों के बाद ही प्रश्न उठ रहे हैं कि कहीं देश में गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी कोई तीसरा मोर्चा तो तैयार नहीं हो रहा है। इस तीसरे मोर्चे का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर सकती हैं।

बता दें कि पिछले वर्ष के नवंबर महीने में सीएम ममता ने शिवसेना के पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुंबई में मुलाकात की थी। वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके साथ पिछले वर्ष पश्चिम बंगाल जाकर मुलाकात की थी। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के नेतृत्व में मुंबई में होनेवाले बैठक में टीएमसी के नेता हिस्सा लेंगे। बिहार में लालू प्रसाद यादव के साथ ममता बनर्जी के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी अपने रिश्तों के बारे में दुनिया के सामने नोटबंदी के विरोध के दौरान बता ही चुके हैं।

इन सभी राज्यों में कुल लोकसभा की 217 सीटें आती हैं। देश में अगर तीसरा मोर्चा तैयार होता है,  तो यह दोनों राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। क्योंकि, ऐसा अगर होता है, तो यह मोर्चा दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के 2019 के लोकसभा चुनाव के समीकरणों को बिगाड़ सकता है। देश में कई बार तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश की गई,  लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। इससे पहले लालू यादव ने नीतीश कुमार को चेहरा बनाते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश की थी। अब दोनों नेता लालू और नीतीश के पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं रहा और अब नितीश कुमार एनडीए का हिस्सा हैं। वहीं इन सभी क्षेत्रीय पार्टियों का अपने-अपने राज्य के बाहर कोई बड़ा जनाधार नहीं है।

पीएम मोदी के कारण योग ने 80 से ज्यादा इस्लामिक देशों में पाई प्रसिद्धि -स्वतंत्र देव सिंह

राजेश सोनी | Navpravah.com

यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने योग को विश्व भर में प्रसिद्ध करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के कारण योग को 80 से ज्यादा इस्लामिक देशों में प्रसिद्धि मिली है। उन्होंने आगे कहा कि इन इस्लामिक देशों में लोग योग के सूर्य नमस्कार जैसे आसनों को करते हैं। उन्होंने यह बात गोरखपुर में कहीं है।

उन्होंने योग को लेकर पाकिस्तान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे कट्टर मानसिकता वाले देश अपने रवैये में बदलाव नहीं लाना चाहते हैं। परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी देश को विकास की तरफ ले जा रहे हैं और इसी वजह से लोग उनकी इज्जत भी करते हैं। वहीं उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि इनलोगों ने पिछले 15 सालों में राज्य में कोई विकास कार्य नहीं किया है।

उन्होंने आगे कहा कि मायावती और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के विकास के लिए काम करना चाहिए। वह सब फालतू में अपनी ऊर्जा बर्बाद कर रहे हैं। सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य में 18 बस स्टैंड तैयार करने जा रही है। इन सभी बस स्टैंडों पर खाने, सिनेमा, रहने और शॉपिंग करने समेत सभी अत्याधिनुक सुविधाएं होगी।

हर कदम पर ऊपर वाला आम आदमी पार्टी के साथ -अरविंद केजरीवाल

राजेश सोनी | Navpravah.com

लाभ के पद मामले में फंसे आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को राष्ट्रपति द्वारा अयोग्य किए जाने के बाद सीएम केजरीवाल पहली बार जनता के सामने आकर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऊपर वाले ने मेरी पार्टी को कुछ सोचकर ही हमें विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीट दी थी। इससे यह साबित होता है कि हर कदम पर ऊपरवाला आम आदमी पार्टी के साथ है।

केजरीवाल ने आगे कहा है कि मैं हमेशा से कहता आया हूं कि ये सब ऊपर वाले का ही चमत्कार है। उसे भी पता होगा की ये लोग तीन साल बाद हमारे 20 विधायकों को अयोग्य ठहरा देंगे, इसलिए ऊपर वाले ने हमें 70 में से 67 सीटें दीं। केजरीवाल का निशाना केंद्र की भाजपा सरकार पर था। 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के बाद भी उनकी सरकार कोई खतरा नहीं है और उनकी सरकार अभी भी पूर्ण बहुमत में है।

गौरतलब है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री इस फैसले को अलोकतात्रिंक और असंवैधानिक बताया था। आप नेता ने मोदी सरकार और राष्ट्रपति के काम करने के तरीके को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं आप नेता चुनाव आयोग्य पर भी आरोप लगा चुके हैं। आप ने कहा था कि पीएम मोदी को खुश करने के लिए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।

यह दवा मलेरिया को जड़ से कर देगी खत्म!

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

वैज्ञानिकों ने मलेरिया के इलाज के लिए सबसे असरदार दवाई ढूंढ ली है। यह दवा दो ड्रग से मिलकर बनी है और वैज्ञानिकों ने इंसानों पर इसका सफल परीक्षण भी कर लिया है।

यह दवाई जर्मनी के टूबिगेन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकस मेडिसन और एक अन्य दवाई निर्माता कंपनी ने तैयार की है। यह ‘Fosmidomycin’ और ‘Piperaquine’ नाम के दो ड्रग को मिलाकर बनाई गई है।

इस दवाई को एक से 30 साल के मलेरिया से ग्रस्त लोगों पर तीन दिन के लिए आजमाया गया। इस टेस्ट में सामने आया कि इन लोगों में से 83 गंभीर मरीजों पर दवाई का 100 प्रतिशत असर हुआ है।

दो दवाईयों का ये मिश्रण शरीर में मौजूद मलेरिया के किटाणुओं को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ही इंसानी शरीर इस ड्रग को आसानी से झेल लेता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

यह दवा नई विश्व स्वास्थ्य संस्थान (डब्लूएचओ) के सभी मानकों पर एकदम खरी उतरी है। इसमें मौजूद दो तरह के ड्रग अलग-अलग रूप से खून में मौजूद मलेरिया के पैरासाइट का खात्मा करते हैं।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

पद्मावत विवाद: अहमदाबाद के कई मॉल, सिनेमाघरों में तोड़फोड़ और आगजनी।

मुंबई: AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर रैली के दौरान एक शख्स ने फेंका जूता।

चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष।

आधार की वैधता के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।

20 आप विधायकों की सदस्यता पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज।

चारा घोटाला: चाईबासा मामले में लालू यादव पर सुनवाई आज संभव।

आज 10:30 बजे पीएम की मौजूदगी में होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक।

फ़िल्म पद्मावत का पेड रिब्यू आज, कल रिलीज होगी फ़िल्म।

जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम पर आज से खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट मैच।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: आज दूसरे क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगे रोजर फेडरर और थॉमस बर्डिच, कड़े मुकाबले की संभावना।

रानी पद्मिनी की गौरवगाथा है फ़िल्म ‘पद्मावत’

पद्मावत विवाद

पारुल पांडेय । Navpravah.com

रेटिंग- ****/5*

स्टार कास्ट- दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी

डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली

लेखक- संजय लीला भंसाली, प्रकाश कपाड़िया

भले ही करणी सेना ‘पद्मावत’ फिल्म के विरोध में सब कुछ कर गुज़र रही है, लेकिन वेदना से वीरता का सफर तय करने वाली यह फिल्म रानी पद्मिनी की गौरवगाथा से कम नहीं है। राजपूतों की आन-बान-शान का प्रदर्शन इस फिल्म में बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है।

कहानी-

फिल्म की कहानी मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा लिखित ‘पद्मावत’ पर आधारित है। इस फिल्म में राजपूत रानी पद्मावती का साहस, बुद्धिमानी और उनकी खुबसूरती का कायल अलाउद्दीन खिलजी रानी पद्मिनी को देखने की चाह से चितौड़ पहुंचता है, जिसके बाद वह चितौड़ पर हल्ला बोल देता है और अपनी कूटनीति और धोखेबाजी से चितौड़ जीत लेता है। सनक, जुनून और अय्याशी से भरा अलाउद्दीन खिलजी भले चितौड़ जीतने में कामयाब हो जाता है, लेकिन रानी का मुख देखने की खिलजी की शर्त को मेवाड़ के राजा रावल रतन सिंह मिट्टी में मिला देते हैं और खिलजी को मात्र रानी के प्रतिबिंब से ही संतोष करना पड़ता है।

राजपूतों की शान को मेवाड़ के राजा रावल रतन सिंह के किरदार में बखूबी पेश किया गया है। वहीं अलाउद्दीन खिलजी का अभिनय लोगों को पीछे जाकर कल्पना में डूबने पर मज़बूर कर देता है। रानी पद्मावती के जौहर का साहस रोंगटे खड़े कर देने वाला है। जलालुद्दीन खिलजी के किरदार में राजा मुराद भी बेहद दमदार नज़र आए हैं, वहीं अलाउद्दीन खिलजी की बेगम बनीं अदिति राव हैदरी की कलाकारी क़ाबिल-ए-तारीफ़ है।

संजय लीला भंसाली के शानदार सेट आँखों को बांध लेते हैं। इंटरवल के बाद की फिल्म में खिलजी और राजा रावल की सेना देखकर कहीं-कहीं बाहुबली फिल्म की याद भी आ जाती है। भंसाली के कैमरे ने दीपिका की खूबसूरती को इतना उभारकर दिखाया है कि उनके आगे पीछे की सारी चीजें जैसे नज़र ही नहीं आती। भारीभरकम लहंगा और सुन्दर जेवरों से सजी दीपिका राजपूत रानियों का राजपुताना ठाट दिखाते हैं।

संजय लीला भंसाली की कहानी लोगों को इतना अपनी ओर खींच लेगी की आपका तीन घंटा कब गुजरा यह पता भी नहीं चलेगा।

संगीत-

‘घूमर’ और ‘एक दिल एक जान’ गाना बेहद कर्णप्रिय है। हालांकि फिल्म में और गाने भी हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे ये गानें केवल फिल्म के समय को कवर करने के लिए बनाए गए हैं।

अहमदाबाद के हिमालय मॉल में करणी सेना द्वारा की गई तोड़फोड़

राजेश सोनी | Navpravah.com

पद्मावत फ़िल्म के विरोध में करणी सेना के 1500 से 2000 कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की है। प्रदर्शनकारियों ने मॉल के बाहर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। हिमालया मॉल में स्थित पीवीआर सिनेमा घर को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस सिर्फ मुख्यदर्शक बनी रही।

बता दें कि कुछ लोगों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा चोरी और लूटपाट की भी खबरें सामने आई है। वहीं कल रात को करणी सेना के प्रदर्शनकारियों ने अहमदाबाद-मुंबई हाईवे को जाम कर दिया था और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद के राजहंस सिनेमा हॉल में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। गुजरात सिनेमा हॉल एसोसिएशन पहले ही इस फिल्म को न दिखाने का फैसला ले चुका है।

बता दें कि आज सर्वोच्च न्यायालय ने पदमावत फ़िल्म को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दायर की गई पूर्ण विचार की याचिका को खारिज कर दिया है। इसके बाद भी करणी सेना और क्षत्रिय समाज इस फ़िल्म का विरोध कर रहा है और उनका कहना है कि इस पद्मावत फ़िल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं इस फ़िल्म के विरोध में 1800 से ज्यादा राजपूत समाज की महिला जौहर करने की बात कह चुकी हैं।

दावोस में पीएम के संबोधन को लेकर राहुल गांधी ने साधा निशाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावोस में किए गए संबोधन को लेकर ट्वीट के द्वारा उनपर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए लिखा है कृपया करके दावोस से ये पूछिये की भारत के 1 प्रतिशत लोगों के पास देश का 73 प्रतिशत धन क्यों है?

सिर्फ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। मनीष तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि श्री पीएम, मैं आशा करता हूं कि आप यह स्वीकार करेंगे कि यूपीए सरकार के दौरान जीडीपी की औसत विकास दर 7.8% थी।

पीएम मोदी ने विश्व के लिए वर्तमान में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और आत्मकेंद्रन को समस्या बताया है। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद को पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती करार दिया और कहा कि अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद में भेद करना सबसे ज्यादा खतरनाक है। 

पीएम मोदी ने दावोस में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना

राजेश सोनी | Navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्ज़रलैंड के शहर दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की सालाना बैठक में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद को पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती करार दिया और कहा कि अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद में भेद करना सबसे ज्यादा खतरनाक है। पीएम मोदी ने विश्व के लिए वर्तमान में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और आत्मकेंद्रन को समस्या बताया है।

उन्होंने आगे आतंकवाद को खत्म करने के लिए पूरे विश्व को एकजुट होने के लिए आह्वान किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विश्व की तीन बड़ी चुनौतियों को गिनाते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन मौजूदा समय में दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि विश्व में गर्मी बढ़ती जा रही है, ग्लैशियर्स पिघल रहे हैं। हमें आत्मचिंतन करने की जरूरत है। अगर हम सोचेंगे, तो पाएंगे कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। हमें मानव और प्रकृति के बीच तालमेल बैठाना होगा।

उन्होंने तीसरी सबसे बड़ी चुनौती आत्मकेंद्रण को बताया। उन्होंने कहा कि बहुत से देश आत्मकेंद्रित होते जा रहे हैं। ग्लोबलाइजेशन के विपरीत ऐसा हो रहा है। इसे क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद के खतरे से कम नहीं मान सकते। हमें इस बात को स्वीकार करना होगा कि ग्लोबलाइजेशन की चमक धीरे-धीरे कम होती जा रही है। यूएन के आदर्श अभी भी सर्वमान्य हैं, लेकिन फिर भी देश आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी जिक्र किया। उनके आदर्शों की अहमियत के बारे में भी बात की।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

कर्नाटक के भाजपा विधायक सुनील कुमार ने प्रचार के दौरान दिया विवादित बयान, कहा, “यह चुनाव राम और अल्लाह के बीच में है।”

केरल लव जिहाद मामला: हदिया की शादी की जांच नहीं होगी -सर्वोच्च न्यायालय

दावोस: साझा भविष्य हमारी कोशिश हो -पीएम मोदी

वर्तमान में जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और आत्मकेंद्रित दुनिया के सामने सबसे बड़ी समस्या- पीएम मोदी

IPS ओम प्रकाश सिंह ने संभाला यूपी के डीजीपी का पद।

पदमावत फ़िल्म पर राज्य द्वारा पूर्ण विचार याचिका सर्वोच्च न्यायालय ने की खारिज।

पद्मावत विवाद: गलत फ़िल्म बनाएंगे, तो लोग रियेक्ट जरूर करेंगे -नाना पाटेकर

2019 के लोकसभा चुनाव में अकेली लड़ेगी शिवसेना, देश में ममता के नेतृत्व में तैयार हो सकता है, तीसरा मोर्चा।

गणतंत्र दिवस के लिए राजपथ पर आज भारत के सुरक्षा बलों ने किया रिहर्सल।

गणतंत्र दिवस पर सयुंक्त राष्ट्र के 10 राष्ट्र प्रमुख मौजूद रहेंगे।