30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 767

रिलीज़ के पहले ‘पद्मावत’ फिल्म का विरोध हुआ हिंसक, कई राज्यों तक पहुंची आंच

पद्मावत पर विरोध प्रदर्शन

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ का विरोध जैसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस फिल्म पर विरोध करने वाले रोज़ जानमाल का नुकसान करने पर तुले हैं। अहमदाबाद में कुछ विरोधियों ने एक मॉल को निशाना बनाया और इसके बाहर खड़ी करीब 40 गाड़ियों को आग में स्वाहा कर दिया। हिमालय मॉल के बिग सिनेमा में हुई इस  तोड़फोड़ को रोकने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। इस मामले में कुल 200 लोगों को गिरफ्त में लिया गया है। इन विरोधियों ने जयपुर हाईवे तक जाम कर रखा है।    

25 जनवरी को ‘पद्मावत’ फिल्म रिलीज होने जा रही है, ऐसे में सुरक्षा के मद्देनज़र गुड़गांव में रविवार तक धारा 144 लागू की गई है। करणी सेना ने फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे सिनेमाघरों को निशाना बनाने की धमकी दी है। वहीं गुड़गांव में 40 से ज्यादा सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स हैं। इतना ही नहीं, प्रदर्शन कारियों ने वजीरपुर-पटौदी रोड के बीच में टायर जलाकर फिल्म के विरोध में अपना रोष व्यक्त किया। हालांकि हरियाणा सरकार ने कहा है कि वह फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अपनी ओर से सुरक्षा प्रदान करेंगे। जिसे देखते हुए गुड़गांव में डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर हमने धारा 144 लगाई है।

वहीं विरोध की आंच उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी पहुंच गई है। काकादेव के सर्वोदय नगर इलाके में स्थित एक मॉल मल्टीप्लेक्स में करणी सेना के करीब एक दर्जन सदस्यों ने ‘पद्मावत’ फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। काकादेव के थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि करणी सेना के सदस्यों ने न सिर्फ फिल्म के पोस्टर फाड़े बल्कि, मल्टीप्लेक्स के कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की और संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारे भी लगाए। वहीं मथुरा के भूटेश्वर रेलवे स्टेशन पर फिल्म पद्मावत के विरोध में करणी सेना नें रेल रोको आन्दोलन भी किया। लखनऊ के वेव सिनेमा घर के बाहर सुरक्षा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है।

मध्यप्रदेश का राजपूत समाज भी ‘पद्मावत’ फिल्म के विरोध में पीछे नहीं था। जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर राजपूत समाज नें विरोध प्रदर्शन किया, जिस पर मध्यप्रदेश राजपूत समाज के महासचिव दीपक चौहान ने बताया कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने पद्मावत की भोपाल में रिलीज रोकने के लिए जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। इस प्रदर्शन के दौरान  फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला और फिल्म के पोस्टर को भी जलाया गया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी अपने राज्य में ‘पद्मावत’ नहीं दिखाने का फैसला किया है। इस फैसले में सिनेमाघर मालिकों को भी शामिल किया गया है।

कन्‍हैया कुमार पर हमले की SIT जांच वाली याचिका खारिज़

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पटियाला हाउस कोर्ट में फ़रवरी 2016 को तत्कालीन जेएनयू छात्रसंघ नेता कन्हैया कुमार पर हमले की एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका दायर की गयी थी, जिसे आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस रंजन गोगोई की बेंच ने कहा कि इस संबंध में दो साल पहले आदेश जारी कर चुके हैं। कोर्ट ने कहा कि आप मरे हुए घोड़े को चाबुक मारकर फिर से सवारी नहीं कर सकते, अब हम इसे आगे जारी नही रख सकते।

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही उस याचिका को भी ख़ारिज कर दिया है, जिसमें वकील कामिनी जायसवाल ने तीन वकीलों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी करने की मांग की थी। इस याचिका में कहा गया था कि वकील विक्रम सिंह, यशपाल सिंह और ओम प्रकाश शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना की है।

गौरतलब है कि कन्हैया कुमार और उमर खालिद पर जेएनयू कैम्पस में देश विरोध नारे लगाने के आरोप लगे थे। जेएनयू की हाई लेवल कमेटी जो इस मामले की जाँच कर रही थी, उन्होंने अपने रिपोर्ट में बताया कि उस रात देश विरोधी नारे लगे थे। वहीं उसी रात संसद हमले के मुख्य आरोपी और आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में भी नारे लगने की बात सामने आई थी।

अमेरिका ने किया पाकिस्तान में ड्रोन हमला, हक्कानी नेटवर्क के 2 कमांडर ढेर

अमेरिका ने हक्कानी नेटवर्क के 2 आतंकियों को किया ढेर

राजेश सोनी | Navpravah.com 

अमेरिका ने पाकिस्तान में आतंकवाद को लेकर सख्त कार्रवाई की है। एएनआई के मुताबिक, अमेरिका ने पाकिस्तान के फाटा एरिया में ड्रोन हमला करते हुए हक्कानी नेटवर्क के दो बड़े कमांडरों को ढेर कर दिया है। हक्कानी नेटवर्क पाकिस्तान का एक प्रमुख आतंकी संगठन है।

बता दें कि अमेरिका काफी समय से पाकिस्तान पर हक्कानी नेटवर्क को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहा था।  हक्कानी नेटवर्क के आतंकियों ने अफगानिस्तानी में कई अमेरिकी सैनिकों को शहीद किया था, इसी वजह से ट्रम्प प्रशासन पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ नरम रवैये से काफी नाराज़ था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मीडिया पर अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर ड्रोन हमले की चर्चा की जा रही थी।

कुछ महीने पहले ही पाकिस्तान ने अमेरिका पर आर्थिक कार्रवाई की थी। उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद बंद कर दी थी। अमेरिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान ने आतंकी और आतंकी संगठनों को अपने देश में सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का फैसला किया है।

चारा घोटाला: तीसरे मुक़दमे में भी लालू यादव को 5 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना

लालू यादव की बढीं मुश्किलें

राजेश सोनी | Navpravah.com 

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश स्वर्ण शंकर प्रसाद की अदालत ने आज लालू यादव को तीसरे मुक़दमे में 5 साल की सजा सुनाई है और इसके साथ उनके ऊपर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं बिहार के एक और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को भी 5 साल की सजा सुनाई गई है। आज मिश्रा फैसले के समय अदालत में मौजूद नहीं थें, क्योंकि उनकी पत्नी का देहांत हो गया है।

अब लालू यादव के वकीलों को तीसरे मुकदमे में भी जमानत के लिए उच्च न्यायालय में अलग से याचिका दायर करनी पड़ सकती है। वहीं अबतक लालू यादव को पिछले मुकदमें में जमानत नहीं मिली है और अब वह एक और मुकदमें में दोषी करार दिए गए हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले मामले से जुड़े चाईबासा कोषागार से 33 करोड़, 67 लाख फर्जी ढंग से निकलने के मामले में सजा सुनाई गई है। चारा घोटाले के चाईबासा मामले में बहस 10 जनवरी को ही पूरी हो गई थी और इन मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया था।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद नेता रघुवंश प्रसाद ने कहा कि हम पहले भी झटके झेल चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब हम दो स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे, एक कानूनी और दूसरी लड़ाई रास्ते पर लड़ी जाएगी। वहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव को भाजपा और आरएसएस ने फंसाया है और इनमें सीएम नितीश कुमार की भूमिका सबसे बड़ी रही है। उन्होंने आगे सीबीआई की विशेष अदालत का फैसलाआखिरी नही है और हमारे पास विकल्प है। हम इस फैसले को चुनौती उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में देंगे।

अमेरिका बोल रहा है भारत की जुबान- हाफिज सईद 

हाफिज सईद ने अमेरिका पर बोला हमला

राजेश सोनी | Navpravah.com 

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन जमात-उल-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने पाकिस्तान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमेरिका पर निशाना साधा है। आतंकी हाफिज सईद ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका इस समय भारत की जुबान बोल रहा है। वहीं अमेरिका भारत के इशारों पर काम कर रहा है।

बता दें कि आज ही आतंकी संगठन जमात-उल-दावा ने प्रमुख हाफिज सईद ने डरकर जमानत के लिए लाहौर उच्च न्यायलय में याचिका दायर की है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए कई बार फटकार लगाई है।

अमेरिका ने पाकिस्तान पर आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाते हुए सैन्य को दी जाने वाली आर्थिक मदद को बंद कर दिया था। अमेरिका के इस फैसले से पाकिस्तान काफी समय से बौखलाया हुआ है और वहां के आतंकी और नेता अमेरिका के खिलाफ काफी समय से अनाब-सनाब बातें कर रहा है। वहीं कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने एक इंटरव्यू के दौरान हाफिज सईद को साहब बोलकर सम्बोधित किया था।  

आज देश के बहादुर बच्चों को सम्मानित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ब्रेव बच्चों को करेंगे सम्मानित

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पीएम मोदी आज एक स्पेशल कार्यक्रम में 18 बच्चों को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। जिन 18 बच्चों को बहादुरी पुरस्कार के लिए चुना गया है, उसमें से तीन बच्चों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है।ये सभी बच्चे राजपथ पर होने वाली 26 जनवरी की परेड में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन बच्चों के लिए एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इससे पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी इन बच्चों को सम्मानित कर चुके हैं।

इन बच्चाें ने एेसा काम किया हैं, जिसे करने में बड़े-बड़ाें के पसीना छूट जाते है। इन बहादुर बच्चाें ने अपनी जान को खतरे में डाल कर दूसराें की जान बचाई है, इसलिए उनके इस काम के लिए उन्हें सम्मानित किया जायेगा।भारत पुरस्कार विजेता 16 साल नौ माह की नाजिया आगरा के मंटोला की रहने वाली हैं। नाजिया ने अपने घर के पड़ोस में कई दशकों से चल रहे जुए और सट्टे के अवैध व्यवसाय के खिलाफ आवाज उठाई थी। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद राहत न मिलने पर परेशान होकर नाजिया ने ट्वीट करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मदद मांगी थी। ट्वीट पर कार्रवाई हुई और उसे सुरक्षा दी गई। साथ ही बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हुई।

गुलदार के मुंह से अपनी मां की जान बचाने के लिए अब टिहरी जिले के पंकज सेमवाल को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिलेगा। तालाब में पास की नदी से एक मगरमच्छ घात लगाकर बैठा हुआ था, पांच फुट लंबे मगरमच्छ ने अचानक आसंती का हाथ अपने जबड़े में दबा लिया। ममता ने उस वक्त सूझ-बूझ दिखाते हुए, आसंती का हाथ पकड़े रखा और इतनी जोर से चिल्लाई कि मगरमच्छ की पकड़ ढीली हो गई। पकड़ ढीली होते ही उसने आसंती को बाहर खींच लिया।
 
संजय चोपड़ा पुरस्कार पंजाब के 17 वर्षीय करणबीर सिंह को प्रदान किया जाएगा, जिसने नाले में गिरी एक स्कूल बस से 15 बच्चों को बचाया था। करणबीर खुद भी इसी बस में था और वह घायल हो चुका था, लेकिन उसने दूसरे बच्चों को पानी से भरी बस से निकलने में मदद की थी। इसी तरह 18 बच्चों को अपनी-अपनी वीरता के लिए पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार, गीता चोपड़ा पुरस्कार, संजय चोपड़ा पुरस्कार, बापू गैधानी पुरस्कार, सामान्य राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, इन पांच श्रेणियों में पुरस्कार दिए जायेगें।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे आसियान देशों के राष्ट्रप्रमुख, 23 राज्यों की झांकियां दिखेगी 

आसियान देशों के लीडर होंगे मुख्य अतिथि

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

गणतंत्र दिवस के मौकेपर इस बार आसियान देशों के 10 राष्ट्रप्रमुख मुख्यअतिथि के तौरपर उपस्थित रहेंगे। वहीं 25 जनवरी को दिल्ली में होनेवाले सम्मेलन में सब 10 आसियान देशों के राष्ट्रप्रमुख भाग लेंगे। भारत-आसियान संबंधों के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आसियान देशों के राष्ट्रप्रमुख आज भारत आएंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्विट्ज़रलैंड के दावोस शहर में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में हिस्सा लेने के बाद भारत लौट चुके हैं। आज पीएम मोदी वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन फुक, फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो रोआ दूतेर्ते और म्यांमार की नेता आंग सान सू क्यी से दिव्पक्षीय मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी भारत-आसियान स्मारक शिखर सम्मेलन के इतर दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के साथ नौ दिव्पक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान आतंकवाद के विरोध, सुरक्षा और संपर्क बढ़ाने पर उनका जोर होगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर आसियान देशों के राष्ट्रप्रमुख के स्वागत के लिए राजपथ पर विशेष तैयारियां की गई हैं। 23 से ज्यादा भारतीय राज्य अपने प्रदेश की झांकियां उनके सामने पेश करेंगे और सुरक्षा बल के जवान अलग-अलग स्टंट उनके समक्ष पेश करेंगे।       

2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, पार्टी में चल रहा है मंथन

भाजपा पार्टी में चल रहा है मंथन

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

2018 से ही 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं। कुछ पार्टियां तो अपने-अपने उम्मीदवारों के टिकट को भी तय कर चुकी हैं और कुछ पार्टियां टिकट देने की प्रक्रिया को आरंभ कर चुकी हैं। 2014 में मोदी का मैजिक चल गया था, उसके बाद विपक्ष ने अपनी हार से सबक लिया और इन चार सालों में विपक्ष ने एक-दूसरे पर हमले कम किए और पीएम नरेंद्र मोदी व उनकी पार्टी पर निशाना साधते रहे।

2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 2014 से भी अच्छा प्रदर्शन करने के प्रयास में है। इसको लेकर पार्टी काफी गहन मंथन पर रही है और उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सूबे की 80 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पार्टी के भीतर के लोगों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान को लेकर सबसे बड़ी चुनौती अपने ही सांसद बन गए हैं। क्षेत्र में उनकी छवि ठीक नहीं है और कार्यकर्ताओं का असंतोष चरम पर है। ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में इन नेताओं का टिकट कट सकता है।

पार्टी की चिंता और नाराजगी का कारण यह भी है कि पीएम मोदी, सरकार और पार्टी की ओर से इन सांसदों को जो भी कार्यक्रम और लक्ष्य सौंपे गये, उसमें कई सांसदों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। निकाय चुनाव में खराब परिणाम वाले कई क्षेत्रों के ऐसे सांसद भी चिह्नित किये जा रहे हैं, जिनका कार्य और व्यवहार दोनों ठीक नहीं है। यूपी भाजपा अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं से मिली शिकायत के आधार पर दो दर्जन से ज्यादा ऐसे सांसदों की सूची तैयार की है, जिनकी जनता के बीच नकारात्मक छवि बनी हुई है।

2014 में लोकसभा चुनाव और 2017 में विधानसभा चुनावों में जिस प्रकार बीजेपी ने अपनी रणनीति को लागू किया और जीत हासिल की। वैसे अब बीजेपी के रणनीतिकार यह मान रहे हैं कि उस रणनीति में ज्यादा बदलाव की स्थिति नहीं है। पार्टी को अभी भी यही लग रहा है कि 2019 के चुनाव में भी वही रणनीति कामयाब रहेगी।

चारा घोटाला: तीसरे मामले में भी लालू यादव दोषी करार, मुश्किलें और बढीं

लालू की मुश्किलें बढीं

राजेश सोनी | Navpravah.com 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाला मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के तीसरे मामले में भी दोषी करार दिया है। अदालत लालू पर सजा का ऐलान 2 बजे के बाद करेगा।

सीबीआई अदालत में दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत ने लालू समेत सभी दोषियों की सजा पर जिरह सुनी। सीबीआई की विशेष अदालत ने इस घोटाले में बिहार के एक और पूर्व मुख्यमंत्री जग्गनाथ मिश्रा को भी दोषी करार दिया है। हालांकि सजा के ऐलान के समय वह अदालत में मौजूद नहीं थे, क्योंकि उनकी पत्नी का देहांत हो गया है। वहीं अदालत ने इस मामले में 6 आरोपियों को बरी कर दिया है।

सीबीआई की आर्थिक शाखा के यहां स्थित एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले मामले से जुड़े चाईबासा कोषागार से 33 करोड़,67 लाख फर्जी ढंग से निकलने के मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश स्वर्ण शंकर प्रसाद की अदालत ने आज फैसला सुनाया है। बता दें कि चारा घोटाले के चाईबासा मामले में बहस 10 जनवरी को ही पूरी हो गई थी और इन मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया था।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद

नेता रघुवंश प्रसाद ने कहा कि हम पहले भी झटके झेल चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब हम दो स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे, एक कानूनी और दूसरी लड़ाई रास्ते पर लड़ी जाएगी। वहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव को भाजपा और आरएसएस ने फंसाया है और इनमें सीएम नितीश कुमार की भूमिका सबसे बड़ी रही है। उन्होंने आगे सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आखिरी नही है और हमारे पास विकल्प है। हम इस फैसले को चुनौती उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में देंगे।
 

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर मुंबई में फेंका गया जूता

ओवैसी पर फेंका गया जूता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी कल रात मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनपर जूता फेंक दिया। हालांकि यह जूता उनको लगा नहीं। पुलिस ने बताया कि ओवैसी को यह जूता लगा नहीं और आरोपी की पहचान कर ली गई है। अभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस ने आगे बताया कि कल रात ओवैसी संबोधन के दौरान तीन तलाक के खिलाफ बोल रहे थें और उसी समय यह घटना हुई। ओवैसी ने कहा कि मैं लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हूं। यह सभी लोग इस बात से नाराज हैं और यह सभी लोग नहीं देख सकते कि तीन तलाक पर सरकार के फैसले को जनता खास तौरपर मुसलमानों ने स्वीकार नहीं किया है।

ओवैसी ने आगे कहा कि ये जूता फेकने वाले लोग यह सब वह लोग हैं, जो महात्मा गांधी, नरेंद्र डाभोलकर और गोविंद पानसारे के हत्यारों की विचारधारा का अनुसरण करते हैं। सांसद ने आगे कहा कि यह लोग हमें सच बोलने से नहीं रोक सकते हैं। जोन 3 के पुलिस आयुक्त वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर ओवैसी पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और उसे अब गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब है कि ओवैसी तीन तलाक के खिलाफ कानून का पुरजोर विरोध कर रहे थे। उन्होंने इस कानून को शरीयत के खिलाफ बताया है और उनका कहना है कि तीन तलाक कानून के बहाने उनका निशाना शरीयत पर है।