30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 766

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

चारा घोटाला: चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले के तीसरे मुकदमे में लालू यादव दोषी करार, 5 साल की सजा और 10 लाख रुपयों का जुर्माना।

लाभ का पद मामला: फैसले तक उप चुनाव नहीं -दिल्ली उच्च न्यायालय
 
सीएम केजरीवाल ने विदेशी निवेश को लेकर कसा तंज, कहा, “एक फ़िल्म को शांतिपूर्ण तरीके से रिलीज नहीं करा सकते हैं, तो एफडीआई भूल जाओ।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर किया हमला, 4 जवान शहीद और 7 घायल।

गणतंत्र दिवस पर आसियान देशों के दस राष्ट्रप्रमुख होंगे मेहमान, द्विपक्षी बातचीत होगी।

दोनों देश राजी हों, तभी करेंगे कश्मीर मुद्दे की मध्यस्थता -यूएन महासचिव

मुझसे सीएम नितीश अंग्रेजी में बहस करें पता चल जाएगा, स्मृती ईरानी की तरह डिग्री नहीं ली है -तेजस्वी यादव 

26/11आतंकी हमले में हाफिज सईद को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक।

जोहान्सबर्ग टेस्ट: पहली पारी में लड़खड़ाई भारतीय पारी, महज 163 रनों पर गँवाए 8 विकेट।

हाथों में हाथ डाले फ़िल्म पदमावत के स्क्रीनिंग पर पहुंचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।

यूपी: योगी और केशव प्रसाद में अनबन!

योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के बीच अनबन!

राजेश सोनी | Navpravah.com 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच खट-पट की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, मंत्रालय में दखल को लेकर दोनों के बीच मतभेद है। केशव प्रसाद मौर्य आज यूपी दिवस कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे। अभी सरकार को सत्ता में आए हुए एक साल ही हुए हैं और विवाद की ख़बरें आनी शुरू हो गई है।

बता दें कि कल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुंबई के यूपी दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मौर्य के पास PWD समेत 4 अहम मंत्रालय हैं। वहीं वह काफी समय से यूपी सरकार के कई कार्यक्रमों में नजर नहीं आए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, इन सारे मतभेदों की जानकारी पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी पता है।

गौरतलब है कि इससे पहले की समाजवादी सरकार में भी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए शिवपाल यादव और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीच भी विवाद निर्माण हुए थे। इस विवाद का खामियाजा समाज वादी पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ा था और इस वजह से पार्टी को चुनाव में करारी शिकस्त मिली थी।

पद्मावत विवाद: गुरुग्राम में शाम 7 बजे के बाद बंद रहेंगे होटल और पब

पद्मावत विवाद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पद्मावत फिल्म के खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस ने शाम 7 बजे के बाद पब, होटल को बंद करने के आदेश भी जारी किए हैं। इतना ही नहीं, बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने सोहना रोड पर बस भी फूंक दी है।

वहीं बुधवार को पुलिस ने ‘पद्मावत’ फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करने वाले करणी सेना के तक़रीबन 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इससे पहले राजपूत संगठन के एक नेता ने धमकी दी थी कि कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर गंगापुर बांध में जल समाधि लेंगे। इस पर नासिक तालुका थाने के निरीक्षक बाबासाहेब थोम्बे ने बताया कि गंगापुर बांध के पास बुधवार को प्रदर्शनकारियों के एकत्रित होने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।

वहीं गुजरात के सिनेमाघर मालिकों ने सुरक्षा की दृष्टि से ‘पद्मावत’ फिल्म किसी भी मल्टीप्लेक्स या सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में नहीं दिखाने की घोषणा की गई थी। वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि सरकार हिंसा को काबू में करने में नाकाम रही है। ऐसी स्थिति में हार्दिक ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से उनका इस्तीफा देने की बात पूछ ली।

फर्जी वेबसाईट बेच रहा है फेक JioCoin, रहें सचेत 

फर्जी वेबसाइट बेच रही है फेक जियो कॉइन

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

हाल ही में खबर आई थी कि टेलीकॉम इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो अपनी क्रिप्टोकरेंसी लाने का प्लान कर रहा है। जबकि जियो की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, इस मैसेज में जियो कॉइन के 100 रुपए में लॉन्च होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही एक लिंक के जरिए यह दावा भी किया गया है कि 31 जनवरी 2018 से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले को फ्री में जियोकॉइन मिलेगा। 

जी न्यूज़ के हवाले से मिली खबर के अनुसार, जब वेबसाइट के लिंक (http://reliance-jiocoin.com/) पर क्लिक किया गया, तो यहाँ कई जानकारी मांगी गई थी। जिसमें नाम, ई-मेल और पासवर्ड दर्ज करने के बाद यह जानकारी मिली की, एक जियो कॉइन की कीमत 100 रुपए है और यह 31 जनवरी को लॉन्च होगा। 

ओपन होते ही सामने 3 मैसेज थे, जिसमें पहले मैसेज में लिखा है कि इनवाइट योर फ्रेंड टू ज्वाइन ‘रिलायंस जियो कॉइन’। इसमें लिखा है कि यदि आपके रेफरल लिंक में कोई ज्वाइन करता है, तो आपको प्रत्येक रेफरल के बदले 3 जियो कॉइन फ्री में मिलेंगे। दूसरे मैसेज में लिखा है कि डाउनलोड एप फ्रॉम अवर स्पानसर्स। इसके बदले प्रत्येक स्पोंसर एप पर 10 जियो कॉइन मिलने की बात कही गई है। वहीं तीसरे और अंतिम मैसेज में लिखा है कि सभी जियो कॉइन 31 जनवरी 2018 को आपके जियो वॉलेट में क्रेडिट हो जाएंगे।
 
इस मामले में रिलायंस जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि जियो कॉइन की खबर पूरी तरह से फर्जी है। ऐसी किसी भी खबर पर विश्वास न करें। यदि आपके पास ऐसा कोई भी मैसेज आता है, तो इससे आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।

बता दें कि वेबसाईट को खंगालने के बाद यह साफ़ हो गया कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी है, जो क्रिप्टोकरेंसी जियो कॉइन की बिक्री के दावे कर रही है। वेबसाइट पर अपनी डिटेल फिल करने से पहले लोगों का इसपर सोचना जरूरी है। इसलिए ऐसे मैसेज से बचना जरूरी है। 

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया सुरक्षा बलों पर हमला, 4 जवान शहीद और 7 घायल  

नक्सलियों ने CRPF जवानों पर किया हमला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

छत्तीसगढ़ के नरायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में  4 जवान शहीद हो गए हैं और 7 जवानों के घायल होने की खबर है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2 से नक्सली बौखलाए हुए हैं। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में बीते 20 जनवरी को जमकर उत्पात मचाया था। इन नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी 3 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था।

बता दें कि नक्सलियों ने सोमवार को तुमनार के साप्ताहिक बाजार में बम विस्फोट किए थे। जिसके कारण बाजार में अफरा-तफरी का माहौल था और इस अफर-तफरी के माहौल में एक जवान को हल्की चोट आई थी। नक्सलियों ने यहां जांच करने पहुंचे अधिकारियों पर भी विस्फोट के द्वारा हमला करने की कोशिश की थी। यह बम अधिकारियों के आने से पहले ही बम फट गया और इन अधिकारियों की जान बाल-बाल बच गई थी।

गौरतलब है कि पिछले साल ही अप्रैल के महीने में 300 से ज्यादा नक्सलियों ने सीआरपीएफ के बटालियन पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद देश के लोगों में नक्सलियों के प्रति काफी आक्रोश था और सभी देशवासियों ने नक्सलियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। इस हमले के बाद से ही सुरक्षा बल नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार छत्तीसगढ़ और झारखंड में ऑपरेशन चल रहे हैं।    

न्याय और विकास एजेंडे पर समझौता नहीं करेंगे -सीएम नितीश कुमार

राजेश सोनी | Navpravah.com

आज लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े तीसरे मुक़दमे में पांच साल की सजा सुनाई है। सजा के ऐलान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपनी बात लोगों के सामने रखी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के साथ हमारे पास कुछ भी नहीं है, क्योंकि यह न्यायिक निर्णय है और हम इस पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हम हमारे न्याय और विकास के एजेंडे पर कभी समझौता नहीं करेंगे। आम तौर पर, सोशल मीडिया पर होने वाली असामाजिक चर्चा होती है। जो लोग राजनीति के एबीसीडी को नहीं समझते, वैसे लोग सोशल मीडिया पर राजनीतिक विशेषज्ञों की तरह बर्ताव करते हैं।

आज लालू यादव को सजा के बाद उनके बेटे ने सीएम नितीश पर निशाना साधा हैं। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव को भाजपा और आरएसएस ने फंसाया है और इनमें सीएम नितीश कुमार की भूमिका सबसे बड़ी रही है। उन्होंने आगे सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आखिरी नही है और हमारे पास विकल्प है। हम इस फैसले को चुनौती उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में देंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट: चुनाव आयोग को उपचुनाव नोटिफिकेशन जारी करने पर लगाई रोक   

दिल्ली हाईकोर्ट ने उपचुनाव जारी करने पर लगाईं रोक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

20 आप विधायकों के लाभ के पद के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को कुछ अहम निर्देश दिए हैं। जिसके तहत कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई तक दिल्ली उपचुनाव की ओर से कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला आम आदमी पार्टी के उन आठ विधायकों की याचिका पर सुनाई, जिन्हें लाभ का पद पाने के मामले में अयोग्य करार दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

बता दें कि 19 जनवरी को चुनाव आयोग ने 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की याचिका दायर की थी, जिसे राष्ट्रपति से स्वीकृति मिल गयी थी। 20 जनवरी को कानून एवं न्याय मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की थी कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) अधिनियम की धारा 15 (1) (ए) के तहत 20 विधायकों को अयोग्य करार दिया है।

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने वकील प्रशांत पटेल की ओर से दायर याचिका पर फैसला करते हुए यह सिफारिश की थी। पटेल ने आरोप लगाया था कि विधायक जैसे लाभ के पद पर रहते हुए 21 आप विधायक संसदीय सचिव के पद पर बैठें हैं। उन्होंने इन 21 आप विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। बहरहाल राजौरी गार्डन से विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफा दे देने के कारण उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी। इस सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट इन आठ विधायकों एवं उनके समर्थकों से खचाखच भरी थी। उनके अलावा अदालत कक्ष में पार्टी के कुछ वरिष्ठ सदस्यों सहित पत्रकार एवं विधायकों के वकील भी मौजूद थे।

सरकार ने बनाई नई योजना, नकद ट्रांजैक्शन पर लगेगी पेनाल्टी

सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन को देगी बढ़ावा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

देश में कैश का इस्तेमाल नोटबंदी के पहले के स्तर पर पहुंच गया है। अब सरकार डिजिटल पेमेंट को दोबारा बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। सरकार की प्लानिंग से आम आदमी को झटका भी लग सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार कैश के इस्तेमाल को महंगा करने की प्लानिंग कर रही है। सरकार बैंक से कैश निकालना मुश्किल करने की योजना बना रही है। साथ ही एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन को भी कम करने की तैयारी कर रही है।डिजिटल पेमेंट को बढ़ाने के लिए अगर कैश के इस्तेमाल को महंगा किया जाता है, तो इसका ज्यादा नुकसान आम जनता को होगा। इस कोशिश के तहत सरकार बैंक से कैश निकालना मुश्किल तो करेगी ही, साथ ही बैंकों के कैश काउंटर भी कम किए जा सकते हैं।

IT मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को अहम सिफारिशें दी हैं। जिसमें डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने वाले बैंक कर्मियों को इंसेंटिव भी दिया जाएगा और रिटेलर्स को पीओएस मशीन फ्री देने की सिफारिश भी की गयी है। IT मंत्रालय ने कैश की निकासी को मुश्किल किया जाए, एटीएम फ्री ट्रांजैक्शन को कम किया जाए, डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ाने वाले बैंक कर्मियों को इंसेंटिव दिया जाए, इकोनॉमी को फॉर्मल बनाने की कोशिश की जाए आदि सिफारिशें की हैं।

सीएम केजरीवाल ने विदेशी निवेश को लेकर केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर उठाये सवाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

केजरीवाल ने फिल्म पद्मावती को सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर राज्य सरकारों और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सारे राज्य सरकार, केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय मिलकर एक फिल्म को शान्ति पूर्ण तरीके से सिनेमा घरों में रिलीज नहीं करा सकते, तो हम हमारे देश में विदेशी निवेश कैसे लाएंगे?

उन्होंने आगे कहा कि एफडीआई को भूल जाओ, यहां तक ​​कि स्थानीय निवेशकों को भी डर लग रहा है। पहले से ही घटती अर्थव्यवस्था के लिए यह अच्छा नहीं है। नौकरियों को लिए इस समय देश में अच्छा माहौल नहीं है। गौरतलब है कि सोमवार को ही केजरीवाल ने अपने विधायकों को अयोगय घोषित करने के लिए भाजपा पर हमला बोला था।उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऊपर वाले ने मेरी पार्टी को कुछ सोचकर ही विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीट दी थी। इससे यह साबित होता है कि हर कदम पर ऊपरवाला आम आदमी पार्टी के साथ है।

केजरीवाल ने आगे कहा है कि मैं हमेशा से कहता आया हूं कि ये सब ऊपर वाले का ही चमत्कार है। उसे भी पता होगा की ये लोग तीन साल बाद हमारे 20 विधायकों को अयोग्य ठहरा देंगे, इसलिए ऊपर वाले ने हमें 70 में से 67 सीटें दीं। वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री इस फैसले को अलोकतात्रिंक और असंवैधानिक बताया था।

रामू ने कहा, “दीपिका को कड़ी टक्कर देगी ये पोर्नस्टार”

राम गोपाल वर्मा ने दिया पद्मावत को लेकर दिया बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

रामगोपाल वर्मा हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर विवादों में रहे हैं। अब इसी कड़ी में उन्होंने अपनी आनेवाली फिल्म की हीरोइन (पोर्न स्टार) मिया माल्कोवा और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बीच जंग का ऐलान कर दिया है। रामगोपाल वर्मा अमेरिकी पोर्न स्टार मिया माल्कोवा के साथ ‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 26 जनवरी को ऑनलाइन रिलीज होगी। वहीं अनगिनत विरोध का सामना कर रही ‘पद्मावत’ फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होनी है।

राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट किया है कि मिया माल्कोवा की ‘गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ’ और दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावत’ में सिर्फ इतना अंतर है कि एक सोशल कंट्रोवर्सी है और दूसरी हिस्टॉरिकल कंट्रोवर्सी है। इसके बाद दोबारा अपने ट्वीट में रामगोपाल वर्मा ने दीपिका और मिया के बीच जंग छेड़ दी। उन्होंने लिखा कि मेरी फिल्म ‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ 26 जनवरी को सुबह नौ बजे रिलीज होगी। इस दिन पद्मावत भी रिलीज हो रही है। मिया माल्कोवा और दीपिका पादुकोण में से जो भी बेस्ट होगी, जीत उसी की होगी। ऐसे में रामगोपाल वर्मा के इस ट्वीट से बीटाउन में चर्चाए तो शुरू हो ही गई है।

बता दें कि इस फिल्म में अमेरिकी पोर्न स्टार मिया माल्कोवा सेक्स को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगी। पोर्न स्टार के साथ बनाई गई रामगोपाल वर्मा की फिल्म पहले ही अपने बोल्ड तेवरों की वजहों से सुर्खियों में है।