30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 765

इलाहाबाद के कई सिनेमाघरों में नही दिखाई जा रही फिल्म ‘पद्मावत’

पीवीआर में नहीं रिलीज़ हुई पद्मावत

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

तमाम संगठनों के विरोध के बावजूद बुधवार को फिल्म ‘पद्मावत’ पीवीआर सिनेमा में दिखाई गयी। बुधवार को शाम को और रात को दो-दो शो दिखाये गये थे। इस दौरान विनायक सिटी सेंटर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

वहीं फिल्म के विरोध में बुधवार को पीवीआर सिनेमा हाल में हंगामा मचाने पर सिविल लाइंस पुलिस ने हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद दुबे, चंद्रिका पांडेय व ओपी दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों पर सिनेमाहाल के मैनेजर को धमकाने व वहाँ पर अराजकता फैलाने का आरोप है।

वहीं आज सभी शहरों के सिनेमाघरों में ‘पद्मावत’ रिलीज़ की जा रही है। इलाहाबाद के कई सिनेमाघरों में भी आज फिल्म रिलीज हो रही है, लेकिन पीवीआर ने आज फिल्म दिखाने के लिए मना कर दिया है। फिल्म के विरोध को देखते हुए ‘पीवीआर’ ने आज नोटिस चस्पा कर दिए हैं। नोटिस में लिखा गया है कि वे फिल्म नहीं दिखाएंगे, ऐसे में जो लोग फिल्म देखने गए थे, उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। सारी बुकिंग टिकट कैंसल कर दी गयी है।

इलाहाबाद के जिस भी सिनेमाघरों में यह फिल्म दिखाई जा रही है, वहां भारी पुलिस बल तैनात है। ताकि कोई उपद्रवी तत्व किसी भी तरह की कोई आराजकता न फैला सकें।
 

आज आखिरकार रिलीज हो गयी ‘पद्मावत’, कमाई हो सकती है इतनी

पद्मावत विवाद

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ आज काफी बवाल के बाद रिलीज हो गई है। हालांकि कुछ शहरों में करणी सेना के विरोध की वजह से कुछ शो कैंसिल कर दिए गए हैं। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर अनुमान भी लगाये जाने लगे हैं। फिल्म को लेकर चल रहे विवाद ने भी लोगों की दिलचस्पी इस फिल्म के प्रति बढ़ा दी है।

हर कोई जानना और देखना चाहता है कि फिल्म में आखिर ऐसा है क्या, जिसे लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। वैसे तो नोएडा, दिल्ली और बैंगलूर में फिल्म को 24 जनवरी रात को ही रिलीज कर दिया गया है। बाकि जगहों पर फिल्म आज रिलीज हुई है। ट्रेड एक्सर्प्ट्स ने ओपनिंग कलेक्शन 25 से 30 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है। फिल्म के सेट से लेकर कॉस्ट्यूम को रीयल लुक देने के लिए काफी मेहनत की गई है।

ट्रेड एक्सर्प्ट अक्षय राठी के अनुसार, फिल्म को लेकर इतना विवाद होने के बावजूद फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं दूसरे ट्रेड एक्सर्प्ट के अनुसार, फिल्म को 65 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी मिली है, जो कि काफी अच्छी है। दिल्ली के कुछ सिनेमा हॉल में ‘पद्मावत’ की टिकट 2500 रुपये रखा गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज देखने लायक है। 2500 रुपये का टिकट होने के बावजूद लोग इसे बिना कुछ सोचे समझे बुक कर रहे हैं।

पाकिस्तान में मिला फ़िल्म पद्मावत को U सर्टिफिकेट, भारत में विरोध जारी

पाकिस्तान में रिलीज़ होगी फिल्म पद्मावत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

भारत में फ़िल्म पद्मावत को लेकर पूरे देशभर में घमासान मचा हुआ है। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने पद्मावत फ़िल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है। भारत में सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म पद्मावत को UA सर्टिफिकेट दिया हो। लेकिन, पाकिस्तान में इस फ़िल्म को U सर्टिफिकेट से नवाजा गया है।

इससे पाकिस्तान ने अपनी मंशा साफ व्यक्त कर दी है कि जिस किसी का विरोध भारत में होगा उसका तह दिल से स्वागत पाकिस्तान में किया जाएगा। अब पद्मावत फ़िल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी। बता दें कि पद्मावत फ़िल्म को लेकर पूरे देश में क्षत्रिय समाज और करणी सेना सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। कई जगह इस प्रदर्शन ने अब हिंसक रूप धारण कर लिया है।

गुरुग्राम में बुधवार को कुछ उपद्रवियों ने एक स्कूली बस पर हमला बोल दिया। जीडी गोयनका स्कूल की इस बस पर उपद्रवियों ने जब पथराव किया, तब उसमें बच्चे भी मौजूद थे। वहीं गुजरात में मॉल और थिएटरों में आगजनी और तोड़ फोड़ की गई। रास्तों को जाम किया गया और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। माहौल के देखते हुए और सुरक्षा के मद्देनजर देशभर में आज सभी सिनेमाघरों के बाहर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए हैं।

प्रसून जोशी को मिली करणी सेना की धमकी, दिग्विजय सिंह ने भी फिल्म को लेकर दिया बयान

प्रसून जोशी को फिर मिली धमकियाँ

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

फिल्म ‘पद्मावत’ पर विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, अब इसी क्रम में सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी को राजस्थान आने पर संजय लीला भंसाली जैसा हाल करने की धमकी दी है, ये धमकी राजपूत करणी सेना के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह ने दी है।

उन्होंने कहा कि हम प्रसून जोशी को जयपुर नहीं आने देंगे। इसलिए सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिल सकती है। जयपुर की पुलिस उन्हें मिली धमकी का आकलन करवा रही है। प्रसून जोशी को 28 जनवरी को जयपुर आना है, वे यहां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में वे दो सत्रों में भाग लेंने आ रहे हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल का कहना है कि उन्हें हर सम्भव सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी क्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि तथ्यों से हटकर इतिहास को नहीं परोसा जाना चाहिएअगर किसी फिल्म से किसी भी धर्म और जाति की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, तो ऐसी फिल्में नहीं बननी चाहिए।बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यन स्वामी ने भी इस फिल्म का विरोध करते हुए एक समाचार ऐजेंसी से कहा कि यह फिल्म पुराने जख्मों को कुरेदती है इसलिए इसे नहीं बनाया जाना चाहिए।

कानपुर आईआईटी गर्ल्स हॉस्टल में वायुसेनाकर्मी पर लगे रेप के आरोप

वायुसेना कर्मी पर लगे रेप के आरोप

राजेश सोनी | Navpravah.com 

आईआईटी कानपुर में एक वायुसेना कर्मी पर सहवायुसेना कर्मी ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने रेप की शिकायत बुधवार को कल्याणपुर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी ने पीड़िता के साथ 6 जनवरी को रेप किया था।

बता दें कि पीड़ित छात्रा ने बिहार के रहने वाले एक युवक पर शादी का वादा कर मुकर जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ गर्ल्स कैंपस के हॉस्टल में रेप किया। इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों ही इंडियन एयरफोर्स के कर्मचारी हैं और दोनों सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए छह महीने पहले दोस्त बने थे। सितांशु अक्सर गर्ल्स हॉस्टल में पीड़िता से मिलने के लिए आता था।

अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एक प्रतिष्ठित अखबार के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने आरोपी की बहन, जीजा और एक दोस्त के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। घटना पर कल्याणपुर थाने के एसएसआई पर्शुराज ने बताया कि हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही घटना को लेकर सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।

बच्चों से भरी बस पर पथराव, देश के लिए डूब मरने जैसी घटना -सीएम अरविंद केजरीवाल

केंद्र सरकार पर बरसे सीएम केजरीवाल

सुनील यादव | Navpravah.com 

पद्मावत के विरोध में उतरे करणी सेना के समर्थकों द्वारा गुरुग्राम में कल शाम एक बच्चों से भरी बस पर पत्थर बाजी की गई। जिसके बाद इस ओछी घटना पर देशभर में इसकी जमकर आलोचना की जा रही है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले पर बेहद भावुक होकर जनता के सामने अपनी बात रखते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं अपने देश में इस तरह की घटना को देख नहीं सकता। मैं रात भर सो नहीं सका। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए और हमारे सरकार के लिए डूब मरने वाली बात है। उन्होंने कहा कि वो कौन लोग है, जो इतने बेरहम हैं कि हमारे बच्चों पर हमला कर रहे हैं और हमारी सरकार चुप है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले हमारे मुसलमानों पर हमला किया गया तब भी सब चुप थे और अब बच्चों पर पत्थरबाजी को लेकर भी सब चुप हैं पर हम चुप नहीं बैठेंगे। यह घटना देश के लोगों के लिए डूब मरने के बराबर है। उन्होंने कहा कि मैं राम का वंसज हूँ, मैं भी हिन्दू हूँ।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद भी फ़िल्म पद्मावत को आज 25 जनवरी को हरियाणा, राजस्थान, एमपी और गोवा में रिलीज नहीं हो रही है। करणी सेना के भय से मल्टीप्लेक्स वालों ने इस फ़िल्म को रिलीज करने से साफ मना कर दिया है। इसके अलावा इस हंगामे के बीच आज देशभर में फिल्म पद्मावत परदे पर रिलीज़ हो चुकी है।

कैंसर से बचाव करता है संतरा, आइये जानते हैं इसके फायदे

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

फल हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और फलों में संतरे का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है। संतरे के सेवन से शरीर में विटामिन सी की पूर्ति की जा सकती है।

सीमित मात्रा में संतरा खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा संतरे में एमिनो एसिड विटामिन ए बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयोडिन, सोडियम जैसे मिनरल्स भी पाएं जाते है।

विटामिन सी से समृद्ध संतरे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और लाइमोनिन गुण मुक्त कणों के नुकसान से कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। लाइमोनिन हमारे शरीर में लगभग 8-10 घंटे तक सक्रिय रह सकता है, जो कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को रोकने में मदद करता है।

संतरे के नियमित सेवन से त्वचा, छाती, फेफड़ों, मुंह, पेट आदि के कैंसर को रोकने में मदद करता है। यह गैस्ट्रिक अल्सर के जोखिम को कम करने में भी मददगार है। संतरे का सेवन करने से शरीर में ताज़गी भी बनी रहती है।

आइए जानते हैं, एक संतरे से किन रोगों को दूर किया जा सकता है..

 * बुखार

बुखार की स्थिति से निपटने के लिए संतरा काफी काम आ सकता है. बुखार को दूर करने के लिए एक संतरे के सेवन से आराम पाया जा सकता है।

* वजन 

वजन कम करने के लिए संतरे का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

इम्यून करता है ठीक

संतरे में मौजूद विटामिन सी और ए रक्त में सफेद कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है।

 * जुकाम खांसी से राहत

संतरा का सेवन लोहे का अवशोषण करने में सहायक है, संतरा कफ को पतला करके बाहर निकालता है और नाक तथा छाती मार्ग में आने वाले अवरोध को दूर करता है।

 * हार्ड ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए संतरा का इस्तेमाल करना काफी सेहतकारी रहता है।

* कैंसर

कैंसर जैसी बीमारी से बचाने के लिए भी संतरा का सेवन काफी लाभकारी रहता है, रिसर्च के मुताबिक संतरे के सेवन से स्किन और फेफड़े के कैसर के चांस कम हो जाते हैं। 

* आंख

संतरे में विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण आंखों से संबंधित परेशानियाँ दूर हो जाती हैं।

 * हड्डी और दांत के लिए बेहतर

विटामिन ए और कैल्शियम से भरपूर संतरे के नियमिन सेवन से हड्डी और दांत दोनों मजबूत होते हैं।

हरियाणा, मध्यप्रदेश और राजस्थान में नहीं दिखाई जाएगी फ़िल्म पद्मावत, थिएटर मालिकों ने लिया फैसला

पद्मावत विवाद

राजेश सोनी | Navpravah.com

सर्वोच्च न्यायालय ने भले ही फ़िल्म पद्मावत पर से पूरे देश में बैन हटा दिया हो, लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा राज्य में पद्मावत फ़िल्म नहीं दिखाई जाएगी। इन राज्यों में थिएटर मालिकों ने यह फैसला लिया है कि वह सभी फिल्म पद्मावत को अपने थिएटरों में प्रदर्शित नहीं करेंगे।

कल पूरे दिन हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत पूरे देश में फ़िल्म को लेकर करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने जमकर पदर्शन किया। इस प्रदर्शन ने कई जगह हिंसक रूप भी धारण कर लिया था। प्रदर्शन कारियों ने कई जगह वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई बसों में तोड़फोड़ की। वहीं प्रशासन इन प्रदर्शनकारियों के सामने लाचार नजर आया। सुरक्षा मद्देनजर देशभर में राज्य सरकारों ने थिएटरों को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई है। आज करणी सेना फ़िल्म के विरोध में जनता कर्फ्यू लगाएगी।

गौरतलब है अहमदाबाद के हिमालय मॉल में पीवीआर सिनेमा हॉल को करणी सेना द्वारा निशाना बनाया गया था। करणी सेना के लोगों ने थिएटर और मॉल में जमकर तोड़फोड़ की थी। वहीं कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद के राजहंस सिनेमा घर में भी प्रदर्शन कारियों ने तोड़फोड़ की थी। कुछ प्रदर्शन कारियों ने मुंबई-अहमदाबाद हाइवे को भी जाम कर दिया था और कई वाहनों में आग लगा दी थी।

हरियाणा के स्वास्थय मंत्री अनिल ब्रिज ने लोगों से फ़िल्म पदमावत को न देखने की अपील की है। वहीं इसी साल मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव है। इन राज्यों में राजपूतों की बड़ी आबादी है और फ़िल्म को रिलीज कर सरकार राजपूतों को नाराज नहीं करना चाहती है। फिल्म पद्मावत सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में ही प्रदर्शित नहीं की जा रही है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

पद्मावत के विरोध में खिलजी बनी करणी सेना, बच्चों के बस को बनाया निशाना।

हंगामे के बीच आज पूरे देश में रिलीज होगी फ़िल्म पद्मावत।

पद्मावत के विरोध में आज ‘जनता कर्फ्यू’ लगाएगी करणी सेना।

राजस्थान, गुजरात, एमपी, गोवा में नहीं दिखाई जाएगी फ़िल्म पद्मावत।

दिल्ली में आज होगा आसियान शिखर सम्मेलन, 10 देशों के प्रमुख लेंगे हिस्सा।

पीएम मोदी ने नेशनल वोटर्स डे पर चुनाव आयोग को दी बधाई।

जम्मू-कश्मीर: सेना के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपेरशन जारी।

राजस्थान: आज से शुरू होगा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल।

जोहान्सबर्ग टेस्ट: मुश्किल में है भारतीय टीम, आज दूसरे दिन भारत को विकेटों की दरकार।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: आज मारीन सिलिक और काइल एडमंड के बीच होगा पहला सेमीफाइनल।

जोहान्सबर्ग टेस्ट: भारत की पहली पारी 187 रनों पर सिमटी

सुनील यादव | Navpravah.com

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम पर खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी महज 187 रनों पर सिमट गई है। 2-0 से सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली।

इससे पहले आज टॉस जीतकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों मुरली विजय और के एल राहुल ने एक बार फिर टीम को खराब शुरुआत दी। जहाँ विजय ने 8 तो वहीं के एल राहुल बिना खाता खोले साथ-साथ चलते बने। इसके बाद पिच पर आये भारतीय कप्तान और चेतेश्वर पुजारा ने विकेट को संभालते हुए पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच जहाँ पुजारा ने अपना खाता खोलने के लिए 54 गेंद लिए, वहीं विराट ने दूसरी छोर से रनों का सिलसिला जारी रखा। भारत की ओर से विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने हाफ सेंचुरी बनाई। 

रोहित शर्मा की जगह टीम में आए अजिंक्य रहाणे भी कुछ ख़ास न कर सकें। उन्हें 9 रन के स्कोर पर मोर्ने मोर्केल ने पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। पार्थिव और पंड्या भी अटपटे शॉट्स खेलकर अपने विकेट देकर चलते बने। दूसरे टेस्ट में टीम से बाहर रहे भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे टेस्ट में एक बार फिर टीम को संभालने की कोशिश की पर यह कोशिश काफी नहीं थी, उन्होंने 30 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

भारत की पूरी टीम एक बार फिर पूरा दिन न खेल सकी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने केवल 187 रनों की लीड रखी है। हालांकि दक्षिण अफ्रीकन पिचों पर इतने रन कम नहीं होते। अब भारतीय गेंदबाजों के पास मौका है कि वह शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकाले।