30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 764

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

भारत समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए आसियान देशों के साथ काम करने को प्रतिबद्ध -पीएम मोदी 

मुख्यमंत्री नितीश कुमार राजनीतिक भ्रष्टाचार के ‘भीष्म पितामह’ हैं -तेजस्वी यादव 

धर्म-जाति के नाम पर देश तोड़ने की हो रही कोशिश -अरविन्द केजरीवाल 

पद्मावत विवाद: मुंबई में करणी सेना का अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर हिरासत में, देश के कई राज्य में विरोध जारी। 

गणतंत्र दिवस के मौके पर राहुल गाँधी को चौथी पंक्ति पर बिठाए जाने को लेकर राजनीति गरमाई। 

पद्मावत विवाद: राजपूत इतिहास की धज्जियां उड़ते देख नाराज कुमार विश्वास, भंसाली पर साधा निशाना। 

लखनऊ के नोवेल्टी सिनेमा घर के बाहर करणी सेना द्वारा दर्शकों को बाटें गए गुलाब, कहा, “फिल्म मत देखो पैसे हम वापस कर देंगे”। 

इंडियन एयर फोर्स के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा, सैन्य सम्मानों में देश का सबसे बड़ा सम्मान।  

तीन वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंचे पेट्रोल डीजल के दाम, दिल्ली में आज पेट्रोल 72.49 रुपए प्रति लीटर। 

जोहान्सबर्ग टेस्ट: भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज पस्त।

आम बजट को ‘खास’ बनाने के लिए ये है PM का एक्शन प्लान

पीएम मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आम बजट जल्द ही पेश होने वाले हैं। एक तरफ जनता को बजट से काफी उम्मीदें हैं, तो दूसरी तरफ केंद्र पर इन उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव है। ऐसे में पीएम मोदी ने बजट के लिए खास एक्शन प्लान तैयार किया है।

आगामी आम बजट को खास बनाने का जिम्मा पीएम ने अपने आर्थिक सलाहकारों को सौंपा है।पीएम ने अपने आर्थिक सलाहकार परिषद को जनता के बीच जाकर उन्हें बजट के सकारात्मक पहलुओं के बारे में बताने कहा है, जिससे जनता आसानी से पीएम के काम को समझ सके।

1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद आर्थिक सलाहकार परिषद के सभी सदस्य एक साथ दूरदर्शन पर लोगों से मुखातिब होंगे। वे बजट के हर पहलू को जनता को विस्तार से बताएंगे। इससे पहले बजट पेश होने के बाद सिर्फ वित्तमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी ही बजट के बाद मीडिया से मुखातिब होते रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है, इसलिए आगामी बजट में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ रोजगार पर विशेष जोर रहेगा।

पीएम का कहना है कि इन मुद्दों पर जनता के बीच फैले भ्रम को तोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाकर उन्हें बताएंगे कि सरकार उनके लिए क्या सौगात लेकर आई है।

गुजरात चुनाव में गैर-शहरी क्षेत्रों में बीजेपी को करारा झटका लगा था। इससे सरकार को लेकर किसानों की नाराजगी का संकेत मिला है। ऐसे में आगामी बजट में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अधिक जोर दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

जयपुर एयरपोर्ट पर पिस्तौल के साथ पकड़े गए शशि थरूर

राजेश सोनी | Navpravah.com 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक नए विवाद में फंस चुके हैं। शशि थरूर आज जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे थे। जयपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान थरूर को एयरपोर्ट पर आधे घंटे के लिए रोका गया। जांच में पता चला कि थरूर लाईसेंसी पिस्तौल लेकर आए थे। लेकिन, अब तक एयरपोर्ट प्रशासन ने नहीं बताया कि थरूर पिस्तौल के साथ जयपुर क्यों आए थे। 

बता दें कि आज फिल्म पद्मावती के विरोध में करणी सेना जयपुर समेत पुरे देश में सड़कों पर है। इन्हीं विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। इसी विरोध के बीच जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज हुआ है। राज्य में माहौल को देखते हुए शायद अपने सुरक्षा के मद्देनजर थरूर आपने साथ अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लाए हों। 

गौरतल है कि इससे पहले भी थरूर अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर को लेकर विवादों में रह चुके हैं। उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर (51) दिल्ली के लीला होटल में जनवरी 2014 को अपने कमरे में मृत पाईं गई थीं। 2015 में दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि सुनंदा की मौत जहर की वजह से हुई थी और उसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था।     

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में चारों तरफ कड़ी सुरक्षा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

गणतंत्र दिवस की तैयारियों और हाई-प्रोफाइल शिखर सम्मेलन के लिए 10 आसियान नेताओं के आगमन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में जमीन से लेकर आसमान तक ऐसी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। दिल्ली और शहर के सीमावर्ती इलाकों में हजारों सशस्त्र कर्मी पूरी सतर्कता के साथ गतिविधयों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि कल आयोजित होने वाला गणतंत्र दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो।

अधिकारी ने एएनएस को बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी फुटेज की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। पुलिस अधिकारी अहम स्थानों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुलिस दल सुरक्षा ऑडिट कर रही है। मुख्य बाजारों में पुलिस ने खोजी कुत्तों को भी तैनात किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

पूरे मध्य एवं नई दिल्ली पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों के करीब 50,000 जवानों को तैनात किया गया है। इलाके में बहु-स्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है।

काशी में कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शक देख रहे हैं फिल्म ‘पद्मावत’

पद्मावत विवाद

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ आज सभी जगह रिलीज़ हुई। इसी क्रम मे यह फिल्म कड़ी सुरक्षा के बीच बनारस के चार मल्टीप्लेक्स में भी रिलीज की गयी। अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित सर्किल के सीओ की निगरानी में दर्शकों को थियेटर के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। इस बीच आईपी मॉल सिगरा में एक युवक ने पद्मावत की रिलीज के विरोध में आत्दाह की कोशिश भी की, लेकिन समय रहते पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मल्टीप्लेक्स थियेटरों और एक सिंगल स्क्रीन थियेटर पर पीएसी तैनात कर दी गई है। बुधवार देर शाम सिनेमा थियेटर संचालकों के साथ बैठक में एडीएम सिटी वीरेंद्र पाण्डेय ने फिल्म रिलीज के दौरान पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। वहीं थियेटर संचालकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में पद्मावत फिल्म का शिड्यूल सौंपा और प्रशासन से सुरक्षा का आश्वासन मांगा। पुलिस अधिकारियों ने मल्टीप्लेक्स परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरों को चेक किया और कुछ स्थानों पर कैमरों की संख्या बढ़ाने को कहा।

पीवीआर लक्सा, आईपी सिगरा, आईपी विजया, जेएचवी मॉल में थियेटरों पर फिल्म रिलीज के मद्देनजर अधिकारी दिनभर मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने मल्टीप्लेक्स समेत कुल पांच स्थानों पर फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की विपक्ष को एकजुट करने की तैयारियां शुरू  

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अलग-अलग राज्यों के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर 2019 के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी ने भी पार्टी के लिए कमान संभाल ली है। सोनिया गाँधी ने पीएम मोदी के खिलाफ विरोधी दल के नेताओं को एकजुट करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

बता दें कि यह योजना बजट सेशन के दौरान मोदी सरकार को घेरने की थी। लेकिन, अब मोदी सरकार को 2019 में घेरने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। गुजरात चुनाव नतीजों के बाद से कांग्रेस के लिए एक नई उम्मीद जागी है। कांग्रेस को अब लगने लगा है कि बेहतर रणनीति और मजबूत चेहरों के बलबूते पर पीएम मोदी को भी देश में चुनौती दी जा सकती है। वहीं कांग्रेस पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल ने कहा था कि गुजरात चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को सिग्नल दिया है कि भाजपा को देश में हराया जा सकता है। 

एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि सोनिया गाँधी और शरद पवार के बीच लम्बी बातचीत हुई है। बात चीत में दोनों नेताओं ने गैर भाजपा मोर्चा बनाने के लिए रुपरेखा तय की है। अब इस बातचीत में अन्य पार्टी के नेताओं को भी थोड़े समय में शामिल किया जाएगा।   

थिएटर से फेसबुक लाइव कर दी ‘पद्मावत’ फिल्म, 18000 लोगों ने एकसाथ देखा

पद्मावत विवाद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत इतने विवादों के बाद आखिरकार गुरुवार को रिलीज़ हो गई। विवादों के बावजूद लोग इस फिल्म को देखने से पीछे नहीं हट रहे। कड़ी सुरक्षा के बाद भी थिएटर में एक ऐसे शख्स ने एन्ट्री ले ली, जिसने पद्मावत फिल्म को थिएटर से फेसबुक लाइव कर दिया। यह फिल्म EARLIER SOON नाम के फेसबुक अकाउंट से लाइव की गई।    

लोग थिएटर में बैठकर सोशल मीडिया पर पद्मावत फिल्म देखने के साथ इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म को फेसबुक लाइव के जरिए कई हजार लोगों ने एकसाथ देखा। कुल 18 हजार लोगों ने इस फिल्म को एकसाथ लाइव के जरिए देखा। बता दें कि फिल्म की पायरेसी करना और थियेटर के अंदर से इस तरह फिल्म की लाइव स्ट्रीमिंग करना गैरकानूनी है। ऐसा करना आपको जेल की सलाखों के पीछे डाल सकता है, लेकिन कानून को ताक पर रखकर लोग ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 

रिलीज के बाद से करणी सेना का विरोध भी कई राज्यों में सर चढ़कर बोल रहा है, क्योंकि आज करणी सेना ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। ऐसे में एक सवाल और खड़ा हो गया है कि इस विरोध की चिंगारी को भड़काने वाले करणी सेना के मुखिया लोकेंद्र कालवी आखिर बुधवार शाम की प्रेस कॉन्फेंस के बाद कहां नदारत हैं।
 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आसियान देश के 10 राष्ट्रअध्यक्ष देखेंगे भारत की ताकत  

आसियान देशों के लीडर होंगे मुख्य अतिथि

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

गणतंत्र दिवस के मौके पर आसियान देश के 10 राष्ट्रअध्यक्ष भारत पहुंचे हैं। यह भारत के इतिहास में पहली बार है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर एक साथ 10 देश के राष्ट्रअध्यक्ष मेहमान के तौरपर भारत आएं हो। 26 जनवरी के मौके पर यह सभी राष्टाध्यक्ष राजघाट पर भारत की ताकत देखेंगे। आज इन सभी 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। इसके बाद यह सभी राष्ट्रअध्यक्ष तय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन नेताओं के साथ म्यांमार की प्रधानमंत्री आंग सान सू की भी कार्यक्रम में हिस्सा लेनी वाली हैं।

बता दें कि आसियान नेता भारत के साथ रिश्तों के बारे में बहुत उत्साहित हैं। इन नेताओं के साथ भारत की समुद्री और भूमि के संपर्क पर चर्चा हुई। भारत समेत सभी आसियान देशों ने आतंकवाद के खिलाफ होकर लड़ने की सहमति बनाई है। अधिकांश आसियान नेताओं ने पीएम मोदी द्वारा दावोस में दिए गए भाषण की खूब प्रशंसा की है।

10 आसियान देशों में राष्ट्राध्यक्ष सियन लंग-प्रधानमंत्री सिंगापुर, प्रायुत चान-ओचा-प्रधानमंत्री थाईलैंड,आंग सान सू की-स्टेट काउंसिलर म्यांमार,सुल्तान बोलकिया-ब्रुनेई,हुन सेन- कंबोडिया,जोको विडोडो-प्रधानमंत्री इंडोनेशिया, मोहम्मद नजीब बिन तुन अब्दुल रजाक-मलेशिया,गुयेन शुआन फुक-प्रधानमंत्री वियतनाम और रोड्रिगो दुतेर्ते-राष्ट्रपति फिलिपिंस शामिल हैं।      
   

मुंबई करणी सेना का अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर गिरफ्तार, बॉलीवुड भी है विरोध से नाराज़ 

पद्मावत विवाद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत गुरुवार को देशभर में रिलीज हो गई है। ऐसे में कई राज्‍यों में इस फिल्‍म को लेकर हुई हिंसा को देखते हुए सुरक्षा का इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पद्मावत फिल्म को लेकर लगभग 75 फीसदी मल्टीप्लेक्स मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा कि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में फिल्म को नहीं दिखाया जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट में चार राज्‍यों के खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका दाखिल की गई है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।

इसी बीच एक टीवी चैनल के दफ्तर पहुंचे मुंबई करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश में करीब 200 प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तीन को अवरुद्ध किया। करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कलवी ने कहा कि जिन थियेटरों में फिल्म दिखाई जाएगी वहां जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि शिवसेना नेताओं ने करणी सेना को इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच सपने का एक दृश्य है, जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हालांकि पहले फिल्मकारों ने भरोसा दिलाया था कि फिल्म में ऐसा कोई दृश्य नहीं है।

इस मामले पर सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तोड़फोड़ की इजाजत नहीं देती तो जो विरोध कर रहे हैं, उनके साथ बैठकर इसे सुलझाया जाए। जबकि पद्मावत फिल्म पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसी धर्म या जाति की भावनाओं को आहत करने वाली फिल्मों को नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं अभिनेता भी अपना विरोध सोशल मीडिया पर करने से पीछे नहीं हैं। फिल्‍म अभिनेता फरहान अख्‍तर ने कहा कि स्कूल बस पर हमला एक आंदोलन नहीं है। यह आतंकवाद है और जिन लोगों ने यह किया वे आतंकवादी हैं।

इस पर गुस्साए दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं भाजपा व करणी सेना से पूछना चाहता हूं कि आप इतने निर्मम और निर्दयी हैं कि मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा? आप कहते हो हम हिंदुओ, राजपूतों के लिए लड़ रहे हैं। पर इन बच्चों में भी कई हिंदू होंगे, शायद कुछ राजपूत भी हों। आपने बच्चों पर हमला क्यों किया? आख़िर किसके लिए लड़ रहे हो?

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दीपक अशर ने बताया कि हमने चार राज्यों राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में फिल्म नहीं चलाने का फैसला किया है क्योंकि स्थानीय प्रबंधन ने हमें बताया कि कानून-व्यवस्था के हालात अच्छे नहीं हैं। वहीं गुजरात के सिनेमाघर मालिकों ने भी फिल्म को लेकर पैदा विवाद सुलझने तक राज्य के किसी भी मल्टीप्लेक्स या सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में इस फिल्म को नहीं दिखाने की बात कही।

पद्मावत विवाद: मुंबई में सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम

जायसी के गाँव में ही नहीं दिखाई गई पद्मावत

राजेश सोनी | Navpravah.com

विवादों के बीच आज फ़िल्म पद्मावत फ़िल्म देशभर में रिलीज हो गई है। लेकिन, इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि कानून व्यवस्था को सामान्य बनाए रखा जाए। आज हमारी नवप्रवाह की टीम ने मुंबई के दादर स्थित प्लाजा सिनेमा थिएटर के बाहर मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई सुरक्षा इन्तेजामों के बारे में जाना।

हम ने थिएटर के बाहर ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस के एक वरिष्ट अधिकारी से बात की। उन्होंने हमें बताया कि प्लाजा थिएटर को 4 ऑफिसर के नेतृत्व में 36 पुलिस के जवानों की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। जिसमें 18 पुलिसकर्मी थिएटर के अंदर हैं और 18 पुलिसकर्मी थिएटर के बाहर तैनात हैं। मुंबई पुलिस की 3 वैन सुबह से यहां मौजूद हैं और शाम तक पुलिस बंदोबस्त और बढ़ा दिया जाएगा।

pc: justdial

उन्होंने आगे कहा कि आज सुबह से थिएटर के बाहर शांन्ति है और अभी तक कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। वहीं हमने थिएटर काउंटर पर बैठे लोगों से भी पद्मावत फिल्म के बारे में उनकी प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने हमें बताया कि अब तक फिल्म पद्मावत का शो हाउसफुल तो नहीं हुआ है, लेकिन लोग थोड़े-थोड़े में टिकट खरीद रहे हैं। उनका कहना था कि आनेवाले दिनों में फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। 

अँधेरी के सिटी मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में भी फिल्म की रिलीज़ को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए। पुलिस की टीम अंदर और बाहर तैनात है, ताकि लोगों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। हालांकि मुंबई के किसी भी सिनेमाघर से कोई विवाद की खबर नहीं आई है। यहाँ सभी सिनेमा घरों में माहौल सामान्य है। मूवी देखने के बाद बाहर आए दर्शकों ने फिल्म की सराहना की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो किसी हिन्दू या राजपूत की भावना को ठेस पहुंचाए, बल्कि इस फिल्म में राजपूतों की गौरव गाथा का खूबसूरती से चित्रण किया गया है।

हमारी टीम ने दादर के प्लाजा थिएटर में पद्मावत फ़िल्म देखने आए दर्शकों से भी बात की। हमने फ़िल्म देखने पहुंचे दर्शक नीरज और उनके साथियों से बात की। 

हमने उनसे सवाल पूछा कि आप पद्मावत फिल्म विरोध के चलते देखने आए हैं या इतिहास जानने के लिए आए हैं?
-उन्होंने कहा कि इस फिल्म का इतिहास मुझे पता है, मैं पद्मावत फिल्म को सिर्फ मनोरंजन के लिए देखने आया हूँ। 

हमने आगे उनसे पूछा कि आपको फिल्म के विरोध को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर आपके मन में कुछ डर है?
-उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस द्वारा थिएटर के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त को देखकर मैं खुश हूँ और हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है।