30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 763

जम्मू-कश्मीर में शहीद गरुड़ कमांडो को मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान 

शहीद जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान

राजेश सोनी | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को सबसे बड़े वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।निराला को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया, जिसे उनकी पत्नी ने 26 जनवरी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया।निराला की पत्नी को सम्मान देते हुए राष्ट्रपति कोविंद भी भावुक नजर आए।

बता दें कि निराला वायु सेना में 2015 में शामिल हुए थे। भारतीय वायुसेना के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी गरुड़ कमांडो को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से नवाजा गया है। शहीद ज्योति प्रकाश निराला तीन महीने पहले ही आतंकियों के खिलाफ एक अभियान में कश्मीर के हाजिन में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात थे।

आतंकियों से हुए एक मुठभेड़ में निराला ने अपनी जान की परवाह किए बेगैर दो टॉप आतंकियों को मार गिराया था, जिसमें एक आतंकी मसूद अजहर का भतीजा तल्हा रशीद भी था। शहीद निराला ने दो अन्य आतंकियों को घायल भी किया था। इस अभियान में कुल 6 आतंकी मारे गए थे। निराला बिहार के रोहतस के रहने वाले थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी, बहनें और माता-पिता शामिल हैं।

कश्मीर में गिरफ्तार लड़की के सुसाइड बॉम्बर होने की आशंका, IS से लिंक!

कश्मीर में संदिग्ध लड़की हुई गिरफ्तार

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़ी पुणे की एक लड़की को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस लड़की पर आतंकवादी हमला करने का संदेह था। जम्मू एवं कश्मीर के IGP ने बताया कि इस मामले में लड़की से पूछताछ की जा रही है और हम मामले की जांच में जुटे हैं। साथ ही गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट भी कर दिया गया है।

बता दें कि 26 जनवरी से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस की पुणे ATS की टीम ने अलर्ट जारी किया था कि पुणे की रहन वाली एक लड़की एक बार फिर से ISIS से जुड़ गई है, यानि इस लड़की की पहले भी आतंकवादी संगठन से जुड़ने की खबर थी। यह फिदायीन गणतंत्र दिवस पर आतंकवादी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थी। इससे पहले भी पुणे की इस संदिग्ध लड़की को 17 दिसंबर 2015 को ISIS के संपर्क में होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। 16 साल की इस नाबालिक लड़की को पुलिस ने उसे किसी तरह समझाकर आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़ने पर रोक लिया गया था। जबकि पुणे के येरवदा इलाके में रहनेवाला लड़की का परिवार उसके आतंकवादी संगठन में शामिल होने की बात से साफ़ इनकार कर रहा है। लड़की की माँ के अनुसार, उनकी बेटी पढ़ने के लिए बहार गई हुई है, लेकिन वह कहाँ गई है? इसका खुलासा लड़की की माँ ने नहीं किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुणे में रहनेवाली इस लड़की को लगभग तीन साल पहले सोशल मीडिया के जरिए विदेश में संदिग्ध आतंकवादियों के संपर्क में होने के चलते गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं, संदिग्ध लड़की सिराजुद्दीन नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति से लगातार संपर्क में थी, जिसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया था। सिराजुद्दीन भारत में आईएसआईएस का रिक्रूटर था और युवाओं का ब्रेनवाश करके उन्हें आईएसआईएस से जुड़ने के लिए उकसाता था।

पुणे के बंडगार्डन इलाके में स्थित एक प्रसिद्द स्कूल में यह लड़की शिक्षा ग्रहण कर रही थी। अचानक उसके रहन सहन में बदलाव आया। मॉडर्न कपड़े पहनने वाली लड़की अचानक सूट में आ गई, जिससे परिवार के लोगों को शक हुआ और इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद ATS द्वारा की गई तफ्तीश में वह लड़की ISIS से जुड़ने के लिए सीरिया जाने की तैयारी में थी। उसके संपर्क में रहने वाले संदिग्ध आतंकवादियों ने उसे सीरिया में मेडिकल की शिक्षा देने का झांसा भी दिया था। वहीं परिवार ने एक मौलवी की झाडफूंक से उसका मन परिवर्तित किया था, जिसपर लड़की ने वादा भी किया था कि वह आगे से आतंकवादियों के संपर्क में नहीं रहेगी।

दक्षिण कोरिया के एक हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत 

हॉस्पिटल में लगी आग

सुनील यादव | Navpravah.com 

दक्षिण कोरिया के एक हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से अब तक 41 लोगों को मौत हो चुकी है।  इस भीषण आग की चपेट में आने से लगभग 71 लोग घायल हैं। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल से बाहर निकाला। 

बता दें कि आज सुबह दक्षिण कोरिया के मिर्यांग शहर स्थित सेजोंग हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, बचाव टीम ने घायलों को बाहर निकालने हेतु हेलीकाप्टर की भी मदद ली। पीड़ितों को अस्पताल से बाहर निकाल कर दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया गया है। अब तक वहां पर बचाव कार्य थमा नहीं है। राहत टीम अभी तक घायलों को निकालने और खोजबीन करने में जुटी हुई है। 

मिर्यांग शहर के प्रमुख ने बताया कि सभी मरीजों को घटना स्थल से बाहर निकाल लिया गया है। पीड़ित अस्पताल और नरसिंग होम दोनों में बुरी तरह फंसे थे, जिन्हे राहत टीम ने बचा लिया है। कुछ लोगों ने बचाव के दरमियान ही दम तोड़ दिया। 

सरकार से इजाजत न मिलने के बावजूद RSS प्रमुख मोहन भागवत ने स्कूल में फहराया तिरंगा

आरएसएस ने केरल के एक स्कूल में फहराया तिरंगा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

गणतंत्र दिवस के मौके पर केरल सरकार ने आदेश दिया है कि सिर्फ स्कूलों में वहां के प्रमुख ही तिरंगा फहराएंगे। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने केरल के एक स्कूल में तिरंगा फहराया। मोहन भागवत ने पलक्कड़ के कर्नाकि अम्मन हायर सेंकेडरी स्कूल में पिछले साल भी तिरंगा फहराया था और इस साल जिला प्रशासन की रोक के बावजूद फिर से तिरंगा झंडा फहराया।

इस हफ्ते की शुरूआत में ही केरल सरकार ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा था कि सभी सरकारी और शिक्षण संस्थानों में सिर्फ वहां के प्रमुख ही तिरंगा झंडा फहराएंगे और कोई नही। यह सर्कुलर फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के विपरीत था, जिसमें स्कूल प्रमुख के साथ ही किसी अन्य को भी यह तिरंगा झंडा फहराने की इजाजत देता है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने यह सर्कुलर मोहन भागवत को ही ध्यान में रखकर जारी किया था।

पिछले साल, तत्कालीन पलक्कड़ जिला कलेक्टर ने एक मेमो कर्नाकि अम्मन हायर सेकेंडरी स्कूल को जारी करते हुए कहा था कि कोई राजनीतिक व्यक्ति एक स्कूल में आकर राष्ट्रीय झंडा फहराए, यह किसी भी तरह से उचित नही प्रतीत होता है।

राहुल गाँधी को गणतंत्र दिवस परेड में छठी पंक्ति में मिली सीट

राहुल गाँधी को मिली 6ठी पंक्ति में सीट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को इस बार के 69वें गणतंत्र दिवस के परेड में छठी पंक्ति में जगह मिली है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी को पहली पंक्ति में बिठाया जाता था। इससे पहले राहुल गांधी को चौथी पंक्ति में सीट मिली थी। लेकिन, विवादों के चलते उनकी सीट छठी पंक्ति में कर दी गई।

बता दें कि राहुल गांधी ने आज छठी पंक्ति में बैठकर गणतंत्र दिवस परेड का दीदार किया। कांग्रेस ने इस फैसले के बाद सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और यह पार्टी और पार्टी अध्यक्ष को नीचा दिखाने के लिए ऐसा किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का तरीका है, केंद्र सरकार आसियान नेता और भारत के लोगों के सामने कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को नीचा दिखाना चाहते हैं। इस तरह यह लोग दुनिया के सामने बताना चाहते है कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस अध्यक्ष की देश में कोई अहमियत नहीं रह गई है।

कांग्रेस ने आगे कहा कि पारंपरिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष को पिछले 3 साल से गणतंत्र दिवस परेड में पहली पंक्ति में बिठाया जाता था। कांग्रेस ने सरकार की इस हरकत को ओछी बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कहने पर राहुल गाँधी को छठी पंक्ति में जगह दी गई है, क्योंकि अधिकारी ऐसा फैसला नहीं कर सकते हैं।    

गणतंत्र दिवस: दुनिया देख रही है भारत की संस्कृति और ताकत, 10 देशों के शीर्ष नेता मौजूद

दुनिया देख रही है आज भारत की ताकत

राजेश सोनी | Navpravah.com 

भारत आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार का गणतंत्र दिवस कुछ खास है, क्योंकि इस बार के गणतंत्र दिवस के मौके पर आसियान देशों के 10 राष्ट्रअध्य्क्ष मौजूद हैं। इस मौके पर इन सभी आसियान देश के राष्ट्रअध्य्क्ष के मौजूदगी में देश के सैन्य कौशल तथा सांस्कृतिक विविधता की झलक राजपथ पर पेश की जाएगी।

इसके अलावा सेना राजपथ पर मार्च पास्ट निकालेगी और उनके हाथों में आसियान देश का झंडा भी होगा। गणतंत्र दिवस की परेड में कई मंत्रालय और राज्यों की झांकी भी जो इस उत्सव की और शोभा बढ़ा रही है। वहीं गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं।

10 आसियान देशों में राष्ट्राध्यक्ष सियन लंग-प्रधानमंत्री सिंगापुर, प्रायुत चान-ओचा-प्रधानमंत्री थाईलैंड,आंग सान सू की-स्टेट काउंसिलर म्यांमार,सुल्तान बोलकिया-ब्रुनेई,हुन सेन- कंबोडिया,जोको विडोडो-प्रधानमंत्री इंडोनेशिया, मोहम्मद नजीब बिन तुन अब्दुल रजाक-मलेशिया,गुयेन शुआन फुक-प्रधानमंत्री वियतनाम और रोड्रिगो दुतेर्ते-राष्ट्रपति फिलिपिंस शामिल हैं।

पीएम मोदी आज सुबह  9.30 बजे इंडिया गेट पहुंचे और उन्होंने वहां अमर ज्योति जवान पर शहीदों को श्रदांजलि दी। वहीं उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।    

-30 डिग्री में बर्फ के शिखर से आईटीबीपी के जवानों ने फहराया तिरंगा

आईटीबीपी के जवानों ने बर्फ के शिखर पर फहराया तिरंगा

सुनील यादव | Navpravah.com 

आज देशभर में 69वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली में आज 10 आसियान देशों के राष्ट्रप्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर मौजूद हैं। आज पूरी दुनिया राजपथ पर भारत की ताकत का नमूना देख रही है। इसी बीच भारतीय सेना के जवानों ने दारमा घाटी की 18000 फीट ऊंची बर्फ से ढकी हुई चोटी पर तिरंगा फहराकर भारत माता को सलामी दी।

भारतीय सेना ने इसका वीडियो जारी किया है और यह वीडियो लद्दाख क्षेत्र का है। इस समय वहां हिमालय का तापमान -30 डिग्री है और भारतीय सेना ने इस ठंड में बर्फ की ऊंची चोटी पर चढ़कर तिरंगा फहराकर पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अहसास दिलाया है। इस वीडियो में आईटीबीपी के कमांडों हाथ में तिरंगा लेकर देश की सुरक्षा के लिए तैनात हुए हैं। 

https://twitter.com/ITBP_official/status/956697465515724800

मौसम खराब होने के कारण इस इलाके में बर्फ के तूफान की आशंका हमेशा ही बरकरार रहती है। यह पहाड़ी पंचाचूली से भी काफी जटिल और दुर्गम मानी जाती है। आईटीबीपी के कमाण्डों में हाथ मे तिरंगा लेकर बर्फ से ढके शिखर पर खड़े होकर अपना वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर पोस्ट किया है। भारतीय जवानों के इस जज्बे को आज पूरा सलाम कर रहा है।

बता दें कि आईटीबीपी के कमाण्डों का काम बाकियों के मुकाबले काफी कठिन होता है। भारतीय-तिब्बत सीमा पर बर्फ के चादरों में लिपटे ये भारत माँ के वीर सैनिक हर वक्त देश की सुरक्षा के लिए -40 डिग्री तापमान में भी सीमा पर डंटे रहते हैं। जहां पर ऑक्सीजन की बेहद कमी के साथ-साथ खाने-पीने की व्यवस्था भी न के बराबर हो, ऐसे क्षेत्रों में भारतीय सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं।
 

रोजाना 3 काली मिर्च का करें सेवन, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

काली मिर्च में औषधीय गुण बहुत ही भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। काली मिर्च का इस्तेमाल किसी रोग को ठीक करने के लिए किया है। काली मिर्च हम सब के घरों में आसानी से मिल जाती है।

खाने का स्वाद बढ़ाने और मसालों के रूप में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च खाने के कई फायदे हैं। हर दिन दो से तीन काली मिर्च आपके शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित होंगी। इतना ही नहीं आप काली मिर्च खाने से अपनी कई बीमारियों का इलाज घर बैठे कर सकते हैं।

इसका प्रयोग सलाद, कटे फल या दाल शाक पर बुरक कर उपयोग में लाया जाता है। साथ ही इसका प्रयोग घरेलु इलाज में भी किया जाता है। आयुर्वेद में काली मिर्च को औषधि बताया गया है।

काली मिर्च के सेवन से होंगे ये फायदे –

1. अगर आपके शरीर पर कहीं भी फुंसी हो जाए, तो काली मिर्च को पानी के साथ पत्थर पर घिसकर अनामिका अंगुली से सिर्फ फुंसी पर लगाने से फुंसी बिल्कुल ठीक हो जाता है।

2. शहद में पिसी काली मिर्च मिलाकर दिन में तीन बार चाटने से खांसी बंद हो जाती है। काली मिर्च एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करती है।

3. काली मिर्च में पिपराइन मौजूद होती है और उसमें एंटी-डिप्रेसेंट के गुण होते है, जिस कारण काली मिर्च लोगों की टेंशन और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करती है।

4. गैस के कारण पेट फूलने पर काली मिर्च असरदार होती है, इससे गैस की समस्या दूर हो जाती है।

5. काली मिर्च का सेवन दांतों से जुड़ी समस्याओं से राहत देता है। काली मिर्च से मसूड़ों के दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

6. हरे पुदीने की 30 पत्ती, 2 चम्मच सौंफ, मिश्री और काली मिर्च को पीसकर एक गिलास पानी में उबाल लें। इस मिश्रण को पीने से हिचकी समस्या दूर हो जाती है।

7. महिलाओं के लिए काली मिर्च खाना बहुत फायदेमंद होता है। कालीमिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, फ्लेवोनॉयड्स, कारोटेन्स और अन्य एंटी -ऑक्सीडेंट होता है, जिससे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।

8. बुखार में काली मिर्च बहुत ज्यादा लाभकारी है।तुलसी तथा गिलोय का काढ़ा पीने से बुखार में आराम मिलता है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

आज देश मना रहा है 69वां गणतंत्र दिवस, सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम।

कश्मीर में आज हाई अलर्ट, आत्मघाती हमले की आशंका।

गणतंत्र दिवस के मौके पर 10 आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि।

धोनी, शारदा संग समेत 85 हस्तियों को पद्मसम्मान।

जम्मू-कश्मीर में शहीद गरुड़ कमांडो को दिया जाएगा अशोक चक्र सम्मान।

कमला मिल्स हादसे में गिरफ्तार पब मालिकों को नहीं मिली जमानत।

पूर्व राज्य सभा सदस्य के बेटे को ‘दहेज हत्या’ में मिली सात साल की जेल।

U-19 विश्वकप: भारत ने बंग्लादेश के सामने रखा 265 रनों का लक्ष्य, जवाब में बंग्लादेश ने बनाये 1 विकेट खोकर 38 रन।

जोहान्सबर्ग टेस्ट: भारत की दमदार वापसी, दूसरी इनिंग में दक्षिण अफ्रीका को महज 194 रनों पर किया ढेर, ली 42 रनों की लीड।

पाक राजदूत ने कहा, “अमेरिका के साथ संबंध तनावपूर्ण।”

चीनी सेना ने की जनरल रावत के बयान की आलोचना, कहा, “डोकलाम चीन का हिस्सा”

पाकिस्तान ने फिर तोडा सीजफायर उल्लंघन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चीनी सेना ने गुरुवार को डोकलाम पर दिए गए भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि डोकलाम चीन का हिस्सा है। चीनी सेना ने आगे कहा कि डोकलाम गतिरोध जैसी घटनाओं से बचने के लिए 73 दिन के गतिरोध से भारत को सबक लेते हुए भविष्य में बचना चाहिए। जनरल रावत ने इसी महीने कहा था कि भारत को पाकिस्तान की सीमा से अपना ध्यान हटाकर चीन की तरफ ले जाने की जरुरत है तथा उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पाकर बीजिंग की ओर दवाब बनाए जाने के बारे में की थी। 

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने पहली बार जनरल रावल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वू वू कियान ने कहा कि भारतीय पक्ष की ओर से की गई टिप्पणी से दिखता है कि भारतीय सैनिकों की ओर से अवैध ढंग से सीमा पार करने की बात सच और स्पष्ट है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस बात पर जोर देता हूँ कि किसी देश का कोई भी आकार हो, उसके साथ समान व्यवहार होना चाहिए। 

गौरतलब है कि पिछले साल ही भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद को लेकर काफी संघर्ष हुआ था। दोनों देश की सेनाएं एक दूसरे के सामने करीब 73 तक खड़ी रही थी। चीन इस क्षेत्र में निर्माण कार्य करना चाहता है और भारत इस निर्माण कार्य को अपनी देश की सुरक्षा के लिए खतरा मानता है।