30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 760

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

RJD डूबती हुई नाव, कोई इस पर सवारी नहीं करना चाहता -सुशील मोदी

सेना के काफिले पर पथराव, फायरिंग में 2 नागरिकों की मौत।

मध्यप्रदेश: बेहराम टीचर ने होमवर्क पूरा न करने पर छात्रा को लगवाए 168 थप्पड़।

नए सिरे से पद्मावत का विरोध करेगी करणी सेना, रोकेगी स्क्रीनिंग

विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा और मेघालय के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट।

भाजपा को सही में समझ में नहीं आती अंग्रेजी- सिद्धरमैया के मंत्री

मैंने पद्मावत फ़िल्म देखी, हिंसा करने वाले राजपूतों का हो बहिष्कार -मनीष सिसोदिया

आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स, 12.50 करोड़ में लगी नीलामी।

आज आईपीएल में लगी 182 देशी-विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी।

यूएन जल्द से जल्द कश्मीर समस्या का निपटारा करें -पाकिस्तान राजनयिक

IPL 2018: इस बार की प्लेयर लिस्ट देखकर दंग रह जायेंगे आप, जानिए किस टीम में हैं कौनसे खिलाड़ी

IPL-11 प्लेयर लिस्ट

सुनील यादव | Navpravah.com

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के नीलामी में आज खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई।  इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा 12.50 करोड़ में ख़रीदा, तो वहीं टी20 के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गेल बिना किसी बोली के अनसोल्ड रह गए। इस नीलामी में कुछ चौकाने वाले फैसले भी लिए गए। रॉयल चैलेंजर की ओर से पिछले साल खेल चुके, के. एल. राहुल को किंग्स XI पंजाब ने 11 करोड़ रुपये में ख़रीदा, तो वहीं कोलकाता के शानदार बल्लेबाज मनीष पांडेय को इस बार उनकी टीम ने रिटेन नहीं किया और उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में ख़रीदा। इस दौरान सभी टीमों ने 12 खिलाड़ियों को राईट टू मैच ऑप्शन के तहत रिटेन किया

आइये जानते हैं किस टीम में हैं कौनसे प्लेयर:

सनराइजर्स हैदराबाद
डेविड वॉर्नर, भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स ने अपने मुख्य खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर रखा था और आज ऑक्शन में उतरे खिलाड़ियों में से शिखर धवन, दीपक हूड्डा और राशिद खान को टीम ने रिटेन किया है

प्लेयर  बैट्समैन/बॉलर बेस प्राइस  बिके 
शिखर धवन (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु 5.2 करोड़ रु
रिकी भुई (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 20 लाख रु
केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु 3 करोड़ रु
मनीष पांडे (भारत) बैट्समैन 1 करोड़ रु 11 करोड़ रु
कार्लोस ब्रेथवेट (वेस्ट इंडीज) बैट्समैन 1 करोड़ रु 2 करोड़ रु
युसूफ पठान (भारत) ऑलराउंडर 75 लाख रु 1.9 करोड़ रु
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) ऑलराउंडर 1 करोड़ रु 2 करोड़ रु
दीपक हूडा (भारत) ऑलराउंडर 40 लाख रु 3.6 करोड़ रु
राशिद खान (अफगानिस्तान) बॉलर 2 करोड़ रु 9 करोड़ रु
रिद्धिमान साहा (भारत) विकेटकीपर 1 करोड़ रु 5 करोड़ रु


किंग्स XI पंजाब
 
किंग्स XI पंजाब की टीम ने इस बार अपने मुख्य खिलाड़ी के रूप में केवल अक्षर पटेल को ही रिटेन किया था, लेकिन आज नीलामी में टीम ने डेविड मिलर और मार्कस स्टोइनिस को रिटेन किया

प्लेयर  बैट्समैन/बॉलर बेस प्राइस बिके 
युवराज सिंह (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु 2 करोड़ रु
करुण नायर (भारत) बैट्समैन 50 लाख रु 5.6 करोड़ रु
लोकेश राहुल (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु 11 करोड़ रु
डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु 3 करोड़ रु
एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु 6.2 करोड़ रु
मयंक अग्रवाल (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 1 करोड़ रु
मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु 6.2 करोड़ रु
आर. अश्विन (भारत) बॉलर 2 करोड़ रु 7.6 करोड़ रु
अंकित सिंह राजपूत बॉलर 30 लाख रु 3 करोड़


मुंबई
इंडियंस
रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस ने अपने मुख्य खिलाड़ियों के तौर पर रखा था और आज रिटेन के तौर पर मुंबई की टीम ने क्रुणाल पंडया और कीरोन पोलार्ड को लिया है

प्लेयर  बैट्समैन/बॉलर बेस प्राइस बिके 
सूर्यकुमार यादव (भारत) बैट्समैन 30 लाख रु 3.2 करोड़ रु
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) बॉलर 2 करोड़ रु 5.4 करोड़ रु
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) बॉलर 1 करोड़ रु 2.2 करोड़ रु
कीरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु 5.4 करोड़ रु
क्रुणाल पंड्या (भारत) ऑलराउंडर 40 लाख रु 8.8 करोड़ रु
इशान किशन (भारत) विकेटकीपर 40 लाख रु 6.2 करोड़ रु


रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान को बेंगलुरु के मुख्य खिलाड़ियों के तौर पर टीम ने लिया था और आज नीलामी में टीम ने अपने खास जादुई स्पिनर यजुवेंद्र चहल को रिटेन किया है

प्लेयर  बैट्समैन/बॉलर बेस प्राइस बिके 
ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूज़ीलैंड) बैट्समैन 2 करोड़ रु 3.6 करोड़ रु
अनिकेत चौधरी (भारत) बॉलर 30 लाख रु 30 लाख रु
नवदीप सैनी (भारत) बॉलर 20 लाख रु 3 करोड़ रु
क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका) विकेटकीपर 2 करोड़ रु 2.8 करोड़ रु
मोईन अली (इंग्लैंड) ऑलराउंडर 1.5 करोड़ रु 1.7 करोड़ रु
कॉलिन डीग्रैंडहोम (न्यूजीलैंड) ऑलराउंडर 75 लाख रु 2.2 करोड़ रु
क्रिस वोक्स (इंग्लैंड) बॉलर 2 करोड़ रु 7.4 करोड़ रु
उमेश यादव (भारत) बॉलर 1 करोड़ रु 4.2 करोड़ रु
युजवेंद्र चहल (भारत) बॉलर 2 करोड़ रु 6 करोड़ रु


चेन्नई सुपर किंग्स

एमएस धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा एक बार फिर चेन्नई की टीम में एक साथ खेलते नज़र आने वाले हैं। टीम ने आज ड्वेन ब्रावो और फाफ डू प्लेसिस को रिटेन किया है

प्लेयर  बैट्समैन/बॉलर बेस प्राइस बिके 
फाफ डुप्लेसी (साउथ अफ्रीका) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु 1.6 करोड़ रु
अंबाती रायुडू (भारत) विकेटकीपर 50 लाख रु 2.2 करोड़ रु
केदार जाधव (भारत) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु 7.8 करोड़ रु
शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) ऑलराउंडर 1 करोड़ रु 4 करोड़ रु
ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु 6.4 करोड़ रु
हरभजन सिंह (भारत) बॉलर 2 करोड़ रु 2 करोड़ रु
इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका) बॉलर 1 करोड़ रु 1 करोड़ रु
कर्ण शर्मा (भारत) बॉलर 2 करोड़ रु 5 करोड़ रु


राजस्थान रॉयल्स

स्टीवन स्मिथ राजस्थान के कप्तान रह चुके हैं, हालाँकि टीम के 2 साल बैन होने के कारण स्टीवन पुणे वारिअर्स की ओर से कप्तानी करते नज़र आए थे
। इस बार की नीलामी में राजस्थान की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को रिटेन किया है

प्लेयर बैट्समैन/बॉलर बेस प्राइस बिके 
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु 12.50 करोड़ रु
अजिंक्य रहाणे (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु 4 करोड़ रु
स्टुअर्ट बिन्नी (भारत) ऑलराउंडर 50 लाख रु 50 लाख रु
संजू सैमसन (भारत) विकेटकीपर 1 करोड़ रु 8 करोड़ रु
जोस बटलर (इंग्लैंड) विकेटकीपर 1.5 करोड़ रु 4.4 करोड़ रु
राहुल त्रिपाठी (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 3.4 करोड़ रु
जोफ्रा आर्चर (वेस्ट इंडीज) ऑलराउंडर 40 लाख रु 7.2 करोड़ रु


दिल्ली डेयरडेविल्स
ऋषभ पंत, क्रिस मॉरिस, श्रेयस अय्यर को दिल्ली की टीम ने नीलामी में नहीं उतारा था। आज ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने किसी भी प्लेयर को रिटेन नहीं किया

प्लेयर बैट्समैन/बॉलर बेस प्राइस बिके
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बैट्समैन 2 करोड़ रु 9 करोड़ रु
गौतम गंभीर (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु 2.8 करोड़ रु
जेसन रॉय (इंग्लैंड) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु 1.5 करोड़ रु
अमित मिश्रा (भारत) बॉलर 1.5 करोड़ रु 4 करोड़ रु
पृथ्वी शॉ (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 1.2 करोड़ रु
राहुल तेवटिया (भारत) ऑलराउंडर 20 लाख रु 3 करोड़ रु
विजय शंकर (भारत) ऑलराउंडर 40 लाख रु 3.2 करोड़ रु
हर्षल पटेल (भारत) ऑलराउंडर 20 लाख रु 20 लाख रु
आवेश खान (भारत) बॉलर 20 लाख रु 70 लाख रु


कोलकाता नाईटराइडर्स

सुनील नरेन, आंद्रे रसेल ऐसे केवल दो प्लेयर थे, जिन्हें इस बार कोलकाता टीम ने नीलामी से बचाए रखा था, बाकी आज कोलकाता ने किसी भी प्लेयर को रिटेन नहीं किया, बल्कि 9 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया

प्लेयर बैट्समैन/बॉलर बेस प्राइस बिके
मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) बॉलर 2 करोड़ रु 9.4 करोड़ रु
क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया) बैट्समैन 2 करोड़ रु 9.6 करोड़ रु
दिनेश कार्तिक (भारत) विकेटकीपर 2 करोड़ रु 7.4 करोड़ रु
रॉबिन उथप्पा (भारत) विकेटकीपर 2 करोड़ रु 6.4 करोड़ रु
पीयूष चावला (भारत) बॉलर 1 करोड़ रु 4.2 करोड़ रु
कुलदीप यादव (भारत) बॉलर 1.5 करोड़ रु 5.8 करोड़ रु
शुभमन गिल (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 1.8 करोड़ रु
इशांक जग्गी (भारत) बैट्समैन 20 लाख रु 20 लाख रु
नितिश राणा (भारत) ऑलराउंडर 20 लाख रु 3.4 करोड़ रु


अन्सोल्ड प्लेयर्स

आज की नीलामी में 17 खिलाड़ी ऐसे भी रहें, जिन्हें सभी टीमों ने अनदेखा कर दिया। इनमें क्रिस गेल, मार्टिन गुप्तिल और हासिम अमला भी शामिल रहे

प्लेयर बैट्समैन/बॉलर बेस प्राइस बिके
क्रिस गेल (विंडीज) बैट्समैन 2 करोड़ रु अनसोल्ड
जो रूट (इंग्लैंड) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु अनसोल्ड
मुरली विजय (भारत) बैट्समैन 2 करोड़ रु अनसोल्ड
हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) बैट्समैन 1.5 करोड़ रु अनसोल्ड
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) बैट्समैन 75 लाख रु अनसोल्ड
जेम्स फॉक्नर (ऑस्ट्रेलिया) ऑलराउंडर 2 करोड़ रु अनसोल्ड
पार्थिव पटेल (भारत) विकेटकीपर 1 करोड़ रु अनसोल्ड
जॉनी बेयरस्टॉ (इंग्लैंड) विकेटकीपर 1.5 करोड़ रु अनसोल्ड
नमन ओझा (भारत) विकेटकीपर 75 लाख रु अनसोल्ड
सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड) विकेटकीपर 1 करोड़ रु अनसोल्ड
मिशेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया) बॉलर 2 करोड़ रु अनसोल्ड
जोस हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) बॉलर 2 करोड़ रु अनसोल्ड
टिम कुक (न्यूजीलैंड) बॉलर 1 करोड़ रु अनसोल्ड
इशांत शर्मा (भारत) बॉलर 75 लाख रु अनसोल्ड
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) बॉलर 1 करोड़ रु अनसोल्ड
सैमुअल बद्री (विंडीज) बॉलर 1 करोड़ रु अनसोल्ड
एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) बॉलर 1 करोड़ रु अनसोल्ड

 

मध्य प्रदेश: होमवर्क न करने पर छात्रा के साथ हुआ अमानवीय व्यवहार

मध्यप्रदेश में 12 साल कि लडकी के साथ हुआ अमानवीय व्यवहार

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले के एक आवासीय स्कूल की अजीबोगरीब घटना सामने आयी है। 12 वर्षीय एक छात्रा को होमवर्क नहीं करने पर शिक्षक ने उसे क्लास की ही छात्राओं से 6 दिनों तक उसे 168 थप्पड़ लगवाए हैं। छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत प्राचार्य से लिखित में की है। शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा कि उनकी बेटी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी, तथा उपचार के लिये रोज उसे अस्पताल ले जाना पड़ता था, इसके कारण वह होमवर्क में पिछड़ गई थी।

छात्रा के पिता ने बताया कि बीमारी के बाद जब उनकी बेटी स्कूल गयी, तब उसका होमवर्क पूरा नहीं होने पर विज्ञान विषय के शिक्षक मनोज कुमार वर्मा ने अनुष्का के गालों पर उसकी कक्षा की ही 14 बालिकाओं से 11 से 16 जनवरी तक छह दिन तक रोज 2-2 थप्पड़ लगवाये। पिता ने बताया कि इस वजह से उनकी बेटी मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना का शिकार होकर दहशत के कारण फिर से बीमार हो गयी और वह अब इस घटना से और सहमी व डरी हुई है

पिता ने आगे बताया कि शिक्षक की इस हरकत के कारण अब स्कूल नहीं जाना चाहती है और उसका उन्होंने इलाज थांदला के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। थांदला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक एसएस बघेल ने कहा कि हमें इस मामले में शिकायत मिली है। मेडिकल जांच में छात्रा को कोई चोट नहीं पायी गयी है, अन्य छात्राओं ने घटना की पुष्टि की है, हम मामले में आगे जांच कर रहे हैं।

पाकिस्तान ने यूएन से कहा,”यूएन को कश्मीर विवाद को निपटाना चाहिए” 

पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग

राजेश सोनी|Navprava.com 

पाकिस्तान ने सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। शनिवार को पाकिस्तान की राजनयिक मलीहा लोधी ने सयुंक्त राष्ट्र में मांग की कि यूएन को लंबे समय से चले आ रहे कश्मीर विवाद को भी निपटाना चाहिए, ताकि दुनिया का इस संस्था पर विश्वास ना खो दे।

उन्होंने आगे कहा कि यूएन जैसी सम्मानित संस्था को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और फिलिस्तीन पर बनाए गए अपने प्रस्तावों को लागू करना चाहिए। वहीं कुछ दिन पहले यूएन के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर यूएन भारत और कश्मीर के बीच मध्यस्थता नहीं करेगा। दोनों देश को बातचीत के रस्ते इस विवाद को सुलझाने की सलाह दी थी।

गौरतलब है कि पिछले २ साल से भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। जिसके कारण पाकिस्तानी सेना और सरकार बौखलाई हुई है। भारतीय सेना ने कार्यवाई करते हुए अब तक कश्मीर में 210 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था।   

दीपिका पादुकोण की बहन ने कहा, इंगेज हैं दीपिका!

इगेंज हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण !

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com 
 
अब हाल ही में ये अफवाह आयी थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह छुट्टियां मनाने विदेश गए थे और वहीं उन्होंने सगाई कर ली थी। लेकिन, जब दीपिका के हाथों में एक अंगूठी देखी गई, तो ये खबरें तेजी से सभी जगह फैलने लगीं। अब एक खबर के अनुसार, दीपिका की बहन ने एक खुलासा किया है। एक शो के दौरान दीपिका की बहन से पूछा गया कि क्या दीपिका ने सगाई कर ली है? तो उनकी बहन ने कहा, ‘हां दीपिका ने सगाई कर ली है और वो 4 साल से अपने काम के साथ इंगेज हैं।’
 
वैसे देखा भी गया है कि दीपिका कुछ सालों में अपने काम के प्रति संजीदा हैं, इसलिए ये कहना सही है कि दीपिका ने अपने काम से सगाई कर ली है। पिछले कुछ सालों से दीपिका ने कई फिल्मों में काम किया है और सभी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। वैसे दीपिका और रणबीर कपूर किसी समय रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों ने साथ फिल्में की हैं और आज भी दोनों एक दूसरे की इज्जत करते हैं। 
 
शुक्रवार को ऋषि और नीतू कपूर ने पद्मावत देखी, जिसमें उन्हें दीपिका का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत ही दीपिका को गुलदस्ता और एक लेटर भेजा, जिसमें लिखा था, ‘फिल्म पद्मावत में बहुत अच्छा काम किया, हमें तुम पर गर्व है।
 
 

योगी राज में कानून व्यवस्था को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का सड़क पर प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

एनपी डेस्क| Navpravh.com 

उत्तरप्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार लगातार विरोधियों के निशाने पर है। उत्तर प्रदेश की प्रमुख विरोधी दल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सूबे में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार काफी समय से योगी सरकार पर निशाना साध रहे थे। अखिलेश यादव का कहना था कि पिछले कुछ समय में प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं  और इसी बात को मुद्दा बनाकर सपा कार्यकर्ताओं ने  प्रदेशभर में योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कल उत्तरप्रदेश के कासगंज में दो पक्षों के बीच हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद खूब आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस और प्रशासन के चुस्ती के कारण अब कासगंज में हालात नियंत्रण में है।   

अफगानिस्तान में फिर हुआ बड़ा बम धमाका, 17 लोगों की मौत 

अफगानिस्तान के काबुल में हुआ बड़ा बम धमाका

राजेश सोनी | Navpravah.com 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल शहर में एक बड़ा बम धमाका हुआ है, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है। इस विस्फोट में 110 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह बम धमाका शनिवार दोपहर में हुआ।  

स्थानीय समाचार एजेंसी टोलो न्यूज़ ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि गृह मंत्रालय की पुरानी इमारत के गेट पर एक कार बम धमाका हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता माहिद मजरूह के अनुसार इस धमाके में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई हैं और 110 लोगों से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

गौरतलब है कि पिछले साल काबुल कार बम ब्लास्ट में 24 लोगों की हुई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थें। यह एक आत्मघाती हमला था। वहीं काबुल में ही पिछले साल मई के महीने में भारतीय दूतावास के बाहर बड़ा बम ब्लास्ट हुआ था। इस विस्फोट में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 350 से ज्यादा लोग घायल हुए थें। 

जायसी के गांव में नही दिखाई गई फिल्म ‘पद्मावत’

जायसी के गाँव में ही नहीं दिखाई गई पद्मावत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ भारी विरोध के बीच 25 जनवरी को रिलीज हो गई। फिल्म ‘पद्मावत’ 15वीं सदी के सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी के महाकाव्य ‘पद्मावत’ पर आधारित है। हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर गांव के सबसे नजदीकी राय बरेली के थिअटर्स ने फिल्म अपने सिनेमाघर में नहीं दिखाई। इस वजह से जायसी के गांव के लोगों को ही फिल्म देखने को नहीं मिली। 

गांव के ही एक व्यक्ति मोहम्मद निजाम खान का कहना है कि जायसी की ‘पद्मावत’ में अवधी और फारसी मसनवी स्टाइल का संगम हिंदू और मुसलमान के बीच भाईचारे की मिसाल है। मिलन सिनेमा के मैनेजर आनंद कुमार यादव ने कहा कि डिस्ट्रिब्यूटर्स ने छोटे शहरों में फिल्म रिलीज नहीं की है, क्योंकि उन्हें उपद्रवियों का डर है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कुछ दिन के बाद अपना सिनेमाघर में फिल्म को दिखाने की कोशिश करेंगे।

मनिका थिअटर के मैनेजर जय मिश्रा ने बताया कि 17 जनवरी को करणी सेना वहां पहुंची और फिल्म दिखाने के लिए मना किया। हालांकि मिश्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है, लेकिन उनकी चिंता बनी हुई है।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शिरकत नहीं करेंगे प्रसून जोशी, करणी सेना ने दी थी धमकी 

प्रसून जोशी लिटरेचर फेस्टिवल में नहीं लेंगे भाग

राजेश सोनी | Navpravah.com 

सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शिरकत नहीं करेंगे। जोशी ने यह फैसला करणी सेना की धमकी के बाद लिया है। करणी सेना ने जोशी को धमकी देते हुए कहा था कि अगर वह राजस्थान में आए, तो उनका हाल संजय लीला भंसाली जैसा कर दिया जाएगा।

बता दें कि प्रसून जोशी ने फिल्म पद्मावत को करणी सेना के विरोध के बाद भी हरी झंडी दिखा दी थी। जिसके बाद करणी सेना ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि उन्हें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में घुसने नहीं दिया जाएगा। अगर जोशी घुसने की कोशिश करेंगे, तो उनकी जमकर पिटाई की जाएगी।

प्रसून जोशी ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग न लेने पर एक बयान भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग नहीं ले पाउँगा। मुझे अफ़सोस है कि मैं इस साल जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल साहित्य और कविता प्रेमियों के साथ चर्चा नहीं कर पाउँगा। मैंने यह फैसला आयोजन के मद्देनजर लिया है। मैं नहीं चाहता कि मेरे कारण साहित्यप्रेमियों, आयोजकों को किसी भी तरह की परेशानी उठानी पड़े ।    

लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर लगे आजाद कश्मीर के नारे, भारतीयों ने दिया करारा जवाब 

लंदन में लगे आज़ाद कश्मीर के नारे

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

गणतंत्र दिवस के मौके पर लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर शाम को जिस समय भारतीय समर्थक नारेबाजी कर रहे थे, उसी समय वहां कुछ लोग आजाद कश्मीर के समर्थन में नारे लगाने के लिए आ गये। लन्दन में लगे आज़ाद कश्मीर के नारों के बाद भारतीयों ने पलटवार करते हुए इस पर कड़ा जवाब दिया है। 

भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तानी मूल के लॉर्ड नजीर अहमद की अगुआई में ब्लैक डे प्रोटेस्ट रखा था। यह गुट कश्मीर की आजादी और भारत विरोधी नारेबाजी कर रहा था। इस गुट का विरोध करने के लिए कई भारतीय और ब्रिटिश नागरिक हाई कमीशन पहुंचे और भारत के समर्थन में नारे लगाने लगे। नारेबाजी करते समय दोनों पक्षों के बीच टकराव शुरू हो गया।

प्रदर्शन के दौरान भारतीय समर्थक लगातार वंदेमातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया को बताया कि मैं लॉर्ड नजीर को यह बताने के लिए आई हूं कि वह मेरे राज्य जम्मू कश्मीर की आजादी की बात कर रहे हैं, लेकिन मैं पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद, प्रॉक्सी वॉर और सीजफायर उल्लंघन से आजादी चाहती हूं।