28 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 759

आज रात 12 बजे से बढ़ जायेगीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

आज रात 12 बजे से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के प्राइज

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com 
 
पेट्रोल-डीजल की कीमत में पूरे देश में आएदिन उछाल आ रहा है। पेट्रोल की कीमतें लगभग 80 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गयी हैं। मुंबई में पेट्रोल करीब 80 रुपए के आसपास मिल रहा है। वहीं दूसरे राज्यों में भी पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर सोमवार से अतिरिक्त कर (सेस) लागू होगा और रविवार रात 12 बजे से पेट्रोल-डीजल के दाम एक फीसदी बढ़ जाएंगे।

 मध्य प्रदेश कैबिनेट ने जनवरी के पहले हफ्ते में ही पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने का ऐलान किया था। पहले सेस सिर्फ 50 पैसे प्रति लीटर लगाने की बात सामने आई थी, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि हर लीटर पर सेस प्रतिशत में लगाया जाएगा। शनिवार को मध्य प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि 29 जनवरी से सेस लागू हो जाएगा। 28 दिसंबर की रात 12 बजे से पेट्रोल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम निर्धारित करेंगी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव पहले ही 3 साल के ऊपरी स्तर पर है। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने अपने अनुमान में 8 डॉलर की बढ़ोतरी की है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल के दाम 85 रुपए प्रति लीटर तक पहुँचने की आशंका जताई जा रही है।

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ आज महिलाओं पर रही केंद्रित

पीएम मोदी ने आज की मन की बात

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मन की बात कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। 2018 में रेडियो पर उनका यह पहला मन की बात का कार्यक्रम रहा है। पीएम ने आज महिलाओं की सशक्तिकरण पर बात की। आज इस कार्यक्रम की 40वीं कड़ी थी, ‘मन की बात’ आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला एक कार्यक्रम है, जिसके जरिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के जनता को संबोधित करते हैं।
 
पीएम ने आज महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाऐं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। अपने भारत देश का गौरव बढ़ा रही हैं। नारी शक्ति देश, समाज को हमेशा एकता के सूत्र में बांधती है। पीएम ने कहा कि महिलाओं के पास अगर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। मोदी ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को उनकी पुण्यतिथि से पहले याद करते हुए कहा कि कल्पना ने सभी भारतीयों खासकर युवतियों को बहुमूल्य संदेश दिया है। 
 
पीएम ने कहा, महिलाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। अगर उनके पास मजबूत इच्छा शक्ति हो तो, वे कुछ भी कर सकती हैं। भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं और पूरे विश्व को चकित कर रही है। उन्होंने कहा कि, हर क्षेत्र में ‘फर्स्ट लेडीज’ हमारी नारी-शक्तियों ने समाज की रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। तीन बहादुर महिलाएँ भावना कंठ, मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी फाइटर्स पायलट्स बनी हैं और सुखोई 30 में प्रशिक्षण ले रही हैं, जो कि हमारे देश के लिए गौरव की बात है।
 
पीएम ने आगे कहा कि प्राचीन काल से हमारे देश में महिलाओं का सम्मान, उनका समाज में स्थान और उनका योगदान, यह पूरी दुनिया को अचंभित करता आया है। उन्होंने कहा कि मैं आपको बताता हूं कि एक बेटी 10 बेटों के बराबर है, जो पुण्य हम 10 बेटों से प्राप्त करते हैं, वह हमें केवल एक बेटी से प्राप्त हो सकता है।

भ्रष्‍टाचार करने वाले सीएम जेल में हैं- पीएम मोदी 

PM Modi on scammers of India

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स को हमेशा नए मित्रों से मिलने का मौका मिलता है। हर व्यक्ति में एक खासियत होती है, जिससे कुछ सीखा जा सकता है। एक साथ रहते हुए महीनेभर में एक ऐसा माहौल बन जाता है कि आप सबके बीच अटूट रिश्ता बन जाता है। जब आप दूसरे राज्‍यों के कैडेट्स से मिलते होंगे तो आपको विविधता को जानने का मौका मिलता है। यहां आकर आपको देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। यहां आकर जो आप सीखते हैं वह जिंदगी भर आपके साथ रहता है।

उन्‍होंने अपने भाषण में कहा की पहले लोगों की यह ग़लतफ़हमी थी की जो अमीर है उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता, लेकिन आज समय बदल चुका है। उन्‍होंने कहा कि आज भ्रष्‍टाचार करने वाले मुख्‍यमंत्री जेल में हैं। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार और ब्‍लैक मनी के खिलाफ लड़ाई बंद नहीं होनी चाहिए क्‍योंकि यह युवा भारत की  लड़ाई है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा की मैं आपसे वोट नहीं मांग रहा हूँ बल्कि भारत को इस भ्रष्‍टाचार रूपक दीमक से मुक्ति दिलाने के लिए मदद मांग रहा हूं।

आपको साल में केवल 100 नए परिवार को डिजिटल भारत से जोड़ना होगा। जब आप कुछ खरीदने जाएं तो वहां कैश से पेमेंट नहीं करें। अब हम मोबाइल वाले हो गए हैं तो हमें भीम एप से पेमेंट करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इतना ही नहीं हम जहां जाएंगे वहां भी लोगों और दुकानदारों से इसका उपयोग करने को कहेंगे। इससे हम भ्रष्‍टाचार मुक्‍त भारत की तरफ कदम उठा पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि एनसीसी 70 साल की हो गई है और इससे सेंस ऑफ मिशन मिलता है। हमारा युवा आज भ्रष्‍टाचार को सहने के लिए तैयार नहीं है।

हम अपने भीतर विशाल भारत को संजोने लगते हैं। भारत के लिए कुछ करने का जज्‍बा कैसे पैदा हो जाता है पता भी नहीं चलता है। भाषण से पहले पीएम मोदी ने एनसीसी निदेशालयों की टु‍कडियों से सलामी ली और इसका निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री, सेना, वायुसेना और नौसेना के अध्‍यक्ष भी मौजूद थे।

ट्विंकल खन्ना ने शेयर की पहले पीरियड की दास्तान, कहा शारीरिक क्रिया पर शर्मिंदगी क्यों?  

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया अपना पहला पीरियड का अनुभव

पारुल पाण्डेय| Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना हमेशा से ही सामाजिक मुद्दों पर बोलती आई हैं ऐसे में बात पति अक्षय कुमार के फिल्म की हो तो वह भला कैसे पीछे हटें। इन दिनों ट्विंकल अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘पैडमैन’ को प्रमोट करती नज़र आ रही हैं। मुंबई में फिल्म का प्रचार कर रहीं ट्विंकल ने मासिक धर्म से जुड़ी अपने जीवन की एक घटना सुनाई, जिसे समाज एक शर्म का विषय मानता है।

ट्विंकल ने बातचीत में कहा कि मुझे याद है जब मैं बोर्डिग स्कूल में थी, तो वहां मुझे इन सब के बारे में बताने के लिए मेरे साथ मां या मौसी नहीं थीं। एक दिन स्कूल कैंटीन में मुझे लगा कि मेरे यूनीफॉर्म में दाग लग गया है।उस दौरान मैं कपड़े बदलने के लिए तुरंत वहां से भागी। आगे ट्विंकल ने बताया कि मैं खुशकिस्मत थी कि वह दाग सिर्फ मैंने देखा, लेकिन पिछले साल अगस्त में दक्षिण भारत में एक शिक्षक ने 12 वर्षीय एक छात्रा को कक्षा से सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया, क्योंकि मासिक धर्म के कारण उसके कपड़े और सीट पर दाग लग गए थे।वह घर गई और उसने बालकनी से कूदकर जान दे दी। 

आगे ट्विंकल ने कहा कि इस सामान्य शारीरिक क्रिया को लेकर शर्मिदगी का स्तर ऐसा क्यूँ है? मुझे उम्मीद है कि ‘पैडमैन’ के बाद लड़कियों में शर्म का स्तर कुछ हदतक कम होगा। बता दें कि फिल्म ‘पैडमैन’ कोयंबटूर निवासी अरुणाचलम मुरुगनंथम के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 फरवरी को रिलीज होगी।

 मुंबई: MRI मशीन में फंसकर गई मरीज के बेटे की जान

मुंबई के नायर अस्पताल ने की बहुत बड़ी लापरवाही
पारुल पाण्डेय | Navpravah
 
मुंबई के नायर अस्पताल में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। किसीने सोचा नहीं होगा की अपने लोगों की जान बचाने अस्पताल जाने वाला व्यक्ति बिना मौत मारा जाएगा। इससे न सिर्फ अस्पताल की लापरवाही उजागर होती है बल्कि कर्मचारियों का ढीलापन भी साफ़ नज़र आता है। कुछ ऐसा ही हुआ 32 वर्षीय राजेश मारू के साथ जो अस्पताल एमआरआई करवाने पहुचे थे।
 

राजेश मारू के जीजा हरीश सोलंकी के अनुसार उनकी मां की तबियत खराब थी इसलिए नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने मां का एमआरआई करवाने के लिए कहा था इस दौरान उनके साथ में राजेश भी था। आरोप है कि एमआरआई रूम के बाहर अस्पताल के वार्ड बॉय ने शरीर पर से घड़ी ओर सोने की चैन तो उतरवा ली, लेकिन मरीज को दिया जा रहा ऑक्सीजन सिलिंडर अंदर ले जाने को कहा।

हरीश के मुताबिक, उन्होंने विरोध किया लेकिन साथ में आए वार्ड ब्यॉय ने बताया कि अभी मशीन बंद है। उसके बाद जैसे ही राजेश कमरे में अंदर गया मशीन ने सिलिंडर को अपनी तरफ खींच लिया। सिलिंडर को पकड़े हुए राजेश भी मशीन में चला गया। तभी दबाव से सिलिंडर का ढक्कन खुल गया और पूरी गैस राजेश के पेट मे चली गई। जिसे देख घबराए हरीश और वार्ड ब्यॉय ने उसे खींचने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी आंखें बाहर आ चुकी थीं।

 
एक निजी न्यूज एजेंसी के अनुसार अब उस वार्ड बॉय को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसने ऑक्सीजन सिलिंडर देकर रूम में भेजा था। इस पूरे मामले की जांच अग्रिपाड़ा पुलिस कर रही है। पुलिस मृतक के रिश्तेदारों के अलावा अस्पताल के वार्ड बॉय और टेक्नीशियन से भी पूछताछ कर रही है।
 

कासगंज हिंसा: अब पूरे मामले की जांच करेगी SIT, सीएम ने कहा “अफवाहों पर ध्यान न दें”

कासगंज हिंसा के लिए SIT गठित

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शुक्रवार को दो गुटों में झड़प हुई थी, जिसके बाद इस मामले में जिला पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि हिंसा में 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  इस हिंसा की जांच के लिए सरकार द्वारा स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का भी गठन कर दिया गया है।

शुक्रवार (26 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सगंठनों की तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसा हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। इसके बाद शहर में  हिंसा भड़क गई और पुलिस को कासगंज में धारा 144 लागू करनी पड़ी साथ-साथ जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। शक्रवार को हिंसा के बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ते हुए स्थिति पर काबू पा लिया था, लेकिन शनिवार सुबह एक बार फिर से हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की गई।कल फिर से भड़की हिंसा के मद्देनज़र पुलिस ने शहर में इंटरनेट सेवा भी स्थगित कर दी थी।

शुक्रवार को हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत पर मुख्यमंत्री ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा, कि हम हर संभव युवक के परिजनों की मदद करने की कोशिश करेंगे। चंदन की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को मुआवजे की मांग की जा रही है। एडीजी आगरा अजय आनंद ने बताया है कि वो पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं और कहा कि इस मामले मे हर सम्भव कारवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं।

वहीं मजिस्ट्रेट आरपी सिंह ने जानकारी दी है कि शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। अभी स्थिति नियंत्रण के बाहर है, जिसे काबू में करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि, अलीगढ़ से पुलिस के ड्रोन कैमेरे की टीम को भी बुला लिया गया है, जो पूरे शहर पर ड्रोन कैमरे से नजर रखे हुए है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों बिलराम गेट,सोरों गेट,सहावर गेट,नदरई गेट आदि पर ड्रोन कैमरे से रखी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने और शान्ति बनाए रखने की अपील की है। कासगंज की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘पद्मावत’ के डायरेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा

स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को खरी-खोटी सुनाई

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ पर देश भर में विवाद हो रहा है। कुछ लोग फिल्म की वजह से राजपूत समुदाय का अपमान होने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन और हिंसा पर उतारू हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि फिल्म में सती और जौहर प्रथा का महिमामंडन किया गया है।

स्वरा ने अपनी बात एक लेटर के जरिए रखी है, जिसे अंग्रेजी वेबसाइट द वायर ने प्रकाशित किया है। स्वरा अनारकली ऑफ आरा, तनु वेड्स मनु, प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। ओपन लेटर की शुरुआत में तो स्वरा भास्कर भंसाली की जमकर तारीफ कर रही हैं। फिर स्वरा ने एक वीडियो भी डाला, जिसमें वह भंसाली का समर्थन करती दिख रही हैं। फिल्म के आखिर में रानी पद्मावती द्वारा इज्जत की रक्षा के लिए खुद को जला देने के दृश्य पर स्वरा लिखती हैं कि सर महिलाओं को रेप का शिकार होने के अलावा जिंदा रहने का भी हक है।

स्वरा ने लिखा है कि पुरुष का मतलब आप जो भी समझते हो-पति, रक्षक, मालिक, महिलाओं की सेक्शुअलिटी तय करने वाले, उनकी मौत के बावजूद महिलाओं को जीवित रहने का हक है। स्वरा आगे लिखती हैं कि वजाइना के बाहर भी एक जिंदगी है। बलात्कार के बाद भी एक जिंदगी है। स्वरा का आरोप है कि भंसाली की फिल्म ऑनर किलिंग, जौहर, सती जैसी कुप्रथाओं को महिमांडित करती है। स्वरा यह भी मानती हैं कि यह फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है और सती और जौहर आदि कुप्रथाएं हमारे समाज का ही हिस्सा रही हैं।

तेलंगाना में बाइबिल की प्रतियां उपद्रवियों ने जलाई,शक के घेरे में आरएसएस कार्यकर्ता

उप द्रवियों ने जलाई बाइबिल की प्रतियां

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

तेलंगाना के नगर कुर्नूल जिले में ईसाई समुदाय के लोग कोल्‍लारपुर मंडल के सिंगावत्‍नम गांव में बाइबिल वितरित करने जा रहे थे। ऐसे में कुछ उपद्रवियों ने बाइबिल की प्रतियां जला दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने इन उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि इंटेग्रीटेड क्रिश्चियन काउंसिल के राष्ट्रीय निदेशक जॉन बेनी लिंगम ने बताया कि यह घटना 24 जनवरी की है। उन्होंने आगे कहा कि क्रिश्चियन समुदाय के 15 से 20 लोग गांव में बाइबिल की प्रतियां बाटने  जा रहे थे। जॉन ने इस घटना का आरोप आरएसएस के स्थानीय कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

जॉन ने आगे कहा कि हमारे लोग जब बाइबिल बाटने जा रहे थे इस दौरानर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने हमारे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी से बाइबिल का बॉक्स बाहर निकालकर जला दिया। इस घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस में दर्ज करा दी गई है। साथ ही इस घटना की शिकायत गृह मंत्रालय तक दर्ज कराने की योजना बनाई जा रही है।

इस घटना के बाद कोल्लारपुर के स्थानीय सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी 27 जनवरी को मिली थी। उपद्रवियों की पहचान अब तक हो नहीं पाई है। हालांकि उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस मामले में सभी उपद्रवियों के खिलाफ धार्मिक भवनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

‘हेड मसाज’ करवाने से होते हैं कई फायदे, जानिए

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

आजकल की दिनचर्या बहुत ही व्यस्त हो गयी है, जिससे दिन भर के थकाऊ शेड्यूल के बाद दिमाग कुछ भी सोच पाने की स्थिति में नहीं रहता है। पूरे शरीर में थकान व सर दर्द हावी रहता है।

ऐसे में मसाज आपको ताकत देने में सहायक हो सकता है। सिर पर मसाज करने से रक्त प्रवाह दुरुस्त होता है और शरीर चुस्त हो जाता है। इससे दिमाग में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी पहुंचता है।

अच्छे किस्म के तेल से जब आप अपने बालों में मसाज करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलती है, बल्कि आपके बाल भी सुंदर और स्वस्थ बनते हैं।

मसाज के हैं ढ़ेरो फायदे, जानिए

1. तनाव या चिंता की वजह से पीठ और सिर में दर्द की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप सिर में मसाज करते हैं, तो इससे पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह तेज होता है।

2. मसाज से तनाव भगाने में मदद मिलती है। अगर आप भी तनाव या किसी और वजह से भी अनिद्रा के शिकार हो गए हैं, तो इस समस्या से निजात दिलाने में मसाज आपकी पर्याप्त मदद कर सकता है।

3. अगर आप अपने बालों को लंबे, घने और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो मसाज इसमें आपकी मदद कर सकता है।

4. आज के समय में थकान और अनिद्रा की समस्या होना आम बात है। ऐसे में आपका एनर्जी लेवल काफी कम हो जाता है। जब आप सिर में मसाज करते हैं तो इससे तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती हैं।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

यूपी के कासगंज में नहीं थम रही हिंसा, आज सुबह फिर आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस ने की इंटरनेट सेवा बंद।

जम्मू-कश्मीर के सोपिया में 2 युवकों की मौत के बाद अलगावादियों ने किया घाटी बंद।

मुंबई के नायर अस्पताल से हुई बड़ी लापरवाही, MRI मशीन में फंसकर हुई एक युवक की मौत।

पीएम मोदी आज बजट से पहले सुबह 11 बजे करेंगे मन की बात।

बजट से पहले आज केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक।

गठबंधन बनाये रखने का जिम्मा बीजेपी पर -चंद्रबाबू नायडू

गणतंत्र दिवस के दिन बना ट्वीटों का रिकॉर्ड, 11 लाख से अधिक हुए ट्वीट।

IPl 2018 ऑक्शन का आज दूसरा दिन, कई खिलाड़ियों पर लगेगी बोली।

जोहान्सबर्ग टेस्ट: 63 रनों से जीता भारत, सीरीज 2-1 से दक्षिण अफ्रीका के नाम।

पीएम मोदी 9 फरवरी को करेंगे 4 दिवसीय दौरा, अब फिलिस्तीन, यूएई और ओमान की बारी।