30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 761

IPL-11 ऑक्शन: बेन स्टोक्स बने सबसे महंगे खिलाड़ी, गेल को किया गया नज़रअंदाज़

आईपीएल नीलामी 2018

सुनील यादव | Navpravah.com 

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के नीलामी में आज खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा 12.50 करोड़ में ख़रीदा, तो वहीं टी20 के धमाकेदार दार बल्लेबाज क्रिस गेल बिना किसी बोली के अनसोल्ड रह गए। इस नीलामी में कुछ चौकाने वाले फैसले भी लिए गए। रॉयल चैलेंजर की ओर से पिछले साल खेल चुके के एल राहुल को किंग्स एलेवेन पंजाब ने 11 करोड़ रुपये में ख़रीदा, तो वहीं कोलकाता को दो बार फाइनल तक ले जाने वाले शानदार बल्लेबाज मनीष पांडेय को इस बार उनकी टीम ने रिटेन नहीं किया और उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में ख़रीदा।

बता दें कि इस नीलामी का सबसे पहला नाम शिखर धवन का था, जिन्हे सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन कर लिया। हर टीम ज्यादा से ज्यादा अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 3 शतक बनाने वाले न्यूज़ीलैण्ड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो को दिल्ली ने 1.90 करोड़ में ख़रीदा। चेन्नई सुपरकिंग्स के ने इस बार आर. अश्विन को रिटेन नहीं किया, उन्हें किंग्स एलेवेन पंजाब ने 7.6 करोड़ में खरीद कर अपने टीम में शामिल किया। 

टी20 में अपना लोहा मनवा चुके वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को इस नीलामी में सभी ने अनदेखा कर दिया। उनके साथ-साथ मार्टिन गुप्टिल, मुरली विजय, हासिम अमला, जेम्स फॉल्कनर और जो रूट अभी तक अनसोल्ड रहे हैं। इस बार रॉयल चैलेन्जर बेंगलुरु ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर हरफनमौला ब्रैंडन मॅक्कुलम को 3.6 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा अब तक बेंगलुरु ने मोईन अली, क्रिस वोक्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम को टीम में शामिल किया है। इस बार अब तक की नीलामी में किंग्स एलेवेन पंजाब की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।  पंजाब ने  इस बार युवराज सिंह, मार्कस स्टोइनिस, डेविड मिलर, आरोन फिंच, आर. अश्विन, आदि खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। 

अब तक 18 खिलाडी हो चुके हैं रिटेन-

विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु),ऋषभ पंत, क्रिस मॉरिस, श्रेयस अय्यर (दिल्ली डेयरडेविल्स), रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस),  सुनील नरेन, आंद्रे रसेल (केकेआर), डेविड वॉर्नर, भुवनेश्वर कुमार(सनराइजर्स हैदराबाद), अक्षर पटेल (किंग्स-XI पंजाब), स्टीवन स्मिथ (राजस्थान रॉयल्स),एमएस धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपरकिंग्स)।

IPL का 11वां सीजन 6 अप्रैल से शुरू होकर 27 मई तक होगा। 6 अप्रैल को मुंबई में IPL-11 का उद्घाटन होगा। 7 अप्रैल को यहीं पर पहला मैच और 27 मई को फाइनल भी खेला जाएगा। इस सीजन के लिए मैचों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। पिछले सीजन तक जो मैच रात 8 बजे से शुरू हुआ करते थे, वे अब शाम 7 बजे से शुरू होंगे। एक दिन में दो मैच होने पर पहला मैच शाम 5.30 बजे से और दूसरा मैच 7 बजे से शुरू होगा। ब्रॉडकास्टर अलग-अलग चैनल पर अलग-अलग मैचों को टेलीकास्ट करेगा।

यूपी: कासगंज में हिंसा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कल हुई थी दो गुटों में झड़प 

यूपी के कासगंज में दो पक्षों में झड़प

राजेश सोनी | Navpravah.com 

गणतंत्र दिवस के मौके पर कल उत्तरप्रदेश के कासगंज में दो पक्षों के बीच हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद खूब आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। अब कासगंज में हालात नियंत्रण में है। प्रशासन ने कासगंज के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सरकारी वाहनों को कासगंज आने से रोक दिया गया है।

बता दें कि अपर पुलिस के महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि कासगंज नगर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा-बरेली राजमार्ग के बिलराम गेट चौराहे पर तिरंगा रैली निकालते समय एक गुट के लोगों ने पथराव किया था। यह संघर्ष दोनों पक्षों में नारेबाजी के चलते हुआ था। वहीं पुलिस के मुताबिक आज सुबह कासगंज में उपद्रवियों ने 4 दुकानों को जलाने की कोशिश की थी। इस पर पुलिस कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हालत काबू में है, लापरवाह अफसरों पर करवाई होगी ।

आज हिंसा में मारे गए युवक की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए साध्वी प्राची सीधा दिल्ली से यहां पहुंची थी। पुलिस ने उन्हें शव यात्रा में शामिल होने से रोक दिया और उनकी गाड़ी की चाभी निकाल ली। नाराज साध्वी वहीं धरने पर बैठ गईं  और कासगंज जाने की जिद्द पर अड़ गई हैं। अभी मिली जानकारी की अनुसार, कासगंज हिंसा पर पूरे तरीके से हालात पर काबू पाने के लिए डीजीपी ने आईपीएस डी.के. सिंह को कासगंज भेजा है।

भाजपा सांसद राजवीर सिंह कल कासगंज में भडकाऊ भाषण देते नज़र आए। इस भाषण में उन्होंने बताया कि इस हिंसा में हमारे 1 आदमी का स्वर्गवास हुआ है। अब इस मामले पर राजनीती बढती जा रही है।

मुंबई: गोरेगांव के कामा इंडस्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं 

गोरेगांव के कामा इंडस्ट्री में लगी आग

राजेश सोनी | Navpravah.com 

शनिवार को मुंबई के गोरेगांव (पूर्व) स्थित कामा इंडस्ट्री में आग लग गई। यह आग वॉलबर्ट इलाके में स्थित कामा इंडस्ट्री मे लगी और धीरे-धीरे फैक्ट्री के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली संरचना में फैल गई।

आग लगने की वजह अब तक पता नहीं लग पाई है। आग पर काबू पाने के लिए घटना स्थल पर 15 से ज्यादा दमकलकर्मी मौजूद हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

गौरतलब है कि पिछले ही महीने मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल्स में भीषण आग लगी थी। इस अग्निकांड में 14 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। वहीं कुछ दिन पहले मुंबई के ही अँधेरी स्थित रिह्यासी बिल्डिंग में आग लगी थी। इस आग में 2 बच्चों समेत कुछ अन्य लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

कर्नाटक: जनता का घोषणापत्र तथा जन भागीदारी वाले कार्यक्रम शुरू करें -राहुल गांधी 

गोवा में सरकार बनाने की कोशिश में लगी कांग्रेस

राजेश सोनी | Navpravah.com 

कर्नाटक राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव है और इसी के मद्देनजर सभी पार्टी के नेताओं ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि गुजरात में हुए हालिया चुनाव से प्रेरणा लेकर और इसी तर्ज पर जनता का घोषणापत्र तथा जन भागीदारी वाले कार्यक्रम शुरू करने को कहा है।

बता दें कि कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के छत्रछाया में एक टीम शुरू करने से पहले ही यह अभियान शुरू कर चुकी है और चुनाव आते-आते सबके सर्वसम्मत से घोषणा पात्र तैयार हो जाएगा। वहीं कांग्रेस कर्नाटक प्रभारी सचिव वधु गौड़ याक्षी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसा घोषणापत्र तैयार करने को कहा है जो कि कर्नाटक की जनता की आशाएं और उम्मीदों को दर्शाता हो।

साल 2018 कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी के लिए अहम है, क्योंकि इस साल 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव है। इन सभी राज्यों के नतीजे 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करेंगे। कांग्रेस कर्नाटक राज्य को गवाना नहीं चाहेगी, क्योंकि कांग्रेस के पास देश में एक बड़ा राज्य कर्नाटक के रूप में बचा है।

भारत में पहली बार खुला तैरता हुआ बाजार, जानिए कहां है यह बाजार

तैरता हुआ बाज़ार

राजेश सोनी | Navpravah.com 

ऐसे तो आपने कई तरह के बाजार देखे होंगे पर आपने आज तक भारत में पानी में तैरता हुआ बाजार नहीं देखा होगा। आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां खरीदारी करने के लिए आपको नाव में सवार होना पड़ेगा।

यह तैरता हुआ बाजार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पटुली एरिया में है। इस बाजार को कोलकाता शहर विकास प्राधिकरण ने तैयार किया है। इस बाजार का उद्धघाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों हुआ। फिलहाल इस बाजार में आपको सिर्फ फल, सब्जी और मछली ही मिलेगी।

इस बाजार की खास बात यह है कि इस बाजार में फल और सब्जियों की कीमत अन्य बाजार के बराबर है। वहीं जब इस बाजार में खरीदारी करने आए लोगों से मीडिया ने बात कि तो उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में और कई अन्य सामान इस बाजार में मिलेंगे।

रोजाना खाने में करें तेजपत्ते का इस्तेमाल, होंगे ढेरों फायदे

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

मसालें हमारे खानों की पहचान होते हैं, यह खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं लेकिन सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी होते हैं। इन्हीं में से एक है तेजपत्ता, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी किया जाता है।

तेजपत्ता के सूखे पत्ते सब्जी में बहुत अच्छी खुश्बू देते हैं। इसमें लगभग 81 तत्व पाए जाते हैं, जो किसी न किसी रूप में सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,विटामिन ए, सी, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैगनीज, फास्फोरस, जिंक आदि जैसे और भी कई तत्व मौजूद होते हैं।

तेजपत्ता, आम समस्याओं जैसे सर्दी-जुकाम, फ्लू और संक्रमण के लक्षणों से लड़ने में कारगर होता है। सांस की समस्या से भी आराम दिलाने में तेजपत्ता फायदेमंद होता है।

तेजपत्ता के फायदे-

1. तेजपत्ते से निकाले गए तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे यह तेल मोच,अकड़न,गठिया  और सामान्य दर्द में आराम दिलाता है।

2. तेजपत्ते को टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में  भी प्रभावी पाया गया है। यह रक्त ग्लूकोज, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में कमी करता है, इससे शरीर में शर्करा के स्तर को कम करने में सहायता मिलती है।

3. बहुत से लोगों को जरूरत से ज्यादा नींद आती है।ऐसे में तेजपत्ता को पानी में 6 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। सुबह इस पानी का सेवन करें, इससे ज्यादा नींद आने की समस्या दूर हो जायेगी।

4. तेजपत्ते में शामिल फाइटोन्यूट्रिएंट हृदय रोगों जैसे दिल के दौरे, स्ट्रोक आदि से बचाव करते हैं।

5. तेजपत्ता दांतों की चमक व सफेदी भी बढ़ाता है।  इसके लिए हफ्ते में दो बार तेज पत्ते के पाउडर से मंजन करें।

6. खांसी से राहत पाने के लिए सूखा तेज पत्ता और छोटी पीपल को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें।फिर आधा चम्मच चूर्ण को 1 चम्मच शहद के साथ मिला कर सेवन करें। दिन में तीन बार इसे खाने ले खांसी ठीक हो जाती है। 

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में नदी में बस गिरने से 12 लोगों की मौत।

यूपी: कासगंज में VHP-ABVP के रैली के बीच झड़प, 1 की मौत।

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में पाक फायरिंग के दौरान कई घरों को नुकसान।

मुम्बई: बीजेपी के खिलाफ विपक्ष ने किया संविधान बचाओ मार्च।

आसियान के 27 देशों के समाचार पत्रों में आज छपा पीएम मोदी का लेख।

फेसबुक के जरिये होनेवाली शादियों का टूटना तय है -गुजरात हाईकोर्ट

फ़िल्म पद्मावत ने पिछले 2 दिनों में कमाए 24 करोड़ रुपये।

आईपीएल 2018: आज सुबह 10 बजे से शुरू हो नीलामी।

जोहान्सबर्ग टेस्ट: विवादित मैच का आज चौथा दिन, भारत को जीत के लिए चाहिए 9 विकेट।

ब्रिटेन में मृत पाया गया भारतीय मूल का आभूषण विक्रेता।

इस बार मेघालय चुनाव प्रचार में राहुल गाँधी बनेंगे रॉकस्टार

राहुल गाँधी करेंगे रॉकशो

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

राहुल गाँधी अब कांग्रेस के अध्यक्ष बन गये हैं, इसके बाद राहुल गांधी एक के बाद एक एलान कर रहे हैं, जिससे विपक्ष सकते में है। इस बार राहुल की चर्चा मेघालय चुनाव के प्रचार को लेकर हो रही है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी रॉकस्टार की भूमिका में मेघालय चुनाव प्रचार की शुरूआत करने जा रहे हैं। इतने सालों में ये पहली बार होने जा रहा है कि कांग्रेस अपना चुनाव प्रचार म्यूजिकल नाइट के जरिए शुरू करने जा रही है।

30 जनवरी को मेघालय में कांग्रेस इस कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कैंपेन की शुरुआत राहुल गांधी खुद करेंगे और शिलॉन्ग में होने वाले इस कार्यक्रम में देश के तमाम बड़े बैंड्स परफॉर्म भी करेंगे। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। देश में मेघालय अपने म्यूजिकल बैंड्स के लिए जाना जाता है, इसलिए राहुल गाँधी ने प्रचार के लिए इस बार नया तरीका अपनाया है।

60 सदस्यों वाली मेघालय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। शिलॉन्ग से कांग्रेस सांसद विंसेट पाल और मेघालय में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी 30 जनवरी को शिलॉन्ग पहुंचेंगे।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस परेड में छठी पंक्ति में जगह मिलने पर पार्टी नेता नाराज, कहा, “अहंकारी शासकों ने जानबूझकर राहुल गाँधी को छठी पंक्ति में बिठाया।

कश्मीर में गिरफ्तार लड़की के सुसाइड बॉम्बर होने की आशंका, IS  से लिंक!

शहीद के परिवार को सम्मान देते हुए भावुक नजर आएं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। 

गणतंत्र दिवस: आसियान देशों के 10 राष्ट्रअध्यक्षों ने देखी भारत की संस्कृति और ताकत, पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रदांजलि। 

एक रिपोर्ट में खुलासा: फ्रांस का एफिल टॉवर, कट्टरपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के निशाने पर। 

दक्षिण कोरीयाई देश में लगी आग, 40 से ज्यादा लोगों की मौत। 

शांति वार्ता में हिस्सा न लेने के कारण अमेरिका ने फिलिस्तीन को आर्थिक सहायता बंद करने की धमकी दी। 
 
गणतंत्र दिवस: संविधान बचाओ के नारे के साथ विपक्षी दलों ने दिखाई एकता।

दिसंबर माह में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 86,703 करोड़ रुपये पहुंचा।

जोहान्सबर्ग टेस्ट: भारत की दूसरी पारी 247 रनों पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका को मिला 240 रनों का लक्ष्य। 

 

विशाल भारद्वाज ने ‘पद्मावत’ प्रदर्शन के लिए ठहराया सरकार को जिम्मेदार 

विशाल भारद्वाज ने पद्मावत को लेकर दिया बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

25 जनवरी से राजस्‍थान के जयपुर में  ‘जी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ मनाया जा रहा है। ऐसे में यहां कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। इसी बीच शुक्रवार को फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज भी इस लिटरेचर फेस्टिवल का हिस्सा बनने पहुंचे। यहां फिल्म ‘पद्मावत’ पर अपनी राय रखते हुए उन्‍होंने कहा कि जो हुआ है, वह बहुत दुर्भाग्‍यपूर्ण है और एक इंडस्‍ट्री के तौर पर हम बहुत निराश और दुखी हैं। मैं उम्‍मीद करता हूं कि राज्‍यों की सरकारें इतनी मजबूत हों कि इस तरह के विरोध को रोक सके।

वहीं एक निजी न्‍यूज एजेंसी के अनुसार विशाल भारद्वाज ने पद्मावत पर हो रहे प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए राज्‍य सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया और कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट और सेंसर बोर्ड अपनी मंजूरी दे चुके हैं, तो समस्‍या क्‍या है? अगर वह कह रहे हैं कि फिल्‍म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है, तो फिर हमें ऐसे लोगों को तवज्‍जों नहीं देनी चाहिए, जो सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि विशाल भारद्वाज ‘हैदर’ और ‘ओमकारा’ जैसी फिल्‍में बना चुके हैं। इन्हें गॉडमदर और इश्किया के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत के राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।