30 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026
Home Blog Page 736

गांधीजी ने कहा था अब आजादी मिल गई है, कांग्रेस की जरूरत नहीं -पीएम मोदी  

पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी के निर्माण पर राज्यसभा में साधा निशाना

राजेश सोनी | Navpravah.com 

राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर आज पीएम मोदी ने लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी कांग्रेस को खूब आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी के निर्माण पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि गांधीजी ने कहा था अब आजादी मिल गई है, अब कांग्रेस की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपको गांधीजी वाला भारत चाहिए, मुझे भी गांधीजी वाला भारत चाहिए। बीजेपी की बुराई करते-करते आप लोग देश की बुराई करने लग जाते हैं। मोदी पर हमला बोलते हुए, आप हिंदुस्तान पर हमला बोलने लग जाते हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजादा द्वारा सरकार पर किए गए हमले का भी जवाब नहीं दिया। मोदी ने कहा कि हम “नेम चेंजर” हैं, न कि “गेम चेंजर”। लेकिन अगर आप हमारे ऑपरेशन और कार्यशील पैटर्न को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि हम “ऐम चेंजर’ हैं। हम अपने विकास की योजना बनाते हैं, फिर उसके लिए रोड मेप तैयार करते हैं, ताकि राष्ट्र को हम विकास की तरफ ले जा सके।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैंने यह बात हमेशा कहीं है कि पिछली सभी सरकारों ने देश के विकास में योगदान दिया है। मैंने गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस के हर पोस्टर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर देखी। मुझे ख़ुशी है, कई साल बाद यह दिन देखने मिला। उन्होंने कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी पर हास्यात्मक तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सभापतिजी आप रेणुकाजी को कुछ मत कहिए, रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का मौका आज जाकर मिला है।

वहीं आज सुबह पीएम मोदी ने लोकसभा में विपक्ष पर देश के टुकड़े करने का आरोप लगाया था। पीएम मोदी ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर आपने सही दिशा में काम किया होता और सही नीतियां रखी होतीं, तो आज देश जहाँ खड़ा है, उससे कहीं ज्यादा आगे खड़ा होता।

पहले बच्चे को जन्म देते ही खो दी आंखें, डॉक्टर ने बताया प्री-एक्लेमसिया से थीं ग्रसित

प्री-एक्लेमसिया से ग्रसित ने माँ ने खोई आँखे

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

काशीपुर की एक महिला अपनी पहली संतान को जन्म देने के बाद बहुत खुश थी। इस दौरान यह ख़ुशी अचानक दुःख में कैसे बदल गई, यह पता भी नहीं चला। जन्म देने के बाद उस मां ने अपनी आँखों की रौशनी अचानक खो दी। बताया जा रहा है कि गर्भकाल के दौरान यह मां प्री-एक्लेमसिया नाम की बीमारी से जूझ रही थी, जिसने आंखों की रोशनी छीन ली। जबकि परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

काशीपुर के पुष्प विहार आवास विकास निवासी धर्मवीर सिंह की पत्नी पुष्पा को 31 जनवरी की आधी रात को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद उन्हें रामनगर रोड स्थित एमपी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद डॉ.रिची सोलंकी ने ऑपरेशन कर पुष्पा की डिलीवरी करवाई। जिसके बाद रात को करीबन 11 बजकर 36 मिनट पर पुष्पा ने एक बेटी को जन्म दिया। आईसीयू में रात करीब दो बजे पुष्पा को होश आया और इस दौरान सबकुछ ठीक था। लेकिन एक फरवरी को जनरल वार्ड में शिफ्ट होने के बाद रात करीब दो बजे पुष्पा को दिखाई देना बंद हो गया।

इसकी जानकारी पति धर्मवीर ने तुरंत अस्पताल के स्टाफ को दी। इस दौरान डॉक्टर ने बताया कि पुष्पा की नसों में सूजन है, जो शाम तक ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नही हुआ। पुष्पा की एक आंखों की रोशनी नहीं लौटी। तीन फरवरी को परिजन पुष्पा को आवास विकास स्थित आई स्पेशलिस्ट के पास ले गए। जहां जांच में पुष्पा की आंख की रोशनी चली जाने की बात का खुलासा हुआ। 

वहीं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सीएमएस हल्द्वानी डॉ.भागीरथी जोशी ने बताया कि प्री-एक्लेमसिया गर्भवतियों में होनेवाली एक परेशानी है। इसमें ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे ब्रेन हैमरेज का भी खतरा बना रहता है। नसों में सूजन आने से दिखना भी बंद हो जाता है। उधर नर्सिंग होम में प्रसव कराने वाली डॉक्टर डॉ.रिची सोलंकी का कहना है कि पुष्पा प्री-एक्लेमसिया से ग्रसित थी। इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई है।

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, सस्ते कर्ज के लिए बढ़ा इंतज़ार

आरबीआई ने किया आगाह

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

आज भारतीय रिजर्व बैंक की पहली मौद्रिक समीक्षा समिति की बैठक हुई। मौद्रिक नीति समि‍त‍ि ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, उसने रेपो रेट को 6 फीसदी पर ही बरकरार रखा है। यह लगातार तीसरी बार है, जब भारतीय रिजर्व  बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बजट में इकोनॉमी को लेकर की गई कई घोषणाओं की वजह से यही तय माना जा रहा था कि आरबीआई ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं करेगा।

आरबीआई ने चौथी तिमाही के लिए महंगाई 5.1 फीसदी के करीब रहने का अनुमान लगाया है। इसके लिए खाद्य उत्पादों की बढ़ती कीमतें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के 60 अर्थशास्त्र‍ियों के पोल में 58 ने यह संभावना जताई थी कि आरबीआई इस बार भी रेपो रेट में कटौती नहीं करेगा।

इससे पहले भी दिसंबर और अक्टूबर में हुई आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस दौरान महंगाई और अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया गया है।

अभिनेता जितेंद्र पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

अभिनेता जितेन्द्र पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र मुश्किलों में घिरते नज़र आ रहे हैं। जितेंद्र की कजिन ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का बड़ा आरोप लगाते हुए हिमाचल प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता कजिन ने खुलासा करते हुए बताया कि जब वह 18 साल की थी और जितेंद्र 28 साल के थे, उस दौरान जितेंद्र ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था। पीड़ित कजिन ने जितेंद्र के खिलाफ जल्द ही FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है।    

पीड़िता ने अपने साथ हुए इस वाकये को बताते हुए कहा कि मैं जब 18 साल की थी, तब जितेंद्र ने मेरे पापा से कहा कि वो मुझे फिल्म शूट पर लेकर जा रहे हैं और फिर जब हम वहां जाने लगे, तो वह(जितेंद्र) मेरे साथ गंदी हरकत करने लगे।इस घटना ने मुझे इतना हिलाकर रख दिया कि मै कई सालों तक इस बात को लेकर चुप रही। पीड़ित के अनुसार, अभिनेता जितेंद्र एक नामी व्यक्ति हैं और उनकी पहुंच ऊपर तक है, जिनमें कई अमीर और नेता लोग शामिल हैं। 

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने माता-पिता के निधन के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की ठान ली। क्योंकि उनके माता-पिता को जितेंद्र की इस हरकत के बारे में जानकर दुख होता। पीड़ित ने बताया की मुझे इस घटना को बताने में सालों लग गए। इसकी हिम्मत मुझे इन दिनों चल रहे फेमिनिस्ट अवेयरेस कैंपेन जैसे कि #METOO की वजह से आई है।इन आंदोलन की वजह से दुनिया की लाखों पीड़ितों को अपनी बात सामने रखने की हिम्मत मिली है। इस अभियान से यौन उत्पीड़न का शिकार होने वाली महिलाओं में अब उम्मीद की किरण जागी है। 

शाहरुख खान और जूही चावला को हाई कोर्ट से मिली राहत, कारण बताओ नोटिस पर लगा स्टे

शाहरुख़ और जूही को मिली हाईकोर्ट से राहत

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

आईपीएल से जुड़े एक मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से बॉलिवुड के अभिनेता शाहरुख़ खान और जूही चावला को एक राहत भरी खबर मिली है। मार्च 2017 में IT डिपार्टमेंट ने फेमा के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी और जूही चावला की IPL टीम और उसके निदेशकों को नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में लिखा था कि प्रमोटरों ने कथित तौर पर कंपनी में अपने शेयरों को मॉरीशस की एक कंपनी को बेच दिया था। इतना ही नहीं, जूही चावला के पति जय मेहता की कम्पनी ने इन शेयर्स को बहुत कम कीमत पर सी आइलैंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड (TSIIL) को बेची थी।

ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय ने यह आरोप लगाया था कि इस डील के तहत हुए फॉरन एक्सचेंज में भारत सरकार को 73.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पिछले हफ्ते ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने शाहरुख खान और जूही को इससे राहत दे दी है और आयकर विभाग द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिसों पर स्टे दे दिया है।

वहीं शाहरुख खान द्वारा साल 2008 में नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई गई थी। इसके जरिए उन्होंने क्रिकेट टीम की IPL फ़्रैंचाइज़ी का अधिकार लिया था। शुरुआत में कंपनी का मालिकाना हक खान की कंपनी रेड चिलीज और उनकी पत्नी गौरी खान के पास था, लेकिन IPL की सफलता के बाद उन्होंने 50 लाख शेयरों को मॉरीशस आधारित कंपनी द सी आइलैंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड को दे दिया था, जो जय मेहता की कंपनी है। खबरों के अनुसार, इसके बाद चावला ने अपने 40 लाख शेयरों को TSIIL को ट्रांसफर कर दिया। यह सब कुछ 2010 से पहले हुआ। आयकर विभाग को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। इसका खुलासा तब हुआ, जब यह मामला 2017 में प्रवर्तन निदेशालय के सामने आया। 
 

पीएम ने घंटे भर दिया भाषण, लेकिन नहीं लिया राफ़ेल डील का नाम -राहुल गांधी

PC: ANI

सुनील यादव | Navpravah.com 

पीएम मोदी के लोकसभा में दिए गए जवाब के बाद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने उनपर पलटवार किया है। राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम आज लोकसभा में एक घंटे से ज्यादा देर तक भाषण देते रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बार भी राफेल डील के बारे में कुछ नहीं बोला। राहुल ने इसे एक राजनीतिक भाषण करार दिया है। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने एक घंटे के भाषण में न तो राफेल डील की बात की, न तो युवाओं की बात की और न ही रोजगार की। यह पूरी तरह से एक राजनीतिक स्पीच थी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी भूल चुके हैं कि वह भारत के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उन्हें हमारे पूछे गए सवालों के उत्तर देने होंगे। 

गौरतलब है कि आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर आरोप साधे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केवल देश के टुकड़े किये और कुछ नहीं। अगर कांग्रेस पार्टी ने सही नीतियां बनाकर कार्य किये होते, तो आज देश की स्थिति बेहतर होती। पीएम मोदी ने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने दलित सीएम का अपमान किया था। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र का श्रेय कांग्रेस पार्टी और जवाहर लाल नेहरू को दिया जाता है, जबकि ऐसा नहीं है, लोकतंत्र हमारे रगों में दौड़ता है।

राहुल के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता शशि थरूर ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बेशक पीएम मोदी एक अच्छे वक्ता हैं पर उन्होंने आज भाषण में तथ्यों को गलत तरह से बताया, जो कि आधा सच था।       

बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं मुसलमान, यहां उनका क्या काम -विनय कटियार

विनय कटियार ने दिया विवादित बयान

राजेश सोनी | Navpravah.com 

भाजपा नेता और सांसद विनय कटियार ने मुसलमानों को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कटियार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुसलमानों को पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाना चाहिए, यहां उनका क्या काम।

कटियार ने आगे कहा कि भारत के मुसलमान पाकिस्‍तान या बांग्‍लादेश चले जाएं, यहां उनका क्‍या काम है। मुसलमान तो इस देश के अंदर रहना नहीं चाहिए। उन्‍होंने तो जनसंख्‍या के आधार पर देश का बंटवारा कर लिया, तो फिर यहां इस देश के अंदर रहने की क्‍या आवश्‍यकता थी। उनको अलग भूभाग दे दिया गया है।

कटियार ने यह भी मांग की कि एक विधेयक लाकर ऐसे लोगों को सजा देने का प्रावधान होना चाहिए, जो वंदे मातरम का सम्‍मान नहीं करते। राष्‍ट्रीय ध्‍वज का अपमान करते हैं और पाकिस्‍तानी झंडा लहराते हैं। उन्‍हें सजा होनी चाहिए।

बता दें कि कटियार ने एआईएमआईएम अद्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा आज लोकसभा में मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। आज ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की थी कि जो भी मुसलमानों को पाकिस्तानी बोलेगा, उसके लिए 3 साल का सजा का प्रावधान होना चाहिए।
 

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन

बाल-बाल बचीं पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
  
पीएम मोदी की पत्‍नी जसोदाबेन राजस्‍थान के कोटा-चित्तौड़गढ़ हाइवे पर हुई दुर्घटना में घायल हो गई हैं, उनके सिर में चोट आई है। इस सड़क दुर्घटना में उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। जसोदाबेन को चित्तौड़गढ़ के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, जसोदाबेन ठीक हैं और सड़क दुर्घटना के बाद वह पुलिसवालों के साथ चलकर गाड़ी में बैठीं।

जानकारी के अनुसार, इनोवा कार के अगले हिस्से में बुल गार्ड लगा हुआ था। बुल गार्ड की वजह से गाड़ी का एअरबैग नहीं खुल पाया और आगे सवार एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इनोवा का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जसोदाबेन इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। मामला प्रधानमंत्री की पत्नी से जुड़ा होने के कारण स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गयी।

जसोदाबेन मेहसाणा जिले के उंझा कस्बे में अपने भाई अशोक मोदी के साथ रहती हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्हें मेहसाणा पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर देश के टुकड़े करने का लगाया आरोप

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

सुनील यादव | Navpravah.com 

राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर आज लोकसभा में पीएम मोदी ने जवाब दिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में विपक्ष पर देश के टुकड़े करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आपने माँ भारती के टुकड़े कर दिए, फिर भी देश आपके साथ रहा। इस पर विपक्ष सभा में ‘जुमलेबाजी बंद करो’ का नारा लगाकर खूब हंगामें मचाया रहा है। 

पीएम मोदी ने विपक्ष को बशीर बद्र की वह शायरी याद दिलाते हुए कहा कि जी बहुत चाहता है कि सच बोलें, क्या करें हौसला नहीं होता। पीएम मोदी ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर आपने सही दिशा में काम किया होता और सही नीतियां रखी होतीं, तो आज देश जहाँ खड़ा है, उससे कहीं ज्यादा आगे खड़ा होता। इस पर मैं क्या कहूं जब यह कहा गया कि देश को जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र दिया। 

उन्होंने कहा कि भारत की इस दुर्गति की जिम्मेदार पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी है। आपने पूरा वक़्त सिर्फ एक परिवार का गीत गाने में बिता दिया। आप कहते हो कि नेहरू ने भारत को लोकतंत्र दिया, लेकिन नेहरू ने हमें लोकतंत्र नहीं दिया, जबकि लोकतंत्र हमारे रगों में है और था। कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र की बात करने का कोई हक़ नहीं है। आपके पूर्व प्रधानमंत्री राजिव गाँधी ने तो दलित सीएम का अपमान किया था। अगर सरदार पटेल पीएम होते, तो कश्मीर का मुद्दा ही नहीं होता। आपकी सरकार ने देश को टुकड़े-टुकड़े करके बाँट दिया, उसे सही करने में हमें वक़्त लग रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि देश को सबसे लम्बी सुरंग और सबसे लम्बा पुल हमनें दिया है, कांग्रेस पार्टी ने नहीं। रोजगार पर नारे लगाने वाले लोग ये जानें कि हम ने देश में रोजगार के नए अवसर बनाए हैं। हम ने प्रधान मंत्री किसान कृषि योजना शुरू की, जिससे आज देश में कृषि के नए अवसर निकल कर आये। कांग्रेस पार्टी सिर्फ बातें करती है और हम काम करते हैं। फिलहाल लोकसभा में पीएम मोदी विपक्ष पर जमकर आरोप साध रहे हैं, वहीं विपक्ष भी एकजुट होकर इस भाषण की भर्त्सना में नारेबाजी कर रहे हैं।  

हमें पाकिस्तानी कहने वालों को दें तीन साल की सजा -असदुद्दीन ओवैसी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा में भारतीय मुसलमानों के हक में एक विशेष प्रकार के कानून की मांग की है। ओवैसी ने सरकार से मांग की है कि भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तान कहने पर तीन साल की सजा दिए जाने का कानून बनाया जाए।चीफ ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर बिल लाए।

ओवैसी ने लोकसभा में मांग की कि केंद्र एक ऐसा कानून लेकर आए, जिसके जरिए जो लोग एक भारतीय मुस्लिम को एक पाकिस्तानी कहते हैं, उन व्यक्तियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए और ऐसा करने वाले लोगों को दंडित करने के लिए तीन साल की सजा का प्रावधान हो।

ओवैसी ने पिछले दिनों हरियाणा में कश्मीरी छात्रों से मारपीट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधते हुए कहा था कि खट्टर सरकार में प्रशासन संवैधानिक जिम्मेदारियां निभाने में फेल हुआ है। ओवैसी ने कहा था कि  2 कश्मीरी छात्रों को मस्जिद से बाहर आने पर पीटा गया है, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उनके साथ जो हुआ, वो सही नही है और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं और हमेशा यह भारत का ही रहेगा।