30 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026
Home Blog Page 737

पाकिस्तान ने एक बार फिर सयुंक्त राष्ट्र में अलापा कश्मीर का राग

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्

राजेश सोनी | Navpravah.com 

पाकिस्तान ने फिर एक बार सयुंक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। साथ ही पाक ने उनके रिजॉल्यूशन में ‘सेलेक्टिव इम्प्लीमेंटेशन’ का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने यह मुद्दा ऐसे समय में उठाया है, जब दोनों देशों में तनाव भरा माहौल है। 

मंगलवार को पाकिस्तान की तरफ से संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कार्यप्रणाली पर बोलते हुए कहा कि परिषद की साख पर सेलेक्टिव इम्प्लीमेंटेशन की वजह से जितना बट्टा लग रहा है, उतना किसी और चीज से नहीं।

मलीहा ने आगे कहा कि परिषद को इसलिए समय-समय पर अपने रिजॉल्यूशन के इम्प्लिमेंटेशन की समीक्षा करते रहना चाहिए। खासकर, लंबे समय से लंबित पड़े मुद्दों के ऊपर जैसे- जम्मू कश्मीर। मलीहा लोधी ने कहा कि अगर परिषद अपने रिजॉल्यूशन को लागू करने में विफल रहता है, तो इससे ना सिर्फ दुनिया के सामने परिषद कमजोर होगा, बल्कि संयुक्त राष्ट्र पर भी उसका असर पड़ेगा।

मलीहा  का संदर्भ उस 1948 काउंसिल रिजॉल्यूशन की ओर था, जिसमें कश्मीर के भविष्य के निर्धारण के लिए जनमत संग्रह की बात कही गई है। गौरतलब है कि भारत इससे पहले जम्मू-कश्मीर पर अपना स्टैंड कई बार साफ कर चुका है। भारत ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे में किसी भी तीसरे पक्ष का शामिल होना उसे कतई मंजूर नहीं है। 
 

शोध: अगर आप इन जगहों पर रहते हैं तो हो जाइए सतर्क, हो सकती है बीमारी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

अगर आपका घर किसी व्यस्त सड़क के करीब है या एरपोर्ट के पास है या फिर रेलवे स्टेशन या रेल ट्रैक के नजदीक है, तो आपकी सेहत खतरे में है। जी हाँ, ऐसा ही खुलासा हुआ है एक अध्ययन में, जिसमें कहा गया है कि तेज आवाजों वाली जगहों के पास रहने से हार्ट की बीमारियां होने का खतरा ज्यादा होता है।

हाल ही में रिलीज हुई पत्रिका में ये अध्ययन छपा है, जिसके अनुसार, एक्सपर्ट्स ने कहा है कि जो लोग ऐसी जगहों पर रहते हैं, जहां हर समय तेज आवाजें आती रहती हैं, उन लोगों के भीतर स्ट्रेस हार्मोन यानि तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन की मात्रा अधिक हो जाती है। जिससे व्यक्तियों को दिल की बीमारी बढ़ने का खतरा हो जाता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि असल में ध्वनि प्रदूषण का सीधा असर तनाव पर होता है। लगातार होने वाले ध्वनि प्रदूषण से शरीर में ‘कोर्टिसोल’ और ‘एड्रेनलाईन’ नाम के दो स्ट्रेस हार्मोन ज्यादा मात्रा में रिलीज होते हैं।

इस अध्ययन से जुड़े मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर थोमस ने कहा, ‘समय के साथ आवाज वाली जगह पर रहने वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है, इसलिए ये जरूरी है कि अब नए और ज्यादा तरीके खोजे जाएं ताकी ध्वनि प्रदूषण को कम किया जा सके।’

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

लोकसभा में आज 12 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण की चर्चा पर जवाब देंगे पीएम मोदी।

राफेल से जुड़ी जानकारी नहीं कर सकते सार्वजनिक -रक्षा मंत्री

दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में आज आम लोगों से मिलेंगे राहुल गांधी।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक।

श्रीनगर: लश्कर के आतंकियों की तलाश में सेना की छापेमारी जारी।

नोएडा: इंडिया एक्सपो सेंटर में आज से ऑटो एक्सपो की प्रदर्शनी शुरू।

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पकड़े गए 16 नकलची।

मुंबई में पेट्रोल डीजल के दाम, पेट्रोल-81.24 रुपए तो डीज़ल-68.39 रुपए के पार।

आज 4.30 बजे से केपटाउन में खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा एकदिवसीय मैच।

ताइवान में 6.4 तीर्वता का भूकम्प, 2 लोगों की मौत, 186 घायल।

केपटाउन वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बनाई ये रणनीति 

दक्षिण अफ़्रीकी खिलाडी कल के मैच की तैयारी करते हुए

सुनील यादव | Navpravah.com 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल केपटाउन के न्यूलैंड स्टेडियम पर श्रृंखला का तीसरा मैच खेला जाना है। श्रृंखला में शुरूआती दोनों मैच हारने के बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने आज नेट पर जमकर पसीना बहाया। पिछले दो मैचों में खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए, दक्षिण अफ्रीकन बल्लेबाजों ने बाहर जाती गेंदों पर आज खूब मेहनत की। 

आगामी मैचों को जीतने के बाद जहाँ भारतीय टीम के हौसले सातवें आसमान पर हैं, वहीं दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए तीसरा एकदिवसीय मैच बेहद महत्त्वपूर्ण है। अगर दक्षिण अफ्रीका केपटाउन वनडे हार जाती है, तो उसके लिए सीरीज में वापसी के सारे दरवाजे बंद हो जायेंगे। हालांकि, भारतीय टीम पहले ही विश्व टॉप रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को पीछे करके टॉप पर पहुँच चुकी है। 

कुछ समय से लगातार अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान दक्षिण अफ्रिकी टीम प्रशासन ने खिलाडियों की लिस्ट में फेर बदल किया है। विकेट कीपर डि कॉक के चोटिल होने के बाद टीम ने आगामी मैचों के लिए हेनरिच क्लासेन को मौका दिया है। हालांकि अफ़्रीकी टीम के डी कंपनी कहे जाने वाले डिविलियर्स, डि कॉक और डू प्लेसिस के चोटों ने दक्षिण अफ़्रीकी टीम को गहरी चोट दी है।

अफ़्रीकी टीम के युवा खिलाड़ियों के पास फिलहाल उतना अनुभव नहीं है, जिसका फायदा भारतीय टीम को मिल रहा है। भारतीय टीम अगर यह सीरीज जीतने में कामयाब हो जाती है, तो भारत की यह दक्षिण अफ्रीका में पहली एकदिवसीय सीरीज जीत होगी।

कासगंज हिंसाः चंदन गुप्ता मर्डर केस में एक और आरोपी सलमान गिरफ्तार

चन्दन गुप्ता का एक और हत्यारा गिरफ्तार

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।

सलमान के पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए है। इस बीच साम्प्रदायिक हिंसा के बारे में व्हाट्सएप्प समूह में आपत्तिजनक और भड़काऊ मैसेजे के आरोप में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और ग्रुप के सदस्य अजय गुप्ता अभी फरार है।

गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसा हुई थी, जिसमें चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। युवक की हत्या के बाद से कासगंज में हिंसा और आगजनी शुरू हो गई थी। इससे पहले, 31 जनवरी को चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया गया था। सलीम पर चंदन को गोली मारने का आरोप है। ऐसा बताया जा रहा है कि सलीम की गोली से ही चंदन की मौत हुई थी।

26 जनवरी की सुबह कासगंज में ‘वन्देमातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा झंडा लिए कुछ युवा मोटरसाइकिलों से जुलूस निकाल रहे थे। लेकिन जुलूस जैसे ही अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र बड्डूनगर में पहुंचा, तो कुछ उपद्रवी तत्वों ने बाइक सवारों पर पथराव और फायरिंग कर दी थी, जिसमें चंदन की मौत हो गयी थी।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

j&K: अस्पताल में घुसकर आतंकी छुड़ाकर ले गए अपने साथी को, हमले में 2 पुलिस कर्मी शहीद। 

दक्षिण चीन सागर में चीन की दादागिरी से आसियान देश नाराज, तनाव बढ़ा। 

राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, कहा, “इस सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है”

केजरीवाल के घर पर हुए हमले का हवाला देकर मनोज तिवारी ने मांगी सरकार से Z(+) सुरक्षा।  

कासगंज: भड़काऊ मैसेज भेजने वाला एडमिन गिरफ्तार।  


‘पद्मावत’ के बाद अब फिल्म ‘मणिकर्णिका’ पर उठा विवाद। 

अभिनेता अनुपम खेर का ट्वीटर अकाउंट हुआ हैक, प्रो पाकिस्तानी समर्थकों ने किया अकाउंट हैक।  

शेयर बाजार में गिरावट के बाद सोना हुआ महंगा, प्रति दस ग्राम 31,600 पर पहुंचा।

बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच आज शुरू हुई इंटरमीडिएट परीक्षा। 

कल केपटाउन में खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा एकदिवसीय मैच। 

पंजाब: बीएसएफ ने जब्त किया गुरुदासपुर से हथियारों का ज़खीरा

बीएसफ ने जब्त किया हथियारों का ज़खीरा

राजेश सोनी | Navpravah.com  

बीएसएफ ने आज एक नापाक साजिश को नाकाम किया है। बीएसएफ ने गुरुदासपुर के डेरा बाबा नानक सेक्टर में सीमावर्ती पोस्ट शकर के क्षेत्र से हथियारों और गोला बारूदों का एक बड़ा ज़खीरा जब्त किया है। 

बता दें कि न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, बीएसएफ द्वारा जब्त किए गए हथियारों में 3 एके 47 राइफल्स के साथ 6 मैगज़ीन, 150 कारतूस, 2 पिस्तौल और 100 कारतूस के साथ-साथ 6 हैंडग्रेड शामिल है। यह हथियार देश को नुकसान पहुँचाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकते थे।

https://twitter.com/ANI/status/960857829841297408

गौरतलब है कि 2012 में जम्मू-कश्मीर के साम्बा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने 400 मीटर लम्बी सुरंग को खोज निकाला था। वहीं 2009 में भी नियंत्रण रेखा के अखनूर सेक्टर में एक सुरंग मिली थी। साल 2017 में रामगढ़ सेक्टर में एक सुरंग मिली थी।  

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर राफेल डील को लेकर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

राहुल गाँधी ने सरकार पर फिर बोला हमला

राजेश सोनी | Navpravah.com

राहुल गांधी ने आज केंद्र सरकार द्वारा किए गए रक्षा डील को लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप केंद्र सरकार द्वारा ख़रीदे गए राफेल एयरक्राफ्ट्स के भुगतान को लेकर लगाया है। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्यों सरकार इस डील की कीमत को सार्वजनिक नहीं करती है।

बता दें कि न्यूज़ एजेंसी एएनआई के खबर के मुताबिक राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर राफेल डील को लेकर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि रक्षा मंत्री राफेल एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए भुगतान की गई राशि का खुलासा नहीं करेंगे, इस का क्या मतलब है? इसका मतलब यही है कि यह एक घोटाला है। राहुल ने आगे कहा कि मोदीजी व्यक्तिगत रूप से पेरिस गए थे और उन्होंने वहां जाकर इस सौदे को बदल दिया। पूरे देश को इसकी जानकारी है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सवाल किया कि क्या कारण है, इस सरकार ने 126 की बजाए 36 राफेल विमान खरीदने का फैसला किया। कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्युरिटी की अनुमति के बगैर ये सौदा किया गया। कांग्रेस ने पूछा है कि राफेल विमान की कीमत क्या है, कांग्रेस के दौर में हर जहाज की कीमत करीब 526 करोड़ थी। मोदी सरकार ने इसे करीब 1517 करोड़ रुपये में खरीदा है। सरकार बताए ये बात सच है या नहीं। 

गौरतलब है कि सोमवार को ही देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि राफेल एयरक्राफ्ट का दोनों देश के सरकार के बीच समझौता हुआ है। इसमें गुप्त सूचनाएं हैं। इस सौदे से सम्बन्ध जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है।  

जलपरी गौरवी ने रचा इतिहास, 10 घंटे में तय की 47 किलोमीटर की दूरी

जलपरी गौरवी सिंघवी ने बनाया इतिहास

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

लेकसिटी की जलपरी गौरवी सिंघवी ने इतिहास रच दिया है। गौरवी ने मुंबई के जुहू बीच के खारदण्डा से गेटवे ऑफ इंडिया तक लगातार तैरकर 47 किलोमीटर की दूरी तय की। अरब सागर की लहरों पर गौरवी ने लगातार 9 घंटे, 23 मिनट की तैराकी करके यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।   

झीलों की नगरी उदयपुर की गौरवी सिंघवी ने सुबह करीब 3.30 बजे जूहू के समुद्र में डुबकी लगाकर अपनी तैराकी शुरू की और फिर सीधे गेटवे ऑफ इंडिया पर जाकर रुकी। गौरवी के इस हुनर को कोस्ट गार्ड की टीम, कोच महेश पालीवाल और गौरवी के परिजनों ने इतिहास बनते देखा। महज चौदह साल की उम्र में रिकॉर्ड कायम करने वाली गौरवी पहली तैराक है। इतना ही नहीं गौरवी जब गेटवे ऑफ इंडिया पहुंची, तो वहां लोगों की भीड़ में उसका स्वागत करने के लिए खुद महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री भी मौजूद थे। 

बता दें कि गौरवी इससे पहले भी अरब सागर की लहरों से खेल चुकी है। इससे पहले गौरवी ने समुद्र में लगातार 36 किलोमीटर की तैराकी की थी। गौरवी के अलावा उदयपुर की एक अन्य जलपरी भक्ति शर्मा भी तैराकी में रिकॉर्ड बना चुकी है। गौरवी ने तीन साल की उम्र से ही तैराकी शुरू कर दी थी। इस दौरान गौरवी की मां शुभ सिंघवी ने उसे ट्रेनिंग दी थी। गौरवी का अगला लक्ष्य इंग्लिश चैनल है। गौरवी ने बताया कि इंग्लिश चैनल पार करने में अभी उसकी उम्र बीच आ रही है। जैसे ही वह उम्र की सीमा को पार कर लेगी, फौरन इंग्लिश चैनल में डुबकी लगाएगी। 

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिया विपक्ष के आरोपों का जवाब 

अरुण जेटली ने दिया विपक्ष को जवाब

राजेश सोनी | Navpravah.com 

आज राज्यसभा में बहस के दौरान विपक्ष के नेताओं को नहीं बोलने दिए जाने का आरोप विपक्ष ने राज्यसभा के चेयरमैन पर लगाया है और इस वजह से उन्होंने राज्यसभा का बहिष्कार किया है। अब विपक्ष के इन आरोपों का जवाब देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि वह एक संगठित चर्चा नहीं चाहते हैं। 

जेटली ने आगे कहा कि संसद का यह हफ्ता सभी राजनितिक एवं आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बड़ा अवसर है। चर्चा करने के बजाय विपक्ष द्वारा सदन का उल्लंघन किया जा रहा है, हर रोज सदन को स्थगित करने के लिए एक प्रयास किया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि विपक्ष एक संगठित चर्चा नहीं चाहते हैं।  

देश के वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने राज्यसभा में जो किया है, वो बिलकुल अभूतपूर्व है। कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों ने आज एक मुद्दा पैदा करने की कोशिश की है, जो मुद्दा कभी अस्तित्व में नहीं आया।