30 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026
Home Blog Page 735

कासंगज हिंसा में मारे गये चंदन गुप्ता के घर फहराया गया तिरंगा

चंदन गुप्ता के घर फहराया गया तिरंगा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में मारे गए चन्दन गुप्ता के घर आज 50 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया है। चंदन गुप्ता के घरवालों ने चंदन को इस तरह से श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को चंदन की बहन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उसे शहीद का दर्जा देने की मांग की थी, लेकिन इस बात पर सीएम योगी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नही आयी है।

सीएम योगी से चंदन के परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और बचे हुए आरोपियों की जल्द धरपकड़ की भी मांग की है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद परिजनों ने मीडिया से कहा कि उन्होंने अपनी मांगें मुख्यमंत्री को सौंप दी है। इससे पहले मंगलवार को कासगंज हिंसा के दौरान हुए चंदन गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले का मुख्य आरोपी वसीम जावेद और नसीम जावेद अभी भी फरार हैं। पुलिस एफआईआर के मुताबिक, सलीम की ही गोली से चंदन की मौत हुई थी। आरोपियों की धर पकड़ के लिए एसटीएफ लगातार कैंप भी कर रही है।

शिक्षिका के थप्पड़ मारने से छात्रा की मौत

छात्रा की मौत

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में पांचवी कक्षा की छात्रा की शिक्षिका के थप्पड़ मारने से मौत हो गई है, जिससे गाँव में मातम पसरा है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक कॉन्वेंट स्कूल में दो दिन पहले पढ़ाई के दौरान एक शिक्षिका ने सुप्रिया वर्मा को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

जब उसके माता-पिता सुप्रिया को लेकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बनारस रेफर कर दिया और बनारस के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने सुप्रिया के शव को विद्यालय के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी स्कूल में पहुंचे तथा समझा-बुझाकर उनको वापस भेजा।

छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका रजनी उपाध्याय के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323 व 304 में रसड़ा कोतवाली में नामजद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जाँच करने में जुटी है और प्रशासन ने ये आश्वासन जताया है कि शिक्षिका को सजा दी जायेगी।

बॉम्बे HC से छगन भुजबल को नहीं मिली राहत, जमानत अर्जी टली

छगन भुजबल को नहीं मिली राहत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजवल के जमानत अर्जी पर बॉम्बे उच्च न्यायलय ने आज सुनवाई टाल दी है। आय से अधिक सम्पति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने न्यायालय से भुजवल की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए 2 हफ्ते का अतरिक्त समय माँगा है। जमानत की ख्वाईश मन में पाले बैठे भुजवल की अर्जी पर बॉम्बे उच्च न्यायलय 27 जनवरी को सुनवाई करेगा। 

बता दें कि बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप में छगन भुजवल अपने भतीजे समीर भुजवल के साथ आर्थर रोड जेल में बंद हैं। महाराष्ट्र सरकार में पीडब्ल्यू मंत्री रहे भुजवल पर मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट प्रॉपर्टी का दुरूपयोग करने से लेकर, मनी लॉन्डरिंग करने के गंभीर आरोप लगे थे। इसी कारण 2003 में भुजवल को अपने पद से  इस्तीफा भी देना पड़ा था। 

गौरतलब है कि सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज्य ठाकरे ने छगन भुजवल से जेल में जाकर मुलाकात की थी। राज ने भुजवल को जेल से रिहा करने की मांग की। वहीं भुजवल के समर्थकों का कहना है कि जांच में सहयोग के बावजूद उन्हें जेल में रखने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने इसे प्रतिशोध की राजनीति करार दिया है और वह मार्च में भुजवल के समर्थन में एक विशाल रैली निकालेंगे।  

U-19 क्रिकेट: पुरुष क्रिकेटर्स को 6 लाख, तो महिलाओं को केवल 2500 रुपये प्रति मैच फीस

अंडर 19 क्रिकेट पर बोलते राहुल द्रविड़

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

न्यूजीलैंड में अंडर19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम और पिछले साल वर्ल्ड कप में उपविजेता बनने वाली महिला क्रिकेट टीम  के साथ BCCI का भेदभाव साफ नज़र आ रहा है।  मैच की फीस के नाम पर आज भी इनलोगों को नाम मात्र राशी ही दी जाती है। ऊंट के मुंह में जीरा डालनेवाली यह रकम आपको हैरान कर सकती है। हाल ही में बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट और फर्स्ट क्लास मैचों के लिए सीनियर क्रिकेटरों की फीस बढ़ाई है, लेकिन इस दौरान अंडर 19 और महिला क्रिकेटरों को एक बार फिर अनदेखा किया गया।   

अंडर19 भारतीय टीम के क्रिकेटर को वन-डे मैच खेलने के लिए 2500 रुपए मैच फीस मिलती है। इस मतलब पूरे वर्ल्ड कप के लिए इन क्रिकेटरों को केवल 15 हजार की ही रकम दी जाती है। क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में लीग मैचों से लेकर फाइनल तक केवल छह मैच खेले। हालांकि भत्ते की रकम अलग होगी। वहीं नेशनल महिला क्रिकेट टीम को वन-डे मैचों के लिए महज 3300 रुपए दिए जाते हैं। पता हो कि महिलाओं की टीम को दो ग्रेड कैटगरी में जगह दी जाती है। ग्रेड ए के तहत सालभर में 15 लाख रुपए की रकम और ग्रेड बी के तहत 10 लाख की रकम दी जाती है। माना जा रहा था कि ये रकम बढ़ेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

बता दे कि अंडर19 और अंडर 23 क्रिकेटरों को किसी कांट्रैक्ट या ग्रेड के तहत नहीं लाया जाता और उन्हें मिलने वाली रकम भी बहुत कम होती है। जबकि उन्हें इस स्तर तक पहुंचने के लिए न केवल बहुत संघर्ष करना पड़ता है, बल्कि कई समझौते भी करने पड़ते हैं, साथ ही अपना पैसा भी लगाना पड़ता है। बीसीसीआई से जुड़े राष्ट्रीय अंपायर बताते हैं कि जब राष्ट्रीय महिला टीम और अंडर 19 टीम विदेशों के दौरे पर होती हैं, तो उन्हें मैच फीस के अलावा भत्ते भी दिए जाते हैं, जो उनकी फीस से थोड़ा ज्यादा होता है। 

पिछले साल जब भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, तो बीसीसीआई ने पूरी टीम के हर खिलाड़ी को 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस युवा टीम को भी वर्ल्ड कप जीतने पर उतनी ही रकम बीसीसीआई ने दी।  इस लिहाज से देखें, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल दोनों टीमों को एक ही पायदान पर रखता है, लेकिन टीम इंडिया की बात करें, तो उसके खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम की इससे कोई तुलना ही नहीं।  हालांकि, जिस तरह से बीसीसीआई ने टीम को अपनी ओर से इनामी रकम दी, उसे लेकर कोच राहुल द्रविड़ मायूस हैं।    

टीम इंडिया के हर क्रिकेटर के साथ बीसीसीआई तीन तरह की कैटेगरीज में करार करता है- ए, बी और सी।  ग्रेड ए के क्रिकेटरों के साथ दो करोड़ रुपए सालाना का अनुबंध होता है। जबकि, बी और सी के साथ एक करोड़ और 50 लाख रुपए सालाना का करार होता है। इसके करार के साथ हर टेस्ट मैच खेलने पर एक क्रिकेटर को 15 लाख रुपए की रकम मिलती है, तो एक दिवसीय और टी20 मैच खेलने पर छह लाख रुपए।  

अब जरा महिला क्रिकेट और अंडर 19 क्रिकेट की ओर भी देख लें। दोनो को चार दिन के मैच खेलने पर प्रति मैच करीब दस हजार रुपए मिलते हैं। इससे ज्यादा रकम तो रणजी ट्राफी में खेलने पर मिल जाती है, जो प्रति मैच 40 रुपए है।

UPSC CS-Pre एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

UPSC CS-Pre एग्जाम

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी। 2017 में करीब 10 लाख कैंडिडेट्स ने सिविल सर्विसेज एग्जाम दिया था। आवेदन की प्रक्रिया कम से कम एक महीने तक चलेगी। यूपीएससी द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सर्विस (प्रीलिमिनरी) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (प्रीलिमिनरी) दोनों के आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी और 6 मार्च, 2018 को समाप्त होगी।

आवेदकों को आवेदन करने के लिए वेबसाइट www.upsc.gov.in पर लॉगइन करना होगा। होम पेज पर ही सिविल ‘सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन 2018’ के लिंक पर क्लिक करें। ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध हैं।

सिविल सर्विसेज का एग्जाम कोई भी डिग्री होल्डर छात्र दे सकता है। सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 1 अगस्त, 2018 को 32 साल और न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। सिविल सर्विसेज की परीक्षा दो चरणों में होती है।

भाजपा नेता विनय कटियार के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार 

असदुद्दीन ओवैसी ने bjp-pdp गठबंधन पर साधा निशाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भाजपा सांसद विनय कटियार ने आज सुबह कहा था कि मुसलमानों को पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाना चाहिए, यहां उनका क्या काम। अब कटियार के इस बयान का जवाब एआईएमआईएम के अद्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने भड़कते हुए कहा कि कोई भी चिराग बुझने से पहले भड़कता बहुत है, क्योंकि वह इस बात को जानता है कि उसका अंत जल्द ही होने वाला है।

विनय कटियार ने आज सुबह दिया था विवादित बयान:
कटियार ने बुधवार को मीडिया से कहा कि भारत के मुसलमान पाकिस्‍तान या बांग्‍लादेश चले जाएं, यहां उनका क्‍या काम है। मुसलमान तो इस देश के अंदर रहना नहीं चाहिए। उन्‍होंने तो जनसंख्‍या के आधार पर देश का बंटवारा कर लिया, तो फिर यहां इस देश के अंदर रहने की क्‍या आवश्‍यकता थी। उनको अलग भूभाग दे दिया गया है।

ओवैसी ने भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने पर सजा की मांग की थी:
बता दें कि कटियार ने एआईएमआईएम अद्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा आज लोकसभा में मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। आज ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की थी कि जो भी मुसलमानों को पाकिस्तानी बोलेगा, उसके लिए 3 साल का सजा का प्रावधान होना चाहिए।

गुरुवार को मध्य प्रदेश में रिलीज होगी ‘पद्मावत’

पद्मावत होगी मध्य प्रदेश में रिलीज़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ कई विवादों के बाद आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज हो गई। फिल्म ने अब तक 400 करोड़ रु. से ज्यादा की कमाई की है। इन सभी के बावजूद यह फिल्म अबतक राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में रिलीज नहीं हो पाई है। वहीं मध्य प्रदेश में भी इस फिल्म को लेकर करणी सेना सहित अन्य संगठनों ने बवाल मचाया था, लेकिन अब यह फिल्म सिर्फ इंदौर में गुरुवार को रिलीज होने जा रही है। 

इस फिल्म को दिखाने थिएटर्स और उनके मालिक को पुलिस पूरी सुरक्षा देने के लिए तैयार है। इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायण चारी मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि फिल्म गुरुवार को यहां रिलीज हो रही है और फिल्म की रिलीज को लेकर थिएटर के मालिकों ने सुरक्षा मांगी है, जिसपर हम उन्हें जरुरी सुरक्षा मुहैया कराएंगे ।  
 
ज्ञात हो कि भारत के साथ यह फिल्म विदेश में भी उम्मीद से बेहतर कमा रही है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके हैं। इसमें यह साफ़ दिख रहा है कि यह फिल्म अपने दर्शकों को आकर्षित करने में सक्षम है। 200 करोड़ के बजट में बनी ‘पद्मावत’ ने रिलीज के पहले हफ्ते 166.50 करोड़ रु. कमाए। दूसरे वीकएंड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 46 करोड़ रूपए तक पहुच गया और अब 13 दिनों में इस फिल्म ने देशभर से 225.25 करोड़ रु. का कलेक्शन किया है

आप गुजरात को तो कांग्रेस मुक्त नहीं बना पाए, देश को क्या बनाओगे -आनंद शर्मा

आनंद शर्मा ने बीजेपी पर बोला हमला

राजेश सोनी | Navpravah.com

आज दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। अब कांग्रेस ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि आप कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हो, आप कांग्रेस मुक्त गुजरात तो नहीं बना पाए, देश को क्या बनओगे।     

बता दें कि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने एक घंटे के भाषण में न तो राफेल डील की बात की, न तो युवाओं की बात की और न ही रोजगार की। यह पूरी तरह से एक राजनीतिक स्पीच थी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी भूल चुके हैं कि वह भारत के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उन्हें हमारे पूछे गए सवालों के उत्तर देने होंगे। 

केंद्र में सरकार में शामिल शिवसेना ने पीएम मोदी के भाषण को लेकर निशाना साधा है। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा क्यान्डे ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मोदीजी को समझाना होगा कि सरकार के 4 साल बीत चुके हैं। कांग्रेस से लोग तंग आ गए थे, इसीलिए जनता ने आपको चुना। लोग आपकी योजनाओं को सुनना चाहते हैं, न कि कांग्रेस की आलोचनाओं को।  

‘पद्मावत’ के बाद फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की रिलीज पर उठे सवाल

मणिकर्णिका फिल्म पर कंगना रनौत ने दिया बयान

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

‘पद्मावत’ फिल्म के बाद अब कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ पर विवाद शुरू हो गया है।लोगों में यह बात शुरू हो गई है कि यह फिल्म कब रिलीज़ होगी। मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज़ होनी थी, लेकिन हाल ही में इस पीरियड ड्रामा फिल्म की रिलीज़ को कुछ महीने टाल दिया गया है।

खबरों के अनुसार, यह फिल्म के वीएफएक्स में कुछ काम बाकी रह जाने के कारण इसकी रिलीज लटक रही है। जबकि फिल्म से जुड़े सूत्र इस खबर को अफवाह बता रहे हैं। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग सही ट्रैक पर है और इसकी टीम इस महीने के अंत तक राजस्थान के बीकानेर में फिल्म की शूटिंग करती रहेगी। सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होनी थी, लेकिन स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट 3 अगस्त कर दी है।

बता दें कि यह फिल्म अंग्रेजों और झांसी की रानी के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रही हैं, जबकि अतुल कुलकर्णी तात्या टोपे, सोनू सूद सदाशिव और अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका निभा रही हैं।