भारी धुंध में छिपी मुंबई, दिल्ली से बढ़कर छाई कालिमा
लगातार बढ़ते प्रदुषण ने दिल्ली के बाद अब मुंबई को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बुधवार को मुंबई में धुंध का स्तर इतना बढ़ गया था कि अस्थमा से जूंझ रहे लोगों को सांस लेने में भी समस्या हो रही थी। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) का आंकड़ा 275 तक रिकॉर्ड किया गया था। जबकि यह आंकड़ा मंगलवार को 271 रहा। बता दें कि 201 से 300 तक दर्ज हुए एयर क्लालिटी इंडेक्स को घटिया स्तर का माना जाता है। ऐसे में भारी धुंध वाला यह मौसम सेंसिटिव लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है।
उन्नाव स्वास्थ्य कैंप मामला: दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी -केशव प्रसाद मौर्य
राजेश सोनी | Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार 6 फरवरी को एचआईवी का एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने स्वास्थ्य महकमे के होश उड़ा दिए थे। उन्नाव के बांगरमऊ में एक साथ 40 लोगों में एचआईवी का टेस्ट पॉजिटिव निकला था। अब इस मामले पर सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने इस तरह की घटना के बारे में पहले कभी नहीं सुना था। हम इसकी निंदा करते हैं और निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, एचआईवी पीड़ितों का कहना है कि वह पहले जिले के नीम-हकीम और कुछ लोकल डॉक्टरों के पास इलाज कराने के लिए जाते थे। वह डॉक्टर उन्हें किसी भी तरह के इंजेक्शन से सूई और दवाई दे दिया करते थे, हो सकता है, उन्हें इसी कारण एचआईवी हुआ हो।
इस मामले पर बांगरमऊ के काउंसलर सुनील का कहना है कि हमें 40 एचआईवी पॉजिटिव केस मिले है। अगर इस मामले की सही से जांच की जाए, तो पीड़ितों की संख्या 500 से ज्यादा पहुंच सकती है। गौरतलब है कि 2017 के नवंबर महीने में जिले में एक स्वास्थ्य कैंप लगा था, जिसके बाद 40 लोगों में एचआईवी के लक्षण पाए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में मौजूद झोला छाप डॉक्टरों से इलाज कराने के कारण उन्हें एचआईवी एड्स हुए हैं।
कर्नाटक: देवगौड़ा-मायावती ने थामा एक दूसरे का दामन
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धूल चटाने के लिए जनता दल (एस) और बीएसपी ने एक दुसरे का साथ देने का फैसला किया है। गुरुवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती और एचडी देवगौड़ा ने गठबंधन किया है। इतना ही नहीं, दोनों नेताओं ने बकायदा एक एग्रीमेंट पेपर पर हस्ताक्षर भी किया।
इस गठबंधन की घोषणा करते हुए JDS नेता दानिश अली ने बताया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि BSP ने पहली बार राजनीतिक गठबंधन JDS के साथ करने का फैसला किया है। हम मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, इस चुनाव अभियान की शुरुआत 17 फरवरी को बंगलौर से होगी। इस दौरान मायावती और देवेगौड़ा एक मंच पर साथ होंगे।
बीएसपी महासचिव सतीश मिश्र और JDS नेता दानिश द्वारा ली गई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दोनों दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव में भी एक साथ उतरने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में होनेवाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां एक साथ मैदान में उतरेंगी। इस गठबंधन के तहत राज्य की 224 सीटों में से मायावती की BSP 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और अन्य 204 सीटों पर JDS के उम्मीदवार होंगे।
इस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा JDS के एचडी कुमारस्वामी होंगे। बता दें कि वह पहले भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर दिखाई दे रही है।दोनों पार्टियां एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती नज़र आ रही हैं। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच चल रहे कड़वे बोल से साफ़ हो गया है।
गौरतलब हो कि साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को 224 सीटों में से 122 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, बीजेपी और जेडीएस को 40-40 सीटें मिली थीं। वहीं बीएसपी इस चुनाव में अपना खाता तक नहीं खोल पाई। तब जेडीएस को 40 सीटों पर जीत मिली थी।
J&K: अस्पताल से आतंकी को भगाने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
राजेश सोनी | Navpravah.com
मंगलवार 6 फरवरी को श्रीनगर के महाराजा हरिसिंह अस्पताल में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। अब इस हमले में शामिल 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सारे लोग आतंकी समूह के लिए अंडरग्रॉउंड वर्कर्स के तरह काम करते थे। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, पुलिस ने श्रीनगर जिले में रात को अलग-अलग जगह छापेमारी करके इन लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद आलम चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। इन 10 में से 7 लोगों की पहचान भी हो चुकी है। एक और शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में हमले के वक़्त इनमें से 4 लोग अस्पताल में आये थे। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन लोगों की पहचान की गई है। उन्होंने आगे बताया कि एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसी ने सोशल मीडिया पर इन लोगों की बात को ट्रेस कर इनकी गिरफ्तारी की है।
गौरतलब है कि इस हमले में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। वहीं इस हमले में लश्कर कमांडर नवीद जाट भाग निकला था। पूर्व जनरल जी.डी. बख्शी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये हमला काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों का इलाज जरूरी है। ये आदमी के रूप में भेड़िया हैं, जो लगातार ऐसे काम करते हैं। पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी के बाद सीमा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
भ्रष्टाचार के मामले में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिद जिया को पांच साल की सजा
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बीएनपी की प्रमुख और बांग्लादेश की पूर्व मुख्यमंत्री खालिद जिया को ढाका की विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने 72 वर्षीय खालिद जिया को 2,52,000 डॉलर के विदेशी चंदे के गबन के भ्रष्टाचार मामले यह सजा सुनाई गई है। इसी मामले में उनके बेटे और चार अन्य लोगों को भी 10-10 साल की सजा सुनाई गई है।
बता दें कि यह राशि जिया ओरफनेज ट्रस्ट के लिए थी। भ्रष्टाचार के इस मामले में सुनवाई से बचने की जिया ने अंतिम कोशिश भी की। 30 नवंबर 2014 को सारी कोशिशें तब नाकाम हो गई थी जब सर्वोच्च न्यायलय ने उनके अभ्यारोपण को चुनौती देने वाली उनके अपील को स्वीकार नहीं किया था और उनसे निचली अदालत में सुनवाई का सामना करने को कहा था। उससे पहले 19 मार्च को 2014 के उच्च न्यायलय ने निचली अदालत में उस सुनवाई को सही ठहराया था।
भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने उनपर भ्रष्टाचार के दो आरोप लगाए थे। एसीसी का आरोप है कि जिया चेरीटेबल ट्रस्ट अस्तित्व सिर्फ कागजों पर था। प्रधानमंत्री जिया ने 2001 से लेकर 2006 के बीच इन दोनों संगठनों के नाम से खूब धन की हेराफेरी की थी।

















