29 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026
Home Blog Page 732

ISI के लिए जासूसी और खुफिया दस्तावेज मुहैया कराने के आरोप में वायुसेना का कैप्टन गिरफ्तार

राजेश सोनी | Navpravah.com

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अरुण पर आरोप है कि यह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था और उनको खुफिया दस्तावेज मुहैया कराने में मदद करता था। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, आईएसआई ने मारवाह को हनी ट्रैप के जरिये अपने जाल में फंसाया था।

बता दें कि हनी ट्रैप के जाल में फंसने के बाद दोनों में खूब चैटिंग होने लगी। दोनों एक दूसरे को अश्लील मैसेज भेजने लगे। एक दिन आईएसआई अजेंट ने अरुण से खुफिया दस्तेवज की मांग की और अरुण पर आरोप है कि उसने कुछ खुफिया दस्तावेज आईएसआई को मुहैया करा दिए। जैसे एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों को दस्तावेज लीक होने की खबर मिली उन्होंने आंतरिक जाँच बैठा दी। आंतरिक जांच में उन्होंने खुफिया दस्तावेज लीक करने के लिए जिम्मेदार ग्रुप कैप्टन अरुण को पाया।

वरिष्ठ अधिकारी ने ग्रुप कैप्टन अरुण की शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से की और दिल्ली पुलिस आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंप दी। स्पेशल सेल ने बुधवार को अरुण पर मुकदमा दर्ज कर उससे गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही दोपहर बाद अरुण को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर उन्हें पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। स्पेशल सेल ने आरोपी का मोबाईल जब्त कर लिया है। स्पेशल सेल अब अरुण द्वारा आईएसआई को कौन से खुफिया दस्तावेज मुहैया कराए गए हैं, इसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

अगर आप भी पीते हैं कॉफ़ी, तो हो जाएं सावधान! कॉफी से बढ़ता है मोटापा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

आज कल लोगों की जीवनशैली व्यस्त हो गयी है, जिससे लोग जल्द ही थक जाते हैं। थकावट व आलस को दूर भगाने के लिए कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं।काफी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।

फिजिशियन डॉ. रेशू केसरवानी के अनुसार, कॉफी में कैफीन होता है, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुँचाता है। जिससे सांस लेने की गति बढ़ जाती है, इससे लोगों को घबराहट और चिंता महसूस होने लगती है। ज्यादा काफी पीने से हमारे दिल पर भी असर पड़ता है, जो आगे चलकर घातक भी साबित हो सकता है।

डॉ. रेशू के अनुसार, कॉफी ज्यादा पीने से शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है, क्योंकि कॉफी से दिमाग में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन बढ़ जाता है, जो मोटापे का कारण बनता है। इसलिए सीमित मात्रा में हमे कॉफी का सेवन करना चाहिए।

डॉक्टर ने बताया कि अगर हम मोटापा कंट्रोल करना चाहते हैं, तो हमें नूडल्स, पिज्जा, बर्गर जैसे खान-पान से दूर रहना चाहिए। साथ ही शराब का सेवन भी नही करना चाहिए, क्योंकि शराब में प्रोटीन और ग्लूकोस की तुलना में दोगुनी कैलोरी होती है। साथ ही नियमित व्यायाम करना चाहिए और दिन में सभी को पर्याप्त नींद लेना चाहिए। वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप कम से कम तनाव लें।

वैसे भी हमें कॉफी के साथ किसी शुगर युक्त चीज का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। सामान्य व्यक्ति के लिए 250 मिलीग्राम प्रति कप से ज्यादा कॉफी का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

दिल्ली: जासूसी के आरोप में वायुसेना ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह गिरफ्तार।

राफेल सौदे की रकम बताने के वादे से पलटी केंद्र सरकार -राहुल गांधी

आज से तीन देशों के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, UAE में रखेंगे मंदिर की आधारशिला।

पीएम मोदी के खिलाफ रेणुका चौधरी ने वैंकैया नायडू से मिलकर लगाया विषेशाधिकार हनन नोटिस।

जो बन्दूक की भाषा समझते हैं, उन्हें बंदूक से जवाब देंगे -सीएम योगी

दिल्ली: संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन, हंगामे के आसार।

यूपी बोर्ड का आज चौथा दिन, नकल पर सख्ती के कारण अबतक 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा।

अब कार्टून चैनलों पर नहीं दिखाए जाएंगे जंक फ़ूड के विज्ञापन।

अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म पैडमैन आज सभी सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

6-0 की राह पर भारत, कल जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा श्रृंखला का चौथा मैच।

यूपी बोर्ड की सख्ती के कारण पांच लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड की सख्ती

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्ती की जा रही है। जिसके डर से अब तक पांच लाख से ज्यादा विद्यार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ चुके हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के जौनपुर समेत कई जिलों में औचक निरीक्षण से यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के प्रयासों को बल मिला है। इसी तरह इलाहाबाद में एसटीएफ की कार्रवाई से भी कड़ा संदेश गया है।

इलाहाबाद में एक स्कूल में सामूहिक नकल के मामले में प्रधानाचार्य समेत तीन को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को अधिकारी जहां व्यवस्था चाकचौबंद रखने में जुटे रहे, वहीं जिलाधिकारी भी पल-पल की जानकारी लेते रहे।यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने कहा कि सभी जिलों से उत्साहजनक सूचनाएं आ रही हैं। नकल माफिया के हौसले पस्त हैं, एसटीएफ सक्रिय है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा रही है और इस बार नकलचियों की संख्या भी कम हो गई है।

इस वर्ष नकल माफियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्र का निर्धारण ऑनलाइन किया गया है। कॉपियां जब स्कूलों से भेजी जाएंगी तब साथ में सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी का इंतजाम किया गया है।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

 अयोध्या मामला: राम जन्म भूमि पर सुनवाई 14 मार्च तक टली। 
 
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिद जिया को भ्रष्टाचार के मामले में सुनाई गई 5 साल की सजा। 
 
राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर आज फिर पीएम पर साधा निशाना, कहा, “पीएम मोदी मौलिक सवालों का जवाब नहीं देना चाहते हैं”

सिंगापुर में मर्सिडीज कार और खाने के पदार्थों पर 7% लगाई जाती है जीएसटी, क्या भारत में ऐसा किया जा सकता है -अरुण जेटली 
 
राफेल डील की सही कीमत सार्वजनिक नहीं कर सकते: अरुण जेटली 
 
J&k: महाराजा हरी सिंह अस्पताल फायरिंग मामले में पुलिस ने आज 4 संदिग्ध को गिरफ्तार किया। 
 
मैं निजी तौरपर भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को बचाने की कोशिश कर रहा हूँ -रामदास आठवले 
 
ओडिशा: हजारों शिक्षकों ने बेहतर वेतन के लिए विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को पकोड़ा विरोध रैली निकालने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया।   
 
सीरीज हारने की कगार पर दक्षिण  अफ्रीका, भारत 3-0 से आगे। 
 

राहुल गाँधी ने राफेल डील को लेकर आज फिर पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गाँधी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना

राजेश सोनी | Navpravah.com  

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कल दोनों सदनों में पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण में पीएम ने एक बार भी राफेल डील का जिक्र नहीं किया। जिसके बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर एक के बाद एक सवाल दागे। इसी क्रम में आज राहुल ने राफेल एयरक्राफ्ट डील को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि हम ने प्रधानमंत्री से 3 सवाल पूछते थे। 

1- सरकार राफेल एयरक्राफ्ट की डील की कीमत क्यों नहीं बताती?
2- कैबिनेट समिति से राफेल एयरक्राफ्ट सुरक्षा के बारे में पूछा?
3- क्यों एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट छीनकर व्यापारी को दे दिया गया?

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि हमें इनमें से एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं मिला। उन्होंने कल एक लम्बा भाषण दिया, लेकिन उनकी मौलिक सवालों के जवाब देने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

रक्षा मंत्री पर भी साधा निशाना:  
वहीं राहुल ने राफेल डील को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी निशाना साधा है। राहुल ने रक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले रक्षा मंत्री ने कहा था कि हम राफेल डील की कीमत देश के सामने बताएँगे और अब वह कह रही है कि यह एक स्टेट सीक्रेट है और इस वजह से इस डील की कीमत को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। रक्षा मंत्री का कौन सा बयान सही है, इससे साबित होता है कि इस डील में कुछ गड़बड़ी हुई है।  

‘मणिकर्णिका’ के राइटर ने दी सफाई, कहा, “फिल्म देखने पर महसूस होगा गर्व” 

मणिकर्णिका फिल्म पर कंगना रनौत ने दिया बयान

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

‘पद्मावत’ फिल्म के बाद अब कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ पर विवाद शुरू हो गया है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बन रही कंगना रनौत स्टारर फिल्म का सर्व ब्राह्मण महासभा ने विरोध किया है। उनके अनुसार, इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। जिसे ख़ारिज करते हुए बाहुबली और फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के राईटर विजयेंद्र प्रसाद ने इस फिल्म से जुड़ी सारी अटकलों पर सफाई दी है।

इस फिल्म को लेकर आपत्ती जताने वाले लोगों को के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने ये साफ़ कह दिया है कि “मणिकर्णिका को लेकर परेशान होने की जररूरत नहीं है। मैंने उन्हें बहुत ही सम्मानजनक तरीके में चित्रित किया है, वे योद्धा थीं और अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़ी थी। वे मेरी पसंदीदा महिला लीडर हैं। मैं बचपन से उनके बारे में पढ़ता आया हूं। मैं उन्हें हमेशा प्रेरणात्मक तरीके से ही पेश करूंगा।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस फिल्म में ऐसा कोई भी सीन नहीं है, जो रानी लक्ष्मीबाई की गरिमा को घटाता हो। उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को गर्व ही महसूस होगा। फिल्म का टाइटल’ मणिकर्णिका’ इसलिए है, क्योंकि यह उनका नाम था। वे काशी में पैदा हुई थीं और वहां का मणिकर्णिका घाट प्रसिद्ध था, इसलिए उनके अभिभावकों ने उन्हें यह नाम दिया। यही नहीं, मैंने अपनी बेटी का नाम भी मणिकर्णिका रखा था। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरे दिल में रानी लक्ष्मीबाई के लिए कितनी रिस्पेक्ट है।

बता दें कि ‘मणिकर्णिका’ फिल्म की ज्‍यादातर शूटिंग राजस्‍थान में ही हो रही है। जयपुर के बाद कंगना जोधपुर में शूटिंग कर रही हैं और जल्‍द ही बीकानेर में भी शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा सोनू सूद, सुरेश ओबरॉय, डैनी और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अहम किरदार निभा रही हैं। 
 

मैं भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन बरकरार रखने की कोशिश करूँगा -रामदास आठवले 

शिवसेना-भाजपा गठबंधन पर बोले रामदास आठवले

राजेश सोनी | Navpravah.com

केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले ने शिवसेना भाजपा गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आठवले ने कहा कि मैं खुद भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन बरकरार रखने की कोशिश करूँगा। 

आठवले ने आगे कहा कि शिवसेना-भाजपा के बीच काफी समय से विवाद चल रहे हैं। मैंने इस विवाद को लेकर प्रस्तावित बैठक में भाजपा नेता रामलाल के साथ बात की है और कहा कि भाजपा और शिवसेना दोनों पार्टियों को साथ रहना चाहिए। भाजपा को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से समस्याओं के बारे में बात करनी चाहिए। भाजपा और शिवसेना पिछले 25 वर्षों से गठबंधन में एक साथ रहे हैं। मैं खुद निजी स्तर पर इन दोनों पार्टियों को एक साथ रखने की कोशिश करूँगा। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही शिवसेना ने भाजपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था और 2019 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला लिया था। जब शिवसेना नेता संजय राउत से गठबंधन टूटने पर पूछा गया तो उन्होंने साफ़ कह दिया कि एक बार कमान से निकला हुआ तीर वापस लौटकर नहीं आता।  

क्रिप्टो करेंसी की सूची में क्रिस लार्सन पहले स्थान पर

क्रिप्टो करेंसी की सूची में क्रिस लार्सन पहले स्थान पर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फोर्ब्स ने पहली बार क्रिप्टो करेंसी रखने वाले अमीरों की सूची जारी की है। इस सूची में उन लोगों के नाम दर्ज हुए हैं, जिनके पास मूल्य के हिसाब से करोड़ों अरबों डॉलर की क्रिप्टो करेंसी है। इस सूची में पहले नंबर पर रिपल के सह- संस्थापक क्रिस लार्सन हैं। लार्सन की क्रिप्टो मुद्राओं का मूल्य 7.5 से 8 अरब डॉलर है।

बिना नियमों वाली क्रिप्टो करेंसी के मूल्य में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। यह ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के आधार पर गोपनीय एल्गोरिदम के हिसाब से काम करती है। फोर्ब्स के मुताबिक, क्रिप्टो करेंसी की श्रेणी में बिटकॉइन, एथेरियम और एक्सआरपी के औसत मूल्य में 2017 में 14,409 प्रतिशत का जोरदार उछाल आया है। यह तीनों मुख्य क्रिप्टो करेंसी में से हैं।

फोर्ब्स के अनुसार, इस समय तक़रीबन 1,500 क्रिप्टो करेंसी चलन में हैं, जिनका कुल मूल्य 550 अरब डॉलर है। 2017 की शुरुआत से इनके मूल्य में 31 गुना का इजाफा हुआ है। फोर्ब्स के संपादक रैंडल लेन ने कहा कि इस तरह की संपदा को सामने लाया जाना चाहिए। इस सूची में 1.5 अरब डॉलर के क्रिप्टो करेंसी मूल्य के साथ जोसेफ ल्यूबिन दूसरे स्थान पर हैं। चांगपेंग चाओ 1 से 1.2 अरब डॉलर के साथ तीसरे, कैमरन एंड टायलर विंकेलवास 90 करोड़ से 1.1 अरब डॉलर के साथ चौथे और मैथ्यू मेलन 90 करोड़ से 1.1 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

मालदीव को लेकर भारत और चीन में बढ़ा तनाव

भारत और चीन में बढ़ा तनाव

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

मालदीव इन दिनों सत्ता को लेकर संघर्ष के दौर से गुजर रहा है। समुद्री नजारों के लिए दुनिया भर में विख्यात मालदीव में भारत और चीन के बीच शक्ति संतुलन को लेकर भी जद्दोजहद देखने को मिल रही है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से राजनीतिक कैदियों और विपक्षी नेताओं को जेल से रिहा किए जाने के आदेश के बाद सोमवार को राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया था।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने अदालत पर कब्जा जमा लिया और चीफ जस्टिस समेत दो सीनियर जजों को अरेस्ट कर लिया गया है। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति गयूम को भी अरेस्ट कर लिया गया है। इसके बाद कल सरकार के दबाव में और जजों ने पिछले आदेश को वापस लेने का फैसला सुनाया.है। यह सब घटनाक्रम यूं तो मालदीव में हो रहा था, लेकिन इससे भारत में भी चिंता देखी गई।

एशिया में चीन को अपना प्रमुख भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानने वाला भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में अमेरिका और जापान के सहयोग से क्षेत्रीय स्तर पर अपना वर्चस्व साबित करना चाहता है। हालांकि इस बीच चीन ने भी दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में अपना वर्चस्व बढ़ाने के प्रयास किए हैं।