LOC पर जारी जंग से भड़की शिवसेना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
शिवसेना ने कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शिवसेना प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद ने पीएम मोदी के पकौड़े वाले बयान को लेकर केंद्र सरकार और उनकी निती पर कई सवाल उठाए हैं और कहा है कि यदि सरकार गंभीर नहीं हुई, तो दिल्ली में पकौड़ा तलने की नौबत आ जाएगी।
बता दें कि नियंत्रण रेखा के नजदीक पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में गुरुवार (8 फरवरी) को शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि कश्मीर में हर दिन जवान शहीद हो रहे हैं। कल वहां हॉस्पिटल में गोली चल गई और हम पकौड़ा भजिया की बात कर रहे हैं। अगर यह हमने गंभीरता से नहीं लिया, तो एक दिन हम सब पर दिल्ली में बैठकर पकौड़ा तलने की नौबत आ जाएगी।
बता दें कि 6 फरवरी को एसएमएचएस अस्पताल पर हुए आतंकी हमले में दो पुलिसवाले शहीद हो गए थे और एक पाकिस्तानी आतंकवादी नवीद उर्फ अबु हंजाला अस्पताल से फरार हो गया था। लश्कर प्रमुख महमूद शाह ने 7 फरवरी को ईमेल के जरिये अपना बयान भेजकर श्रीनगर अस्पताल के इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। वहीं 5 फरवरी को पाकिस्तान की ओर किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन पर शिवसेना सांसद ने सर्कार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि यह जंग है और उसका जवाब उसी तरीके से दिया जाना चाहिए।
वहीं बीते 4 फरवरी को सेना पर मिसाइल द्वारा किए गए हमले पर गुस्साए शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा था कि सेना पर मिसाइल के जरिए हमला किया गया, क्या हमारे मिसाइल राजपथ पर सिर्फ प्रदर्शनी और भीड़ की तालियों के लिए हैं? क्या मिसाइल 26 जनवरी को विदेशी मेहमानों को सिर्फ दिखाने के लिए हैं? उन्होंने आगे कहा था कि ये संघर्षविराम उल्लघंन नहीं, बल्कि सीधी जंग है। संघर्षविराम उल्लंघन की बात तो छोड़ दीजिए। यह सीधा युद्ध है, ये हमला है और उसका जवाब उसी तरीके से देना चाहिए और अगर आप उसका जवाब नहीं देंगे, तो पूरे विश्व में इस देश को नामर्द कहा जाएगा।
सचिन तेंदुलकर की बेटी के फेक अकाउंट से शरद पवार को किया आपत्तिजनक ट्वीट, गिरफ्तार
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
मुंबई की साइबर क्राइम पुलिस ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी टि्वटर अकाउंट बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन सिसोदे (39) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अंधेरी में रहनेवाले नितिन को लोकसरिता अपार्टमेंट में से अरेस्ट किया गया है। इस आरोपी ने सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी टि्वटर अकाउंट बनाया था, जिसके बाद इस अकाउंट से आरोपी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक ट्वीट किए थे।
एक निजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, इस मामले में मुंबई की साइबर पुलिस के अनुसार इस बारे में सचिन तेंदुलकर के निजी सचिव ने 9 अक्टूबर 2017 को एक शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी व्यक्ति पर यह आरोप है कि उसने सारा तेंदुलकर का फेक अकाउंट बनाकर उसके नाम से ट्वीट किया, जिसके बाद इस अकाउंट से 9 अक्टूबर 2017 को शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया गया था। जबकि उस वक्त सारा पढ़ाई के सिलसिले में लंदन में थी। इस केस की शिकायत सचिन तेंदुलकर की ओर से साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी थी।
बता दें कि इस अकाउंट की प्रोफाइल फोटो में आरोपी ने सारा तेंदुलकर का फोटो लगाया था। इस अकाउंट से जब आरोपी ने नेता शरद पवार के नाम पर आपत्तिजनक ट्वीट किया, तो शरद पवार को लगा कि यह ट्वीट सारा ने ही किया है, जबकि यह एक फेक अकाउंट था।
इस मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि यह फेक अकाउंट नितिन आत्माराम सिसोदे का है, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के पास से एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है। इसी लैपटॉप से अकाउंट बनाया गया था। पुलिस ने आगे बताया कि हम इस फेक अकाउंट बनाने की असली मंशा की खोज में लगे हैं। हम ये भी जानना चाहते हैं कि आरोपी ने केवल सारा का ही फेक अकाउंट बनाया है अथवा किसी और का भी बनाया है।
बता दें कि कुछ वक्त पहले ही सारा तेंदुलकर को धमकी देने और किडनैप करने के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक शख्स को गिरफ्तार किया था।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने विराट कोहली को बताया विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
सुनील यादव | Navpravah.com
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड स्टेडियम पर बुधवार को खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर की 34सेंचुरी बनाई। जिसके बाद देश-विदेश से सभी बड़े खिलाडियों की ओर से उनके लिए सराहनीय बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में पकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद, जिन्हे हमेशा से भारतीय खिलाडियों के विरोधी के रूप में जाना जाता है, उन्होंने कोहली को इस समय का जीनियस और बेस्ट बल्लेबाज करार दिया है।
बुधवार को कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 160 रनों की पारी खेली और यह पारी उन्होंने ऐसे हालातों में खेली, जब टीम को इसकी बेहद ज़रूरत थी। इसी मुद्दे पर एक पाकिस्तानी वेबसाइट से बातचीत करते हुए जावेद ने बताया कि कोहली इस समय दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में टॉप पर हैं। उन्होंने कहा कि विराट तकनीकी रूप से इतने परफेक्ट और फिट हैं कि वह भारत को विषम परिस्थितियों से हमेशा निकाल कर ले आते हैं। उनकी यही बात उन्हें विश्व में नंबर एक बल्लेबाज बनाती है। वह जीनियस हैं और वह इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
बता दें कि जावेद मियांदाद एक समय पाकिस्तान के सबसे बेस्ट बल्लेबाज थे। भारत के खिलाफ जितने भी मैच उन्होंने खेले, सभी मैचों में उन्होंने गेंदबाजों को खूब परेशान किया। शायद इसलिए उन्हें भारत और भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ आग उगलने के लिए जाना जाता है। जावेद ने पाकिस्तान की ओर से 233 वनडे और124 टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 41.70 की औसत से 7381 रन और 52.57 की औसत से 8832 टेस्ट रन बनाए।
सैनिटरी पैड पर 12 फीसदी जीएसटी स्वीकार्य है -मेनका गाँधी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कल एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिटरी पैड पर 12 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर स्वीकार्य है। मेनका ने कहा कि यहां यह 18 फीसदी से कम हो गया है, इस समय बाजार पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का राज है, इसलिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर भी 12 फीसदी जीएसटी लगेगा, नहीं तो पूरा बाजार खत्म हो जाएगा।
इससे पहले मेनका गांधी ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर पर्यावरण के लिए अनुकूल और स्वयं नष्ट होने वाले सैनिटरी पैड को 100 फीसदी करमुक्त करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि मंत्रालय पहली बार सैनिटरी पैड को अन्य माध्यमों से उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है और स्वयं-सहायता समूहों को सैनिटरी पैड बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा, “बहुराष्ट्रीय कंपनियों को यहां लाने की अपेक्षा अगर हम ऋण तंत्र की नीति पर निर्णय लेते हैं, तो हमारे पास कई स्वयं सहायता समूह हैं, जो पैड बनाकर स्थानीय स्तर पर फैला सकते हैं।”
अब कार्टून चैनल्स पर नहीं दिखेंगे जंक फ़ूड के विज्ञापन
सुनील यादव | Navpravah.com
आज सूचना प्रसारण मंत्रालय ने संसद में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आज से कार्टून चैनलों पर जंक फ़ूड के विज्ञापन बैन हो चुके हैं। आज संसद में सूचना प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बच्चों को मिसलीडिंग करने वाले जंक फ़ूड के विज्ञापनों पर बैन लगाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि फ़ूड सेफ्टी स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) ने 11 सदस्यीय टीम बनाई थी, जिसमें उन्होंने स्टडी करके यह बताया है कि ऐसी कई कंपनियाँ हैं, जो कार्टून चैनलों पर बच्चों को मिसलीडिंग करने वाले विज्ञापन देती हैं। इसलिए हम ने निर्णय लिया है कि ऐसी कपनियां वॉलन्टियर होकर इस तरह के विज्ञापन न दें। उन्होंने कहा कि आपको जानकर ख़ुशी होगी कि कोका कोला, नेस्ले, पेप्सी, हिंदुस्तान लिवर समेत ऐसी 9 कंपनियों ने यह स्वीकार किया है कि वो इस प्रकार का कोई विज्ञापन नहीं दिखाएंगे।
सुचना प्रसारण राज्य मंत्री ने आगे बताया कि इसके साथ-साथ जो हमारा केबल टेलीविजन एक्ट है, उसमें विज्ञापन कोड है, जिसमें बताया गया है कि इस देश के क़ानून के विरुद्ध अगर कोई विज्ञापन दिखाया जाएगा, तो उसपर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। अगर आगे भी इस तरह के कानून बनेंगे, तो इसपर और मदद मिल सकती है। सरकार के इस फैसले का सभी बड़ी कम्पनियों ने स्वागत किया है। ऐसी कंपनियों ने स्वीकार कर लिया है कि हम इस प्रकार के विज्ञापन नहीं दिखाएंगे जिससे कि बच्चों की सेहत पर असर पड़े।
बता दें कि कार्टून चैनलों पर ऐसे कई विज्ञापन रोजाना दिखाए जाते हैं, जिसे बच्चे देखते हैं और उन्ही चीजों को खाने की ज़िद करते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सरकार के इस कदम की सभी सराहना कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोका कोला अपने उत्पादों पर पहले से ही लिख देता है कि यह उत्पाद बच्चों के लिए हानिकारक है। वह लिखते हैं कि यह उत्पाद बच्चों के लिए नहीं है, इसलिए ऐसे उत्पादों के विज्ञापन कार्टून चैनलों पर दिखाना कितना सही है। इन सभी बातों को देखते हुए सरकार ने आज विज्ञापनों को कार्टून चैनलों पर न दिखाए जाने का निर्णय लिया।
आज के प्रमुख समाचार
अयोध्या मामले पर दोपहर 2 बजे सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।
अयोध्या केस में श्री श्री रविशंकर से मिलेगा मुस्लिम पर्सनल बोर्ड।
त्रिपुरा में पीएम मोदी आज 2 रैलियों को करेंगे संबोधित।
राहुल का केंद्र सरकार से सवाल, राफेल पर कैबिनेट से मंजूरी ली?
लोकसभा में बजट पर चर्चा का आज जवाब दे सकते हैं अरुण जेटली।
पीएम सपने देखें लेकिन योजना का धरातल पर उतरना जरूरी -बीजेपी सांसद
ऑटो एक्सपो 2018: आज मारुति न्यू जेनरेशन स्विफ्ट होगी लॉंच।
दुनियाभर के 50 देशों में एक ही दिन रिलीज होगी फ़िल्म पैडमैन।
केपटाउन वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से दी शिकस्त, लगातार तीसरी जीत।
उत्तर कोरिया और अमेरिका आज दिखाएंगे सेना की ताकत।
















