28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
Home Blog Page 726

9 मार्च से 11 मार्च तक मनाया जाएगा वाइन फेस्टिवल

नाशिक में मनाया जाएगा वाइन महोत्सव

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 

दुनिया के कई देशों में हर साल वाइन महोत्सव बड़े पैमाने में मनाया जाता है। इस आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ठीक उसी तर्ज पर नासिक में वाइन महोत्सव शुरू किया गया है। ये महोत्सव 9 फरवरी से 11 मार्च तक चलेगा। इस उत्सव को दुनिया के नक़्शे पर दर्ज कराने की कवायद राज्य के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल कर रहे हैं।

इस बार 17 स्थानों पर महोत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन स्थल को विशेष तौर से सजाया गया है। वहां पर तरह-तरह के वाइन रखे गए हैं, जिनका टेस्ट पर्यटक ले सकते हैं। नासिक जिले में तीन किस्म के अंगूर की खेती की जाती है, जिसमें थॉमसन फेमस है। इस अंगूर की गुणवत्ता यह है कि आम अंगूर की अपेक्षा इसकी साइज बड़ी है और पैदावार भी ज्यादा है।

देशभर में महाराष्ट्र का नासिक जिला वाइन बनाने के मामले में नंबर वन है। देश में वाइन बनाने वाले कुल 110 स्थान हैं, जिसमें 48 नासिक जिले में ही है। यहाँ के वाइन की दुनिया भर में मांग है। देश में वाइन उद्योग 25 प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है। यहां की बनाई जाने वाली कुल वाइन में से करीब 10 प्रतिशत निर्यात किया जाता है, जिमसें जापान, खाड़ी देश और यूरोप के कई देश शामिल हैं।

करण जौहर के बच्चों की माँ बनना चाहती हैं ये एक्ट्रेस

 

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

टीवी इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक हैं। फिल्म 1921 के अभिनेता करण कुंद्रा और टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा कि जोड़ी। इमेजिन टीवी पर प्रसारित होनेवाले ‘कितनी महोब्बत है’ नामक शो में इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। रील लाइफ से रियल लाइफ में इन दोनों में प्यार होने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया, लेकिन दर्शक अब भी इस जोड़ी को देखने की सिफारिश करते हैं। कृतिका द्वारा हाल ही में दीए गए बयान ने दर्शकों को चौका कर रख दिया है। 

दरअसल, इरा दुबे के चैट शो में करण वाही संग पहुंची कृतिका कामरा ने एक सवाल के जवाब में एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के बारे में कहा है कि वह उसे जान से मार देना चाहती हैं। चैट शो के दौरान जब कृतिका से पूछा गया कि वह किसके साथ शादी करना चाहते हैं, किसके साथ अफेयर करना चाहती हैं और किसे मारना चाहती हैं? ऑप्शन में तीन नाम दिए गए- करण जौहर, करण कुंद्रा और करण वाही। कृतिका ने अपने जवाब में कहा कि वह करण कुंद्रा को मारना चाहती हैं, करण वाही संग अफेयर करना चाहती हैं और करण जौहर के साथ शादी रचाना चाहती हैं ताकी वह उनके बच्चे संभाल सकें। 

शायद पहली बार किसी एक्ट्रेस ने करण जौहर से शादी करने की बात कही है। अब करण जौहर का इस पर क्या जवाब आता है यह जनना इंटरेस्टिंग होगा। बता दें कि कृतिका के करण कुंद्रा के ब्रेकअप के बाद इनमें कोई तनातनी की खबरें नहीं आई थीं। इतना ही नहीं कृतिका ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड अनुषा दंडेकर बहुत पसंद हैं। उन्हें अनुष्का का फन लविंग गर्ल वाला नेचर बेहद पसंद है।  

 

LOC: पाकिस्तान की ‘नापाक हरकत’ जारी, पुंछ और राजौरी में मोर्टार दागे

पाकिस्तान ने फिर तोडा सीजफायर उल्लंघन

पारुल पाण्डेय| Navpravah.com 

लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतें जारी हैं। लगातार चौथे दिन रविवार (11 फरवरी) संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए पकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों के आवासीय इलाकों में मोर्टार से गोले दागे।  

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने राजौरी में मंजाकोट के तारकुंडी, नाइका, पंजग्रेन, खोरीनार और राजधानी गांवों तथा पुंछ के बालाकोट सेक्टर स्थित तक़रीबन छह गांवों में भारी गोलाबारी की। इस गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी अपनी जवाबी करवाई में खूब गोलियां बरसाई। दोपहर करीब एक बजे दोनों ओर से गोलीबारी थम गई। वहीं पाकिस्तान सेना ने शनिवार रात नौशेरा के लैरान गांव में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जिसमें परवीन अख्तर (65) नामक महिला की गोली लगने से मौत हो गई।  

इसके अलावा, पाकिस्तान ने शनिवार को पुंछ में खादी करमरा और चक्कन दा बाग अग्रिम इलाकों में मोर्टार के गोले भी दागे। पुंछ में नियंत्रण रेखा पर 9 फरवरी को पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए अंधाधुंध गोलाबारी में तीन जवान घायल हो गए थे। बता दें कि भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू के सुंजवान सैन्य शिविर में छुपे दो और आतंकवादियों को मारा गिराया। जबकि जैश-ए-मोहम्मद के इस हमले में शहीद जवानों  की संख्या 6 तक पहुँच चुकी है। 

 

ख़तरे में भारत की अर्थव्यवस्था, RBI ने किया सरकार को अलर्ट

Urjit Patel may resign
Urjit Patel may resign

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

मोदी सरकार नई नीतियों के जरिए न्यू इंडिया की नींव रखने की तैयारी कर रही है, लेकिन रिजर्व बैंक ने इसके लिए सरकार को चेताया है। हाल ही में आरबीआई ने मॉनिटरी पॉलिसी के जरिए मोदी सरकार को रेड अलर्ट किया है। आरबीआई ने कहा है कि अगर इन खतरों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।आरबीआई ने जो संभावनाएं जताई हैं, उससे अगर मोदी सरकार नहीं निपटती है, तो पीएम मोदी को 2019 के आम चुनाव में नुकसान हो सकता है।

रिजर्व बैंक ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी में साफ कहा है कि देश के आर्थिक हालात सुधरे हैं, कॉरपोरेट जगत में भी अच्छी तेजी है, लेकिन कंपनियों की लागत बढ़ी है। ऐसे में कंपनियां अपनी लागत वसूलने के लिए इसका बोझ ग्राहकों पर डाल सकती हैं। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने भी बजट भाषण में यह आशंका जताई थी कि अगर कच्‍चे तेल की कीमतें बढ़ेंगी, तो देश को नुकसान होगा। कच्‍चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं, अगर यह और बढ़ती हैं तो इकोनॉमी को मजबूती की ओर ले जाना मुश्किल हो सकता है।
 
आरबीआई ने मॉनिटरी पॉलिसी में कहा है कि राजकोषीय घाटा बढ़ने से विदेशी निवेशकों को न्यौता देना घातक हो सकता है। भारत में घाटा बढ़ने और विकसित देशों की आर्थिक नीति सामान्‍य होने से भारत के लिए विदेशों से पैसा जुटाना मुश्किल होगा। ऐसे में विदेशी निवेशकों से हाथ धोना पड़ सकता है।

यूपी: सहायक शिक्षक के लिए 68500 सीटें खाली, पास होनेपर आवेदक की नौकरी पक्की 

यूपी में शिक्षकों के लिए निकली भारी भर्ती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के लिए कुल 68500 सीटें खाली हैं, जिसके लिए 124938 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानि एक पद पर दो से भी कम दावेदार हैं। ऐसे में यह साफ़ हो जाता है कि यह परीक्षा पास होनेवाले दावेदार की नौकरी पक्की है।

इस भर्ती के लिए प्रदेश में पहली बार यह लिखित परीक्षा होने जा रही है। इसके लिए आवेदकों का बीटीसी व समकक्ष डिग्रीधारी और टीईटी या सीटीईटी पास होना जरुरी है। गौर करने वाली बात यह है कि इस लिखित परीक्षा में 50 से 55 प्रतिशत अभ्यर्थी भी पास होते हैं तो सभी को नौकरी मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश में जुलाई 2011 में नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने के बाद सिर्फ बीटीसी व समकक्ष डिग्रीधारियों के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भर्ती होने जा रही है। सरकार ने भर्ती के लिए नियम इतने ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं कि शायद ही किसी प्रदेश में इतनी कठिनाई से प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति होती हो। आरटीई में डीएलएड (यूपी में बीटीसी) या समकक्ष डिग्री के साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किया गया था।

वहीं शिक्षा मंडल द्वारा 12 मार्च को यह लिखित परीक्षा ली जानी है, जिसमें प्रस्तावित 68500 शिक्षक भर्ती की जानी है और इसमें केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को 15 फरवरी तक परीक्षा केंद्र तय करने है। शिक्षक भर्ती की परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।

पवित्र मस्जिदों में छेड़खानी करने वालों की खुल रही पोल, अब चर्चा में #MosqueMeToo

#MosqueMeToo : sexual harassment in mosque

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

पिछले साल से चर्चा में आए #MeToo कैंपेन के ज़रिए विश्व की तमाम महिलाओं ने अपने दर्द की दास्ताँ वैश्विक मंच पर साझा किया। इस कड़ी में अब एक नए अभियान की शुरुआत की गई है। #MosqueMeToo नामक अभियान आजकल खूब चर्चा में है। दरअसल, इस हैशटैग के साथ महिलाएं ऐसी कहानियां शेयर कर रही हैं, जिसमें उनके साथ किसी मस्जिद जैसे पवित्र स्थल पर यौन उत्पीड़न किया गया।

बता दें कि #MosqueMeToo के जरिए दुनियाभर की महिलाएं अपने साथ धर्मस्थल के आसपास हुई यौन उत्पीड़न की घटनाओं को बयां कर रही हैं। इस अभियान की शुरुआत तब हुई, जब लेखिका और पत्रकार मोना एल्ताहवी ने अपने साथ हज के दौरान हुई यौन उत्पीड़न की घटना को शेयर किया। उन्होंने कहा, मेरी कहानी पढ़ने के बाद एक मुस्लिम महिला ने अपनी मां के साथ हज के दौरान हुई यौन उत्पीड़न की घटना को लिखकर मुझे मेल किया है।

इसके तहत @reallyHibbs हैंडल से लिखा गया कि जब मैं दिल्ली के जामा मस्जिद में गई तो एक शख्स ने मेरी छाती छूने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मैंने इसके बारे में किसी से बात नहीं की, क्योंकि लोगों को लगता कि मैं इस्लामोफोबिया का समर्थन कर रही हूं।

वहीं @djenanggulo हैंडल से एक और महिला ने लिखा कि सऊदी अरब के मस्जिद नबावी से कुछ ही फीट की दूरी पर एक शख्स ने उनका हाथ जोर से पकड़ लिया था और उन्हें ऊपर से नीचे तक देखने लगा। इसी कड़ी में @nargesska हैंडल से एक महिला ने लिखा कि धर्मस्थलों पर जाने से पहले महिलाओं को चेतावनी दी जाती है। जब मेरी मां तवाफ कर रही थी, तब पापा उसके पीछे खड़े होकर उसकी रक्षा कर रहे थे।

ICC के जुर्माने से साउथ अफ्रीका की जीत का जश्न पड़ा फीका 

स्लो ओवर रेट के लिए अफ्रीकन टीम पर लगा जुर्माना

पारुल पाण्डेय|Navpravah.com  

साउथ अफ्रीका पर लगे ICC के जुर्माने से साउथ अफ्रीका की जीत के जश्न पर ग्रहण लग गया है। साउथ अफ्रीका पर भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने  5 विकेट से जीत हासिल की थी और छह मैचों की सीरीज बरकरार रखी।

बता दें कि आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने ऐडन मार्कराम की टीम को निर्धारित समयसीमा से एक ओवर धीमा पाया, जिसके बाद खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5.1 के अनुसार एक्शन लिया गया। खिलाड़ियों पर निर्धारित समय से धीमी गेंदबाजी करने के लिए प्रत्येक ओवर के लिए 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जिसमें कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगता है।

इसके तहत मार्कराम को उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ेगा और साउथ अफ्रीका के अन्य खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अगर कप्तान रहते मार्कराम 12 महीने के अंदर वनडे में एक और ओवर गति का उल्लघंन करते हैं, तो उनका यह दूसरा उल्लघंन माना जाएगा और उन्हें एक मैच का निलंबन भविष्य में झेलना पड़ सकता है।

बता दें कि मार्कराम ने मैच के बाद यह प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार किया, इसलिए आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह आरोप ऑन फील्ड अंपायर अलीम डार और बोंगानी जेले, तीसरे अंपायर इयान गोल्ड और चौथे अंपायर शॉन जॉर्ज ने लगाया।

एटीएम से निकला “चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ का जाली नोट

कानपुर में एटीएम से निकला 500 का नकली नोट

 सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

कानपुर के एक एटीएम से नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। नोट पर चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। यह नोट 500 रुपए का है।  एक व्यक्ति जब एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा तो, उसके नोट में यह नोट भी निकला उसके बाद उस व्यक्ति ने इसकी शिकायत तुरंत एटीएम के गार्ड से की।  साथ ही इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने बैंक से भी की है। बाद में पीड़ित को भरोसा दिलाया गया कि उनके नोट बदले जाएंगे और मामले में जांच करके कार्रवाई होगी।
 
कानपुर निवासी सचिन एक्सिस बैंक के एटीएम से 10,000 रुपए निकालने गए थे। बाकी नोटों के साथ एक 500 का नोट उन्हें ऐसा मिला, जिस पर चिल्ड्रन बैंक लिखा था। पहले भी इस तरह के नोट एटीएम से निकलने की कई शिकायतें मिल चुकी हैं।
 
उस नोट पर न सिर्फ चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा है बल्कि, 500 अंक के निचे फुल फन भी लिखा है। इसके अलावा चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया धारक को 500 का कूपन देने का वादा करता है। साथ ही रिजर्व बैंक के गवर्नर की जगह किसी और के हस्ताक्षर भी हैं।

 

आसमान में दो विमान आमने सामने, पायलट की सूझबूझ से बची सैकड़ों की जान

एयर इंडिया और विस्तारा की फ्लाइट आई आमने-सामने

 

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com 

एक बार फिर समझदारी और सूझबूझ से एक बड़ी घटना को होने से रोक लिया गया। मुंबई के ऊपर उड़ रही एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट कुछ ही सेकंड के अंतर से हवा में टकराने से बच गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है। 

दरअसल, विस्तारा एयरलाइंस की एक फ्लाइट उसी ऊंचाई पर मौजूद थी और एयर इंडिया की फ्लाइट के ठीक आमने-सामने आ गई। इस दौरान पायलट की सूझबूझ और तुरंत एक्शन लेने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। 

एल निजी अखबार की खबर के अनुसार, एयर इंडिया एयरबस A-319 की फ्लाइट नंबर AI- 631 मुंबई से भोपाल की तरफ आते हुए 27 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। दूसरी तरफ विस्तारा की फ्लाइट UK-997 दिल्ली से पुणे की ओर जा रही थी। इस दौरान विस्तारा के पायलेट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने प्लेन 29,000 की हाईट पर रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वो फ्लाइट को 27,100 फीट की ऊंचाई पर ही ले गए। ऐसे में कुछ ही देर में एयर इंडिया और विस्तारा के प्लेन एक-दूसरे की समान ऊंचाई पर आ गए।   

मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों फ्लाइट्स के बीच महज 100 फीट का फासला था। इतने में प्लेन के कॉकपिट में अलर्ट बजने लगा। पायलेट ने तुरंत फ्लाट्स को एक-दूसरे से अलग दिशा में मोड़ा। कुछ ही सेकंड में लिए गए इस निर्णय से प्लेन में मौजूद सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। 

इस मामले में जब विस्तारा एयरलाइंस के अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके पायलेट ने गलती से प्लेन को 27,100 फीट की ऊंचाई पर नहीं रखा था, बल्कि उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा निर्देश के बाद ऐसा किया था। हमारे यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहले है। हम सारे नियम और रेग्युलेशन्स के हिसाब से ही चलते हैं। 

दूसरी ओर एयर इंडिया की ओर से कहा गया कि, ये वाकई चिंताजनक घटना है, लेकिन दोनों फ्लाइट को टकराने से बचाने के लिए हमारे स्टाफ ने तत्परता दिखाई, जिससे दुर्घटना होने से बच गई। उन्होंने बताया कि विस्तारा एयरलाइंस और एटीसी के बीच कुछ कन्फ्यूजन होने से ऐसा हुआ होगा। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी इस मामले पर जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में आई रिपोर्ट के अनुसार ही उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। 

 

अयोध्या मामला: मौलाना सलमान नदवी पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की कार्रवाई

AIMPLB  ने मौलाना नदवी को दिखाया बाहर का रास्ता

पारुल पाण्डेय| Navpravah.com 

अयोध्या में राम मंदिर बनाने की फॉर्मूला बताने वाले मौलाना सलमान नदवी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड  (AIMPLB) ने बाहर निकाल दिया गया है। दरअसल, सलमान नदवी ने हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में राम मंदिर बनाने का फॉर्मूला बताया था और कहा था कि वे AIMPLB को छोड़ भी सकते हैं। इसी बात को आधार बनाकर AIMPLB ने उन्हें बोर्ड से बाहर कर दिया है।   

एक निजी न्यूज एजेंसी के मुताबिक AIMPLB की बैठक में कहा गया कि बोर्ड के सभी सदस्यों को वही बातें कहनी चाहिए जो बोर्ड का आधिकारिक स्टैंड होता है। अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए मौलाना नदवी ने कहा था कि मुसलमानों को राम मंदिर के नाम पर जमीन छोड़ देनी चाहिए साथ ही मस्जिद को कहीं और बनवा लेना चाहिए।    

आगे मौलाना सलमान नदवी ने असदुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगते हुए कहा कि उन्होंने बैठक में  हंगामा मचने वालों का साथ दिया। उन्होंने अपने आरोप में कहा कि बोर्ड पर कुछ लोगों का कब्जा है और तानाशाही चल रही है। यहां तक कि उन्हें RSS का एजेंट करार दिया गया। उन्होंने कहा था कि बोर्ड का फैसला शरीयत नहीं है और इस्लाम सबका है अकेले बोर्ड का नही है। अब वह बोर्ड की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। 

इसपर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि अयोध्या मुद्दे पर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं है, क्योंकि ‘जब एक बार मस्जिद बनती है तो अनंत काल तक यह मस्जिद रहती है। वहीं एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी जो बोर्ड के सदस्य भी हैं इन्होने 26वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन हुई कार्यवाही की जानकारी दी और बताया कि बाबरी मस्जिद के बारे में, यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि एक बार जब मस्जिद बन जाती है तो अनंतकाल तक यह मस्जिद रहती है। कोई समझौता नहीं होगा। जहां तक बाबरी मस्जिद की बात है, मस्जिद मुद्दे पर समझौता करने वाले लोग अल्ला के सामने जवाबदेह होंगे।