29 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
Home Blog Page 727

दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की होगी – पीएम मोदी

21वीं सदी भारत की होगी

 सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 
 
 पीएम मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे । जहाँ उनका दुबई के ओपेरा हाउस में जोरदार स्वागत हुआ। ओपेरा हाउस में प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के आर्थिक नीतिगत फैसलों को सही बताया और अपनी सरकार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की होगी। पीएम मोदी ओपेरा हाउस में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत और खाड़ी देशों का गहरा नाता हैहमारा नाता सिर्फ कारोबारी का ही नहीं रहा है, बल्कि सहयोगी का भी रहा है।
 
पीएम ने कहा कि साल 2014 में वैश्विक स्तर पर ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के अनुसार हम काफी पीछे थे, पर बीते चार सालों में भारत ने लंबी छलांग लगाई। अब भारत को ग्लोबल बेंचमार्क पर लाना है। महात्मा गांधी अक्सर प्रिय कार्यों और श्रेय वाले कार्यों की बात करते थे, उन्होंने कहा कि प्रिय लगने वाले नहीं, बल्कि फायदा पहुंचाने वाले काम किए जाने चाहिए।
 
कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी होने पर देश के गरीब तबके को फौरन समझ में आ गया कि यह सही दिशा में उठाया गया कदम हैं, लेकिन जिसकी  रात की नींद चली गई हो, वो दो साल के बाद भी रो रहा है। पीएम ने आगे कहा कि UAE में लघु भारत बसता है, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, यहां के लोगों ने भारतीय समुदाय के लोगों को रहने का माहौल दिया है, जिसका मैं धन्यवाद करता हूं, उन्होंने कहा कि अबू धाबी में सेतु के रूप में हिंदू मंदिर का निर्माण हो रहा है, यह मानवीय पार्टनरशिप का बेहतरीन उदाहरण है।

 

महिलाओं का गैर मर्द के हाथ से चूड़ी पहनना भी नाजायज़-दारुल उलूम देवबंद

दारुल उलूम ने आज फिर किया फतवा जारी

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com 

चूड़ियां सुहागन महिलाओं की पहचान मानी जाती हैं और महिलाओं को नए-नए डिजाइनों की चूड़ियां पहनने का शौक होता है, लेकिन महिलाओं द्वारा बाजारों में जाकर नामहरम मर्दों से चूड़ियां पहनने को दारुल उलूम देवबंद ने  नाजायज़ करार दिया है। दारुल उलूम देवबंद ने मुस्लिम महिलाओं से जुड़ा एक फतवा जारी किया है, फतवे में मुस्लिम महिलाओं का बाजारों में जाकर या कहीं भी गैर-महरम मर्दों से चूड़ियां पहनने को गलत करार दिया गया है।

देवबंद के ही मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी एक व्यक्ति ने दारुल उलूम के इफ्ता विभाग से लिखित सवाल में पूछा था, कि हमारे यहां आमतौर पर चूड़ियां बेचने व पहनाने का काम मनीहार बिरादरी से संबंध रखने वाले लोग करते हैं।औरतों को चूड़ियां पहनने के लिए घर से निकलना पड़ता है और अपने हाथ गैर मर्दों के हाथों मे देने पड़ते है। क्या इस तरह घर से निकलकर या घर में रहकर औरतों का गैर मर्दों से चूड़ी पहनना जायज है।

इस पर दारुल उलूम देवबंद के मुफ्तियों की खंडपीठ ने जवाब देते हुए कहा है, कि नामहरम मर्द का अजनबी औरतों को चूड़ी पहनाना नाजायज़ और गुनाह है। औरतों का नामहरम मर्दों से चूड़ी पहनने के लिए बाहर निकलना भी मना है और गैर मर्दों से चूड़ियां पहनना नाजायज़ व सख्त गुनाह है। इस्लामी शरीयत के मुताबिक, किसी मुस्लिम महिला को हर उस मर्द से पर्दा करना होता है, जिससे उसका खून का रिश्ता न हो, इसी दलील के आधार पर फतवा देने वाली बॉडी दारुल इफ्ता ने ये जवाब जारी किया है।

सोनम कपूर ने मांगी दबंग लेडी से माफी, ट्वीटर पर लिखा सॉरी

पारुल पाण्डेय| Navpravah.com 

हाल ही में दबंग लेडी सोनाक्षी सिन्हा अपने बीएफएफ और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ नेहा धूपिया के टीवी शो ‘Vogue BFFs’ के सेट पर पहुंचीं थी। इस दौरान जब नेहा धूपिया ने सोनाक्षी से सवाल पूछा कि क्या उन्हें बॉलीवुड में कभी किसी ने टशन दिखाया है। तो, सोनाक्षी ने झट से सोनम कपूर का नाम लेकर कहा कि सोनम ने एक बार उन्हें एटिट्यूड दिखाया था, जिसपर सोनम ने ट्विटर पर सोनाक्षी से माफी मांगी है। 

सोनम कपूर ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि सोनाक्षी मैं हमेशा से ही तुम्हारी लिए नर्म रही हूं। याद नहीं मैंने कब तुम्हें एटिट्यूड दिखाया है! यदि तुम्हें ऐसा लगा हो तो मुझे माफ कर देना। जबकि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस शो में बताया कि सोनम कपूर बेहद प्रतिभाशाली हैं। शो की होस्ट नेहा धूपिया ने बॉलीवुड की फैशन दीवा मानी जाने वाली सोनम कपूर के बारे में डिजाइनर का विचार जानना चाहा, तो मल्होत्रा ने कहा कि वह बॉलीवुड की असल फैशनपरस्त हैं और वह शानदार हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सोनम में काफी प्रतिभा है। उन्हें निश्चित रूप से और ज्यादा काम करना चाहिए । मेरा मतलब उन्हें और ज्यादा फिल्में करनी चाहिए।
 
बता दें, सोनम की हाल ही में फिल्म ‘पैडमैन’ रिलीज हुई है, जो महिलाओं में होनेवाले मासिकधर्म पर आधारित है। यह फिल्म मासिकधर्म के दौरान बरती जाने वाली स्वच्छता व सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के बारे में है। इसमें अक्षय कुमार और राधिका आप्टे भी हैं। 9 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। 90 करोड़ के बजट में बनी ‘पैडमैन’ ने शुरुआती दो दिनों में 24 करोड़ रु. का कलेक्शन कर लिया है।

 

हमारी सेना आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में लड़ती रहेगी-राम माधव 

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के विरोध जंग जारी रहेगी

राजेश सोनी | Navpravah.com 

 जम्मू -कश्मीर के सैन्य शिविर पर कल जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले भारत के 6 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं सेना ने भी चारों आतंकियों को भी मार गिराया है। अब इस हमले पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव राम माधव का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में लड़ती रहेगी।

 

माधव ने आगे कहा कि पूरी दुनिया आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। हमारी सेना आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार कर रही है ऐसे में हमें भी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी हम जम्मू- कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते रहेंगे और आतंकियों को ढेर कर देंगे।
 
आर्मी कैंप मामले पर देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन जारी है इसलिए इस पर टिप्पणी करने का यह सही समय नहीं है। मुझे यकीन है जो हमारे जवान ऑपरेशन में लगे हुए हैं वो इसे सफलतापूर्वक समाप्त कर देंगे। 
 
रेल मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना-
रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने आर्मी कैंप हमले पर की जा राजनीती को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को हमारी सुरक्षा बलों के पीछे एक एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए, उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। रेलवे मंत्री ने आगे कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता इस तरह की त्रासदी को भी राजनीति से जोड़ते है। हम अपनी सेना के लोगों के खून और पसीने पर राजनीति करने के लिए उनकी निंदा करते हैं।   
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आर्मी कैंप में शहीद जवानों को श्रदांजलि दी है। उन्होंने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने आगे कहा की हमे इस समय एक जुट रहने की जरुरत है। हमें इस समय हमारी सेना के जवानों के साथ खड़े होने की जरुरत है।  
 

कमल हसन ने सुपरस्टार रजनीकांत पर साधा निशाना

superstar rajni and kamal hasan

राजेश सोनी | Navpravah.com

अभिनेता कमल हसन ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति को लेकर निशाना साधा है। कमल हसन ने रजनीकांत पर निशाना साधते हुए कहा कि रजनीकांत की राजनीति भगवा रंग का एक अंग है।

कमल ने इस दौरान रजनीकांत के साथ गठबंधन को लेकर भी अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर रजनीकांत अपनी भगवा राजनीति को नहीं बदलते हैं, तो मैं उनके साथ गठबंधन नहीं करूँगा। हम निजी तौर पर अच्छे दोस्त हैं पर राजनीति की अलग बात है।

गौरतलब है कि पिछले महीने जब रजनीकांत ने राजनीति में प्रवेश किया था, तब कमल हसन ने रजनीकांत के राजनीति में प्रवेश करने के फैसले को सराहा था और उन्हें शुभकामनाएं भी दी थी। इन दोनों को लेकर तब से कयास लगाए जा रहे थे कि क्या यह दोनों एक साथ राजनीति में आएंगे?

सुंजवान आतंकी हमला: 4 आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद

सुंजवान हमले में पांच जवान शहीद

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com 

जम्मू के एक सैन्य शिविर पर हमला करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी है, इस आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं।

सुरक्षाबलों ने चार जैश के आतंकी मार गिराए हैं। जवानों ने कल दो आतंकियों को मार गिराया था और दो आतंकियों को आज ढेर किया है, शनिवार रात से आतंकियों की तरफ से फायरिंग नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि अभी एक या दो आतंकी छुपे हो सकते हैं, वर्ष 2016 में हुए उरी आतंकी हमले के बाद यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है, अभी ऑपेरशन खत्म नहीं हुआ है।

शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर लाइट इंफैंट्री की 36 ब्रिगेड के शिविर पर तड़के हमला कर दिया था, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में एक जूनियर कमिश्नर अधिकारी समेत सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।

जम्मू में सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, ‘‘अभियान चल रहा है और क्वार्टरों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है, कई परिवार अब भी वहां हैं और सेना का मकसद उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”

अधिकारी ने कहा, ‘‘कल रात से कोई गोलीबारी नहीं हुई, मुठभेड़ स्थल से सिर्फ दो आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जम्मू क्षेत्र में करीब 15 महीने पहले ऐसा ही हमला हुआ था, जिसमें दो अधिकारी समेत सात सैन्य कर्मी शहीद हो गए थे, इसमें तीन आतंकवादी भी मारे गए थे।” सीआरपीएफ और पुलिस के दल शिविर की दीवार के बाहर तैनात हैं और नागरिकों को हताहत होने से बचाने के लिए आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए हैं, जम्मू में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

जानिए कैसे रखें त्वचा का ख्याल, मिनटों में निखारे त्वचा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

बेदाग, खूबसूरत, चमकता चेहरा सभी को पसंद है। किसी को भी अपने चेहरे पर झाइयां, दाग-धब्बे या किसी भी प्रकार के अनचाहे निशान अच्‍छे नहीं लगते हैं। आजकल भागदौड़ की जिंदगी में हमारे चेहरे की ताजगी भी कहीं खो जाती है।

बढ़ती उम्र, प्रदूषित वातावरण, गलत खान-पान या किसी बीमारी के कारण से इस तरह की समस्या हो सकती है। इस तरह की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के बेहद आसान घरेलू उपाय है-

1. एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच दूध के मिश्रण में दो तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की कोमलता व चमक बनी रहती है।

2. टमाटर का टुकड़ा लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी।

3. थोड़ा सा दूध निकाल लें और कॉटन बॉल को उसमें डुबोकर पूरे चेहरे को पोंछ लें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप पाएंगे कि आपका चेहरा चमक उठा है। 

4. ग्रीन टी के पैकेट को पानी में कुछ देर के लिए डालकर छोड़ दें, बाद में इस पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही देर में चेहरे की सारी थकान दूर हो जाएगी और यह फ्रेश दिखेगा।

5. चम्मच शहद व गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर धो डालें।

6. आलू उबाल कर छिलके छील लें और इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़ें, मुंहासे ठीक हो जाएंगे।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

2019 में मोदी सत्ता में लौटें तो इसका नतीजा राष्ट्रपति शासन होगा -हार्दिक पटेल

ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने के लिए पीएम मोदी काफी उत्साहित।

पीएम मोदी की मौजूदगी से पहले अबू धाबी में रखी जायेगी मंदिर की आधारशिला।

बाबरी मस्जिद पर समझौता करने वाले लोग अल्लाह के सामने जवाबदेह होंगे -असदुद्दीन ओवैसी

आपराधिक मामलों में दोषियों पर राजनीतिक पार्टी बनाने पर लगे रोक -चुनाव आयोग

अमेरिका निर्मित मिसाइल से भारतीय सेना पर निशाना दाग रहा है पाकिस्तान, ट्रम्प से होगी बातचीत।

सीएम नवीन पटनायक के सचिव के घर बीजेपी के समर्थकों ने किया हमला, 4 गिरफ्तार।

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में गरज के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी।

बारिश से बाधित जोहान्सबर्ग वनडे में 5 विकेट से हारा भारत।

आधार नहीं होगा पास, तो मिलती रहेंगी आवश्यक सुविधाएं -UIDAI

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

कांग्रेस जो कहती है, वो करती है, मोदी जी के शब्द खोखले हैं -राहुल गाँधी 

J&K: सुंजवान आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, एक सैनिक शहीद और 6 घायल। 
 
हमारी सख्ती से 10 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा -सीएम योगी 
 
खाड़ी देश दौरा: पीएम मोदी फिलिस्तीन के सबसे बड़े सम्मान ग्रैंड कॉलर से सम्मानित। 
 
अररिया लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश को झटका, जेडीयू से निलंबित विधायक राजद में शामिल। 

J&K: नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के विधायक ने विधानसभा में लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे।

लापरवाह 13000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी भारतीय रेलवे। 

मोदी सरकार को तीन तलाक नहीं, राम मंदिर बनाने के लिए चुना था- तोगड़िया 

जोहान्सबर्ग: ख़राब मौसम के कारण चौथा एकदिवसीय मुकाबला बाधित, भारत का स्कोर 34 ओवर के बाद 200 के पार। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल के मंदिर जाने को लेकर निशाना साधा, कहा, “राहुल का मंदिर जाना रिलीजियस टूरिज्म”

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया करारा जवाब  

गोवा में सरकार बनाने की कोशिश में लगी कांग्रेस

राजेश सोनी | Navpravah.com 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आज पीएम मोदी द्वारा सदनों में दिए राष्ट्रपति अभिभाषण के जवाब को लेकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि मैं क्या कहूं जब यह कहा गया कि देश को जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र दिया। अब इसी बात का जवाब राहुल गाँधी ने ट्विटर पर एक वीडियो और एक तस्वीर शेयर करके दिया है। तस्वीर में दिखाया गया है कि पीएम मोदी बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर नेहरू की तस्वीर के तरफ हाथ बढ़ाए खड़े हैं। इस वीडियो में देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह जवाहरलाल नेहरू को प्रजातंत्र को मजबूत करने का श्रेय दे रहे हैं। 

बता दें कि राहुल गाँधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि राजनाथ जी, सत्ता को सच्चाई दिखाने के लिए धन्यवाद, सत्यमेव जयते। गृह मंत्री इस वीडियो में पंडित जवाहरलाल नेहरू को एक मंझे हुए स्वतंत्र सेनानी कह रहे हैं। राजनाथ ने आगे इस वीडियो में कहा कि लोकतंत्र की इमारत को इस देश में किसीने मजबूत करने का काम किया है, तो वह जवाहरलाल नेहरू थे। स्वतंत्र प्रेस, न्यायालय और संसद देने के लिए उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री को जिम्मेदार बताया था। पंडित नेहरू को गृह मंत्री ने एक साहसी व्यक्ति करार दिया।
https://twitter.com/OfficeOfRG/status/962328996624191500
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने सदनों में दिए राष्ट्रपति अभिभाषण में कहा था कि भारत की इस दुर्गति की जिम्मेदार पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी है। आपने पूरा वक़्त सिर्फ एक परिवार का गीत गाने में बिता दिया। आप कहते हो कि नेहरू ने भारत को लोकतंत्र दिया, लेकिन नेहरू ने हमें लोकतंत्र नहीं दिया, जबकि लोकतंत्र हमारे रगों में है और था। कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र की बात करने का कोई हक़ नहीं है। आपके पूर्व प्रधानमंत्री राजिव गाँधी ने तो दलित सीएम का अपमान किया था। अगर सरदार पटेल पीएम होते, तो कश्मीर का मुद्दा ही नहीं होता। आपकी सरकार ने देश को टुकड़े-टुकड़े करके बाँट दिया, उसे सही करने में हमें वक़्त लग रहा है।