28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
Home Blog Page 725

राजस्थान बजट 2018: 13 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार, किसानों के लिए फ्री बीज, कर्ज माफ़ी 

राजस्थान बजट 2018 पेश करतीं सीएम वसुंधरा राजे

सुनील यादव | Navpravah.com 

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए राज्य सरकार का 5वां बजट पेश किया। इस बजट में किसानों के लिए मुफ्त बीज, लोन माफ़ी से लेकर युवाओं के लिए सस्ते कर्ज उपलब्ध कराये जाने जैसे कई अहम फैसले लिए गए।  आगामी वित्त वर्ष में राजस्थान में 400 KV के एक सब स्टेशन का लोकार्पण होगा। 7,00,000 नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे और किसानों के हितों में 2 लाख कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे। बजट भाषण में सीएम वसुंधरा ने कहा है कि हमने सशक्त राजस्थान बनाने का संकल्प लिया था। इसके लिए निवेश, बेरोजगारी, कौशल विकास पर विशेष फोकस रखा है। 

राजस्थान बजट 2018 के 20 अहम फैसले:

-खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए ‘यूथ आइकन स्कीम’ लागू की जाएगी। 
-सात लाख नए बिजली कनेक्शन जारी किए जाएंगे। 
-बजट में सस्ते मकानों के लिए मौजूदा डीएलसी दरों में 10 फीसदी की कमी की जाएगी। 
-बजट में 650 करोड़ रुपए का टैक्स लाभ देने की घोषणा की गई है।
-बजरी खनन के छोटे पट्टे जारी किए जाएंगे, जिससे बजरी की समस्या दूर होगी। 
-शिक्षा विभाग में 77000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 
-अलवर में नया कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा। 
-19 स्मारकों के संरक्षण के लिए 35 करोड रुपए खर्च होंगे। 
-शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए 25 लाख 80 हजार रुपए दिए जाएंगे। 
-नगर पालिकाओं को सड़कों के लिए दो हजार करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। 
-जयपुर शहर में 40 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। 
-नालियों-सड़कों की मरम्मत के लिए एक हजार करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। 
-भामाशाह कार्डधारकों के लिए एक लाख तक का बीमा फ्री दिया जाएगा। 
-2 लाख बैरल क्रूड ऑयल खनन के लिए कुल 12,500 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है।
-महिलाओ के लिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन योजना का शुभारंभ होगा। 
-सेनेटरी पैड्स के लिए 76 करोड़ की योजना का शुभारंभ होगा। 
-मुख्यमंत्री सक्षम योजना चलाई जाएगी इससे 5 लाख बालिकाओं का फायदा होगा। 
-13 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार का मौका मिलेगा। 
-जैसलेमर और बाड़मेर को गुजरात के प्रमुख बंदरगाहों से जोड़ने के लिए नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। 
-फसलों के मूल्य समर्थन खरीद के लिए 500 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। 
 

सेना पर भागवत के बयान को राहुल ने बताया शर्मनाक, कहा, “यह सभी भारतीयों का अपमान है”

राहुल ने साधा भागवत पर निशाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को भारतीय सेना से जुड़ा एक बयान दिया था, इसी बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज संघ प्रमुख के बयान का वीडियो शेयर करते हुए उनपर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आज एक निजी चैनल के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि संघ प्रमुख ने अपने भाषण में सभी भारतीयों का अपमान किया है। ये हर उस इंसान का अपमान है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है। यह बयान शर्मनाक है, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया है कि भारतीय सेना देश का गर्व है। इमरजेंसी परिस्थितियों में देश के लोग सेना के साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं। रिजिजू ने लिखा कि भागवत जी ने कहा है कि एक आम नागरिक को सेना के जवान की तरह तैयार होने में 6-7 महीने लग जाएंगे, लेकिन आरएसएस कार्यकर्ताओं को कम समय लगेगा। संविधान इजाजत देगा, तो संघ के कार्यकर्ता सेना का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

रिजिजू ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत किसने मांगे थे। सेना के मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस ने 2004 के बाद से ही धर्म के आधार पर सेना को बांटने की कोशिश की है। रविवार को बिहार के मुज्जफरपुर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा था कि देश को अगर हमारी जरूरत पड़े और हमारा संविधान और कानून इजाजत दे, तो हम तुरंत तैयार हो जाएंगे। क्योंकि सेना को तैयार होने में 6-7 महीने लग जाएंगे, लेकिन हम दो से तीन दिन में ही तैयार हो जाएंगे।

पोर्ट एलिजाबेथ में अब तक कोई मैच नहीं जीता है भारत, कल विराट सेना का असली इम्तिहान

अगले मैच की तैयारी करते कोच रवि शास्त्री और भारतीय कप्तान

सुनील यादव | Navpravah.com 

पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क पर कल भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच शृंखला का 5वां मैच खेला जाना है। 3-1 से श्रृंखला में आगे चल रही भारतीय टीम श्रृंखला अपने नाम करने से केवल एक कदम दूर है। शरुआती तीनों मैच जीतने के बाद पिछला मैच गंवाने वाली भारतीय टीम के लिए आगामी मैचों में जीत हासिल करना आसान नहीं है। ऐसा इसलिए कि पिछले 25 सालों में भारतीय टीम ने पोर्ट एलिजाबेथ की पिच पर एक भी मैच नहीं जीता है। इस पिच पर खेले गए चारों मैचों में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 

पोर्ट एलिजाबेथ की पिच पर केनिया जैसी टीम से हारने वाली भारतीय टीम को यह ग्राउंड ज़रा भी रास नहीं आता है। 2001 में हुए भारत बनाम केनिया मैच में भारत को केनिया से 70 रनों की हार मिली थी, जो कि बेहद निराशाजनक थी। हालाँकि क्रिकेट में हार-जीत होती रहती है और पिछली टीम और इस टीम में जमीं-आसमाँ का फर्क है। वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में अफ़्रीकी टीम को शुरूआती तीनों मैचों में शिकस्त देकर, यह तो पूरे विश्व को बता ही दिया है कि विराट सेना कहीं भी जाकर जीत दर्ज कर सकती है। 

पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ़्रीकी खिलाडियों के प्रदर्शन की अगर बात करें, तो यह पिच दक्षिण अफ्रीका को बेहद रास आती है। यहाँ खेले गए पिछले 32 मैचों में से अफ़्रीकी टीम ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 12 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस पिच पर सबसे ज्यादा पाकिस्तान की टीम ने पहली बैटिंग करते हुए 335 रन बनाये हैं। इस पिच पर 39 मैचों में से 18 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है, जबकि 21 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम के हाथ जीत लगी है। कल भारतीय समयानुसार यह मैच 4.30 बजे से पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क पर खेला जायेगा। 

अमित शाह ने भागवत के सेना पर दिए गए बयान से झाड़ा पल्ला

अमित शाह ने भागवत के सेना पर दिए गए बयान से झाड़ा पल्ला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

मोहन भागवत द्वारा कल सेना पर दिए गए बयान से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पल्ला झाड़ते हुए किनारा कर लिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से जब सवाल किया गया कि उनका भागवत के बयान को लेकर क्या सोचना है, तब उन्होंने कहा कि मैंने इसको सिर्फ एसएमएस और सोशल मीडिया में ही देखा है। मुझे पूरी तरह से इस बात की जानकारी नहीं है कि भागवत जी ने क्या बोला। जब मुझे पूरी जानकारी मिलेगी, तभी मैं इस पर टिप्पणी करूंगा।

कल छह दिवसीय मुजफ्फरपुर यात्रा के दौरान आरएसएस के स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा था कि सेना को सैन्यकर्मियों को तैयार करने में छह-सात महीने लग जाएंगे। लेकिन संघ के स्वयं सेवकों को लेकर यह तीन दिन में तैयार हो जाएगी। यह हमारी क्षमता है, पर हम सैन्य संगठन नहीं, पारिवारिक संगठन हैं, लेकिन संघ में मिलिट्री जैसा अनुशासन है। अगर कभी देश को जरूरत हो और संविधान इजाजत दे, तो स्वयं सेवक मोर्चा संभाल लेंगे।

उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयं सेवक मातृभूमि की रक्षा के लिए हंसते-हंसते बलिदान देने को तैयार रहते हैं। भागवत ने कहा कि देश की विपदा में स्वयंसेवक हर वक्त मौजूद रहते हैं। उन्होंने भारत-चीन के युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि जब चीन ने हमला किया था, तो उस समय संघ के स्वयंसेवक सीमा पर मिलिट्री फोर्स के आने तक डटे रहे। भागवत ने कहा कि स्वयं सेवकों ने तय किया कि अगर चीनी सेना आई, तो बिना प्रतिकार के उन्हें अंदर प्रवेश करने नहीं देंगे। स्वयंसेवकों को जब जो जिम्मेदारी मिलती है, उसे बखूबी निभाते हैं।

कर्नाटक में राहुल गांधी के रोड शो का हुआ विरोध प्रदर्शन, दिखाए गए काले झंडे

राहुल गांधी के रोड शो का कर्नाटक में हुआ विरोध प्रदर्शन

राजेश सोनी | Navpravah.com 

विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को रोड शो किया। रोड शो के दौरान कोप्पल में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए। कुछ लोगों ने उनकी बस को घेर लिया। इन प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले झंडे ले रखे थे। यह कार्यकर्ता किस संगठन के थे, इसका तो पता नहीं चल सका है, लेकिन तुरंत ही इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष खास बस में राज्य के नेताओं के साथ जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे थे। विभिन्न जगहों पर सड़क किनारे बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लेकिन जैसे ही उनका काफिला कोप्पल के सिंदानूर पहुंचा, वहां कुछ लोग उन्हें काले झंडे दिखाने लगे।