29 C
Mumbai
Wednesday, August 26, 2026
Home Blog Page 708

केरल लव जिहाद केस: हदिया ने सर्वोच्च न्यायालय में दायर किया एफिडेविट

हदिया ने सर्वोच्च न्यायालय में दायर किया एफिडेविट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

केरल के कथित लव जिहाद मामले में सर्वोच्च न्यायालय में आज हदिया ने एफिडेविट दायर की है। हदिया द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दायर एफिडेविट में कहा गया है कि मैं अब मुस्लिम हूँ और मुस्लिम ही रहना चाहती हूँ। हदिया ने आगे अपने एफिडेविट में कहा कि मैं अपने पति सफी जहान की पत्नी रहना चाहती हूँ।

बता दें कि अखिला अशोका से हदिया बनने के मामले में हदिया की पेशी पिछले वर्ष सर्वोच्च न्यायालय में नवंबर महीने में हुई थी। हदिया ने सर्वोच्च न्यायालय के जज से कहा था कि मैं अपनी आजादी चाहती हूँ। मेरा पति मेरी देखभाल करने में सक्षम है। पति के साथ रहकर मैं अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हूँ। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने हदिया को पढ़ाई पूरी करने के लिए तमिलनाडु के सलेम भेजने का आदेश दिया था। वहीं सर्वोच्च न्यायालय ने केरल पुलिस को हदिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था। 

हदिया के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि सत्या सारणी नामक संस्था युवाओं में कट्टरपंथी विचारधारा डालकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहा है। शफीन जहां फेसबुक के जरिए लोगों से संपर्क करता है, वहीं उनका धर्म परिवर्तित भी कराता है। इस मामले की जांच कर रही एनआईए ने भी कहा कि सत्या सारणी संस्था युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है।

नीरव मोदी की ठगी का एक और मामला आया सामने

नीरव मोदी का एक और ठगी का मामला आया सामने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

बहुचर्चित पीएनबी घोटाले से इनदिनों सनसनी मची हुई है। ऐसे में इस घोटाले में शामिल मेहुल चौकसी और नीरव मोदी से जुड़े ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। सीबीआई द्वारा दी गई रिपोर्ट में मेहुल चौकसी की कंपनियों के डायरेक्टर्स के नाम भी शामिल किए गए हैं और उनके नाम एफआईआर भी दर्ज किए हैं, लेकिन गौर करनेवाली बात यह है कि इस कंपनी के डायरेक्टर आम आदमी हैं। 

आम आदमी हैं डायरेक्टर्स- 

दरअसल, मेहुल चौकसी के डायरेक्टर्स मुंबई के चाल में या 1 बीएचके के पुराने मकान में रहते हैं।कंपनी के डायरेक्टर्स बेहद ही साधारण इंसान और छोटे-मोटे रिटेल निवेशक हैं। इन्हें बहला फुसलाकर गिली इंडिया लिमिटेड, नक्षत्र ब्रैंड लिमिटेड और गीतांजलि जेम्स कंपनी में ऑन पेपर टॉप मेंबर बनाया है।

डायरेक्टर्स का जीवन हुआ तहस नहस-

इसी कड़ी  में मुंबई के दहिसर इलाके में रहनेवाले निवासी मिहिर जोशी का भी नाम इस  एफआईआर में दर्ज है। मिहिर गिली इंडिया के डायरेक्टर हैं। इस एफआईआर के तहत उनके पते पर एक रूम-किचन सेट वाला घर रजिस्टर्ड है, जिसे वह किराये पर उठाकर पास के ही एक फ्लैट में रहने लगे।जोशी के किरायेदार जमना प्रसाद के अनुसार, पुलिस की टीम पिछले हफ्ते ही यहां आई थी। हम 7 हजार रुपए किराया देते हैं, लेकिन मिहिर जोशी से हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई। कभी उनके पिता किराया लेने आते हैं और कभी हम उनके घर जाते हैं। पता हो कि बैंक स्कैम के उजागर होने के बाद से ही सीबीआई और ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए इन डायरेक्टर्स के घर जाते हैं। इस घोटाले से इनका जीवन तहस नहस हो गया है। सरकारी नियमों के अनुसार, सभी कंपनियों को अपने डायरेक्टर्स के आवासीय पता और उनसे संबंधित जानकारियां देना जरूरी है ।   

पंजाब नेशनल बैंक का गीतांजलि ग्रुप के नक्षत्र ब्रांड, गिली इंडिया पर कुल 1045.88 करोड़ रुपए का बकाया है। पीएनबी ने कुछ समय पहले ही गीतांजलि जेम्स से 645.12 करोड़, गिली इंडिया से 187.52 करोड़, नक्षत्र ब्रांड से 110 करोड़ और एसमी ज्वैलरी से 103.24 करोड़ रुपए की डिमांड की थी।

बंद होने के कगार पर खड़ी है ये टेलिकॉम कंपनी, आपके सिम भी हो जाएंगे बेकार

आपके सिम भी हो जाएंगे बेकार

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

टेलीकॉम कंपनी एयरसेल अब दिवालिया होने की स्थिति में है। कंपनी ने खुद इसके लिए अर्जी दे दी है। ऐसे में कंपनी बंद होने के साथ ही सभी सर्किल्स में इसकी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में दिवालिया होने की अर्जी दी है। दिवालिया घोषित होने के बाद एयरसेल कंपनी के तौर पर खत्म हो जाएगी।

बाजार में एयरटेल, जियो, वोडाफोन, आइडिया रहेगें। इनके अलावा दो सरकारी कंपनी एमटीएनएल और बीएसएनएल होंगी। वहीं आइडिया-वोडाफोन का मर्जर होने के बाद टेलीकॉम मार्केट में सिर्फ तीन कम्पनियां ही रह जाएगीं। मलेशिया की पैरेंट कंपनी मैक्सिस ने एयरसेल में निवेश करने वाली थी, लेकिन बाद में उसने एयरसेल में निवेश करने से मना कर दिया था। कंपनी के एक सूत्र के अनुसार, बिजनेस चलाने के लिए कंपनी के पास कैश नहीं है। इस हफ्ते के अंत तक कंपनी सैलरी का भुगतान भी बंद कर सकती है।
 
एयरसेल हर महीने 400 करोड़ रूपये कमाता है, जिसमें से 100 करोड़ रुपए का भुगतान दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को टर्मिनेशन चार्ज के तौर पर करता है। वहीं, 280 करोड़ रुपए वेंडर्स और नेटवर्क अपटाइम के लिए चुकाने होते हैं। बाकी का पैसा लाइसेंस फी, टैक्स और इंट्रेस्ट पेमेंट में चला जाता है।

एयरसेल के बंद होने के बाद 5000 कर्मचारी पर असर पड़ेगा। केवल कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि वेंडर्स, पार्टनर, टॉवर ऑपरेटर जीटीएल इंफ्रा, भारती इंफ्राटेल, इंडस टॉलर और एटीसी पर भी इसका असर पड़ेगा।

‘आप’ ने किया पलटवार, कहा, “मुख्यसचिव ने किया था दलितों का अपमान”

आशीष खेतान

राजेश सोनी | Navpravah.com 

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आप विधायकों के ऊपर हाथापाई का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार, कल शाम सीएम आवास पर हो रही मीटिंग के दौरान दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने हाथापाई की है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर चारों तरफ से विरोधियों के निशाने पर है। अब आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवल ने मीडिया के सामने आकर आम आदमी पार्टी का पक्ष रखा है। उन्होंने मुख्यसचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने जब मुख्यसचिव से उन इलाकों के बारे में पूछा जहां आज भी लोगों को बुनियादि सुविधा जैसे दवाइयाँ इत्यादि नहीं मिल रही है। हमारी यह बात सुनकर मुख्य सचिव को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि “मैंने दलितों की ठेकेदारी नहीं ले रखी है।”

pc: zee news

जरवल ने आगे कहा कि मुख्य सचिव ने मुझपर टिप्पणी करते हुए कहा कि तुम विधायक पद के लायक नहीं हो। मैं अपना जवाब एलजी को दूंगा। जरवल ने आगे कहा कि हमने दिल्ली के मुख्यसचिव द्वारा किये गए जातिवाद टिप्पणी के खिलाफ एसटी/एससी कमीशन में शिकायत दर्ज की है। वहीं आप नेता आशीष खेतान ने भी इस मामले को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वहां दंगे जैसे हालात थे। वहां हिंसक भीड़ इक्कट्ठा हो गई थी और नारे लगा रही थी। हम नहीं जानते उस भीड़ में मौजूद लोग कौन थे। सीसीटीवी में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सारा मामला साफ़ हो जाएगा। आशीष खेतान ने घटना स्थल पर मौजूद पुलिस पर मुख दर्शक बने रहने के आरोप लगाया है।

भाजपा ने साधा आप पर निशाना-

भाजपा के राष्ट्रिय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि क्या इस तरह के मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहने का अधिकार है। मुख्यमंत्री पद पर रहने की इस तरह के आदमी के लिए कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। वहीं उन्होंने केजरीवाल से इस्तीफे की मांग भी कर डाली।

PC: sambit patra

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस घटना की निंदा करती है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के अनुसार, दिल्ली पर इस समय संवैधानिक संकट है। हमने पहली बार देखा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर मुख्यसचिव पर हमला कर दिया गया हो। आम आदमी पार्टी आराजकता का पर्याय बन गया है। इस घटना का संविधान के साथ कोई संबंध नहीं है।

दिल्ली के मुख्यसचिव के साथ मारपीट की घटना को लेकर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान भी सामने आया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना पर दुःख प्रकट किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक सेवकों को गरिमा और डर के बिना काम करने की अनुमति देनी चाहिए। वहीं न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीड़ित दिल्ली के मुख्यसचिव अंशु प्रकाश से मुलाकात की है। 

सर्वोच्च न्यायालय 23 फरवरी को करेगा PNB घोटाले पर सुनवाई

PNB घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट में 23 फरवरी को होगी सुनवाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएनबी बैंक में हुए महाघोटाले की जांच वाली जनहित याचिका पर 23 फरवरी से सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस की बेंच के सामने इस मामले की गंभीरता का उल्लेख करते हुए वकील डॉ. जेपी ढांडा ने कहा कि इसकी सुनवाई जल्द से जल्द होनी चाहिए।

याचिकाकर्ता विनीत ढांडा ने कहा कि इस मामले में पंजाब नेशनल बैंक सहित घोटाले से प्रभावित बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वकील डॉ. जे पी ढांडा ने कोर्ट से ये भी याचना की है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को ये निर्देश भी दें कि नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कूटनीतिक कोशिशें तेज की जाएं।

याचिका में ये भी मांग है कि जो लोग ऋण भुगतान में डिफाल्टर हैं। उनकी संपत्ति तुरंत नीलाम करने के सख्त नियम बनाये जायें और उन्हें सबके सामने लाया जाए। बैंक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान हो। याचिका में ये भी कहा गया है कि बड़े कारोबारियों को राजनीतिक संरक्षण मिल जाता है, इसलिए वो जल्दी पकड़ में नहीं आते हैं। पिछले कुछ दशकों में इस तरह के कई घोटालों ने देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है।

पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित एक शाखा में 11,360 करोड़ रुपये का फर्जी ट्रांजैक्शन किया गया है और बैंक को चूना लगाने वाला नीरव मोदी जनवरी से ही फरार है। इस मामले में लगातार जांच जारी है और इसमें जांच एजेंसियों ने कई गिरफ्तारियां भी कर ली हैं।

सर्वोच्च न्यायालय कल करेगा प्रिया प्रकाश वारियर की याचिका पर सुनवाई

प्रिया प्रकाश को SC ने दी राहत

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई की जायेगी। चीफ जस्टिस की बेंच इस मामले में सुनवाई करेगा। प्रिया वारियर ने मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव’ के गाने को लेकर उठे विवाद के बाद उनके खिलाफ दर्ज की गयी एफआईआर रद्द करने की याचिका लगाई है।

याचिका के मुताबिक, जिस गाने पर हंगामा मचा है, वो तो केरल के मुस्लिम समुदाय में दशकों से चाव और भाव के साथ गाया जाता रहा है और जहाँ तक बात है महाराष्ट्र और तेलंगाना में एफआईआर दर्ज करने की, तो वहां इस गाने का अनुवाद गलत करने की वजह से ये सब गलतफहमियां हुई हैं।

प्रिया ने अपनी याचिका में कहा है कि गाना 40 साल पुराना है और अभी तक इस गाने पर मुस्लिम समुदाय ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। अचानक से यह गाना किसी की भानवाओं को आहत करने लगा, जो कि गलत है।महाराष्ट्र के एक स्थानीय संगठन ने प्रिया की आने वाली फिल्म ‘उरु अदार लव’ के एक गाने में मुस्लिमों की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था। इसके निर्देशक ओमर लुलु के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी।

इससे पहले हैदराबाद में भी कुछ युवकों ने गाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, साथ ही रजा एकेडमी ने इस गाने को बैन करने तक की मांग की थी। प्रिया 18 साल की हैं और वह बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं, वो केरल में रहती हैं। प्रिया की अपकमिंग मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ का गाना ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ है, ये गाना वैलेंटाइन वीक में वायरल हुआ था।

हाथापाई मामला: मारपीट करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई हो- डीएन सिंह

मारपीट करने वाले लोगों पर हो कार्रवाई -डीएन सिंह

राजेश सोनी | Navpravah.com 

दिल्ली प्रशासनिक अधीनस्थ सेवा अध्यक्ष ने आप विधायकों द्वारा दिल्ली के मुख्यसचिव अंशु प्रकाश से हाथापाई के मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की है। डीएन सिंह ने एलजी से आग्रह किया है कि हाथापाई करने वाले आप विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने आगे कहा कि यह एक संवैधानिक संकट की तरह है, पिछले कुछ सालों में ऐसी कोई भी घटना नहीं देखी गई है। 
 
उन्होंने आगे कहा कि हम तत्काल प्रभाव से हड़ताल पर जा रहे हैं, हम अपने मुख्य सचिव के साथ हैं। जब तक इस हाथापाई के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, हम अपने काम पर वापस नहीं लौटेंगे। वहीं दिल्ली आईएएस एसोसिएशन की सचिव मनीषा सक्सेना का भी इस हाथापाई पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमने एलजी से मुलाकात कर हमारी समस्याओं को बताया है।

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्य सचिव को देर रात मुलाकात के लिए बुलाया गया था। इस बैठक में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और आप विधायक मौजूद थें। सक्ससेना ने आगे कहा कि सीएम के मौजूदगी में मुख्य सचिव के साथ मारपीट की गई। पिछले कुछ समय में अधिकारियों के साथ घटनाएं निरंतर हो रही है। अधिकारि साथ मारपीट और उनका अपमान किया जा रहा है। 

बता दें कि इस बीच कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने भी इस हाथापाई पर कांग्रेस पार्टी के तरफ से मीडिया को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत खतरनाक स्थिति होगी, अगर दिल्ली प्रशासनिक “पैरालिसिस” के तरफ बढ़ रही है, तो एलजी को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलना चाहिए। एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आत्मविश्वास बहाल कराना चाहिए।   

UP: एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा आरोपी, मांगी रहम की भीख

एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा आरोपी (PC: ANI)

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर मिशन चला रही है, जिसका अपराधियों के मन में खौफ बैठ गया है। इससे वे काफी डरे हुए हैं और खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के शामली जिले में सामने आया है। यहां एक अपराधी खुद थाने पहुंचकर पुलिस के आगे हाथ जोड़ रहा था और अपने जान की भीख मांग रहा था।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध खत्म करने के लिए सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को अपराध के खिलाफ मुहिम छेड़ने का निर्देश दिया है। इसके बाद से ही पुलिस एक्टिव हो गयी है और बदमाशों को ढूँढ कर उनका एनकाउंटर कर रही है और धर दबोच रही है। शामली स्थित झिंझाना थाने में एक हत्या का आरोपी थाने पहुंचा और एसएचओ संदीप बालियान से कहा, “साहब, मुझे जेल में डाल दो, मैं हत्यारा हूं।”

उसने कहा कि मैं एसपी के डर से हरियाणा भाग गया था कि कहीं एसपी साहब मुझे गोली न मार दें। आरोपी की बात सुनकर थानाध्यक्ष संदीप ने उसे तत्काल अपनी कस्टडी में लिया और जेल में डाल दिया है। आरोपी ने 21 जनवरी को झिंझाना क्षेत्र के जाल्ला उर्फ तैयब की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही मुंशाद पुत्र यामीन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

मुंबई के प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. बी.के. गोयल का निधन

मशहूर हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. बी.के. गोयल नहीं रहे

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

मुंबई के प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. बी.के गोयल का निधन हो गया है। 82 वर्षीय डॉ. गोयल ने मंगलवार दोपहर 12 बजे अपनी आखरी सांस ली। डॉ. गोयल मुम्बई के बॉम्बे हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. गोयल के दिल में अचानक एक झटका लगा, जिसके बाद उन्हें जल्द ही मुम्बई स्थित ब्रीच कॅंडी हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

डॉ. गोयल को साल 2005 में पद्मभूषण और पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डॉ. गोयल बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख थे। साथ ही जे.जे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल और मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर-प्रोफेसर भी थे। 

बॉम्बे हॉस्पिटल के उपसंचालक डॉ. पाटील ने navpravah.com से बात करते हुए बताया कि डॉ. गोयल का निधन हो गया है। डॉ. गोयल के जाने से वैद्यकीय क्षेत्र में शोक पसरा है। उनकी कमी इस क्षेत्र में बहुत खलेगी। 

डॉ. गोयल के निधन पर राज्य के वैद्यकीय शिक्षणमंत्री गिरीष महाजन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 10 सालों से डॉक्टर गोयल को जानता हूं। गरीब मरीजों के लिए उन्होंने बहुत काम किया है। कइयों के मुफ्त इलाज किए हैं। डॉ. गोयल का निधन, राज्य के लिए एक बड़ा नुकसान है।

प्रधानमंत्री पद पर बने रहने लायक नहीं हैं मोदी -सिद्धारमैया 

सिद्धारमैया ने पीएम मोदी पर बोला हमला

राजेश सोनी | Navpravah.com 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को अब प्रधानमंत्री पद पर रहने के लायक नहीं बताया है। वहीं सिद्धारमैया ने पीएम मोदी के बयानों को गैरजिम्मेदाराना बताया है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी अपने पद के हिसाब से बात नहीं कर रहे हैं। देश में राज्य और देश से ताल्लुक रखने वाले कई मुद्दे हैं, लेकिन ऐसे मुद्दों पर पीएम मोदी अपनी जुबान नहीं खोलते हैं। सिद्धारमैया ने पीएम मोदी पर आगे निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी राजनीति से प्रेरित और गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

वहीं आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक पहुंचे हैं। उन्होंने कर्नाटक के सुलिआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक विभिन्न कार्य पद्धति वाली पार्टी है। अन्य पार्टी विभिन्न मंत्रियों और उनके काम के आधार पर चुनाव में जाते हैं। हमारे पार्टी के पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता ही नहीं, बल्कि हमारे पार्टी के पास कश्मीर से कन्याकुमारी तक 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। 

गौरतलब है कल पीएम मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सिद्धारमैया सरकार को कमीशन वाली सरकार करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं कर्नाटक के लोगों के गुस्से को समझ सकता हूं। मोदी ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि राज्य को कमीशन सरकार चाहिए या मिशन सरकार चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कर्नाटक को मिशन सरकार चाहिए, न कि कमीशन सरकार। वहीं उससे पहले की रैली में पीएम मोदी ने सिद्धारमैया सरकार को कहा था कि यह एग्जिट गेट पर खड़ी है।