नीरव मोदी की बेहूदगी, कहा, “बैंक की कार्रवाई ने बंद किये बकाया चुकाने के सारे रास्ते”
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाले नीरव मोदी ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक ने मामले को सार्वजनिक कर दिया और उसने अपना बकाया वसूलने के सारे रास्ते बंद कर लिए हैं। नीरव ने कहा कि पीएनबी का उसकी कंपनियों पर बकाया बैंक द्वारा बताये गये रूपयों से बहुत कम है। पीएनबी प्रबंधन को 15 या 16 फरवरी को लिखे एक पत्र में मोदी ने कहा कि उसकी कंपनियों पर बैंक का बकाया 5,000 करोड़ रुपये से कम है।
पत्र के अनुसार, गलत तौर पर बताई गई बकाया राशि से मीडिया में यह बात इतनी उछल गयी है कि तत्काल तौर पर खोज का काम शुरू हो गया और परिचालन भी बंद हो गया है। पत्र में मोदी ने लिखा है कि इससे हमारे समूह पर बैंक के बकाया को चुकाने की क्षमता खतरे में पड़ गई है। नीरव मोदी अपने परिवार समेत जनवरी के पहले हफ्ते में ही देश छोड़कर भाग गया है।
14 फरवरी को पीएनबी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित एक शाखा में 1.8 अरब डॉलर की धोखाधड़ी की गई है। बैंक की ओर से शेयर बाजारों के पास दिए नियामकीय दाखिले में इसकी जानकारी दी गई थी। नीरव मोदी ने कहा, जैसा कि आप सब इस तथ्य को जानते हैं, यह सरासर गलत है और हमारे समूह की देयता काफ़ी हद तक कम है। आपके द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद भी, मैं आपको पत्र लिख रहा हूं कि कृपया मुझे फायरस्टार समूह या बहुमूल्य संपत्ति बेचने की अनुमति दें।
आंध्रप्रदेश: चंद्रबाबू नायडू ने दी केंद्र सरकार को राहत
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
केंद्र की सत्ता में मौजूद बीजेपी सरकार के लिए राहत की खबर आई है। एनडीए में शामिल हुए तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी ने यह साफ कर दिया है कि वह सरकार से बाहर नहीं होगी और न ही सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। यह खबर पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने दी है कि वह ऐसा नहीं करेंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि केंद्र ने ऐसा नहीं किया, इसलिए हमारे सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए।
नायडू ने कहा कि अगर हमारे सांसद इस्तीफा दे देंगे, तो राज्य के लिए कौन लड़ाई लड़ेगा। नायडू ने कहा कि हम केवल यह प्रस्ताव यूं ही नहीं लाएंगे। इसके लिए हमें कम से कम 54 सांसदों की जरूरत होती है और हमारे पास इतने सांसद नही है। नायडू ने कहा कि केंद्र को हमारे राज्य के साथ न्याय करना चाहिए। मैं केवल न्याय की मांग कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और वाईएसआरसीपी दोनों ही मेरी आलोचना कर रहे हैं, यह सही बात नहीं है।
हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू से कहा था कि वह अगर अविश्वास प्रस्ताव लाती है, तब कांग्रेस पार्टी उनका साथ देगी। एनडीए की सहयोगी पार्टी टीडीपी अभी शांत नहीं हुई है, क्योंकि कुछ समय पहले आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की गयी थी और वहां के सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया था।
मक्खन का सेवन है स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी, जानिए
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
बटर यानी मक्खन एक ऐसी चीज है, जो खाने में स्वाद लाता है। कई लोग सोचते हैं कि मक्खन खाने से उनका मोटापा बढ़ता है, लेकिन आपको बता देंं कि ऐसा सोचना बिलकुल गलत है। अगर सीमित मात्रा में मक्खन का सेवन किया जाये, तो ये सेहत के लिए लाभकारी होता है।
बटर खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। बटर हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाव करने में सक्षम होता है। मक्खन में कई एैसे गुण होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते है।
मक्खन शरीर को अंदर और बाहर दोनों रूपों में स्वस्थ रखता है। दिल की बीमारियों के लिए मक्खन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, इससे हार्ट अटैक होने की संभावना कम हो जाती है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में ये बात सामने आयी है कि मक्खन खाने से दिल की बीमारी का खतरा कम रहता है।
बटर के हैं ये फायदे –
* बटर फैटी एसिड बुटीरेट का मुख्य सोर्स है, जो कि एक बैक्टीरिया द्वारा बनता है। यही एसिड वह तत्व है, जो फाइबर को सेहत के लिए लाभप्रद बनाता है और यह मोटापा घटाने में मदद करता है।
* बटर में मौजूद Conjugated Linoleic Acid नाम का अम्ल बॉडी के मेटाबोलिज्म को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।
* बटर में वसा का मुख्य सोर्स है और इसमें विटामिन ए, ई और के2 भी काफी मात्रा में पाया जाता है।
* बटर खाने को टेस्टी बनाता है। बटर को रोटी, परेठा, ब्रेड आदि में लगाकर खाने से खाना बहुत स्वादिष्ट हो जाता है।
आज के प्रमुख समाचार
मालदीव में हालात बद से बदतर, आपातकाल 30 दिनों के लिए और बढ़ा।
नीरव मोदी ने PNB को लिखा पत्र, कहा, “बैंक की कार्रवाई ने बंद किये बकाया चुकाने के सारे रास्ते।”
उम्मीदवार की हत्या मामले में NCP ने की NIA से जांच कराने की मांग।
PNB घोटाला: मेहुल चौकसी को क्यों बचा रही थी कांग्रेस सरकार -बीजेपी
सिद्धारमैया सरकार में रोज भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं -पीएम मोदी
तूफान एक्सप्रेस में आग लगने के बाद सतर्क चालक ने टाला बड़ा हादसा।
नोएडा गैंगरेप: दोषी करार नाबालिग को 3 साल के लिए सुधारगृह भेजा गया।
ट्विटर पर भिड़े अश्विन और हर्शल गिब्स, तेज दौड़ने को लेकर हुई बहस।
कल सेंचुरियन में खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 श्रृंखला का दूसरा मैच, भारत की निगाहें सीरीज पर।
संयुक्त राष्ट्र ने वायु प्रदूषण से निपटने के भारत द्वारा की जा रही कोशिशों को सराहा।
















