BJP में ये युवा चेहरा हो सकता है CM, अमित शाह पर बरसाये गये फूल
एनपी डेस्क | Navpravah.com
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: जनता ने पलट दी 25 साल पुरानी सरकार
दिल्ली: ग़ुब्बारे की वजह से हुआ विवाद, युवक को चाकू से गोदा
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
होली से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के खानपुर इलाके में मामूली विवाद के कारण कई लोगों ने एक युवक पर चाकू और रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, हमलावर और आशीष नामक युवक एक ही इलाके में रहते हैं। हमलावरों में से दो लड़कों पर इलाके के एक बच्चे ने पानी का गुब्बारा मार दिया था, जिसके बाद दोनों लड़के बच्चे को पीटने लगे। आशीष बीच बचाव करने आये थे, इतने में उन लोगों ने आशीष को बाद में देख लेने की धमकी दी। घटना के बाद आशीष जिम चला गया, इसके बाद दोनों लड़कों ने करीब 20 दोस्तों को इकट्ठा किया और आशीष जैसे ही जिम से निकला इन लोगों ने उसपर चाकू और राड से हमला कर दिया।
आशीष को घायल कर सभी हमलावर अपनी बाइक पर सवार हो फरार हो गए। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों का आरोप है कि जानकारी देने के 1 घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची, लोगों ने आशीष को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत अभी गंभीर है।
PNB घोटाला: नीरव मोदी मामले में कन्नी काट रहा अमेरिका
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
अमेरिका का विदेश विभाग नीरव मोदी मामले में कन्नी काटता नज़र आ रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि सरकार हीरा कारोबारी नीरव मोदी के अमेरिका में होने से जुड़ी खबरों से अवगत है, लेकिन अमेरिका इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता है।
यह पूछे जाने पर कि क्या नीरव मोदी का पता लगाने के लिए विदेश विभाग भारत सरकार को सहयोग प्रदान कर रहा है, इस पर प्रवक्ता ने कहा, नीरव मोदी की जांच के संदर्भ में भारतीय अधिकारियों को कानूनी सहयोग प्रदान करने को लेकर आप विधि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग ने पीएम मोदी पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक से 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के मामले में मोदी और उसके मामा मेहुल चोक्सी तथा कुछ अन्य लोग जांच का सामना कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में 1 मार्च को भी छापेमारी का सिलसिला जारी रखा, जांच एजेंसी ने कहा, कि इन कार्रवाइयों में उसे साख पत्र से संबंधित कुछ दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने 1 मार्च को मुंबई में एक विशेष अदालत का रुख किया और 12,700 करोड़ रुपये के कथित पीएनबी घोटाले के एक प्रमुख आरोपी गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग की है।
ईडी के विशेष अभियोजक हितेन वेनेगांवकर ने यहां धन शोधन निवारण अधिनियम मामलों की एक अदालत को बताया कि हमने चोकसी को तीन समन जारी किये और उन्होंने न तो इन समन का कोई जवाब दिया और न ही वह एजेंसी के समक्ष पेश हुए।
होली मनाएँ जमकर, लेकिन इन बातों का रखें ख़्याल
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
होली का सबको बेसब्री से इंतजार होता है, रंगों के बिना तो होली का सारा मजा ही फीका पड़ जाता है। होली के दिन रंग तो अच्छे लगते हैं, लेकिन होली खत्म होने के बाद यही रंग त्वचा या बालों पर रह जाएं, तो परेशानी होने लगती है।
होली के रंगों में केमिकल्स होते हैं और रंगों से त्वचा और बाल खराब हो सकते हैं, आप चाहें लाख कोशिशें कर लें होली के दिन आपके बालों और त्वचा को बहुत कुछ झेलना पड़ता है।
रंगों में विभिन्न प्रकार के केमिकल हो सकते हैं, जिनका प्रभाव त्वचा को खराब करता है। ऐसे रंगों से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या हो सकती हैं, इसलिए होली में अपना अच्छे से ख्याल रखना चाहिए, ताकि आपका मजा खराब न हो।
इस विषय पर हमने फिजिशियन डा. रेशू से बात की तो उन्होंने बताया कि होली रंगों का त्योहार है, और सभी को पसंद है, लेकिन हमें होली में अपने शरीर का अच्छे से ख्याल रखना होगा। होली के रंगों की वजह से दाने, खुजली, जलन आदि की समस्या भी हो जाती है, इस तरह की समस्या होने पर स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
चिकित्सक के अनुसार, होली खेलने से पहले हमें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि हम अपने शरीर की सही से देखभाल कर सकें –
1. होली खेलने से पहले चेहरे और हाथों पर सन्सक्रीन लगा लें।
2. रंग खेलने से पहले नाखून पर नेलपेंट लगा लें, जिससे रंग नाखून के अंदर तक नहीं जाए।
3. होली खेलने के बाद रंग निकालते समय साबुन की जगह सिंथेटिक डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।
4. रंग खेलने के बाद धूप में ज्यादा देर तक खड़े न हों।
5. यदि रंग के कारण आँख में पानी, खुजली या चुभन आदि महसूस हो, तो आँख को अच्छी तरह से साफ पानी से धोएं और तकलीफ बढ़ने पर नेत्र चिकित्सक की सलाह लें।
6. जहां तक हो सके, होली खेलते समय प्राकृतिक व हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।
7. चेहरे पर रंग लगने के कुछ देर बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें, नहीं तो चेहरे पर दाने और पिंपल्स हो सकते हैं।
8. होली के दिन कॉन्टेक्ट लैंस का प्रयोग न करें, अपने चश्मे से ही काम चलाए।
पकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उलंघन, 2 जवान घायल

जानिए वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर किसकी मदद के लिए लगाईं गुहार
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सेहवाग अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पार हमेशा एक्टीव पाए जाते हैं। चाहे किसी को जन्मदिन की बधाई देनी हो या फिर अपनी बात लोगों तक पहुंचानी हो। एक बार फ़ीर वीरेंद्र सेहवाग ने एक बेहद खास ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर अपनी बातों को सभी तक पहुंचाने के लिए सहवाग ने इस बार एक खिलाड़ी के लिए अपील की है।
सहवाग ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से एक खिलाड़ी के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा है- संजीव कुमार को टोक्यो पैरालंपिक्स के लिए एक अच्छी व्हीलचेयर की जरूरत है। अभी उनके पास 25 किलो की व्हीलचेयर है, जो उनके इस सपने में बाधा बन रही है. अगर हो सके तो आप भी इसमें उनकी मदद करें।
बता दें कि सहवाग ने इस खिलाड़ी से जुड़ा एक पूरा आर्टिकल भी शेयर किया है, जिसमें इस खिलाड़ी के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। संजीव बैडमिंटन खेलते हैं और इस खेल में लगातार मेडल भी लाते रहे हैं। टॉप 10 पैरा शटलर्स में से उनका रैंक 7 है। यह रैंक बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा दिया जाता है। दाएं पैर में पोलियो होने की वजह से संजीव की दुनिया बचपन से ही व्हील चेयर तक सीमित है। ऐसे में संजीव बैडमिंटन कैसे खेल पाते हैं, इसका अंदाजा सिर्फ देखकर ही लगाया जा सकता है। संजीव ने अब तक 18 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल और 2 कांस्य पदक जीत चुके हैं। ये मेडल उन्होंने अलग-अलग राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते हैं। एक साल मेहनत करने के बाद संजीव एशिया कप के फाइनल में पहुंचे थे और बाद में उन्होंने वर्ल्ड पैरालंपिक गेम्स जीता, लेकिन जब भी उन्हें बैडमिंटन खेलना होता है उसके लिए उन्हें फंड एकत्रित करना पड़ता है।
जज की परीक्षा में ऑटो चालक की बेटी ने किया टॉप
एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com
उत्तराखंड पीसीएस जे की परीक्षा में एक ऑटो चालक की बेटी पूनम टोडी ने टॉप किया है। राजधानी देहरादून के नेहरू इलाके के रहने वाले अशोक कुमार पेशे से ऑटो चालक हैं। अशोक कुमार के चार बच्चों में पूनम तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने पीसीएस पास करके यह साबित कर दिया है बेटियां किसी से कम नहीं है। 2010 में दून के डीएवी कॉलेज से पूनम ने एलएलबी की प्रथम श्रेणी में डिग्री हासिल की है। पूनम अपने पिता को रोल मॉडल मानती हैं उनका कहना है पीएम मोदी जो बेटियों को पढ़ाने की बात कर रहे हैं, वह इस बात से काफी प्रभावित हैं। उनका कहना है कि बेटियों को सम्मान मिलना चाहिए।
पूनम ने पीसीएस जे की परीक्षा को तीसरी कोशिश में पास किया है। 2017 में उनका सेलेक्शन यूपी के एपीओ में भी हुआ था। वह कहती है उनके परिवार ने हर मोड़ पर उनका साथ दिया है। उन्होंने 12वीं से लेकर डिग्री तक सभी परीक्षाओं को प्रथम श्रेणी में पास किया है। पूनम ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के नंबर के आधार पर किसी की प्रतिभा का आंकलन नहीं करना चाहिए। वह बताती हैं कि दसवीं एमकेपी इंटर कॉलेज से की, जिसमें 54 प्रतिशत अंक मिले थे। इसके बाद डीएवी इंटर कॉलेज से बारहवीं की, जिसमें 61 प्रतिशत अंक मिले थे। डीएवी पीजी कॉलेज से ही यूजी, पीजी और फिर लॉ की भी पढ़ाई पूनम ने की है और अब वह एसआरटी, बाहशाहीथौल से एलएलएम कर रही हैं।
अपनी सफलता का श्रेय पूनम अपने परिवार को देती हैं। वह बताती हैं, सीमित संसाधन, तंग हालात और जीवन के तमाम उतार-चढ़ाव के बीच परिवार के सदस्य उनकी ताकत बने रहे। बड़ी बहन शीतल की शादी हो चुकी है. बड़े भाई चंदन का अपना काम है और छोटा भाई राजीव मास कम्यूनिकेशन कर रहा है। पूनम ने दिल्ली में कोचिंग ली तो इन सभी ने उनका संबल बढ़ाया. अपने छोटे-छोटे खर्चों में कटौती की. मन में बस यही तमन्ना थी कि पूनम जज बन जाए।
















