राहुल गांधी को लेकर योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा समेत तीन पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों में चुनाव हार चुकी है।
योगी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भाजपा और उसके गठबंधन को जो ऐतिहासिक सफलता मिली है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्वोत्तर के उन तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ। उन्होंने सपा का नाम लिए बगैर कहा, यह किसी से छुपा नहीं है कि गेस्ट हाउस कांड किसने किया और मायावती सरकार द्वारा बनवाए गए स्मारकों को ध्वस्त करने की चेतावनी कौन लोग दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव परिणाम राष्ट्रीय अखंडता के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस जीत ने एहसास कराया है कि जाति, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांट कर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक जीवन में बहुत दिन तक टिक नहीं सकता।
योगी ने विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर में मिली चुनावी सफलता का प्रभाव कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा और इन राज्यों में भी भाजपा अपना झंडा लहरायेगी।
योगी ने कहा, केरल और कर्नाटक में भी खिलेगा कमल
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा समेत तीन पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए तंज किया कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों में चुनाव हार चुकी है।
योगी ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में भाजपा और उसके गठबंधन को जो ऐतिहासिक सफलता मिली है। उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्वोत्तर के उन तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ।
उन्होंने सपा का नाम लिए बगैर कहा। यह किसी से छुपा नहीं है कि गेस्ट हाउस कांड किसने किया और स्मारकों को और मायावती सरकार द्वारा बनवाए गए स्मारकों को ध्वस्त करने की चेतावनी कौन लोग दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव परिणाम राष्ट्रीय अखंडता के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस जीत ने एहसास कराया है कि जाति, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांट कर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक जीवन में बहुत दिन तक टिक नहीं सकता।
योगी ने विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर में मिली चुनावी सफलता का प्रभाव कर्नाटक केरल, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा और इन राज्यों में भी भाजपा अपना झंडा लहरायेगी।
गाजियाबाद: इंदिरापुरम में बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मिली पति-पत्नी की लाश
एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित ज्ञानखंड-1 में घर के बाथरूम से पति-पत्नी की लाश मिलने का एक मामला सामने आया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों शव घर के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मिले हैं।
बताया जा रहा है कि बरेली के रहने वाले नीरज सिंघानिया इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-1 में परिवार के साथ रहते थे। होली खेलने के बाद पति-पत्नी बाथरूम में नहाने गए थे। काफी समय तक बाहर न आने पर घर वालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो दोनों बेहोश अवस्था में मिले।
दोनों को घरवालों ने पास के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
नीरज के पिता प्रेम प्रकाश सिंघानिया ने कहा कि, होली खेलने के बाद शाम करीब 6 बजे नीरज और रुचि अपने कमरे में नहाने चले गए। जब 9 बजे तक दोनों कमरे से बाहर नहीं आए, तो हमारा शक गहराया तो हमने दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
भाजपा की जीत से सकते में आज़म खान, दिया ये बयान
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के बाद आजम खान से प्रतिक्रिया मांगी गई थी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, असली नतीजे तब सामने आएंगे, जब मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनाव हो जाएंगे।
इन दोनों राज्यों में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल ही में दोनों राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में वाम दलों का किला ध्वस्त कर दिया और तीन विधानसभा चुनावों के परिणामों में पूर्वोत्तर में अपना विजय अभियान जारी रखा।
त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनना तय है, जबकि नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है। वहीं, मेघालय में भी भाजपा गैर-कांग्रेसी दलों को साथ लेकर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।
मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों कोलारस और मुंगावली में हुए उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा था। कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव और मुंगावली में बृजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी।
केंद्र की भाजपा सरकार का बजट पेश होने के दिन को कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की मंडलगढ़ विधानसभा सीट के साथ-साथ अजमेर व अलवर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भी बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।
त्रिपुरा में भाजपा जीती नहीं, माकपा हारी है -ममता बनर्जी
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्रिपुरा में बीजेपी को मिले बहुमत के लिए उसे कोई श्रेय देने से साफ इनकार कर दिया है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के आए नतीजे के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की हार हुई है।
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, त्रिपुरा में यह बीजेपी की जीत नहीं है, बल्कि माकपा की हार है। उसे अंहकार, अनैतिकता और पूरी तरह आत्मसमर्पण के कारण यह हार देखने को मिली है।
उन्होंने कहा कि अगर माकपा ने आत्मसमर्पण नहीं किया होता तो तस्वीर कुछ अलग होती। ममता बनर्जी का यह बयान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सरकार बनाने का दावा करने के बाद आया है। शाह ने कहा था कि बीजेपी का स्वर्ण युग कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सरकार बनाने के साथ शुरू होगा और यह तय है कि बीजेपी इन तीनों राज्यों में आने वाले दिनों में सरकार बनाएगी।
उधर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने बीजेपी पर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए धन व बाहुबल का बेजा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। येचुरी ने त्रिपुरा के लोगों को चेताया कि चुनाव में बेहिसाब पैसे बहाने वाले इसकी भरपाई के लिए जमकर सरकारी खजाना लूटेंगे और उसमें से आपको कुछ नहीं देंगे, बल्कि आपकी जेब ढीली करने के तरह-तरह के तरीके ढूंगेंगे, जैसा केंद्र में मोदी सरकार कर रही है।
अपने सिलसिलेवार ट्वीट में येचुरी ने कहा, हम न केवल त्रिपुरा में, बल्कि पूरे देश में बीजेपी और इसके विभाजनकारी एजेंडे का विरोध करना लगातार जारी रखेंगे।

















