29 C
Mumbai
Saturday, August 29, 2026
Home Blog Page 696

देश के 200 स्टेशनों पर लगेगी सेनेटरी नैपकिन की मशीन

पारुल पाण्डेय | navpravah.com

अब देशभर में कुल 200 रेल्वे स्टेशनों पर सॅनिटरी नॅपकिन मशिन लगवाने का निर्णयरेलवे ने लिया है. 8 मार्च को आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं में मासिकधर्म से जुड़ी स्वछता के प्रति जागरूकता फैलाने और महिलाओं को कम पैसे में सेनिटरी नैपकिन मुहैय्या कराना है

रेल मंत्रालय का यह निर्णय देशभर की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है। रेलने में रोज़ाना लाखों महिलाएं सफर करतीं हैं। ऐसे में गरीब और गरजू महिलाए सॅनिटरी नॅपकिन नहीं खरीद पाती हैं, जिसका ध्यान रखते हुए रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। रविवार को रेलमंत्री पियुष गोयल ने दिल्ली के रेल्वे वूमन्स वेलफेअर सेंट्रल ऑर्गनाइजेश के एक युनिट का दौरा किया।  इस यूनिट का नाम महिलाओं द्वारा ‘दस्तक’ रखा गया है। इस यूनिट में महिलाओं द्वारा वाजिब दाम में सेनेट्री नैपकिन बनाई जाती है।

रेलवे मंत्री के अनुसार  इस तरह के ऐसे कई कार्यक्रम किए जाने चाहिए। दिल्ली, भोपाल और देशभर के रेलवे ऑफिसों में भी सेनेटरी नैपकिन की मशीनें लगाईं गई हैं। रेल्वे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी के अनुसार, रेलवे का प्रयत्न है की 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर  देशभर के 200  रेल्वे स्टेशनों पर सेनेटरी नॅपकिन मशिन लगाईं जाएगी। इसका फायदा  रेलवे की महिला अधकारियों के साथ यहां के कर्मचारी और गरीब-गरजू महिलाओं को भी होगा।

दस्तक यह युनिट रेल्वे वूमन्स वेलफेअर सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन द्वारा शुरू किया गया। यह यूनिट हर दिन 400 सेनेटरी नैपकिन बनाया जाता है। इस यूनिट में छह सेनेटरी नैपकिन की कीमत केवल 22 रूपए हैं। आपको बता दें कि रेलवे से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं जिसके लिए रेलवे स्टेशनों पर 7000 जनऔषधी केंद्र भी शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

AMU के छात्र ने कहा, राष्ट्रपति माफी मांगें या दीक्षांत समारोह में न आएं

सौम्या केसरवानी। Navpravah .com
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 7 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा है, लेकिन इसको लेकर एक विवाद सामने आया है। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले हैं।
AMU स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष सजाद सुभान ने कहा कि, राष्ट्रपति महोदय या तो 2010 में दिए गए अपने एक बयान के लिए माफी मांगें या फिर वो दीक्षांत समारोह में शामिल होने न आएं।
उन्होंने ये भी कहा कि अगर दीक्षात समारोह के समय कुछ गलत होता है। तो इसके लिए राष्ट्रपति और कुलपति खुद इसके लिए ज़िम्मेदार होंगे, क्योंकि छात्रों में उनके बयान के कारण गुस्सा है।
2010 में राष्ट्रपति ने कहा था कि इस्लाम और ईसाईयत’ देश के लिए बाहरी हैं ये बात उन्होंने रंगनाथ मिश्रा कमीशन की रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कही थी।
आपको बता दें कि, रंगनाथ मिश्रा कमीशन ने सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए 15 परसेंट आरक्षण की सिफारिश की थी।
इस सिफारिश पर टिप्पणी करते हुए कोविंद ने कहा था कि ये संभव नहीं है।  क्योंकि मुस्लिम और ईसाइयों को अनुसूचित जाति में शामिल करना गैर-संवैधानिक होगा।

हार्ट अटैक ने ली दसवीं के विद्यार्थी की जान

पारुल पाण्डेय |navpravah.com

गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दरअसल मुंबई के प्रभादेवी इलाके में रहनेवाले ऋत्विक को कल देर रात छाती में तेज़ दर्द हुआ। आनन-फानन में घर वाले जब नज़दीकी अस्पताल केईएम लेकर गए, तो चिकित्सकों ने ऋत्विक को मृत घोषित कर दिया।

दसवीं का छात्र ऋत्विक परीक्षा की तैयारी करके रात में लगभग 1 बजे सोया, डेढ़ बजे के आस-पास उसे अचानक दिल में झटके सा महसूस हुआ और जब तक उसे घर वाले अस्पताल लेकर पहुँचते, उसकी जान जा चुकी थी।

इस मामले में जब नवप्रवाह डॉट कॉम ने केईएम के डीन डॉक्टर अविनाश सुपे से पूछा, तो उन्होंने बताया कि ऋत्विक को बुधवार देर रात जब अस्पताल लाया गया तो उसे भर्ती करके तुरंत उसकी जाँच की गई, जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऋत्विक ने अपनी जान गंवा दी थी। उन्होंने बताया कि हृदय में तेज़ झटका आना ही मृत्यु की पहली वजह मानी जा रही है। डॉ. अविनाश सुपे ने बताया कि छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दसवीं की परीक्षा की तैयारी कर रहा ऋत्विक अपनी माँ और दो बहनों के साथ प्रभादेवी के आदर्शनगर इलाके में रहता था और दादर स्थित शिशु विहार स्कूल में पढ़ रहा था।

एक ह्रदय रोग विशेषज्ञ के अनुसार, हार्ट अटैक कई बार अनियमित जीवनशैली, कम व्यायाम और असंतुलित खानपान से दिल में ‘प्लाक’ जम जाता है। कम उम्र में भी हार्ट अटैक हो सकता है, लेकिन यह बहुत रेयर केस में पाया जाता है। हार्ट अटैक को डेवलप होने में कई साल लगते हैं, बच्चों में हार्ट अटैक आने के कुछ प्रमुख कारण होते हैं। चॅनेलोपॅथी और कार्डियोमायोपॅथी यह दो प्रकार होते हैं, जिसमें चॅनेलोपॅथी यानि ह्रदय को धड़कने के लिए इसमें नियमित तौर पर इलेक्ट्रिकल करंट का होना जरुरी है। यह करंट ज्यादा होने से भी दिक्कत आ सकती है। कार्डियोमायोपॅथी में हृदय का स्नायु असामान्य हो जाते हैं, जिसके चलते छोटे बच्चों में झटका आता है।

30 हजार साल पुरानी मास्‍टरपीस कलाकृति को FACEBOOK ने कर दिया बैन

सौम्या केसरवानी |Navpravah .com
प्रागैतिहासिक काल की तकरीबन 30 हजार साल पुरानी कलाकृति को फेसबुक ने सेंसर कर दिया है। लिहाजा इसको अब शेयर नहीं किया सकता है। प्रागैतिहासिक काल का मास्‍टरपीस कही जाने वाली इस कलाकृति का नाम ‘वीनस ऑफ विलेनडॉर्फ’ है।
यह ऑस्ट्रिया में विएना के नेचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम में रखी है। दुनिया भर के कला प्रेमी इसे देखने के लिए आते हैं, यह नग्‍न महिला की कलाकृति है। फेसबुक के इस कदम की इस म्‍यूजियम ने बुधवार को कड़े शब्‍दों में आलोचना भी की है।
प्रारंभिक पाषाण युग काल की चार इंच की इस स्‍टेच्‍यू को 20वीं सदी की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के एक गांव विलेनडॉर्फ के पास खोजा गया था। म्‍यूजियम इस स्‍टेच्‍यू को ऑइकन का दर्जा देता है।
यह विवाद दिसंबर में उस वक्‍त शुरू हुआ जब इटली की आर्ट एक्टिविस्‍ट लौरा घिआंडा ने इस कलाकृति की पिक्‍चर को फेसबुक पर शेयर किया, उसके बाद यह तस्‍वीर वायरल हो गई। फेसबुक ने इसको पोर्नोग्राफिक श्रेणी में मानते हुए इसको सेंसर कर दिया है।
इसी संदर्भ में नेचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम ने अपने बयान में कहा कि, इस तरह की पुरातात्विक कलाकृति को ‘नग्‍नता’ मानते हुए इसे फेसबुक द्वारा प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए, इस तरह के किसी भी आर्ट वर्क पर ऐसी पाबंदी नहीं लगानी चाहिए।

होलिका दहन’ में अब जलेगा नीरव मोदी का पुतला

एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com

इस बार मुंबई की एक चॉल ने पीएनबी घोटाले के मास्टरमाइंड के पुतले को आग में स्वाहा करने का फैसला किया है। वरली इलाके की बीडीडी चॉल के लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए  होलिका दहन में नीरव मोदी का पुतला जलाने के लिए तैयार किया है। इस पुतले की ऊंचाई करीब 50 फीट है।ज्ञात हो कि देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी से 11,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नीरव मोदी देश छोड़कर भाग चुका है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आभूषण डिजायनर नीरव मोदी द्वारा की गई घोटाले की रकम का पता लगाने में जुटा है और एजेंसी ने पाया है कि इस रकम का कुछ हिस्सा अमेरिका के डेलावरे राज्य में भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी नीरव मोदी की डेलावरे स्थित कंपनियों की जांच कर रही है। बता दें कि डेलावरे अमेरिका का एक कर-मुक्त राज्य है। यहां बड़ी संख्या में कंपनियां पंजीकरण कराती हैं। बताया जा रहा है कि ईडी के जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि नीरव मोदी ने भारतीय बैंकों से ली गई घोटाले की रकम यहां तो नहीं भेजी थी, क्योंकि जांच के दौरान मिले दस्तावेजों से ऐसे संकेत मिले हैं। वे यह भी जांच रहे हैं कि अमेरिका में तो किसी शेल कंपनी का गठन नहीं किया गया था।

इससे पहले नीरव मोदी की अमेरिकी कंपनी फायरस्टार डायमंड इंक ने न्यूयार्क की अदालत में चैप्टर 11 के तहत दिवालिया होने की अर्जी दाखिल की है। साउथर्न डिस्ट्रिक ऑफ न्यूयार्क की सोमवार (26 फरवरी) की कोर्ट फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने अपनी परिसंपत्तियों और दायित्वों को 5 करोड़ डॉलर से 10 करोड़ डॉलर के सीमा में सूचीबद्ध किया है। दिवालिया संहिता के चैप्टर 11 के तहत कोई कंपनी दिवालिया होने की अर्जी देती है तो उसे अपने व्यापार को फिर से संगठित करने की अनुमति सामान्यत: प्रदान कर दी जाती है। मोदी अपने सहयोगी मेहुल चोकसी के साथ पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले का मुख्य आरोपी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले की जांच कर रही है।

मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए – गिरिराज सिंह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah .com

शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी की मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद बवाल मच गया था ।अब इस बवाल के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रिजवी को धन्यवाद कहा है।

गिरिराज ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मुगलों के काल में कि मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाए गए थे, यह कोई छुपी हुई बात नहीं है। गिरिराज ने कहा कि महादेव ने और खुदा ने उन्हें भारत में अमन चैन के लिए सामाजिक सद्‌बुद्धि दी है।

उन्होंने कहा कि मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए, क्योंकि इससे लाखों करोड़ों हिंदुओं का विश्वास जुड़ा है, हम दोनों तो भाई ही थे, आज हम हिंदू पद्धति में हैं, क्योंकि मैं हिंदू रह गया और मुगलों के दबाव में उनके पूर्वज मुसलमान बन गए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि, उन पत्रों का सम्मान करना चाहिए और रिजवी साहब ने संवेदनशील पत्र लिखा है, उनका सम्मान करना चाहिए। रिजवी ने इनमें से 9 जगह की चर्चा की, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा, कि रिजवी साहब जैसे कई लोग मौजूद हैं, जो समाज में सामंजस्य और यथार्थ की बात करते हैं। हम बार-बार कहते हैं कि कोर्ट का सम्मान करते हैं, और श्री श्री रविशंकर भी वही कहते हैं।

आम आदमी पार्टी की बढीं मुश्किलें, 2 और विधायककों को किया तलब

arvind kejriwal
arvind kejriwal

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

सचिव अंशु प्रकाश के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई मारपीट मामले में अब आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और भी बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पार्टी के दो और विधायकों को तलब किया है।

एक निजी न्‍यूज एजेंसी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए आप विधायक नितिन त्यागी व राजेश ऋषि को बुलाया है। जानकारी के अनुसार यदि इन नेताओं को पूछताछ में दोषी पाया गया तो इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जिस दिन सीएम आवास पर अंशु प्रकाश के साथ मारपीट की गई उस दिन विधायक नितिन त्यागी व राजेश ऋषि भी वहां मौजूद थे, इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है ताकि मामले के सही तथ्य खोजा जा सके। पिछले दिनों हुई जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि यह दोनों विधायक भी अंशु प्रकाश के साथ गलत भाषा का प्रयोग करने और उन्हें धमकी देने में शामिल थे।

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने कोर्ट में कहा था कि मेरे सामने मारपीट हुई थी। उन्होनें कहा कि जिस वक्त अंशु प्रकाश के साथ मारपीट हो रही थी सीएम केजरीवाल खुद मौजूद थे साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।

 जबकी आम आदमी पार्टी ने वीके जैन के बयान पर कहा था कि पुलिस के दवाब में वीके जैन ने बयान बदला है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वीके जैन का कल बयान आता है कि कोई मारपीट नहीं हुई आज वहीं वीके जैन कह रहे हैं कि मेरे सामने मारपीट हुई है। संजय सिंह ने कहा कि जब पुलिस का मामला फेल हो गया तो वीके जैन को उठाकर उनपर दवाब बनाया गया ताकि दोनों विधायकों की पुलिस रिमांड मिल सके।

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मसले को सुलझाने के लिए आध्यात्मिक गुरुओं का प्रयास जारी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए राम मंदिर बनाने का फॉर्मूला देने वाले मौलाना नदवी से आज मुलाकात की। बैठक का मुख्य मुद्दा राम मंदिर ही था, मौलाना नदवी ने कुछ दिन पहले कहा था कि मुसलमानों को राम मंदिर के नाम पर जमीन छोड़ देनी चाहिए, साथ ही मस्जिद को कहीं और बनवा लेना चाहिए।

ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने मीडिया से कहा कि दोनों पक्षों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण तरीके से राम मंदिर के भव्‍य निर्माण को लेकर बातचीत किया है। इससे पहले बुधवार को रविशंकर ने कहा था कि कोर्ट से राम जन्मभूमि विवाद का कोई हल नहीं निकल सकता, क्योंकि कोर्ट के फैसले से किसी एक पक्ष को हार स्वीकार करनी पड़ेगी, जो पक्ष हारेगा, वो अभी तो मान जाएगा, लेकिन कुछ समय बाद फिर बवाल शुरू हो जाएगा।

रविशंकर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए वार्ता चल रही है, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अवश्य होगा, उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सौहार्दपूर्ण माहौल में कोर्ट के बाहर विवाद हल होने की पूरी उम्मीद है।

मेरठ: लेडी डॉन ने महिला खिलाडियों पर फेंका तेज़ाब

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा के दावे भले करती हो, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। एक ताजा मामला मेरठ में सामने आया है। इस मामले में महिला ही महिला की दुश्मन बन बैठी। मेरठ जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पैठ बाजार में एक ‘लेडी डॉन’ ने साथियों के साथ मिलकर दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब फेंक दिया।

तेजाब हमले में एक महिला खिलाड़ी की पीठ जल गई, जबकि दूसरी खिलाड़ी का हाथ झुलस गया है। इस मामले के बाद पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर दौराला और परतापुर बाईपास से आई दो महिला खिलाड़ियों पर एक युवती ने अपने जीजा के साथ मिलकर तेजाब फेंक दिया।

तेजाब से झुलसी दोनों महिला खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि शालू दौराला रोजाना पैठ बाजार बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करने आती हैं, परतापुर बाईपास की रहने वाली गरिमा रेसलर है। लालकुर्ती पुलिस चौकी के पास इंचौली की रहने वाली सोनी ने अपने जीजा और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर दोनों खिलाड़ियों पर तेजाब से हमला कर दिया।

सूचना मिलने पर एसपी  सिटी मान सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और पीड़िताओं का हाल जाना। एसपी ने कहा कि तेजाब फेंकने की आरोपी सोनी और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है।

गर्भावस्था में इन बातों का रखें ख़ास ख़्याल

पारुल पाण्डेय । Navpravah.com

अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको अपनी सेहत का खूब ख्याल रखना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करतीं हैं तो इसका सीधा असर आपके बच्चे पर होगा। गर्भवती महिला को खानपान ही नहीं, बल्कि रहन-सहन और सेहत का असर भी गर्भ में पल रहे नवजात पर पड़ता है।

कई शोध में यह बात साबित हो चुकी है। इसी प्रकार इस विषय पर एक नया शोध सामने आया है। विशेषज्ञों के मुताबिक़, गर्भवती महिला के प्रतिरक्षा तंत्र से नवजात के मस्तिष्क का विकास प्रभावित होता है। यह शोध लॉस एंजिलिस स्थित चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में किया गया।
अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने देखा कि गर्भावस्था के तीसरे और अंतिम तिमाही में मां के प्रतिरक्षा तंत्र से शिशु का मानसिक विकास प्रभावित होता है। गर्भावस्था के दौरान महिला के प्रतिरक्षा तंत्र से उसके बच्चे के मस्तिष्क की मानसिक बीमारियों से जूझने की दर प्रभावित होती है। बाद के जीवन में बच्चे किस तरह मानसिक अवस्थाओं ने निपटेंगे यह मां की सेहत पर निर्भर करता है।
गर्भावस्था की अंतिम तिमाही में गर्भवती मां का संक्रमण, एलर्जी, तनाव या कोई अन्य बीमारी हो जाती है, जिससे उसका प्रतिरक्षा तंत्र सक्रिय हो जाता है और उसका बच्चे पर सीधा असर होता है। जब शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र इनमें से किसी भी एक कारण की पहचान करता है, तो दो प्रोटीन आईएल-6 और सीआरपी का शरीर में स्राव होने लगता है।

शोधकर्ताओं ने देखा कि इन दोनों प्रोटीन की उच्च स्तर नवजात के मस्तिष्क की गतिविधि को प्रभावित कर रहा था। यह शोध न्यूरोसाइंस पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है।