कांग्रेस के पूर्व नेता ने ली राहुल गाँधी की चुटकी

एनपी न्यूज़ डेस्क  | Navpravah.com

असम के भाजपा मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक क्षमता की तुलना की और कहा अगर शाह स्नातकोत्तर के छात्र हैं तो राहुल अभी नर्सरी कक्षा में ही पढ़ते हैं।

शर्मा 15 साल तक तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। वह 2015 में भाजपा में शामिल हो गए। असम के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री ने शाह और गांधी के कामकाज की शैली में तुलना किया।

त्रिपुरा चुनाव परिणाम का सारा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए शर्मा ने कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा के महासचिव राम माधव ने संवाददाताओं से बताया कि प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में चार रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कड़ी मेहनत की और हमारे प्रचार अभियान पर लगातार नजर रखी, इसलिए पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है। 

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 59 सीटों पर 18 फरवरी को मतदान हुआ था। एक माकपा प्रत्याशी के निधन के कारण एक सीट पर चुनाव नहीं कराया गया। नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.