28 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 685

विराट कोहली ने कहा, वे घर में हैं बेहद ‘आलसी’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

कोहली को श्रीलंका में चल रही ट्राई टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। इस पर विराट कोहली ने कहा, शारीरिक रूप से कुछ हल्की-फुल्की चोट हैं। मैं इनसे उबर रहा हूं, अब मुझे ज्यादा सतर्क होना होगा कि मैं अपने शरीर, दिमाग और क्रिकेट के साथ कैसे आगे बढ़ूं।

कोहली ने कहा, आगे बढ़ने के लिए इस तरह का समय काफी अहम है। मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं, मुझे किसी भी चीज की कमी नहीं खल रही है। क्योंकि मेरे शरीर को वाकई इसकी जरूरत थी।

विराट ने कहा, मैं इस समय मैच नहीं देख रहा हूं और ऐसा नहीं लग रहा है कि मुझे मैदान पर होना चाहिए था क्योंकि मैंने अपने शरीर की जरूरत को महसूस करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मैदान में ज्यादा सतर्क रहूंगा, मैं लगातार लंबे समय से खेल रहा हूं, मैंने शायद ही किसी मैच को मिस किया हो, लेकिन आपको अपने शरीर का सम्मान करना होता है और मेरे लिए यह दौर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

कोहली ने बताया कि, मैं घंटों तक बैठा रह सकता हूं और घंटों तक ऐसे ही रह सकता हूं, मैं मैदान में जो ऊर्जा दिखाता हूं, घर पर इसके विपरीत हो जाता हूं क्योंकि जब मैं घर पर होता हूं तो मैं बिलकुल भी हिलता नहीं, बैठा रहता हूं, मैं बहुत आलसी हूँ।

सपा के दफ्तर में लगे ‘बुआ-भतीजा जिंदाबाद’ के नारे

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनावों के रुझानों में सपा की बढ़त के साथ ही पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है, सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के बीच ‘बुआ-भतीजा जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।
अखिलेश यादव अक्‍सर मीडिया में बीएसपी सुप्रीमो मायावती को ‘बुआ’ कहकर संबोधित करते रहे हैं, सपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर भी अपनी प्रसन्‍नता का इजहार किया।
इसके साथ ही गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में सपा की बड़ी बढ़त से पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को बड़ी राहत मिलनी तय है।
यूपी में सत्‍ता गंवाने के बाद अब अखिलेश यादव इस बढ़त के साथ ही राज्‍य में बीजेपी को टक्‍कर देने वाले सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं, 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ दोस्‍ती का हाथ बढ़ाकर बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन किया था लेकिन इसके बावजूद इस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था।
उपचुनावों से पहले बीएसपी के साथ तालमेल का रंग ला रहा है और बीजेपी की इन दोनों सीटों को उससे छीनने के लिए सपा अग्रसर दिख रही है और अखिलेश अब बीजेपी के सबसे बड़े विरोधी नेता के तौर पर एक कद्दावर चेहरा बनकर उभर रहे हैं।

फाइनेंस बिल और विनियोग विधेयक 2018 को मिली मंजूरी

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com

लोकसभा ने आज फाइनेंस बिल और विनियोग विधेयक 2018 को मंजूरी दे दी है। इससे पहले विभिन्न मंत्रालयों एवं विभगों की 99 मांगों को ‘गिलोटिन’ के जरिये मंजूरी दी गई थी।

सदन ने ध्वनिमत से विपक्ष के विभिन्न कटौती प्रस्तावों को नामंजूर कर दिया। साथ ही 21 सरकारी संशोधनों को पारित कर दिया। इसके बाद वित्त और विनियोग विधेयक 2018 को राज्यसभा को भेजा जाएगा।

लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त एवं विनियोग विधेयक 2018 पेश किया। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग, पीएनबी धोखाधड़ी मामले समेत विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच लोकसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक को पारित किया गया।

सदस्यों के शोर शराबे के दौरान ही सदन ने 2017-18 के अनुदान की अनुपूरक मांगों के चौथे बैच और इससे संबंधित विनियोग विधेयक को भी ध्वनिमत से मंजूरी दे दी, वित्त एवं विनियोग विधेयक 2018 पारित होने के बाद अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित कर दी।

हंगामे के बीच ही संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि शाम 5 बजे 2018-19 के लिये केंद्रीय बजट के संबंध में बकाया अनुदान की मांगों, वित्त विधेयक और विनियोग विधेयक को लिया जाना सूचीबद्ध है। इसे पांच बजे की बजाए अब दोपहर 12 बजे ही लिया जाए। अध्यक्ष ने उनका आग्रह स्वीकार करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से सदन की बैठक बाधित हो रही है और महत्वपूर्ण वित्तीय कामकाज निपटाया जाना है।

सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा, बसपा के गठबंधन से जीत रहे हैं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनावों में सपा की बढ़त देगने को मिल रही है और इसी बीच सपा के वरिष्‍ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा है। कि बीएसपी के गठबंधन की बदौलत हम जीत रहे हैं।
बीएसपी ने उपचुनाव में अपने किसी प्रत्‍याशी को नहीं उतारा था और पार्टी प्रमुख मायावती ने सपा के साथ तालमेल की बात करते हुए समर्थन देने की बात कही थी।
इसके साथ ही इस तालमेल को 2019 लोकसभा चुनावों के लिहाज से दोनों दलों के लिए लिटमेस टेस्‍ट के रूप में भी देखा जा रहा था। राजनीतिक विश्‍लेषकों के अनुसार, यदि ये तालमेल गोरखपुर और फूलपुर में कामयाब हुआ तो अगले लोकसभा चुनावों में ये दोनों दल ‘मोदी लहर’ को रोकने के लिए महागठबंधन कर सकते हैं।
1993 के बाद पहली बार सपा और बसपा के बीच इन चुनावों में तालमेल हुआ है। 1995 में इस गठबंधन के टूटने के बाद दोनों दलों के बीच लंबे समय तक कड़वाहट देखने को मिली थी।
इसके बाद 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी लहर चली और भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल गया था, सपा-बसपा को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब इस बार देखना है इन दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती है।

एक्टर नरेंद्र झा का तीसरी बार दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
अभी बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन  से लोग उभरे भी नहीं थे, कि एक्टर नरेंद्र झा की आज सुबह कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गयी है। 55 वर्षीय नरेंद्र ने मोहेन जोदारो, रईस और काबिल जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र अपने वाडा वाले फॉर्म हाउस पर थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, यह तीसरी बार था जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और इस बार वह बच नहीं सके।
झा वर्तमान में संग्राम सिंह नाम की एक फिल्म में काम कर रहे थे जिसका रिलीज होना अभी बाकी है। मंदिरा बेदी के शो ‘शांति’ के साथ नरेंद्र ने छोटे पर्दे के अपने सफर की शुरुआत की थी, इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और टीवी ऐड्स में काम करना शुरू किया।
बताया गया है कि एक्टर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए अपने फार्म हाउस पर पहुंचे थे। जहां यह घटना घटी है। नरेंद्र झा छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक सक्रिय थे। नरेंद्र ‘अधूरी कहानी’, ‘घायल वन्स अगेन’, ‘शोरगुल’, ‘काबिल’, हैदर’ और ‘रईस’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
झा का जन्म बिहार के मधुबनी में हुआ था। नरेंद्र झा ने अपनी पढ़ाई पटना से पूरी की, इसके बाद उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की बारीकियों को समझा। उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने शोक संदेश लिखना शुरू कर दिया है।

गोरखपुर में तीसरे राउंड से सपा 1500 वोटों से बीजेपी से आगे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
यूपी के लोकसभा उपचुनाव में उलटफेर देखने को मिल रहा है। पहले राउंड में बीजेपी को बढ़त मिली थी। दूसरी राउंड में सपा को 24 वोटों की बढ़त मिली, और अब यह बढ़त तीसरे राउंड में बढ़कर 1500 वोटों की हो गई।
अब तक आठ राउंड की मतगणना हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ फूलपुर में भी सपा के प्रत्‍याशी को बढ़त मिल रही है। वहां से सपा प्रत्‍याशी नागेंद्र पटेल 10 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
गोरखपुर में सपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद ने इससे पहले मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया था उसके बाद पहले राउंड के रुझान जारी होने के बाद आंकड़े जारी नहीं किए गए।
विवाद बढ़ने पर गोरखपुर के जिलाधिकारी मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी के प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला आगे रहे। विवाद के बाद तीसरे राउंड के आंकड़े जारी किए गए, जिसमें सपा के प्रवीण निषाद बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला से 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं।
इस बीच मतगणना शुरू होने के ठीक बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने कहा कि उन्हें हराने के लिए राज्य सरकार प्रशासन का दुरुपयोग करेगी। प्रवीण निषाद ने आरोप लगाया कि वोटों की गिणती शुरू होते ही मतगणना केंद्र से उनके प्रतिनिधि को बाहर कर दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी गोरखुपर में बीजेपी वोटों की गिणती में हेरफेर करके साल 1999 में जमुना प्रसाद निषाद को हरा चुके हैं। प्रवीण निषाद ने आरोप लगाया कि बीजेपी इस बार भी ईवीएम बदलकर मतगणना में गड़बड़ी कर सकती है।
गोरखपुर के जातीय गणित को यदि देखा जाए तो यहां 19.5 लाख वोटरों में से 3.5 लाख वोटर निषाद समुदाय के हैं। संख्‍याबल के लिहाज से यह सबसे प्रभावी जाति समुदाय है जोकि कुल वोटरों का 18 प्रतिशत हिस्‍सा है।
सपा-बसपा तालमेल के बाद यदि जातीय समीकरण देखा जाए तो निषाद समुदाय के अलावा यहां करीब साढ़े तीन लाख मुस्लिम, दो लाख दलित, दो लाख यादव और डेढ़ लाख पासवान मतदाता हैं।

आधुनिक ब्रह्माण्ड विज्ञान के स्टार स्टीफन हॉकिंग का हुआ निधन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
आधुनिक ब्रह्मांड विज्ञान के सितारे व कैम्ब्रिज विश्‍वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर स्‍टीफन हॉकिंग का आज 76 साल की उम्र में उनका अपने घर पर निधन हो गया।
उन्‍होंने अपने असाधारण प्रतिभा के बल पर उन्‍होंने ब्रह्मांड विज्ञान के कई रहस्‍यों से पर्दा उठाया यही कारण है कि विश्‍व भर के भौतिक विज्ञानियों, खगोलशास्त्रियों और भौतिकविज्ञानियों के लिए वो प्रेरणास्रोत माने जाते रहे और आगे भी प्रेरणा के पुंज बने रहेंगे।
स्‍टीफन हॉकिंग का जन्‍म 8 जनवरी, 1942 को इंग्‍लैंड के ऑक्‍सफोर्ड में हुआ था, वह भौतिक विज्ञानी, ब्रह्मांड विज्ञानी और लेखक थे। उन्‍होंने हॉकिंग रेडिएशन, पेनरोज-हॉकिंग थियोरम्‍स, बेकेस्‍टीन-हॉकिंग फॉर्मूला, हॉकिंग एनर्जी समेत कई अहम सिद्धांत दुनिया को दिए।
हॉकिंग के बच्‍चे लुसी, रॉबर्ट और टिम ने एक बयान में कहा कि, हम बहुत दुःखी हैं कि आज हमारे पिता का निधन हो गया है। हम उन्‍हें कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्‍होंने कहा, हमें गर्व हैं कि हम उनके बच्‍चे हैं। हमारा प्रयास होगा कि हम उनके पदचिन्‍हों पर चलकर बेहतर भविष्‍य के दिशा में ब्रह्मांड के अन्‍य अबूझ पहेलियों से भी पर्दा उठाएं।
उनके पास 12 मानद डिग्रियां थीं, उन्हें अमेरिका के सबसे उच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया था। ब्रह्मांड के रहस्यों पर उनकी किताब ‘अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ काफी चर्चित हुई थी। उनकी इस किताब की अब तक करीब 1 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं।
1963 में 21 साल की उम्र में उन्‍हें पता चला कि वो मोटर न्यूरॉन रोग से पीडि़त हैं और ठीक से बोल नहीं सकते, इतना ही नहीं आपनी बातों को बेहतर तरीके से नहीं रख सकते हैं।
उस समय डाक्‍टरों ने बताया था कि वो केवल दो साल और जीवित रह सकते हैं, लेकिन चिकित्‍सकों की भविष्‍यवाणियों को झुठलाते हुए और उसके बाद 55 और साल तक हमारे बीच रहे और ब्रह्मांड के रहस्‍यों से पर्दा उठाने में हमारी मदद की।

INX मीडिया केस : कार्ति चिदंबरम के सीए को राहत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कार्ति चिदंबरम के सीए एस भास्कररमन की आज जमानत मंजूर हो गई है, इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने कार्ति चिदंबरम को सोमवार को 24 मार्च तक 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
अदालत ने उन्हें खतरे के कारण तिहाड़ जेल में अलग कोठरी उपलब्ध कराने का उनका अनुरोध भी ठुकरा दिया था। अलग कोठरी और बाथरूम के कार्ति के अनुरोध को खारिज करते हुए विशेष न्यायाधीश सुनील राणा ने कहा कि केवल उनके तथा उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के सामाजिक ओहदे के कारण उनके साथ अन्य आरोपियों से अलग व्यवहार नहीं किया जा सकता।
अदालत ने कहा, आरोपी के वकील द्वारा जताई गई चिंता को आरोपी तथा उनके परिवार। विशेष रूप से उनके पिता जो पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, अदालत ने कहा, लेकिन, केवल आरोपी तथा उनके पिता के सामाजिक ओहदे को ध्यान में रखते हुए उनके साथ अन्य आरोपियों से अलग व्यवहार नहीं किया जा सकता और उन्हें अलग कोठरी में रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
कार्ति ने उचित सुरक्षा और जेल में अलग कोठरी मुहैया कराने की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि चूंकि पिछली संप्रग सरकार में बतौर केंद्रीय मंत्री उनके पिता पी चिदंबरम कई संवेदनशील मुद्दों से निपटे हैं, इसलिए उन्हें खतरा है।
चेन्नई में 28 फरवरी को कार्ति की गिरफ्तार के बाद से वह 12 दिन से सीबीआई की हिरासत में थे। विशेष न्यायाधीश ने कहा। इस तथ्य को देखते हुए कि सीबीआई ने आरोपी की और पुलिस हिरासत नहीं मांगी है। आरोपी कार्ति चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। उन्हें 24 मार्च को पेश किया जाएगा।

मायावती ने नरेश अग्रवाल के बयान को बताया, महिला विरोधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल की समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को घोर महिला विरोधी बताया और कहा कि अग्रवाल को तुरंत अपनी गलती मानकर देश से माफी मांगनी चाहिए।
कल बीजेपी में शामिल हुए एसपी के राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिये एसपी की उम्मीदवार जया बच्चन पर निशाना साधते हुए कहा था। कि एसपी ने उनके 40 साल के राजनीतिक अनुभव को उपेक्षित करके फिल्मों में नाचकर अपनी भूमिका निभाने वालों को टिकट दिया गया है।
मायावती ने कहा, कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेन्स में ऐसी महिला विरोधी टिप्पणी महिला जगत एवं देश को शर्मिन्दा करने वाली है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को इसको गम्भीरता से जरूर चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों के आधार पर यह लगता है कि बीजेपी नेतृत्व महिला विरोधी मानसिकता रखने वालों के प्रति गंभीर नहीं है। जितना उसे होना चाहिए, मायावती ने कहा कि जया बच्चन एक सम्मानित नाम है और वह एक सम्मानित परिवार का प्रतिनिधित्व करती हैं।
भाजपा में शामिल हुए सपा के राज्यसभा सदस्य अग्रवाल ने जया बच्चन पर निशाना एक टिप्पणी की थी। बाद में आज अग्रवाल ने कहा कि उनके बयान को मीडिया में तोड़मरोड़ कर पेश किया गया और अगर मेरे बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हों। तो उसके लिये मैं खेद प्रकट करता हूं।

सुप्रीम कोर्ट ने आधार लिंक करने की अंतिम तिथि बढ़ाने को कहा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
अगर आपने अभी तक अपने बैंक खाते और मोबाइल सिम से आधार लिंक नहीं कराया है तो यह खबर आपको राहत दे सकती है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आधार लिंक करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा, कि जब तक बैंक खाते और मोबाइल सिम को आधार से लिंक करने के मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है तब तक आधार लिंक करने की समय सीमा को बढ़ाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ का नेतृत्व करते हुए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि सरकार आधार को जरूरी करने के लिए दवाब नहीं डाल सकती। इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी होने और फैसला आने तक आधार की अनिवार्यता नहीं होगी। फिलहाल सिर्फ सब्सिडी और सर्विसेज यानी सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के ही लिए आधार की अनिवार्यता रहेगी।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से आधार लिंक करने की डेडलाइन पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि डेडलाइन बढ़ाने के कारण वित्त वर्ष के अंत में देशवासियों के बीच भ्रम की स्थिति बनेगी।
अदालत ने कहा था कि बैंकों और अन्य संस्थानों में भ्रम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए केंद्र को आधार लिंक करने की अंतिम तिथि स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को अनिवार्य रूप से लिंक करने की समय सीमा 31 मार्च के आगे बढ़ाई जा सकती है।