28 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 686

सुकमा में नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग में विस्फोट, आठ जवान की मौत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 9 जवानों के शहीद होने की खबर है। घटना में 25 से अधिक जवान घायल हो गये हैं।
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया, कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है। इस घटना में सीआपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सीआरपीएफ का एंटी लैंड माइन व्हीकल आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। सुकमा के कासरम और पलोदी के पास बीडब्ल्यू कोबरा, सीआरपीएफ 212, एसटीएफ और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। 25 जवान जो घायल हैं, उनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीआरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है। शुरुआती दौर में पुलिस की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि मुठभेड़ में नक्सली भी मारे गए हैं। हालांकि संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जानकारी के अनुसार, उस क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया है। शवों और घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। ​अधिकारियों ने बताया कि घटना जंगल के भीतर दुर्गम इलाके में हुई है।

अपने विवादित बयान पर नरेश अग्रवाल ने जताया खेद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर खेद जताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर मेरी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।
समाजवादी पार्टी छोड़ बीजेपी ज्वाइन करते हुए उन्होंने जया बच्चन के खिलाफ अपमानजनक टिपण्णी की थी, अपने बयान में उन्होंने कहा था। सपा में उनकी तुलना फिल्मों में नाचने और काम करने वाले लोगों के साथ की गई, उनके नाम पर मेरा टिकट काटा गया।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा की थी। और कहा था कि बीजेपी और महिला आयोग इस पर कारवाई करें।
नरेश अग्रवाल की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह राज्यसभा टिकट नहीं मिलना बताया जा रहा है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर नरेंश अग्रवाल का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है।
सपा में जब अखिलेश बनाम मुलायम की जंग छिड़ी हुई थी तब नरेश अग्रवाल ने खुलकर अखिलेश यादव का साथ दिया था। इसके बावजूद पार्टी ने जया बच्चन को राज्यसभा भेजने का फैसला किया और उनका पत्ता काट दिया गया। इसलिए नरेश ने पार्टी बदल ली।

सरकार के रडार पर शेल कंपनियों से जुड़े लोग, होगी कड़ी कार्रवाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.co
नोटबंदी के बाद सरकार के रडार पर आई शेल कंपनियों से जुड़े लोगों पर अब कार्रवाई तेज होने वाली है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में सरकार ऐसे लोगों पर बड़ी कार्रवाई करने वाली है।
कंपनियों के जरिए हुए ट्रांजैक्शन की डिटेल्स मिली हैं। इन डिटेल्स के आधार पर सरकार कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, शेल कंपनियों से जुड़े कुछ मामलों में SFIO की जांच भी शुरू हो चुकी है।
कॉरपोरेट मंत्रालय को बैंकों से जो डिटेल्स मिली हैं उनमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। नोटबंदी के दौरान इन शेल कंपनियों के जरिए मोटी ट्रांजैक्शन की गई थीं। बाद में इन कंपनियों की मदद से ही नोटबंदी के वक्त बैंकों में जमा की गई पूरी राशि निकाल ली गई थी।
इससे पहले भी शेल कंपनियों को लेकर लगातार जानकारी सामने आई हैं। कुछ महीने पहले ही सरकार ने 2.97 लाख कंपनियों को नोटिस भेजा था। यह सभी कंपनियां शेल कंपनियां हैं। हालांकि, इनमें से 60 कंपनियों ने बाद में कंपलायंस पूरा कर लिया। अब इनसे जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जानी है।
संसद की एक समिति ने हाल ही में सरकार से शेल कंपनियों की परिभाषा तय करने को कहा है। समिति ने पूछा है कि कंपनी कानून में यह साफ तौर पर बताए कि शेल कंपनियां किसे कहा जाए, समिति ने यह भी कहा कि धोखाझड़ी करने वाले और पर्याप्त जानकारी न देने वालों के बीच क्या फर्क है। यह भी साफ करना चाहिए।

भूख कम करने और मोटापा घटाने के उपाय

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
अधिक भूख लगने की वजह सिर्फ़ यही नहीं है की शरीर को भोजन की ज़रूरत है। तनाव की वजह से भी कई बार भूख लगने लगती है और हम ज्यादा  खाना खा लेते है।
अक्सर हमें लगता है की भूख लग रही है पर ये हमारा वहम भी हो सकता है, क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है की हमें प्यास लगी होती है और दिमाग से भूख लगने के संकेत मिलते है।
पूरा दिन फ्री रहने और काम ना करने से भी व्यक्ति को अधिक भूख लगती है। आवश्यक्ता से अधिक खाने पर पेट में चर्बी बढ़ने लगती है जो बाद में मोटापे का रूप ले लेती है।
हर बार भूख लगने पर अगर हम खाना खाये तो हमारे शरीर को उसे पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी नहीं तो इससे शरीर में चर्बी जमा होने लगेगी।
घर से बाहर होने पर जब हमें भूख लगती है तब हम भूख को शांत करने के लिए जंक फुड का सहारा लेते है जिसमें कैलोरी बहुत जादा होती है और ये जल्दी से पचता नहीं है।
भूख को कम कर के बढे हुए मोटापे को करने का उपाय –
* जब भी आपको भूख लगे सब से पहले 1 गिलास पानी पिए और 10 से 15 मिनट तक इंतेजार करे। अब अगर पानी पिने के बाद भी भूख लग रही है तो ही  भोजन करे।
* भोजन करने से पहले आप वेजिटेबल सूप पिए, सूप बिना क्रीम वाला हो, सूप पीने से पेट भरा भरा लगेगा और आप अधिक नही खाएँगे।
* सब्जियों और फलों में फैट और कॅलरी कम होती है और फाइबर्स, विटामिन अधिक होते हैं, इसलिए खाना खाने के बाद भी भूख लगे तब आप सलाद और फल  खा सकते है।
* सुबह का नाश्ता पेट भर करें, मोटापा जादा है तो कार्बोहाइड्रेट्स वाली चीज़े कम खायें। सुबह का नाश्ता पेट भर करने से आप को शाम तक भूख नहीं लगेगी।
* मसालेदार चीजों से परेहज करे।
* चीनी की जगह गुड इस्तेमाल  करे।
* बाज़ार का जंक फुड खाने की बजाय आप घर का खाना खाये।

नरेश अग्रवाल का बयान हर महिला का अपमान – अखिलेश यादव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश अग्रवाल के जया बच्चन पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर कड़ी निंदा की है। अखिलेश यादव ने पूर्व सपा नेता के बयान को फिल्म जगत के साथ देश की हर महिला का अपमान बताया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बीजेपी सही में नारी का सम्मान करती है, तो तत्काल नरेश अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई करे और उन्होंने ‘महिला आयोग को भी इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है।
सोमवार को बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल ने सपा के प्रति अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी में उनकी तुलना फिल्मों में नाचने और काम करने वाले लोगों के साथ की गई है। उन्होंने यह तंज जया बच्चन को लेकर कसा था।
उनके इस बयान के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इसकी आलोचना की थी। उन्होंने नरेश अग्रवाल की टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य बताते हुए ट्वीट किया कि श्री नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका स्वागत है, लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य है।
नरेश अग्रवाल हरदोई के रहने वाले हैं। वे 1980 में पहली बार कांग्रेस के विधायक चुने गए, इसके बाद 1989 से 2008 तक लगातार यूपी विधानसभा के सदस्य रहे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

इरफ़ान ख़ान की तबियत को लेकर निर्देशक शूजीत सरकार का ख़ुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com
प्रसिद्ध फिल्मकार शूजीत सरकार ने आज प्रशंसकों और मीडिया से इरफान खान के स्वास्थ्य के बारे में अटकलें नहीं लगाने का आग्रह किया। निर्देशक ने कहा कि अभिनेता अब ठीक हैं।
एक ट्विटर पोस्ट में इरफान ने कहा था कि वह एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हैं। अभिनेता ने कहा था कि उन्हें तथा उनके परिवार को उनकी बीमारी के बारे में जानकर झटका लगा है। ‘पीकू’ में निर्देशक के तौर पर अभिनेता के साथ काम कर चुके शूजीत ने कहा कि इरफान उनके बहुत करीब हैं। मुझे लगता है कि इरफान पहले ही एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुके हैं और उन्होंने (उनके स्वास्थ्य के बारे में) अटकलें नहीं लगाने को कहा है।
शूजीत ने कहा, मैं उनसे दो तीन बार मिल चुका हूं, वह फिर से बयान जारी करने वाले हैं। आपके सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा। वह एक शानदार व्यक्ति हैं। मैं उनके बहुत करीब हैं।कृपया चिंता मत कीजिए, वह अब ठीक हैं।
इरफान खान हिन्दी, अंग्रेजी फिल्मों, व टेलीविजन के एक अभिनेता हैं, उन्होने ‘द वारियर’, ‘मकबूल’, ‘हासिल’, ‘द नेमसेक’, ‘रोग’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘करीब-करीब सिंगल’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने 2जी मामले में CBI और ईडी को लगाई फटकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सर्वोच्च न्यायालय ने आज 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन से जुड़े सभी मामलों की जांच नहीं किए जाने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को फटकार लगाई है।
न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने दोनों एजेंसियों को 2जी के सभी मामले में जांच पूरी नहीं करने को लेकर फटकार लगाई और कहा, आप देश के लोगों को अंधेरे में नहीं रख सकते हैं।
पीठ ने कहा,.यह मामला देश के लिए गंभीर है। लोग यह जानना चाहते हैं कि जांच अभी तक पूरी क्यों नहीं हुई। हम इस मामले पर चिंतिंत हैं, हम बेहद नाखुश हैं।
पीठ ने केंद्र के खिलाफ दाखिल उस अवमानना याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें केंद्र द्वारा 2जी मामले में वरिष्ठ वकील आनंद ग्रोवर को हटाकर अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता को विशेष अभियोजक नियुक्त किया गया था।
वहीं दूसरी ओर आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की याचिका मंजूर करते हुए एक निचली अदालत ने आज अपना आदेश जारी करते हुए कार्ति चिदंबरम को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सीबीआई ने कार्ति से हिरासत में पूछताछ के लिए और समय की मांग नहीं की थी। कार्ति, चेन्नई हवाईअड्डे से 28 फरवरी को गिरफ्तार होने के बाद से 12 दिन तक सीबीआई की हिरासत में थे। सीबीआई ने कार्ति के लिए 15 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी। इसके बदले कार्ति ने अदालत से अपनी याचिका पर तय तारीख 15 मार्च के बदले आज ही सुनवाई करने की मांग की थी।

सपा से बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
समाजवादी पार्टी द्वारा राज्यसभा नहीं भेजे जाने से नाराज नरेश अग्रवाल ने सपा का दामन छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में नरेश अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कुछ दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी से सपा का राज्यसभा उम्मीदवार जया बच्चन को बनाने की घोषणा की थी। अग्रवाल को अखिलेश से इस बात की बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी। यही वजह है कि उन्होंने बीजेपी में आने का मन बना लिया।
समाजवादी पार्टी के छह राज्यसभा सांसद (किरणमय नंदा, दर्शन सिंह यादव, नरेश अग्रवाल, जया बच्चन, मुनव्वर सलीम और आलोक तिवारी) इस साल रिटायर हो रहे हैं। विधानसभा की ताजा स्थिति में सपा के पास सिर्फ 47 वोट हैं। अखिलेश यादव सिर्फ एक नेता को ही संसद भेज सकते हैं सपा ने इनमें से सिर्फ जया बच्चन को राज्यसभा में भेजने का फैसला कर लिया है।
नरेश अग्रवाल हरदोई के रहने वाले हैं। वे 1980 में पहली बार कांग्रेस के विधायक चुने गए। इसके बाद 1989 से 2008 तक लगातार यूपी विधानसभा के सदस्य रहे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

मुंबई के इस घर के लिए 15 लाख किराया देते हैं विराट

 एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com 
दक्षिण अफ्रीका के दौरे से लौटकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आरआम कर लहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपने घर की एक तस्वीर ट्वीट की थी, जो कहा जा रहा था वो घर उनका है।
लेकिन सूत्रों के अनुसार, ये विराट का खरीदा हुआ घर नहीं है। बल्कि इसमें वह किराए में रह रहे हैं, जिसका किराया 15 लाख रुपए महीना है। इससे पहले लोगों को लगा था कि ये उनका ही घर है।
2016 में विराट ने एक नया घर लिया था, लेकिन अभी इसे बनने में समय लगेगा, इसलिए विराट और अनुष्का अभी इस नए घर में किराए में रह रहे हैं। ये फ्लैट एनी बेसेंट रोड पर मौजूद है।
कोहली अभी जिस फ्लैट में किराए पर रह रहे हैं। उसके लिए कोहली ने 1.50 करोड़ का डिपोजिट दिया है। इसके अलावा उन्होंने 1.01 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी भी भरी है।
कोहली ने 2016 में वर्ली में ओमकार अपार्टमेंट में एक फ्लैट बुक कराया था, लेकिन वह फ्लैट अभी तैयार नहीं हुआ है। 7,000 वर्ग फुट का कोहली का फ्लैट साल 2019 में पूरी तरह से बनकर तैयार होगा। तब तक के लिए अनुष्का और विराट इसी फ्लैट में रहेंगे।

महाराष्ट्र: पिछले 22 सालों में 76000 किसानों ने की है खुदकुशी, क्या है इसकी वजह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

 कल नासिक से किसानों की यात्रा शुरू हुई थी। जो आज महाराष्ट्र पहुँच कर अपने हक के लिए आन्दोलन कर रही है। इसी तरह साल 2017 में भी तमिलनाडू, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब और तेलांगाना समेत कई राज्यों के सैकड़ों किसान दिल्ली में पहुंचे थे।
महाराष्ट्र के किसान अपना पेट भरने के लिए कल से सड़क पर उतरे हैं। करीब 40 हजार किसान 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके मुंबई पहुंचे हैं। आंकड़ों पर जाएं तो देश में 9 करोड़ किसान परिवार हैं जिसमें 6.3 करोड़ परिवार कर्ज में डूबा हुआ है।
साल 1995 के बाद अभी तक लगभग 4 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इन सबमें महाराष्ट्र से केवल 76 हजार किसान खुदकुशी कर चुके हैं। खेती से जुड़ी सबसे ज्यादा समस्याएं इसी राज्य में है क्योंकि यहां पानी की कमी है।
वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्ज के बोझ से किसानों के आत्महत्या करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2005 से 2015 के बीच 10 साल के आंकड़ो के मुताबिक देश में हर एक लाख की आबादी पर 1.4 और 1.8 किसान खुदखुशी कर रहे हैं।
किसानों की मांगों के अनुसार, वे चाहते हैं। कि बिना किसी शर्त के सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाए, सरकार कृषि उत्पाद को डेढ़ गुना दाम देने का वादा करे। महाराष्ट्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाये। किसानों का बिजली बिल भी माफ किया जाये, स्वामिनाथन आयोग की सिफारिशों व वनाधिकार कानून पर अमल किया जाए।
जानकारों की यदि मानें तो किसानों के कर्ज़ माफी के संबंध में जो सरकार ने आंकड़े पेश किए हैं उन्हें बढ़ा-चढ़ा कर बताया गया है। इसके अलावा किसान जिन जिला स्तर के बैंकों से कर्ज की आस लगाती ज्यादातर उन बैंकों की हालत खराब है।जानकारों के अनुसार, किसानों की कर्ज़ माफी की प्रक्रिया इंटरनेट के जरिए की जा रही है, लेकिन ज्यादातर किसान डिजिटल नहीं जानते हैं। ऐसे में उन्हें इसका फायदा उठान में उन्हें परेशानी हो रही है।