28 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 684

केजरीवाल ने मानहानि मामले में मजीठिया से मांगी माफी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग ली है। 2017 में अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम मजीठिया को ड्रग्स माफिया बताया था।
केजरीवाल ने अपनी हर चुनावी रैली में पंजाब में नशे का मुद्दा उठाते हुए इसके लिए बिक्रम मजीठिया को जिम्मेदारी ठहराया था। उन्होंने कहा था कि, यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो बिक्रम मजीठिया जेल में होगें, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी चुनाव हार गई और राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई।
बिक्रम मजीठिया ने केजरीवाल की टिप्पणी पर उनके खिलाफ अमृतसर की कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दाखिल कर दिया था, मजीठिया ने केजरीवाल के साथ-साथ आशीष खेतान और संजय सिंह पर मानहानि का मामला दर्ज किया था।
केजरीवाल ने मजीठिया को खत लिखा है कि, मैंने जनसभाअाें, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया अाैर साेशल मीडिया पर आप पर जो अाराेप लगाए थे उसकाे लेकर अापने मुझ पर अमृतसर की अदालत में मानहानि का मुक़दमा दायर किया है। मैं आप पर लगाए गए सभी आरोपों को वापस लेता हूं, इसके लिए माफी मांगता हूं।
फिर मजीठिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा। मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने मुझसे उन सभी निराधार और झूठे आरोपों के लिए कोर्ट में माफी मांगी है जो उन्होंने और उनकी पार्टी ने मुझपर ड्रग को लेकर लगाए थे। इन आरोपों के कारण मेरी मां को काफी तकलीफ पहुंची थी और यह माफी उनका वाहेगुरु के न्याय में अटूट विश्वास का प्रमाण है।

जानिए, क्या हैं चाय पीने के फ़ायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
चाय भारतीय समाज का एक अभिन्न अंग बन चुकी है, सर्वे के अनुसार पाया गया है लगभग 90% भारतीय बिना नागा किए चाय पीने के आदी होते हैं, इनमें से लगभग 25% लोग दिन भर में 2 बार से लेकर चार या पांच बार तक चाय का सेवन कर लेते हैं।
चाय भारतीय देन नहीं है चाय अंग्रेज अपने साथ भारत में लाए थे, लेकिन उस वक़्त भारतीय लोगों ने सोचा के अंग्रेजों के इस महँगे शौक को हमें भी अपनाना चाहिए बस यहीं से भारतीय लोगों ने इस बीमारी को अपने गले लगा लिया और तब से लेकर आज तक ये चलन जारी है ।
चाय लोगों का प्रिय पेय है, देश की करीब 80 से 90 फीसदी जनसंख्या सुबह उठने के साथ ही चाय पीना पसंद करती है,.बेड टी का कल्चर न केवल शहरों में प्रचलित है बल्कि गांव-देहात में भी लोग सुबह की शुरुआत चाय से करना पसंद करते हैं।
पहले लोग चाय कारण वश पीते थे जैसे डायबिटीज नियंत्रण के लिए, सर्दी में कमी करने के लिए, वजन कम करने के लिए और हैंगओवर रोकथाम के लिए इत्याेदि, अब आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान ने चाय को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी बता दिया गया है।
चाय चाहे काली चाय हो या ग्रीन चाय या किसी और फ्लेवर की, सभी चाय में एंटीऑक्सीोडेंट्स, एंटी कैटेचिन्स और पोलीफेनॉल्स होते है जो हमारे शरीर को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।
हरी चाय मूत्राशय, स्तन, फेफड़े, पेट, अग्नाशय के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है और कोलोरेक्टल कैंसर के विकास की रोकथाम में फायदा करती है, स्ट्रोक का खतरा कम करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर के सुधार में भी मदद करती है
काली चाय में सबसे ज्यादा कैफीन सामग्री है, अध्ययनों से पता चला है काली चाय सिगरेट के धुएं के संपर्क की वजह से फेफड़ों को नुकसान से रक्षा करती है, यह स्ट्रोक का खतरा भी कम करती है।
चाय उम्र बढ़ने और प्रदूषण के प्रभाव के प्रकोपों से आपके शरीर की रक्षा करती है, चाय में कॉफी के मुकाबले कम कैफीन होती है।
चाय दिल का दौरा और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकती है, चाय पीने की वजह से धमनियां चिकनी और कोलेस्ट्रॉल से मुक्त हो जाती हैं, अध्ययन में पाया गया कि चाय पीने वालों की हड्डियां,अधिक उम्र, अधिक वजन, व्यायाम, धूम्रपान और अन्य रिस्क फैक्टरों के बावजूद भी मजबूत है।

रेलवे भर्ती का फॉर्म भरने से पहले जान लें ये नियम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
अगर आप भी रेलवे की तरफ से घोषित की गई करीब 90 हजार रिक्तयों के लिए आवेदन कर रहे हैं। तो फॉर्म भरने से पहले आप रेलवे के नये नियम जान लिजिए।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से फरवरी में विज्ञापन जारी किए जाने के बाद कई नियमों में बदलाव किया गया है। हाल ही में यह भी खबर आई थी कि 90 हजार रिक्त पदों के लिए 1.5 करोड़ अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
रेलवे ने ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वालों के लिए अधिकतम आयु सीमा को 28 साल से बढ़ाकर 30 साल कर दिया है।30 वर्ष तक की आयु वाले लोको पायलट एवं टेक्निशियन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए बढ़ाया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए यह निर्धारित किया गया है कि जो अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेगा, उसे अतिरिक्त शुल्क वापस कर दी जाएगी। यह शुल्क अभ्यर्थी के अकाउंट में वापस किया जाएगा।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले दिनों साफ किया कि अभ्यर्थी किसी भी भाषा में हस्ताक्षर कर सकते हैं। पहले यह चर्चा थी कि उम्मीदवार को हिंदी या अंग्रेजी में ही हस्ताक्षर करने होंगे।
पहले इन रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 10वीं के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी था, लेकिन नए नियम के अनुसार भर्ती परीक्षा में मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास छात्र या आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिंस सर्टिफिकेट वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे के नए नियम के अनुसार अब एसिड अटैक पीड़ित, कुष्ठरोग से ग्रस्त रहे, मांसपेशी दुर्विकास और छोटे कद (3 फीट वाले) के युवाओं को दिव्यांग श्रेणी में आरक्षण देने का फैसला किया गया है।
रेलवे भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे, यह निर्णय रेलवे की तरफ से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लिया गया है। यह पहला मौका होगा जब किसी परीक्षा को उम्मीदवार 15 भाषाओं में दे सकेंगे।

पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आरोप, उच्चायुक्त को बुलाया वापस

एनपी न्यूज़ डेस्क  | Navpravah.com
नई दिल्ली में अपने राजनयिक स्टाफ का लगातार ‘उत्पीड़न’ होने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने आज भारत में अपने उच्चायुक्त सुहैल महमूद को बुलाने का फैसला किया।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बताया कि, भारत सरकार पाकिस्तानी राजनयिकों, और उनके स्टाफ को खुफिया एजेंसियों द्वारा धमकाने की बढ़ती घटनाओं का संज्ञान लेने में विफल रही है।
विदेश मंत्रालय ने दावा किया था कि हाल के हफ्तों में स्टाफ और उनका परिवार भारतीय एजेंसियों के ‘‘उत्पीड़न, धमकी और स्पष्ट हिंसा’’ का सामना कर रहा है।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने आरोप लगाया कि जानबूझकर सताना किसी एक घटना तक सीमित नहीं है और यहां भारतीय उच्चायोग में और भारतीय विदेश मंत्रालय में उच्चतर स्तर पर बार-बार औपचारिक विरोध दर्ज कराने के बावजूद यह निरंतर जारी है।
मोहम्मद फैसल ने कहा, कि इन निंदनीय घटनाओं को रोकने में भारत सरकार पूरी तरह से उदासीन और विफल है जिनमें बच्चों तक को नहीं बख्शा गया है, ये घटनाएं संकेत देती है कि भारत में, वहां तैनात विदेशी राजनयिकों की रक्षा करने की क्षमता में कमी है।
फैसल ने कहा, पाकिस्तान भारत में अपने उच्चायोग के स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और भारत को अपनी चुनावी राजनीति में पाकिस्तान को घसीटना नहीं चाहिए।

OMG! इस लड़की के पति हैं सलमान ख़ान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आज एक किस्‍सा बॉलीवुड के सलमान खान की फैन का सामने आया है। जो दीवानेपन में सलमान के घर में ही घुस गई, इतना ही नहीं यह लड़की सलमान खान को अपना पति कहने लगी।
सलमान की फैनफॉलोइंग में लड़कियों की तादाद बहुत है और ऐसी ही एक फैन ने यह हरकत की है। चाहे सलमान का बर्थडे हो या कोई इवेंट, उनके घर के बाहर अक्‍सर फैन्‍स की भीड़ रहती है।
स्‍पॉटबॉयई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है। कि कुछ दिन पहले एक लड़की लोहे की कटारियां लेकर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के गेट के अन्दर घुस गयी। यहां सिक्‍योरिटी कर रहे दो गार्ड में से एक कुछ देर के लिए ब्रेक पर गया और दूसरे गार्ड ने इस लड़की को अन्दर आने दिया।
लड़की वहां से भागते हुए सीधे गैलेक्सी अपार्टमेंट के टेरेस की तरफ चली गयी। उसने सलमान के दरवाजे को भी ठोका, सलमान ने कुक ने दरवाजा खोला लेकिन तब तक लड़की ये चिल्लाते हुए वहां से भागी कि, “सलमान खान मेरा पति है”।
खबर के अनुसार थोड़े ही देर में यह लड़की आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। स्‍पॉटबॉय की खबर के अनुसार फायरब्रिगेड को बुलाया गया जिन्होंने तुरंत एक्शन लिया और लड़की को वहां से लेकर गए। वैसे सलमान खान इन दिनों फिल्‍म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

CBSE 12वीं का अकाउंट्स का पेपर हो गया लीक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का अकाउंट्स का पेपर लीक हो गया है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड पेपर लीक होने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है, सीबीएसई ने तत्‍काल शीर्षस्‍ट पैनल की बैठक बुलाई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी इस संबंध में शिक्षा विभाग से बात की है।
आज सुबह से ही व्हॉट्सएप पर अकाउंट्स के पेपर की कॉपी शेयर की जा रही थी। जिसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंच गयी। ऐसे में मनीष सिसोदिया ने पेपर का सैट मंगाकर उसे व्‍हाट्सएप्‍प के पेपर से क्रॉस चैक किया, जिसमें वही सवाल थे जो पेपर के सैट में थे।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बताया कि, उन्हें 12वीं के अकाउंट्स के पेपर लीक होने की सूचना मिली थी। इस बारे में शिक्षा विभाग से बात हुई है। और उन्हें जांच करने के लिए कहा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई का मानना है कि पेपर लीक करना किसी स्टूडेंट का काम नहीं हो सकता है। माना जा रहा है कि किसी अंदर के ही कर्मचारी ने एग्जाम पेपर को लीक करने में मदद की है। अकाउंट्स का पेपर 15 मार्च को होना था। लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक हो गया है।

तमिलनाडु के मंत्री ने शशिकला के भतीजे को कहा ‘मच्छर’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
जयललिता की मौत के बाद से एआईएडीएमके में उथल-पुथल का दौर थम ही नही रहा। अब इस बार एआईएडीएमके से अलग हुए टीटीवी दिनाकरन ने नई पार्टी बना ली है। तमिलनाडु सरकार में मंत्री डी जयकुमार ने दिनकरन की तुलना ‘मच्छर’ से की है।
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, तमिलनाडु के मछली पालन मंत्री डी. जयकुमार से जब पूछा गया कि क्या टीटीवी दिनाकरन की नई पार्टी बनाने से एआईएडीएमके को कितना नुकसान होगा। इसके जवाब में जयकुमार ने कहा, ‘वह स्वभाव से मच्छर थे। वे कब आए, कब वापस उड़ गए पता नहीं चला।
दिनाकरन जयललिता की सहेली शशिकला के भतीजे हैं और उन्होंने एआईएडीएमके से अलग होकर ‘अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम’ (एएमएमके) पार्टी बनाई है। दिनाकरन ने अपनी पार्टी में जयललिता को चेहरा बनाने की कोशिश की है।
इससे पहले तमिलनाडु के मत्स्यपालन मंत्री डी. जयकुमार ने कहा था, कि एआईएडीएमके पार्टी या सरकार को पार्टी से निकाले गए नेता टीटीवी दिनाकरन अथवा डीएमके नेता एमके स्टालिन से कोई खतरा नहीं है। जयकुमार ने कहा कि वह विधानसभा में सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से रखेंगे।

गोरखपुर-फूलपुर : योगी आदित्यनाथ ने कहा, जनता ने अप्रत्याशित फैसला दिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
यूपी उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘जनता ने अप्रत्याशित फैसला दिया है। हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी में राजनीतिक सौदेबाजी हुई है। उन्होंने कहा हम लोगों ने पूरी मेहनत की लेकिन क्या कमी रही इसकी हम समीक्षा करेंगे। लोकसभा उपचुनाव के परिणाम हमारे लिए आगे के लिए सबक हैं।
योगी ने कहा कि बीएसपी-एसपी की राजनीतिक सौदेबाजी देश के विकास को बाधित करने के लिए बनी है। इसके बारे में हम अपनी रणनीति तैयार करेंगें।
वहीं फूलपुर के पूर्व सांसद और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा। ‘हमें उम्मीद नहीं थी कि बसपा का वोट इस तरह से सपा की तरफ ट्रांसफर हो जाएगा। आखिरी नतीजे आने के बाद हम विश्लेषण करेंगे और हम ऐसी परिस्थितियों के लिए भी तैयारी करेंगे।
समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। समाजवादी पार्टी के नगेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल को59,460 वोट से हराकर फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीत लिया है। वहीं गोरखपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रवीण कुमार निषाद की जीत हुई है।

PNB स्कैम पर RBI गवर्नर उर्जित पटेल ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी

एनपी  न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ के घोटाले पर चुप्पी तोड़ते हुए RBI के गवर्नर उर्जित पटेल ने
गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में लेक्चर देते हुए कहा  केंद्रीय बैंक नीलकंठ की तरह विषपान करेगा और अपने ऊपर फेंके जा रहे पत्थरों का सामना करेगा, लेकिन हर बार पहले से बेहतर होने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ेगा।
पटेल ने कहा, सीधे शब्दों में कहें तो इस तरह की गतिविधियां कुछ कारोबारियों द्वारा बैंकों के साथ मिलकर देश को लूटने जैसा है। उन्होंने कहा कि, अनियमितताओं को रोकने और गठजोड़ को समाप्त करने के लिए जो कुछ किया जा सकता है उसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
RBI गवर्नर ने कहा, यदि हमें पत्थरों का सामना करना पड़ा और नीलकंठ की तरह विषपान करना पड़ा। हम इसे अपने कर्तव्य की तरह करेंगे, हम अपने प्रयासों के साथ आगे बढ़ेंगे और हमेशा बेहतर होते रहेंगे।
पटेल ने बैंकिंग रेगुलेटरी कैपेसिटी को उदासीन बनाने और निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के लिए बराबरी लाने की भी वकालत करते हुए कहा कि, हर बार घोटाले के बाद के यह चलन हो जाता है और कहा जाता है कि रिजर्व बैंक को इसे पकड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा, कोई भी बैंकिंग रेगुलेटरी सारे घोटाले को पकड़ या रोक नहीं सकता है।
PNB मामले का जिक्र करते हुए पटेल ने कहा कि आरबीआई ने साइबर रिस्क की समीक्षा पर आधारित ऑपरेशनल ऐसी खामियों की पहचान की थी जो नुकसानदेह हो सकते थे। उन्होंने कहा, उन्हीं खामियों के जरिए यह घोटाला हुआ है।
पटेल ने कहा RBI ने 2016 में तीन परिपत्रों के जरिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया था। ताकि बैंक इन खामियों को दूर कर सकें, लेकिन अब यह स्पष्ट हो चुका है कि बैंकों ने उन निर्देशों पर अमल नहीं किया है।

PNB की मुंबई ब्रांच में एक और बड़ा फ्रॉड सामने आया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था, कि मुंबई की पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच में एक और फ्रॉड सामने आया है। इस बैंक में करीब 9.9 करोड़ रुपये का एक और फ्रॉड का खुलासा हुआ है।
इसकी जानकारी फेडरल पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर हुई है। यह मामला भी उसी ब्रांच का बताया जा रहा है जिस शाखा में नीरव मोदी से जुड़ा घोटाला सामने आया था।
सूत्रों के अनुसार यह मामला एक छोटी कंपनी चंदेरी पेपर एंड एलाइड प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड का बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में अभी तक पीएनबी के प्रवक्ता का कोई बयान सामने नहीं आया है।
सीबीआई ने पीएनबी के पूर्व डीजीएम गोकुलनाथ शेट्टी और चंदेरी पेपर्स के प्रमोटर मनोज हनुमत खारावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शेट्टी पीएनबी के नीरव मोदी से जुड़े 12,600 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में भी आरोपी हैं।
इससे पहले हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरफ से पीएनबी को 12,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाकर विदेश भागने के मामले में जांच चल रही है। इस पूरे मामले में सीबीआई और ईडी तेजी से कार्रवाई कर रही हैं।