30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 675

SBI ने ग्राहकों के लिए किया ट्वीट, 31 मार्च से पहले कर लें ये काम

SBI
एनपी न्यूज़ डेस्क | Nvapravah.com
SBI ने एक बार फिर ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से
ट्वीट किया है। SBI ने याद दिलाया है कि 1 अप्रैल 2018 से महिला बैंक समेत 6 बैंकों की चेकबुक नहीं चलेगी।
पिछले साल भारतीय महिला बैंक, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर का SBI में विलय कर दिया गया था।
अगर आप इनमें से किसी बैंकों के ग्राहक थे और आपके पास अभी तक पुरानी ही चेक बुक है, तो इसे तुरंत बदलवा लीजिए। SBI ने आज ट्वीट में कहा है कि सभी एसोसिएट बैंक और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से अनुरोध किया जाता कि ग्राहक नई चेक बुक का आवेदन 31 मार्च 2018 से पहले कर दें, क्योंकि पुरानी e-AB/BMB चेक बुक 31 मार्च के बाद मान्य नहीं होंगी।
विलय होने के बाद पहले SBI ने इनकी चेकबुक बदलने का 30 सितंबर तक का समय दिया था। इसके बाद बैंक की तरफ से अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया था, लेकिन बाद में ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए SBI ने नई चेकबुक लेने की समय सीमा को 31 मार्च कर दिया था।

कर्नाटक चुनाव : BJP के अमित मालवीय की ट्वीट पर मचा बवाल

कर्नाटक

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के लिए इलेक्शन कमीशन आॅफ इंडिया जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिये गयी। उससे पहले ही भाजपा के आईटी सेल हेड अमित माल​वीय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया।

अमित मालवीय के ट्वीट बाद, ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि चुनाव की तारीख तो बता दिया अब नतीजे भी घोषित कर दीजिए। अमित मालवीय ने इस पर जवाब दिया कि उन्होंने ‘टाइम्स नाउ’ पर ब्रेकिंग देखने के बाद ट्वीट किया है।

हालांकि ‘टाइम्स नाउ’ ने अपने ट्विटर हैंडल से चुनाव की तारीख को लेकर की गई घोषणा से पहले कोई ट्वीट नहीं किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सूचना कैसे लीक हुई इसकी जांच की जायेगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी होगी।हालांकि इतना हंगामा होने के बाद अमित मालवीय ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

पश्चिम बंगाल : रामनवमी के जुलूस पर भड़क गयी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कल रामनवमी के पर्व पर देशभर में कई तरह के आयोजन किए गए थे। जगह-जगह पर लोगों ने जुलूस तथा शोभायात्राएं भी निकालीं। पश्चिम बंगाल में इसी तरह के एक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने हथियारों का प्रदर्शन किया।

इस जुलूस में कुछ लोगों ने हाथों में तलवार या पिस्तौल लेकर शक्ति प्रदर्शन किया, ये रैलियां बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों द्वारा निकाली गईं, पुरुलिया में इस दौरान हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।

पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर बीजेपी और अन्य हिंदू संगठनों द्वारा रैलियों का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष खुद एक रैली में तलवार और गदा के साथ नजर आए।

इस पर घोष ने कहा कि, उन्हें शोभायात्रा के दौरान हथियार लेकर चलने पर कोई पाबंदी लगे होने के बारे में नहीं पता था।रामनवमी के दिन अस्त्र पूजा करना सदियों पुरानी हिंदू परंपरा है।

इस मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, किसी गुंडागर्दी की इजाजत नहीं दी जाएगी और न ही किसी को तलवारबाजी कर बाहुबल के जरिए इलाके में नियंत्रण की अनुमति होगी। धर्म के नाम पर गुंडागर्दी या किसी की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, क्या कभी भगवान राम ने कहा कि उनके भक्त हथियार लेकर उनकी रैली में आएं, उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व भगवान राम के नाम को बदनाम कर रहे हैं। हमने राज्य में शांतिपूर्ण रैलियों की अनुमति दी थी। लेकिन कुछ लोगों ने कानून का उल्लंघन किया और गुंडागर्दी की, लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सेना के काफिले पर आतंकी हमला

जम्मू कश्मीर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सेना के काफिले पर आज आतंकी हमला हुआ। यह हमला 34 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर के काफिले पर हुआ है।

आतंकियों की तलाशी की जा रही है। अभी तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले 17 मार्च को शोपियां जिले के एसएसपी के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। कल मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के बीरवाह इलाके में अरिजल के खान मोहल्ला में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी।

वहीं इससे पहले 21 मार्च को कुपवाड़ा जिले में भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक आतंकी मारा गया था और 5 जवान शहीद हो गए थे।

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ से हुए बाहर आर. माधवन

रोहित शेट्टी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अब रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, क्योंकि पिछले सप्ताह माधवन की कंधे की सर्जरी हुई थी और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

खबरों के मुताबिक, फिल्म सिंबा में माधवन नकारात्मक किरदार निभाने वाले थे। माधवन ने ट्विटर पर लिखा “दोस्तों, मैं अपने बेटे की तरह ही रोहित शेट्टी और उनकी फिल्मों का बड़ा फैन हूं और इस बात से हम दोनों का दिल टूट गया है कि अपनी इंजरी के कारण मैं इस फिल्म में काम नहीं कर पाऊंगा।

इस फिल्म में रणवीर सिंह ‘सिंबा’ के अवतार में नजर आयेगें हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया था।इस फिल्‍म के लिए पहली बार करण जौहर और रोहित शेट्टी जैसे फिल्‍ममेकर हाथ मिलाने वाले हैं। इस पोस्टर में रणवीर पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। रणवीर अपनी फुल एनर्जी के साथ चिल्‍लाने वाले पोज में दिख रहे हैं। वैसे भी बॉलीवुड में रणवीर सिंह को एनर्जी का पॉवरहाउस कहा जाता है।

यह फिल्म अगले साल 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को क्रिसमस और नए साल का भरपूर फायदा होगा, आपको बता दें यह फिल्म साउथ की फिल्म ‘टेम्पर’ का रीमेक होगी।

बॉल टैंपरिंग विवाद: इस इंडियन क्रिकेटर ने दिया स्टीव स्मिथ का साथ

Steve Smith

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को सभी की अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन स्मिथ को अब टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाजी आशीष नेहरा का साथ मिला है।

आईसीसी ने स्टीव स्मिथ पर एक मैच का बैन लगाया है। साथ ही उनकी पूरी मैच फीस काट ली है। लेकिन कई लोग उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के इस मामले में विचार थोड़े से अलग हैं। वे इस मामले में स्मिथ के साथ नजर आ रहे हैं।

आशीष नेहरा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े हुये हैं। उनसे जब इस पूरे मसले पर सवाल पूछे गया तो उन्होंने कहा, अगर हमेशा के लिए प्रतिबंध की बात की जाए तो ये उनके साथ अन्याय होगा। आप इस बात के लिए उनकी तारीफ कर सकते हैं कि उन्होंने अपनी गलती मान ली।

आशीष नेहरा ने कहा उनका कप्तानी छोड़ना और एक मैच के लिए बैन लगना मेरे हिसाब से ये सजा काफी है। आशीष नेहरा इस साल से बेंगलुरु टीम के बॉलिंग कोच की भूमिका में होंगे।

अब यात्री ATM से भी कर सकेंगे मेट्रो में सफर

ATM METRO

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कई बार आपका मेट्रो स्मार्ट कार्ड घर पर ही रह जाता है। ऐसे आपको मेट्रो में सफर करने के लिए लंबी लाइन में लगकर टोकन लेना पड़ता है या फिर दूसरा स्मार्टकार्ड बनवाना पड़ता है।

अब आप अपने बैंक के एटीएम से भी मेट्रो में सफर कर सकते हैं। यह सुविधा अभी इंडसइंड बैंक के ग्राहकों को मिलेगी, दिल्ली मेट्रो ने इंडसइंड बैंक के सहयोग से दोहरे इस्तेमाल वाला एक मेट्रो प्लस डेबिड कार्ड जारी किया है।

इंडसइंड बैंक के इस कार्ड का इस्तेमाल ग्राहक मेट्रो में सफर के साथ ही दूसरे वित्तीय लेनदेन के लिए कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह और इंडसइंड बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष रितेश राज्य सक्सेना ने संयुक्त रूप से इस कार्ड जारी किया है।

सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि, यह पहल दिल्ली मेट्रो के यात्रियों में बिना कैश के लेनदेन को बढ़ावा देने के डिजिटल अभियान में समर्थन देने को लेकर डीएमआरसी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इस कार्ड में एक एटीएम चिप के अलावा मेट्रो कार्ड की चिप होगी। जिससे आपके यात्रा करने पर किराया कट जाएगा।

पॉलिटिकल गेम का शिकार हुई कांग्रेस, ‘प्लेस्टोर’ से हटवाया पार्टी का एप

rahul bjp
अमित द्विवेदी | Navpravah.com
देश की आम जनता का डाटा लीक करने को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने है। इसी बीच कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एप्लीकेशन को गूगल प्लेस्टोर से रिमूव कर दिया है। जिसके बाद इस पूरे मामले को एक नई दिशा मिल गई है। कांग्रेस के इस कदम ने बीजेपी को तेज़ी के साथ पलटवार करने का मौक़ा भी दे दिया है।
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पार्टी अपने एप्लीकेशन और आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिये आम आदमी की जानकारी सिंगापुर की कंपनियों को बेंच रही है। इस आरोप के बाद कांग्रेस द्वारा उठाये गए कदम से राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा गरम है कि कांग्रेस के इस कदम को आखिर क्या समझा जाए?
इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर डाटा लीक के आरोप को मनगढ़ंत बताते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने एप्लीकेशन डिलीट करवाकर सारे प्रश्नों का जवाब खुद ही दे दिया है। बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य ने स्पष्ट कर दिया कि डाटा कौन लीक कर रहा है।
गौरतलब है कि दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर जनता की जानकारी को बिना उन्हें बताये लीक करने का आरोप लगाया था, अब इस मामले में कांग्रेस के इस कदम ने राजनीति को एक नई दिशा दे दी है।

“भाजपा ने दलितों के नाम पर केवल नाटक किया है” -मायावती

bjp mayawati

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज मायावती पत्रकारों से मुखातिब हुईं, उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में बीजेपी ने केवल दलितों के नाम पर नाटक किया है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी बीआर अम्बेडकर की बात करते हैं, लेकिन उनकी मानसिकता बीआर अम्बेडकर के बिल्कुल खिलाफ है। यही वजह है कि बीजेपी और आरएसएस को पिछले दशक में सत्ता से बाहर रहना पड़ा था।

मायावती ने कहा, बीजेपी बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम का नारा लगाती है, लेकिन उस समाज से जुड़े लोगों पर दबाव बनाती है। इस बार के राज्यसभा चुनाव में बीएसपी प्रत्याशी को हारने के लिए बीजेपी ने जाल बिछाया था। मायावती ने कहा, बीजेपी दलित और गरीब विरोधी है। लोकसभा में BJP को सिर्फ 31 फीसदी वोट मिले थे।

मायावती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की सोच सांप्रदायिक पार्टी की है। साजिश रचकर इसने राज्यसभा चुनाव में दलित प्रत्याशी को हराया है। भाजपा एसपी-बीएसपी के गठबंधन से घबराई हुई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिये सपा और बसपा के गठबंधन के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा था कि भाजपा को सत्ता में नहीं आने देने के लिये एकजुट हुई सपा और बसपा का गठबंधन, दरअसल कभी टूटा ही नहीं था।

मध्य प्रदेश: हॉस्टल वार्डन ने 40 छात्राओं के कपड़े उतरवाकर ली तलाशी

40 girls

ब्यूरो मध्य प्रदेश | Navpravah.com

मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित डॉ. हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय स्थित हॉस्टल के वार्डन ने बेहूदगी वाली घटना को अंजाम दिया।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, वार्डन ने विश्वविद्यालय में पढ़ रही 40 छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, डॉ. हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में इस्‍तेमाल किए गए सैनिटरी नैपकिन मिले थे, जिसके बाद हॉस्‍टल वॉर्डन ने 40 लड़कियों के कपड़ उतरवार कर तलाशी ली। इस खबर के फैलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन सकते में आ गया लेकिन ऐसे मामले से प्रदेश की सरकार एक बार फिर कटघरे में कड़ी नज़र आ रही है । हालाँकि इस मामले की खबर लगते ही विवि के वाइस चांसलर ने सामने आकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन इस घटना से छात्राएं सहम गई हैं।

इस मामले में यूनिवर्सिटी के वाइस चासंलर आरपी तिवारी ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।  मैंने छात्राओं को कहा कि वे मेरी बेटियों की तरह हैं और मैंने उनसे माफी भी मांगी हैं। मैंने सभी छात्राओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी और अगर वॉर्डन को दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।