30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 674

इस कमेंटेटर की वजह से हुआ बॉल टैम्परिंग कांड का भंडाफोड़

Australia cricket

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में बॉल टैंपरिंग के विवाद ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। इस विवाद से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को गहरा धक्का लगा है।

अब इस मामले वह शख्स सामने आया, जिसने इस पूरे मामले का सबसे पहले खुलासा किया था। सुपर स्पोर्ट के प्रोडक्शन हैड एल्विन नैकर ने केमरन बेनक्राफ्ट को सबसे पहले इस मामले बॉल से छेड़छाड़ करते हुए देखा था। लेकिन इस राज से सबसे पहले पर्दा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर फैनी डीविलियर्स ने उठाया था।

फैनी डिविलियर्स ही वह शख्स थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को रंगे हाथों पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई थी। टेस्ट मैच के दौरान डिविलियर्स ऑस्ट्रेलियन रेडियो स्टेशन आरएसएन 927 पर कमेंटरी कर रहे थे। उन्होंने ही कैमरा क्रू को इस बात का टिप दिया कि कैमरून बेनक्रॉफ्ट गेंद पर कोई पीली चीज रगड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया, हमने कैमरामैन से कहा, बाहर जाओ और देखो क्या हो रहा है। यह असंभव है कि इस तरह की विकेट पर गेंद से इस तरह छेड़छाड़ की जाए। यह कोई पाकिस्तानी विकेट नहीं, इसमें हर सेंटीमीटर पर क्रैक्स हैं।

इस पूरे मामले के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और बेनक्राफ्ट ने अपनी गलती मान ली और तीसरे दिन का जब खेल खत्म हुआ तो उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और
बैनक्राफ्ट ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

पश्चिम बंगाल : बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी सरकार को कहा, जिहादी

बाबुल सुप्रियो

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के रानीगंज में हुई हिंसा पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ट्वीट करके ममता सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सुप्रियो ने राज्य में ममता बनर्जी की सरकार की तुलना ‘जिहादी सरकार’ से की है।

बाबुल सुप्रियो ने ट्विटर कर बताया कि, उन्होंने घटना के बारे में पीएम को रानीगंज में चल रहे तनाव की जानकारी दी है, आगे उन्होंने लोगों से दरख्वास्त की कि वे उन्हें उनके पर्सनल नंबर पर हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के वीडियो भेजें और इस दौरान लोग अपना चेहरा छिपाए रखें।

एक अन्य ट्वीट में सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए उसे एक जिहादी सरकार करार देते हुए लिखा। हम इस जिहादी सरकार को दिखा देंगे कि पश्चिम बंगाल की आत्मा आज भी जिंदा है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सैंकड़ों तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। लेकिन इनमें से असली कौन सी है ये पता लगाना मुश्किल है। और यदि इसमें से 25 फीसदी तस्वीरें भी सच हैं तो स्थिति काफी गंभीर है।

जानकारी के अनुसार रामनवमी पर हथियारों के साथ रैली निकालने पर पाबंदी लगा दी थी। बावजूद इसके पुरुलिया जिले में रामनवमी के दिन कई लोग व लड़के-लड़कियां धारदार हथियारों के साथ रैली निकालते दिखे।

इस जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जो बाद में हिंसक हो गई. इस घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी और 5 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। रैली के बाद से ही प्रदेश के हालात बिगड़ते चले गए और प्रदेश में जगह-जगह हिंसा होने लगी।

राज्यसभा: सदस्यों की विदाई के मौके पर भी सदन में हंगामा

Rajyasabha

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 40 सदस्यों पर पीएम मोदी ने आज सदन को संबोधित किया। सदन को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि वरिष्ठ सांसदों की राय और बातों का अपना एक महत्व होता है।

राज्यसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कोई भी राजनेता कभी रिटायर नहीं होता है, रिटायट हो रहे सांसदों से रोजाना मुलाकात होगी।

आज भी विपक्ष के हंगामे के कारण सदन में सेवानिवृत्त हो रहे सांसद अपना भाषण नहीं पढ़ पाए, जिस पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, हमारे मन में सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के प्रति भी सद्भाव नहीं बची है कि हम उनके अनुभव भी साझा कर सकें।

स्थगन के बाद बैठक फिर शुरू होने पर नायडू ने परंपरा और अवसर की विशिष्टता का हवाला देते हुए सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को विदाई भाषण देने के लिए समूचे सदन से शांति बनाए रखने की अपील की। जिसके बाद टीडीपी के सदस्य तो मान गए, लेकिन अन्नाद्रमुक सदस्य अपने स्थानों पर खड़े रहे।

गुलाम नबी आजाद ने अन्नाद्रमुक सदस्यों से अपने स्थान पर बैठने की अपील करते हुए कहा था कि, सभी दल सदन के शांतिपूर्वक संचालन के पक्षधर हैं। अन्नाद्रमुक सदस्यों ने अपने स्थान पर बैठने के सत्तापक्ष और विपक्ष के अनुरोध को ठुकराते हुए कहा था कि वह तमिलनाडु के मुद्दे को उठाना चाहते हैं।

बीजेपी के बागी नेताओं से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी से मुलाकात करेंगी। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो अभी स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। उनके ठीक होने के बाद अच्छे से मुलाकात होगी।
उन्होंने कहा कि अगर बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर लखनऊ आने का न्यौता देते हैं तो वो जरूर जाएंगी। आज ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना के सांसदों और साथ ही कई विपक्षी दलों के सांसदों से मुलाकात की।
ममता मंगलवार को संसद पहुंचीं। जहां उन्होंने शिवसेना के सांसद संजय राउत व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की, उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति की सांसद के.कविता से भी मुलाकात की।
यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब विपक्षी पार्टियां और साथ ही सरकार की पूर्व सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एकजुट हुई हैं। अगले लोकसभा चुनाव से पहले गैर-भाजपा राजनीतिक दलों के संभावित गठबंधन में ममता की भूमिका को प्रमुखता से देखा जा रहा है।

ऐश्वर्या राय ने भी किया #METOO का सपोर्ट

ऐश्वर्या राय
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक ब्रैंड के प्रमोशन के सिलसिले में बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ सिडनी गईं हुईं थी। वहाँ पर मीडिया से बात-चीत की, और उन्होंने पिछले काफी वक्त से चल रहे #MeToo कैंपेन का सपोर्ट किया।
ऐश्वर्या ने कहा कि इस कैंपेन को सिर्फ एक हिस्से तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म ‘फन्ने खान’ हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर भी नजर आएंगे।
इस कैंपेन की शुरुआत पिछले साल उस वक्त हुई थी जब कई हॉलीवुड महिलाओं ने प्रोड्यूसर हार्वी वीन्सटीन के खिलाफ आवाज उठाई थी। #meeto काफी तेजी से सोशल मीडिया पर बड़ा और कई महिलाएं इस कैंपेन का हिस्सा बनीं।
ऐश्वर्या ने #meetoo के बारे में कहा, मुझे नहीं लगता कि इसे सिर्फ दुनिया के एक हिस्से तक सीमित रहना चाहिए, इस कैंपेन को सिर्फ शो बिजनेस या फिल्म इंडस्ट्री तक की सीमित नहीं रहना चाहिए। इसके बारे में समाज के सभी तबके के लोगों को जानना चाहिए।

दोस्‍ती में आयी दरार: BSP ने झटक लिया सपा से अपना हाथ

BSP&SP
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा को हैरान करने वाले एक निर्णय लिया है। जिसके तहत यूपी में आगे आने वाले उपचुनावों में इसके साथ किसी भी तरह के तालमेल से इनकार कर दिया है।
मायावती ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले उपचुनावों के लिहाज से वह अपने पार्टी कैडर को सक्रिय नहीं करेंगी। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनावों में सपा-बसपा तालमेल की बदौलत जीत हासिल करने के बाद सपा की निगाहें कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट पर हैं।
द टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मायावती की बसपा जोनल कोआर्डिनेटरों की बैठक के बाद एक बयान में कहा गया। भविष्‍य में होने वाले किसी भी उपचुनाव के लिए बसपा अपने कैडर को सक्रिय नहीं करेगी।
सूत्रों के मुताबिक अजित सिंह की पार्टी राष्‍ट्रीय लोकदल उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी को कैराना से उतारने के मूड में है, ऐसे में यदि बसपा, सपा को समर्थन देती है तो जाट वोटर उससे छिटक सकता है। इसी तरह बसपा यदि रालोद को समर्थन देती है तो मुस्लिम मतदाता उससे नाराज हो सकता है। चूंकि बसपा उपचुनाव में खुद तो लड़ती नहीं है। सो इससे दूर रहने में ही पार्टी का हित है।
ऐसा माना जा रहा है कि 2019 चुनाव में पार्टी दलित, पिछड़ा और अगड़ी जातियों को एकसाथ लेकर चलेगी, पार्टी प्रमुख मायावती ने खुद इसको लेकर संकेत दिए हैं। मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार में दलितों, पिछड़ों और सवर्ण जाति के गरीब तबकों का बुरा हाल है।

इमरान हाशमी की फिल्‍म ‘चीट इंडिया’ पर लगा  स्क्रिप्‍ट चोरी का आरोप

इमरान हाशमी

एनपी न्यूज़ डेस्क  | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्‍टर इमरान हाशमी की आने वाली फिल्‍म ‘चीट इंडिया’ फंस गई है। खबर है कि, दिल्‍ली बेस्‍ड लेखक दिनेश गौतम और एक्‍टर इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्‍शन कंपनी पर फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट चोरी का आरोप लगाया है।

लेखक और एक्‍टर का कहना है कि ‘चीट इंडिया’ की कहानी उनकी फिल्‍म ‘मार्कशीट’ से मिलती है। जिसे मेकर्स ने नवंबर 2012 में इंडियन स्क्रिप्‍ट राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्‍टर्ड भी करा रखी है।दिनेश और इमरान का कहना है कि पिछले साल ही फिल्‍ममेकर महेश भट्ट के साथ हुई बातचीत के बाद ही इस प्रोजेक्‍ट पर काम करना डिसाइड हुआ था।

मुंबई मिरर से बात करते हुए दिनेश ने बताया कि, महेश भट्ट कई सालों से इमरान के मेंटर रहे हैं और फिल्‍म की फाइनल स्‍क्रिप्‍ट पर भी बात चल रही थी। इसी बीच महेश भट्ट के स्‍पोक्‍सपर्सन ने कहा कि फिल्‍ममेकर ने विनय भारद्वाज प्रोडक्‍शन को टैगलाइन दी थी कि ‘अगर आप किसी का हरा न सको तो उसे चीट करो’ और आगे स्‍पोक्‍सपर्सन ने कहा कि महेश भट्ट जुलाई के बाद से इस प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा नहीं हैं।

दिनेश ने कहा कि जैसे ही इमरान हाशमी ने अपनी फिल्‍म ‘चीट इंडिया’ के बारे में जनवरी में अनाउंस किया था। हमने एक ऑफिशियल कंप्‍लेंट राइटर्स एसोसिएशन में कर दी थी। अब हम तीनों प्रोडक्‍शन हाउस को लीगल नोटिस भेज रहे हैं। स्‍क्र‍िप्‍ट तो कॉपी नहीं की गई है लेकिन रिसर्च वर्क, कॉन्‍सेप्‍ट और केस स्‍टडीज सेम हैं।

आइये आज जानते हैं, सब्जियों के जूस पीने के फायदे

सब्जियों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज कल हरी सब्जियों का जूस निकाल कर पीने का चलन काफी बढ़ रहा हैं। क्योंकि एक गिलास वेजिटेबल जूस में प्रोटीन और एनर्जी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।

जो लोग स्वस्थ्य रहना चाहते हैं उन्हें हफ्ते में 2 से 3 बार हरी सब्जियों का जूस जरूर पीना चाहिए। फल और हरी सब्जियों के जूस कई प्रकार के होते हैं। फलो और सब्जियों का जूस अलग-अलग तरीके से निकाला जाता हैं।

फलों का जूस निकलने के लिए जूसर का इस्तेमाल किया जाता हैं तो सब्जियों का जूस निकालने के लिए उन्हें मिक्सर मेंपीसा जाता हैं। जिस वजह से सब्जियों के जूस में फाइबर ज्यादा होता हैं।

आइये जानते हैं हरी सब्जियों के जूस के फायदे –

1. ब्रोकोली का जूस – ब्रोकोली में पोटैशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, क्रोमियम, कैल्शियम, विटामिन ए और सी होता हैं, यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी आपकी रक्षा करता हैं।

2. हरा धनिया के पत्तियों का जूस – हरे धनिये के पत्तो का जूस पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म रेट बढ़ता हैं और शरीर की अंदरूनी सफाई होती हैं।

3. पालक का जूस – डाइटिंग करने वाले लोगो के लिए पालक का जूस बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता हैं। इसमें प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं।

4. करेला जूस – करेले का जूस डायबिटीज की बीमारी को दूर करता हैं और शरीर में जमे फैट को बाहर निकालता हैं।

5. लौकी का जूस – लौकी का जूस पीने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल के रोग दूर करने में मदद मिलती हैं लेकिन इसे एक सिमित मात्रा में पीना चाहिए।

बॉल टेंपरिंग की घटना ने क्रिकेट के स्तर को घटाया -एमसीसी

बॉल टेम्परिंग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने हाल में बॉल टेम्परिंग विवाद को देखते हुए आज कहा कि स्टीव स्मिथ ने जो किया वह खेल के स्तर से काफी नीचे था और इसे कायम रखने के लिए खिलाड़ियों के रवैये और तहजीब में बड़े बदलाव की जरूरत है।

स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान साथी खिलाड़ी कैमरन बैनक्रोफ्ट के साथ मिलकर पीली टेप से गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए आईसीसी ने एक टेस्ट के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

क्रिकेट के नियमों को लागू करने वाले एमसीसी के सहायक सचिव जान स्टेफेनसन ने कहा, गेंद की हालत में बदलाव करना नियम 41 के अंतर्गत प्रतिबंधित है। इसमें यह भी लिखा है कि दोनों टीमों के कप्तानों की जिम्मेदारी होती है कि वे खेल भावना और नियमों के अंतर्गत खेल खेलें।

उन्होंने कहा, मौजूदा दक्षिण अफ्रीका/ ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कुछ खिलाड़ियों का व्यवहार और हाल के दिनों में हुए मैचों में हुई कुछ घटनायें देखकर लगता है कि जो स्तर क्रिकेट पंसद करने वाले परिवारों की भविष्य पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए जरूरी होता है। उसमें काफी गिरावट आयी है जो कि भविष्य के लिए सही नहीं है।

स्टेफेनसन ने आगे कहा कि, समय आ गया है कि खेल की जिम्मेदारी लेने वाले सभी खिलाड़ियों के रवैये में बदलाव हो ताकि युवा खिलाड़ियों को ऐसे आदर्श क्रिकेटरों दिए जाये जो खेल भावना और इसके मानकों को बरकरार रख सकें।

इस मामले में सजा का ऐलान करते हुए स्टीव स्मिथ पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा उनकी 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। बॉल टैंपरिंग करने वाले बेनक्रॉफ्ट को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल 2 का दोषी माना गया है और बेनक्राफ्ट पर 75 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है।

मेरठ: पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

पुलिस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मेरठ में कल देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरा बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, घायल हुआ बदमाश 15 हजार रुपए का इनामी ताज मोहम्मद बताया जा रहा है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। यूपी पुलिस ने इन दिनों वांछित गैंगस्टर के खिलाफ अभियान चला रखा है।

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जामिया रेजिडेंसी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हथियार बंद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली ताज मोहम्मद को लग गयी और उसका दूसरा साथी वसीम फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। दोनों बदमाश फरार होने की फिराक में थे। लेकिन ताज मोहम्मद के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।