30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 676

MRP से ज्यादा पर सामान बेचने पर 5 लाख जुर्माना और 2 साल की जेल

MRP THAN MORE

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

MRP से ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायतें अब बढ़ती जा रही हैं। उपभोक्ता मंत्रालय ने इससे निपटने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के तहत MRP से ज्यादा कीमत लेने पर पांच लाख के जुर्माने के साथ-साथ दो साल तक जेल भी हो सकती है।

इस मामले में बढ़ती शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार कानून में संशोधन करने जा रही है। उपभोक्ता मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अभी इस मामले में जो प्रावधान हैं उनमें जुर्माने और सजा का प्रावधान काफी कम है।

पिछले महीने मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था। इस बैठक में जुर्माना व सजा को बढ़ाने पर सहमति बनी थी और अब मंत्रालय ने एमआरपी की अधिक कीमत वसूलने पर सख्ती करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

अभी पहली गलती पर 25000 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। जो कि इसमें संसोधन कर 1 लाख रुपए करने का प्रस्ताव है। वहीं, दूसरी गलती पर अभी 50000 रुपए है। जबकि इसे 2.5 लाख रुपए किए जाने का प्रस्ताव है और तीसरी गलती पर अभी 1 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाता है। वहीं, इसमें 5 लाख रुपए करने का प्रस्ताव है।

अगर किसी को भी MRP से ज्यादा सामना मिले या कहीं मिलने की सूचना मिले तो आप 1800-11-4000 उपभोक्ता टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। या +918130009809 पर एसएमएस से पूरी जानकारी दे सकते हैं। या फिर उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट consumerhelpline.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई जा सकते हैं।

डिफॉल्टर घोषित हो सकता है PNB!

PNB

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब एक बैंक दूसरे बैंक को दिवालिया घोषित करेगा। फिलहाल अभी ऐसी आशंका जताई जा रही है, फिर भी अगर ऐसा होता है, तो इस मामले में निश्चित तौर पर सरकार और आरबीआई को आगे आना पड़ेगा।

मामला पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जारी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने करीब 1000 करोड़ रुपए के लोन दिए थे, जिनकी अदायगी अगले कुछ दिनों में करनी होगी। सूत्रों के अनुसार, अगर PNB ने 31 मार्च तक एक हजार करोड़ की राशि का भुगतान नहीं किया, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया PNB को डिफॉल्टर घोषित कर सकता है।

रेटिंग एजेंसी से जुड़े एक अफसर ने कहा, यदि किसी बैंक का नाम डिफाल्टर्स की सूची में है, तो यह बहुत मुश्किल स्थिति है। यहां उधारकर्ता की क्षमता या इरादे पर कोई सवाल नहीं है। फिर भी, हम आरबीआई या सरकार से एलओयू के संदर्भ में कुछ स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा करेंगे।

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, सीनियर बैंकर ने इसे अजीब स्थिति बताया है। पहली बार किसी बैंक को टेक्निकल तौर पर डिफॉल्टर करार दिया जाएगा। फ्रॉड को देखते हुए बैंकों को बकाया रकम के लिए तुरंत पूरी प्रोविजनिंग करनी है और ऐसे लोन को एनपीए भी घोषित करना है। जिनमें डिफॉल्ट के 90 दिनों बाद एनपीए का टैग लगता है।

यूनियन बैंक के एमडी राजकिरण राय ने कहा, हमारे लिए तो यह पीएनबी के सपोर्ट वाले डॉक्युमेंट्स पर वैध दावा है। यह हमारे बही-खाते में फ्रॉड नहीं है। हम ऑडिटर्स से राय लेंगे, वैसे हम नहीं चाहते हैं कि पीएनबी को डिफॉल्टर के रूप में लिस्ट किया जाए। हमें सरकार या आरबीआई की ओर से दखल दिए जाने की उम्मीद है।

आइये आज जानते हैं खीरा खाने के फायदे

.
cucumber

एनपी न्यूज़ डेस्क Navpravah.com

खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सौंदर्य लाभ के बारे में तो आपने काफी कुछ सुना होगा, कम फैट व कैलोरी से भरपूर खीरे का सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है।
 
सलाद के तौर पर प्रयोग किए जाने वाले खीरे में इरेप्सिन नामक एंजाइम होता है। जो प्रोटीन को पचाने में सहायता करता है। खीरे में विटामिन ए, बी1, बी6 सी,डी पौटेशियम, फास्फोरस, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।
 
खीरा कब्ज से मुक्ति दिलाने के साथ ही पेट से जुड़ी हर समस्या में फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा एसिडिटी, छाती की जलन में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है।
 
फेस मास्क में शामिल खीरे के रस त्वचा में कसाव लाता है। इसके अलावा खीरा त्वचा को सनबर्न से भी बचाता है, खीरे में मौजूद एस्कोरबिक एसिड व कैफीक एसिड पानी की कमी (जिसके कारण आंखों के नीचे सूजन आने लगती है।) को कम करता है।
 
खीरा के नियमित सेवन से कैंसर का खतरा कम होता है। खीरे में साइकोइसोलएरीक्रिस्नोल, लैरीक्रिस्नोल और पाइनोरिस्नोल तत्व होते हैं। ये तत्व सभी तरह के कैंसर जिनमें स्तन कैंसर भी शामिल है के रोकथाम में कारगर हैं।
 
मधुमेह व रक्तचाप की समस्या से बचने के लिए नियमित रुप से खीरे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। खीरा खाने से कोलस्ट्रोल का स्तर भी कम होता है। इससे हृदय संबंधी रोग होने की आशंका कम रहती है। खीरा हाई और लो ब्लड प्रेशर दोनों में ही एक तरह से दवा का कार्य करता है।

दो दिन में BOX OFFICE पर ‘हिचकी’ ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

HICHKI
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘हिचकी’ से दमदार वापसी की है। टीचर नैना माथुर के किरदार में रानी ने सबका दिल जीत लिया है। फिल्म ने पहले दिन ही जबरदस्त कमाई कर ली है।
शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने दो दिन में  8.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जो कि किसी भी फिल्म के लिए मजबूती प्रदान करने के लिए काफी है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने बॉलीवुड की कई हिरोइन सेंट्रिक फिल्मों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ‘हिचकी’ ने विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’, श्रीदेवी की ‘मॉम’ और कंगना रनौत की फिल्म ‘सिमरन’ से ज्यादा कमाई की है। तरण आदर्श ने इस फिल्म को पॉवरफुल बताते हुए साढ़े 3 स्टार दिये हैं।
फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा इस फिल्म में और कोई भी बड़ा स्टार नहीं है। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही बनाया गया है और रानी ने इस फिल्म से काफी वक्त बाद कमबैक किया है। उनकी आखिरी फिल्म 2014 में आयी मर्दानी थी।

‘आधार’ को लेकर केन्द्रीय मंत्री के. जे. अलफोंस ने दिया विवादित बयान

केंद्रीय

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्रीय पर्यटन तथा सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री के. जे. अलफोंस ने कोच्चि में फ्यूचर ग्लोबल डिजिटल समिट के दौरान एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, लोग वीजा के लिए नंगे हो जाते हैं लेकिन आधार के लिए बॉयमीट्रिक्स देने में हल्ला मचा रहे हैं।

अलफोंस ने कहा, आधार में महज नाम और पता दिया जा रहा है। आपका बायोमेट्रिक डाटा यूआईडीएआई के पास है और मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि इसे बिना आपकी इजाजत के सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार लोगों के डाटा की हिफाज़त कर रही है और यह इसलिए संभव हो रहा है। क्योंकि इसके लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन तकनीकों को समय-समय पर अपग्रेड किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं अमेरिका का वीजा लेने के लिए 10 पेजों का फार्म भरता हूं। हमें वीजा के लिए अपने फिंगर प्रिंट्स देने और अग्रेजों के सामने नंगे होने में भी कोई परेशानी नहीं होती लेकिन भारत सरकार जो कि आपकी अपनी सरकार है। आपसे आपका नाम और पता पूछती है तो यह सभी को अपनी निजता पर अतिक्रमण लगता है।

आज ही इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर एक ट्वीट करके तंज कसा था कि, नमो ऐप से लोगों का डाटा निजी कंपनियों को दिया जा रहा है। लोगों की जानकारी सार्वजनिक की जा रही है।

राहुल गांधी ने NAMO ऐप पर उठाया सवाल

rahul ji

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी के ऐप ‘NaMo’ का डाटा र्थड पार्टी को शेयर किए जाने की बात पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर एक ट्वीट किया है।

राहुल ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि, ‘हाय, मेरा नाम नरेंद्र मोदी है। मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं, जब आप मेरे आधिकारिक ऐप में साइनअप करते हैं तब मैं आपका सारा डेटा अमेरिकी कंपनियों को अपने दोस्तों को दे देता हूं।’

कांग्रेस अध्यक्ष के इस आरोप पर पीएम कार्यालय की ओर से कहा गया है कि उन्हें और कांग्रेस को टेक्नोलॉजी की जानकारी नहीं है। पीएमओ ने कैंब्रिज एनालिटिका को डेटा चोरी करने के लिए कांग्रेस का ब्राह्मास्त्र बताया है।

फ्रांस के रिसर्चर ने इलियट एल्डरसन का दावा है कि नरेंद्र मोदी ऐप यूज करने वाले यूजर्स का डाटा उनसे पूछे बिना थर्ड पार्टी के साथ शेयर किया जा रहा है, उन्होंने दावा किया है कि यूजर्स की ईमेल, फोटो, नाम समेत कई निजी जानकारी in.wzrkt.com नाम की वेबसाइट के साथ शेयर की जा रही है।

स्टीव स्मिथ की हुई छुट्टी, टिम पेन होंगे ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान

स्टीव स्मिथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बीच खबर आयी है कि, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज केमरन बेनक्राफ्ट कैमरे पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए पकड़े गए हैं।

इसके बाद उठे विवाद के बाद स्टीव स्मिथ और बेनक्राफ्ट ने अपनी गलती मान ली और अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर ने तीसरे टेस्ट में अपने अपने पद छोड़ दिए हैं।

दोनों इस मामले के बाद इस टेस्ट के लिए अपने पद छोड़ने को तैयार हो गए हैं। मैच के बाद और मामले की चल रही अंतरिम जांच के बाद इस बारे में आगे तय किया जाएगा, ये मैच चल रहा है। ऐसे में दोनों टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन टीम की कप्तानी टिम पेन करेंगे।

सदरलैंड ने कहा, हमने पहले ही कह दिया था कि इस मामले में हम अपनी ओर से हर संभव जांच करेंगे। हमारे फैंस और देशवासी हमसे जो उम्मीद करते हैं। हम उन्हीं नियमों का पालन करेंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन डेविड पीवर ने कहा है कि बोर्ड ने 33 वर्षीय बल्लेबाज विकेटकीपर टिम पेन को टीम का अंतरिम कप्तान चुना हैDavid Warner. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर इस टेस्ट में टिम पेन के नेतृत्व में खेलेंगे।

BJP MLA ने कहा, हम कैसे मान लें कि महिलाओं पर अत्‍याचार हो रहा

virat kohli panalaal

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की शादी के दौरान विवादित टिप्‍पणी कर सुर्खियों में आए बीजेपी विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य ने महिला सुरक्षा पर अब विवादित बयान दिया है

उन्‍होंने कहा, हमारे देश में महिलाओं की पूजा चार बार होती है। हम कैसे मान लें कि अत्‍याचार हो रहा है? हमें पाश्‍चात्‍य संस्‍कृति से दूर रहना चाहिए। हमें ना गर्लफ्रेंड बनाना चाहिए ना ब्‍वॉयफ्रेंड।

इससे पहले पिछले दिसंबर में पन्नालाल शाक्य ने क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इटली में शादी करने पर कहा था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत में शादी क्यों नहीं की? उन्हें लाखों लोग चाहते हैं। वे दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर उन्होंने भारत में शादी क्यों नहीं की?

पन्नालाल शाक्य ने कहा था। विराट ने पैसा भारत में कमाया। लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उसको हिन्दुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। हिन्दुस्तान इतना अछूत है। कोहली ने पैसा यहां कमाया और विवाह में अरबों रूपये इटली जाकर खर्च किए। भारत की भूमि में विराट के लिए कोई मान नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि वह राष्ट्रभक्त नहीं है।

पन्‍नाला शाक्‍य द्वारा विराट कोहली-अनुष्का की शादी पर सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा था। भारत के सभी नौजवान पुरुष और महिलाएं, कृपया शादी किससे करें, शादी स्थल, समारोह आयोजन व भोजन मेन्‍यू के बारे में पहले बीजेपी से अनुमति लें।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए 24 घंटे में 7 एनकाउंटर

police
police

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravha.com

योगी सरकार के आने के बाद यूपी पुलिस ने कई ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए हैं। लेकिन शनिवार और रविवार को यूपी पुलिस के ताबड़तोड़ एनकाउंटर से पश्चिमी यूपी काँप गया है।

कानून-व्यवस्था पर सख्ती का आलम यह है कि इन दिनों प्रदेश में बदमाश खुद को खुले में नहीं बल्कि जेलों में महफूज महसूस कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में यूपी पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 एनकाउंटर किए हैं। नोएडा के फेज 3 थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश श्रवण चौधरी को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बदमाश के खिलाफ कई हत्या के मामले दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह इस मुठभेड़ में ADG प्रशांत कुमार बाल-बाल बचे, उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। इस मुठभेड़ को एसएसपी और ADG की टीम दोनों मिलकर दे रहे थे।

ग्रेटर नोएडा का दादरी थाना क्षेत्र उस समय गोलियों की आवाज से गूंज उठा जब पुलिस और बदमाशों के बीच दादरी के म्यू सेक्टर में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश जितेंद्र बुलंदशहर निवासी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा।

सड़क दुर्घटना में मोहम्मद शमी घायल, सिर में लगी चोट

mohomad shami

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

क्रिकेटर मोहम्मद शमी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह हादसा देहरादून से दिल्ली लौटते समय हुआ, शमी के सिर में चोट आ गयी है। जिसकी वजह से उन्हें टांके लगाए गए हैं।

शमी की गाड़ी का एक्सीडेंट आज सुबह हुआ है। मोहम्मद शमी के दाहिने आंख के पास चोट लगी है। सीएमआई अस्पताल में डॉक्टर तरुण जैन ने शमी को 5 टांके लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, शमी ठीक हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। फिलहाल शमी देहरादून में अपने एक दोस्त के घर में आराम कर रहे हैं।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद विवादों में चल रहे हैं। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

हसीन जहां के मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाने के बाद उनकी निजी जिंदगी के साथ क्रिकेट करियर में भी भूचाल आ गया। बीसीसीआई ने उनका कॉन्ट्रेक्ट रोक दिया था। वे आईपीएल में खेलेगें या नहीं निश्चित नहीं है। बीसीसीआई, कोलकाता क्राइम ब्रांच के साथ संपर्क में थी और मामले की जांच कर रही थी। जब जांच में शमी के खिलाफ फिक्सिंग मामले में कुछ नहीं मिला तो उन्हें उनका कॉन्ट्रेक्ट वापस मिल गया है।