30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 666

रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस भेजने के मामले में आज फ़ैसला कर सकता है SC

Supreme Court
Supreme Court

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रोहिंग्या मुसलमानों को वापस म्यांमार भेजने के केंद्र के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला दे सकता है। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्र करेंगे।

केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त में भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को वापस भेजने का निर्णय लिया था। उन्होंने इन शरणार्थियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।

म्यांमार के रखाइन में हुई हिंसा के बाद वहां से भागकर आए रोहिंग्या शरणार्थी जम्मू, हैदराबाद, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में रह रहे हैं।

सरकार ने अपने हलफनामे में कहा था कि, ये भारत में नहीं रह सकते हैं। सरकार ने कहा है कि उसे खुफिया जानकारी मिली है कि कुछ रोहिंग्या आतंकी संगठनों के प्रभाव में हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में दलीलें भावनात्मक पहलुओं पर नहीं। बल्कि कानूनी बिंदुओं पर आधारित होनी चाहिए। केंद्र ने कहा है कि देशभर में 40 हजार से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी मौजूद हैं। अब तक करीब 9 लाख रोहिंग्या म्यांमार छोड़ चुके हैं।

केंद्र सरकार ने कोर्ट में यह भी कहा था कि सरकार इस समस्या के समाधान के लिए राजनयिक प्रयास कर रही है।इसलिए कोर्ट को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए।

जानिए, किन रोगों का रामबाण इलाज है भुना हुआ चना

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

अगर आप भुने हुए चनों को केवल स्वाद के लिए कभी-कभी खाते हैं, तो इन्हें रोजाना खाना शुरू कर दीजिए। दरअसल भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ होता है।

ध्यान रखें कि बाजार में भुने हुए चने दो तरह के होते हैं, छिलके वाले और बिना छिलके वाले। आपको बिना छिलके वाले चने ही खाने हैं। हालाँकि चने के छिलके भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। भुने हुए चने को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चनों का सेवन करना चाहिए, यह उसकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद रहता है।

रोजाना नाश्ते में या दोपहर के खाने से पहले 50 ग्राम भुने हुए चने यदि आप खायें, तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से आप बहुत से बीमारियों से बच जायेंगे। साथ ही इससे आपको मौसम बदलने पर अक्सर होने वाली शारीरिक परेशानियां भी नहीं होगी।

अगर आप या आपके परिवार में कोई मोटापे से ग्रस्त है, तो भुने हुए चने खाना उनके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत मिलती है, इसका सेवन शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है।

भुने हुए चनों के सेवन से पेशाब से जुड़ी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है, जिनको भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए।

कपिल शर्मा कर सकते हैं सुसाइड!

कप‍िल शर्मा
कप‍िल शर्मा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने छोटे पर्दे पर वापसी की है। फिर उनका ट्विटर हैंडल भी हैक हो गया। फिर कल वरिष्ठ बालीवुड के पत्रकार विक्की से बदसलूकी का मामला सामने आया।

अब आज एक और खबर के अनुसार, उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और एक एडिटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले पर कपिल की पूर्व गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये सारे ट्वीट मुझे नहीं लगता कप‍िल ने किए हैं।

प्रीति का कहना है कि कपिल समझदार हैं और हो सकता है कि उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चत्रार्थ उनके फोन का इस्तेमाल करते हुए ये सारा काम कर रही हों।

प्रीति ने कहा, मैं उम्मीद कर रही हूं कि इन सबके पीछे कपिल नहीं होंगे। उन्होंने इस तरह के ट्वीट्स नहीं किए होंगे। मुझे लगता है कि उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी या फिर कोई अन्य दोस्त उनके उनके फोन का इस्तेमाल करके ये सारा काम कर रहा होगा।

गिन्नी एक साल से कपिल के साथ हैं और अगर वह उनके लिए ऐसा कुछ कर रही हैं तो मुझे उन दोनों के लिए बहुत अफसोस है। और गिन्नी नहीं जानती कि कपिल शर्मा को कैसे हैंडल करना है।

प्रीति ने आगे कहा कि, लेकिन, अगर इन सबके पीछे कपिल ही हैं तो फिर मुझे उनके मानसिक संतुलन को लेकर काफी चिंता है, उनकी मानसिक स्थिति पिछले कुछ महीनों में काफी खराब हो गई है। उन्होंने भी मुझे मैसेज किए, मेरे से मुलाकात भी की और मुझे एहसास हुआ कि कपिल जैसे एक साल पहले थे अब वैसे नहीं हैं। वह बदल गए हैं।

उन्होंने कहा, यह बायपोलर विकार या सिज़ोफ्रेनिया भी हो सकता है। उनके मन में सुसाइडल विचार भी आ रहे हैं। मैंने उन्हें काफी बदला हुआ पाया है वह जब भी बात करते हैं वह विषय बदल देते हैं।

IPL में काली पट्टी बांधकर खेलें चेन्नई टीम के खिलाड़ी – रजनीकांत

चेन्नई टीम
चेन्नई टीम

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com

तमिलनाडु इस समय कावेरी जल विवाद मुद्दे की आग में उबल रहा है। कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन न होने से आज इस मामले में तमिलनाडु में एक्टर्स एसोसिएशन की ओर से विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इसमें तमिलनाडु के सभी प्रमुख अभिनेता शामिल हुए, इसमें रजनीकांत, इलैया राजा, कमल हासन, धनुष, विजय सहित सभी कलाकार शामिल हुए। कावेरी प्रबंधन बोर्ड के मामले रजनीकांत ने मीडिया से कहा, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चेन्नई की टीम को मैच के दौरान काला फीता बांधकर विरोध करना चाहिए।

इससे पहले तमिलनाडु में कावेरी जल संकट के बाद कहा जा रहा है कि आईपीएल का बहिष्कार किया जाना चाहिए। शशिकला के भतीजे टी.वी. दिनाकरन ने आईपीएल के बहिष्कार की मांग की थी।

अब रजनी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कावेरी विवाद के बीच आईपीएल खेला जाना चाहिए। रजनीकांत ने बातचीत में कहा कि अगर खिलाड़ी आईपीएल खेलने का फैसला करते हैं तो चेन्नई के खिलाड़ी अपने हाथ पर काला फीता बांधकर विरोध जरूर करें।

अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि कावेरी प्रबंधन बोर्ड  और सीडब्ल्यूआरसी की स्थापना से कावेरी मुद्दे को सुलझाने में मदद मिलेगी और आशा है कि न्याय की जीत होगी। सिनेमा क्षेत्र में उनके सहयोगी और अब एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी कमल हासन ने कहा कि केवल बोर्ड का गठन ही एकमात्र तरीका था।

मायावती ने कहा, BJP के दलित सांसद ‘नौटंकीबाज’ हैं

मायावती
मायावती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बीजेपी के दलित सांसदों को नौटंकीबाज कहा है। उन्होंने कहा कि ‘भारत बंद’ के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले दलितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना बीजेपी की असलियत को बयां कर रहा है।

मायावती ने आरोप लगाया कि, पिछले चार साल से बीजेपी के राज में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। रोहित वेमुला और ऊना में दलितों को प्रताड़ित किया गया। लेकिन बीजेपी के इन दलितों सांसदों ने कुछ नहीं कहा है।

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि दलितों और आदिवासियों के सामने खोने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने बीजेपी को हिदायत देते हुए कहा कि दलितों के मुद्दे पर खेलना आग से खिलवाड़ करने के समान है। अगर ये नहीं सुधरे तो इनकी हालत ठीक वैसी ही हो जाएगी जैसे 1975 में इमरजेंसी के बाद कांग्रेस की हुई थी।

उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के दलित सांसद अपने समाज के साथ भेदभाव और प्रताड़ना की बातें कर रहे हैं। लेकिन मैं जब संसद में इस मुद्दे को उठा रही थी तो कोई दलित सांसद सामने नहीं आया। अब ये लोग नौटंकी कर रहे हैं।

दो दिन पहले ही देश की विपक्षी पार्टियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से ‘सांप-छछूंदर, कुत्ता-बिल्ली’ कहे जाने की भर्त्सना करते हुए मायावती ने कहा कि बीजेपी सत्ता के अहंकार व नशे में देश की जनता को ‘मूर्खो की जमात’ समझने की भूल कर रही है। जबकि होशमंद जनता लोकसभा चुनाव से पहले ही उसे बार-बार ठोकरें मार रही है।

यूपी: घायल को मृत समझ शव वाले बैग में डालकर ले गई पुलिस

यूपी पुलिस
यूपी पुलिस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस की संवेदनहीनता की घटना सामने आई है।यहां पुलिस को सड़क किनारे एक घायल व्‍यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। घायल व्‍यक्ति के सिर पर घाव था और उससे लगातार खून बह रहा था।

डायल 100 के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बिना जाँच पड़ताल किए ही घायल व्‍यक्ति को मृत समझ लिया। इसके बाद उसे अस्‍पताल ले जाने के लिए उस पॉलीबैग में रखा। जिसमें शवों को रखा जाता है।

पुलिसकर्मी जब उसे अस्‍पताल ले गए, वहां डॉक्‍टर ने घायल को जीवित पाया। ऐसे में उसका तुरंत इलाज कराया गया।पुलिस की लापरवाही के चलते कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

इसी बीच मौका पाकर दोनों पुलिसकर्मी वहां से चले गए। पुलिस का कहना है कि चूंकि उसके सिर से खून लगातार बह रहा था। ऐसे में कार गंदी ना हो। इसके लिए उसे पॉलीबैग में रखा गया था।

यह घटना फिरोजाबाद-थाना मक्खनपुर क्षेत्र रामनगर के पास का है। वहां एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीररूप से घायल अवस्‍था में सड़क किनारे पड़ा था। उसे देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

कुछ देर बाद डायल 100 पीआरवी-19 के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले तो लोगों से मामला जाना। इसके बाद घायल व्‍यक्ति को बिना जांच पड़ताल किए ही मृत समझ लिया।

अब आप टीवी और स्मार्टफोन के बगैर भी देख सकते हैं IPL मैच

IPL 2018

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अगर किसी कारणवश टीवी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नहीं देख पा रहे हैं और आप के पास स्मार्टफोन भी नहीं है, तो भी आईपीएल देखने की आपकी इच्छा पूरी होगी।

फॉरमी मोबाइल ने अपने एक बयान में कहा कि अब आईपीएल के मैच फीचर फोन पर भी देख सकते हैं। ऐसा आप फॉरमी के ‘टीवी मोबाइल’ के जरिये कर सकते हैं और तो और आईपीएल आप दूरदर्शन पर भी देख सकते हैं।

फॉरमी के ‘टीवी मोबाइल’ की कीमत 1399 रुपए है, जिसका स्क्रीन चौड़ा और आवाज क्वालिटी बेहतर है। इस फोन को लेने के बाद आप भी बगैर टीवी या स्मार्टफोन के आईपीएल के मैच देख सकते हैं। इस फोन में दूरदर्शन चैनल भी उपलब्ध होगा। जिस पर आईपीएल मैचों का प्रसारण होगा।

चीनी कंपनी फॉरमी फोन पहले ही छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों में काफी लोकप्रिय हो चुका है। आईपीएल की लोकप्रियता को देखते हुए कई कंपनियां इन दिनों लुभावने ऑफर दे रही हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच जिन स्टेडियम में होंगे, वहां अत्याधुनिक एमआईएमओ प्री-5जी प्रौद्योगिकी लगायी जायेगी, इन स्टेडियम में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, मोहाली, इंदौर, जयपुर, बेंगलुरु और चेन्नई शामिल हैं।

जानिए, क्या है PNB का पाकिस्तानी कनेक्शन

pnb
pnb

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पंजाब नेशनल बैंक की छवि आज भले धूमिल हुई हो गयी हो, लेकिन इस बैंक का अपना एक इतिहास रहा हैbv इसकी शुरुआत पाकिस्‍तान के लाहौर शहर में हुई थी।

बैंक को राष्‍ट्रीय सम्‍मान के तौर पर स्‍वदेशी आंदोलन के तहत स्‍थापित किया गया था। इसे शुरू कराने में लाला लाजपत राय जैसे स्‍वतंत्रता आंदोलन के बड़े नेता के प्रयास रहे हैं। आज के दौर में यह बैंक एक मल्‍टीनेशनल बैंक है। इसकी दुनियाभर में शाखाएं हैं।

बंटवारे के बाद अगर पीएनबी बैंक भारत के हिस्से में नहीं आता तो आज यह पाकिस्‍तानी बैंक होता, यह वही बैंक है।जिसमें चर्चित जलियावाला बाग कांड समिति का अकाउंट था।

भारत का पंजाब नेशनल बैंक पिछले दो महीने से काफी चर्चा में रहा है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को दिए गए लोन और उसके बाद घोटाले के बाद खुलती परत दर परत ने बैंकिंग सिस्टम को हिला कर रख दिया है।

पीएनबी को शुरू करने का सबसे पहला विचार राय मूल राज को आया था। इसमें दयाल सिंह मजीठिया और लाला कृष्ण लाल जैसे नेता शामिल थे। पीएनबी से लाला लाजपत राय सक्रिय रूप से जुड़े थे। पीएनबी की वेबसाइट के अनुसार, लाला लाजपत राय को ही बैंक का फाउंडर माना गया है।

पीएनबी में अकाउंट खोलने वाले लाला लाजपत राय पहले व्‍यक्ति थे। लाहौर के अनारकली बाजार स्थित बैंक ब्रांच में उन्‍होंने अकाउंट खोला था। उनके छोटे भाई ने बतौर मैनेजर बैंक ज्‍वाइन किया था।

भारत के बाहर पीएनबी 9 देशों में मौजूद है। इसमें तीन ब्रांचेज (दो हांगकांग और एक डीआईएफसी, दुबई में), तीन रिप्रजेंटेटिव आफिस (शंघाई, दुबई और सिडनी) और तीन सब्सिडियरीज (लंदन, कजाकिस्‍तान और भूटान) शामिल है।

कपिल शर्मा की बेहूदगी, पत्रकार की बेटी को लेकर की अभद्र बातें

कपिल शर्मा
कपिल शर्मा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कपिल शर्मा सोनी टीवी पर “फैमिली टाइम विद कपिल” से अपनी वापसी कर चुके हैं। लेकिन एक बार फिर वो विवादों में फँसते नजर आ रहे हैं। कपिल के दावे के अनुसार, कल उनका ट्विटर एकांउट भी हैक कर लिया गया था।

कुछ देर बाद कपिल ने ही इस बात की जानकारी ट्वीट करके सभी को दी कि उनके पिछले कमेंट्स को इग्नोर किया जाये जो भी अपशब्द कहे गये हैं। क्योंकि उनका ट्विटर हेंडल हैक कर लिया गया था। लेकिन कपिल की परेशानी बढ़ती जा रही है। आज एक जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी से कपिल शर्मा ने दुर्व्यवहार किया है। जिसकी निंदा विक्की लालवानी ने की है।

विकी के अनुसार, उन्हें फोन पर कपिल ने अपशब्द कहे, और बुरा-भला कहा। अब कपिल अपने सह-कलाकारों और मीडिया के लोगों के प्रति दुर्व्यवहार करने के लिए फेमस हो चुके हैं। कपिल ने विक्की की बेटी के लिए भी अपशब्द का इस्तेमाल किया। यह एक निराशा जनक स्थिति को दर्शाता है।

हालाँकि कपिल के इस कृत्य की भर्त्सना पत्रकार संगठनों ने की है। लोगों ने फेसबुक और ट्विटर के ज़रिये कपिल पर गुस्सा निकाला। लोगों ने यहाँ तक कह दिया कि कपिल को मनोचिकित्सक से इलाज कराने की ज़रूरत है, जिस तरह की हरकत कपिल कर रहे हैं, वह शर्मनाक है।

रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में किया बदलाव

रेलवे
रेलवे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। पिछले दिनों रेलवे को तत्काल टिकट की सुविधा का मिस यूज होने के बारे में कई शिकायतें मिली। जिसके बाद रेलवे की तरफ से तत्कार ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बदलाव किया गया है।

इंडियन रेलवे की तरफ से कहा गया कि, मिस यूज को रोकने और दलालों पर नकेल कसने के लिए नए कदम उठाए गए हैं। नए नियम के तहत यदि आप तत्काल श्रेणी में एक आईडी से लॉगइन करते हैं तो आपके सिर्फ एक ही टिकट की बुकिंग होगी।

यदि आप दूसरे टिकट की बुकिंग करना चाहते हैं तो अपको फिर से लॉगइन करना होगा। एक बार में अब आप दो से अधिक तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं करा सकेंगे।

रेलवे के नए नियम के तहत अगर आप ऑनलाइन रिजर्वेशन फॉर्म भर रहे हैं तो आपको हर यात्री की डिटेल भरने के लिए 25 सेकेंड का समय मिलेगा। वहीं भुगतान के लिए अधिकतम 10 सेकेंड का होगा। सिक्योरिटी कैप्चार भरने के लिए आपको 5 सेकेंड का समय मिलेगा।

सभी बैंकों के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग के दौरान नेट बैंकिंग से भुगतान करने पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) जरूरी कर दिया गया है। ओटीपी की सुविधा सभी बैंक की नेट बैकिंग के लिए जरूरी है।