30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 665

बिहार में मोदी, कहा, “बिहार ने बनाया गांधी को महात्मा”

बिहार में मोदी
बिहार में मोदी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू किए गए भारत के पहले सत्याग्रह ‘चंपारण सत्याग्रह’ को आज 100 साल पूरे हुए है। इस अवसर पर पीएम मोदी आज चंपारण पहुंचे, जहां उन्‍होंने बिहार को कई सौगातें दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले पीएम ने यहां महात्मा गांधी की मूर्ति के आगे सिर झुकाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद पीएम ने करीब 20 हजार स्वच्छाग्रहियों और जनता को संबोधित किया।

पीएम ने कहा कि, स्वच्छाग्रह कार्यक्रम से लोगों में स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक संदेश जाएगा।ये किसी कार्यक्रम को समापन समारोह नहीं है। बल्कि स्वच्छता के प्रति नया संदेश देने की शुरुआत है।

पीएम ने कहा, पहले बिहार में स्वच्छता का दायरा 50 फीसदी से भी कम था लेकिन वक्त के साथ इसमें परिवर्तन आया है। बिहार ने मोहनदास करमचद गांधी को महात्मा बना दिया। 100 साल पहले का इतिहास आज हमारे सामने मौजूद है।

पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए खुद सूबे के सीएम नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंचे। नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें लाल गुलाब दिया और फिर उन्हें गले से लगाया।

देशभर के करीब 20 हजार स्वच्छाग्रही इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए चंपारण पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं ये स्वच्छाग्रही बिहार के विभिन्न जिलों में लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं।

यूपी: फीस नियंत्रण अध्यादेश को मिली मंजूरी

फीस नियंत्रण cmo
फीस नियंत्रण cmo

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी के अभिभावकों को योगी सरकार ने राहत दी है। यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कल शाम को फीस नियंत्रण अध्यादेश- 2018 को मंजूरी दे दी है। अब निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल नहीं कर सकेंगे और न ही 5 साल से पहले यूनिफॉर्म बदल सकेंगे।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद प्रमुख सचिव वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अब अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश में फीस नियंत्रण कानून प्रभावी हो गया है।

अध्यादेश के अनुसार, निजी स्कूल वार्षिक फीस में 5 फीसदी से अधिक वृद्धि नहीं कर सकेंगे। स्कूलों को फीस स्ट्रक्चर अनिवार्य रूप से वेबसाइट पर प्रदर्शित करना होगा। वहीं, स्कूल अब एडमिशन फीस सिर्फ एक बार ही वसूल सकेंगे।

फीस नियंत्रण अध्यादेश को लागू करने के लिए सख्ती दिखाई गई है। शुल्क नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक मंडल में मंडलीय समिति बनाई जाएगी। जिसका फैसला न मानने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाईओ की जाएगी, पहली बार में 1 लाख का जुर्माना। दूसरी बार में 5 लाख का जुर्माना और तीसरी बार उल्लंघन पर स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

उन्‍नाव गैंगरेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई को किया गया गिरफ्तार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उन्‍नाव में बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गैंगरेप के एक मामले में फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने इस मामले में उनको क्‍लीन चिट दे दी है। लेकिन उनके भाई अतुल सेंगर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मजिस्ट्रेट के सामने 164 के तहत दर्ज हुए बयान में पीड़िता ने बीजेपी विधायक सेंगर का नाम नहीं लिया था। एफआईआर में भी उनका नाम नहीं था। लिहाजा कुलदीप सिंह सेंगर को क्‍लीन चिट तो मिल गई लेकिन बीजेपी के लिए यह परेशानी का सबब जरूर बन गया है।

सत्‍ता में आते ही एंटी रोमियो स्‍क्‍वायड का गठन कर बहन-बेटियों की सुरक्षा का वादा करने वाली बीजेपी की इस मामले के कारण किरकिरी हुई है। योगी सरकार के एक साल सत्‍ता में होने के बाद यह पहला मौका है जब बीजेपी विधायक पर ही रेप का आरोप लगा है।

ब्राह्मणों के दबदबे वाले उन्‍नाव जिले में कुलदीप सिंह सेंगर प्रमुख ठाकुर नेता हैं। कुलदीप सिंह कई दलों में रहने के बाद बीजेपी में पहुंचे हैं। सबसे पहले 2002 में बसपा के टिकट पर उन्‍नाव सदर से पहली बार चुनाव जीते थे।

2007 के विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलते हुए सपा में शामिल हुए। उस साल बांगरमऊ से सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2012 के चुनावों में  सपा के टिकट पर ही भगवंत नगर क्षेत्र से विधायक बने।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ठाकुरों, मुस्लिमों और कुछ अन्‍य सवर्ण जातियों के वोटों की वजह से कुलदीप हर बार चुनाव जीत जाते हैं। वह पूरे उन्‍नाव में ठाकुरों के सबसे प्रभावी नेता हैं। उन्‍नाव के हर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा ब्राह्मणों का 20-22 फीसद वोट है।

खाइये चुकंदर, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में मिलेगा आराम

चुकंदर
खाइये चुकंदर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं। तो अपनी डाइट में चुकंदर जरूर शामिल करें, रोजाना एक ग्लास चुकंदर का रस पीने से जहां हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

चुकंदर में घुलनशील फाइबर और आहार नाइट्रेट होता है जो रक्त वाहिकाओं को फैलाता है और रक्तचाप को कम करता है। साथ ही दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले कोलस्ट्रॉल को कम करता है जिससे दिल संबंधी बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है।

एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से चुकंदर का रस पीने से दिल का दौरा पड़ने का जोखिम कम होता है। अगर आपने हाई ब्लड प्रेशर डायग्नोस कराया है तो आपको अपनी दवाइयों की चिंता हो सकती है।

लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अब आपको अपने हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए रोजाना केवल एक ग्लास चुकंदर के रस की जरूरत होगी। क्योंकि चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट और कम मात्रा में वसा पाया जाता है जिससे हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है।

हिमाचल में 200 फीट गहरी खाईं में गिरी स्कूल बस 17 बच्चों की मौत और कई हुए घायल

हिमाचल
हिमाचल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में मलकवाल के निकट चुवाड़ी मार्ग पर एक भयानक हादसा हुआ। इस हादसे में स्कूल बस करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में 17 बच्चों की मौत हो गई है जबकि कई बच्चे घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल की बस चेली गांव के नजदीक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई और अभी भी राहत कार्य जारी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई बच्चे अभी भी दबे हुए हैं।

घायल बच्चों को सिविल अस्पताल नूरपुर में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी के बाद बच्चों के परिजन गहरे सदमे में हैं और हादसे की जाँच की जा रही है कि ये हादसा कैसे हुआ।

अगर आपके पास है आधार तो रेलवे देगा 10 हजार रुपए

आधार रेलवे
आधार रेलवे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

IRCTC से आप घर बैठे ही 10 हजार रुपए कमा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी स्कीम या टिकट बुकिंग कराने की जरूरत नहीं है। बस आपको आधार नंबर को IRCTC अकाउंट से लिंक करना होगा।

सरकार ने सभी जरूरी सेवाओं के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। रेलवे ने भी अपने आईआरसीटीसी यूजर्स से अपनी आईडी को आधार से लिंक करने की अपील की है। अगर आप अपनी आईआरसीटी आईडी को आधार से लिंक करते हैं तो आप 10 हजार रुपए जीतने का मौका पा सकते हैं।

आईआरसीटीसी ने नोटिस के जरिए अपने यूजर्स से कहा है कि अगर वो अपनी आईआरसीटीसी आईडी को आधार कार्ड से लिंक करते हैं तो उनके पास 10 हजार रुपए जीतने का मौका होगा।

IRCTC ने कहा है कि आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करवाने वाले यूजर्स के लिए एक लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। जिनका नाम लकी ड्रॉ में निकलेगा उन लोगों को रेलवे की ओर से 10000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

अगर आप भी IRCTC के इस लकी ड्रॉ में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको आधार केवाईसी कराना होगा वहीं यूजर को कम से कम एक पीएनआर बुक करना होगा। वहीं यूजर की डिटेल उसके IRCTC अकाउंट से मैच कराई जाएगी।

IPL मैच के आयोजन को लेकर BCCI ने दिया बड़ा बयान

CSK
CSK

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.co

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी नदी जल विवाद काफी दिनों से चल रही है। और अब इसकी छाया आईपीएल पर पड़ती नजर आ रही। कहा गया कि इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के कुछ मैचों को केरल स्थानांतरित किया जा सकता है।

कावेरी विवाद के कारण अगर केरल आईपीएल के कुछ मैचों की मेजबानी करता है तो इसमें चेन्नई और बेंगलोर के मैच शामिल होंगे। चेन्नई सुपर किग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच चेन्नई और बेंगलोर में आयोजित होने हैं।

केरल क्रिकेट संघ के प्रमुख जयेश जॉर्ज ने मीडिया से कहा कि चेन्नई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एस. विश्वनाथन ने इस बारे में मुझसे बात की थी और आज बीसीसीआई और आईपीएल के वरिष्ठ अधिकारियों अमिताभ चौधरी और राजीव शुक्ला ने भी मुझसे बात की।

जॉर्ज ने कहा, हमने आईपीएल के मैचों को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में आयोजित कराने की इच्छा जताई है। अगले कुछ दिन में वे हमें इस बारे में बताएंगे।

अब इस मामले में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने बयान जारी कर तमाम अटकलों पर विराम लगाया है। राजीव शुक्ला ने कहा कि चेन्नई में होने वाले सभी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। जो भी सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम होंगे वह किए जाएंगे।

इससे पहले तिरुवनंतपुरम में मैचों को कराने के पक्ष में एक बात कही जा रही थी कि तमिलनाडु से 8 घंटे से भी कम समय में तिरुवनंतपुरम पहुंचा जा सकता है। तिरुपवनंतपुरम में पिछले साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला गया था।

कांग्रेस के ‘उपवास मंच’ से उतारे गए जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार

टाइटलर और सज्जन कुमार
टाइटलर और सज्जन कुमार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस की ओर से आयोजित देशव्यापी उपवास विवादों में फंस गया है। ANI के अनुसार, राजघाट पर आयोजित उपवास कार्यक्रम में पार्टी के नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार हिस्सा लेने पहुंचे थे।

लेकिन उन दोनों को मंच से उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर 1984 सिख दंगा मामले में आरोपी हैं। ऐसे में उनके राहुल गांधी के बगल में बैठने से उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता था।इसलिए उन्हें मंच से उतरने के लिए कह दिया गया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यह उपवास पार्टी की ओर से आयोजित की गई है। इसलिए इसमें सभी नेता शामिल होने आ रहे हैं। उन्होंने सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर के मंच से उतारे जाने की बात को खारिज कर दिया।

वहीं जगदीश टाइटलर ने भी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर ऐसे कोई आरोप नहीं हैं। जिसके चलते उन्हें पार्टी के मंच से उतारा जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर उपवास का आयोजन किया गया। इसके अलावा देशभर में कांग्रेस पार्टी के नेता पार्टी कार्यालय में उपवास पर हैं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक बयान में कहा कि जब से बीजेपी सरकार बनी है तब से देश एवं प्रदेश में सामाजिक समरसता एवं सद्भावना को आघात पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि विगत चार सालों में असामाजिक तत्वों ने शांति व्यवस्था को बिगाडऩे एवं आपस में फूट डालकर लोगों को लड़वाने का काम किया है और सरकार मकूदर्शक बनकर बैठी है।

सुप्रीम कोर्ट में प्रिया प्रकाश के ख़िलाफ़ एक बार फिर दर्ज़ हुई याचिका

प्रिया प्रकाश
प्रिया प्रकाश

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

साउथ एक्‍ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर उस समय चर्चा में आईं जब उनकी फिल्‍म ‘उरु अदार लव’ के गाने का एक सीन वायरल हुआ। गाने का सीन सोशल मीडिया पर इतना पसंद किया गया कि प्रिया रातोंरात छा गईं।

लेकिन इसी बीच उनके गाने के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया। अब एक बाद फिर से प्रिया के गाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

इस याचिका में कहा गया है कि फिल्म ‘उरु अदार लव’ के एक सीन में दिखाया गया प्रिया का आंख मारना इसे इस्लाम में हराम कहा गया है। गाने के खि‍लाफ हैदराबाद की दो पार्ट‍ियों ने मामला दर्ज कराया है।

प्रिया के इस गाने के खिलाफ फरवरी में भी महाराष्ट्र के एक स्थानीय संगठन ने मुस्लिमों की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था। फिल्‍म के निर्देशक ओमर लुलु के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी।

केरल के त्रिशूर की 18 साल की प्रिया बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। प्रिया की डेब्यू फिल्म ‘उरु आदर लव’ का गाना ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ लगातार खबरों में है।

बीजेपी विधायक पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला के पिता की मौत

बीजेपी विधायक
बीजेपी विधायक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उन्नाव सदर से भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके सहयोगियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के पिता की आज पुलिस हिरासत में मौत हो गई।

उन्हें कल गिरफ्तार किया गया था। महिला और उसके परिवारवालों ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर खुदकुशी करने की कोशिश की थी।

वहीं डॉक्टर का कहना है कि, व्यक्ति की मौत आज सुबह हुई है। उन्नाव के जिला अस्पताल के डॉक्टर अतुल ने बताया। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद व्यक्ति को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनकी मौत हो गई।

भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के पास परिवार के साथ पहुंचकर आत्मदाह करने की कोशिश की थी।

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह सबको काबू में किया, फिर सभी को गौतमपल्ली थाने लेकर पहुंची। महिला का आरोप है कि विधायक की शिकायत करने के बावजूद पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि, उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई अतुल सिंह ने उससे दुष्कर्म किया और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई न्याय न मिलने से आहत होकर वह परिवार संग आत्मदाह के लिए मजबूर हुई।