30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 667

काला हिरण मामला: जोधपुर सेशन कोर्ट ने सलमान खान को दी जमानत

सलमान खान
सलमान खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सलमान खान को काला हिरण मामले में आज जमानत मिल गई है। 2 रातों से जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी नंबर 106 बनकर रह रहे सलमान खान आज ही जेल से बाहर आ जाएंगे।

सलमान खान को 50,000 रुपये की जमानत राशि और 25-25 हजार के निजी मुचलकों पर जमानत दी गई है। साथ ही 7 मई, 2018 को कोर्ट में व्‍यक्तिगत रूप से हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

इस मामले में सलमान खान को जोधपुर सत्र न्‍यायालय ने 5 साल की सजा सुनाई थी। अदालत के फैसले के चलते सलमान की बहन अलविरा और अर्पिता दोपहर 2 बजे ही अदालत पहुंच गई थीं।

सलमान की जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों ने सुबह ही अपनी दलीलें पूरी कर ली थीं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी इस मामले में फैैसला सुनाया।

सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील महेश बोरा और हस्‍तीमल सारस्‍वत ने कोर्ट में दलील दी कि सलमान खान निर्दोष हैं और उन्‍हें झूठा फंसाया गया है। सलमान के वकीलों की तरफ से दलील दी गई कि सलमान हर सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर रहे। उन्‍हें कई केस में जमानत भी मिली उन्‍होंने कभी जमानत का दुरुपयोग नहीं किया।

हालांकि सरकारी वकील ने सलमान की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि, सलमान आदतन अपराधी हैं। उनके केस में गवाही पुख्‍ता है और रिहाई तक सलमान का जेल में ही रहना उचित होगा।

कल राजस्‍थान हाईकोर्ट द्वारा 140 से अधिक जजों का तबादला कर दिया गया। जिनमें सलमान को पांच साल कैद की सजा सुनाने वाले और उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करने वाले जज जोशी भी शामिल हैं।

कल सलमान की ओर से उनके वकील ने सजा के खिलाफ और बेल दिए जाने को लेकर सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने पूरे मामले पर बहस पूरी होने के बाद दोनों मामलों में फैसला शनिवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

वर्ल्ड हेल्थ डे : क्या आपको आपका स्मार्टफोन कर रहा है बीमार

स्मार्टफोन
स्मार्टफोन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ मनाया जाता है। कोई तीन – चार दशक पहले भारत में टीबी, लेप्रोसी, डायरिया और पोलियो जैसी बीमारियों का आतंक था

लेकिन इन बीमारियों पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। अब देश में धीरे – धीरे संपन्नता बढ़ रही है। तो लाइफस्टाइल में भी बदलाव देखा जा रहा है लेकिन कुछ सालों में स्मार्टफोन के प्रवेश ने जीवन में कई जटिलताओं को भी जन्म दे दिया है।

1. अगर आप लगातार सिर झुकाकर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके गरदन के मांसपेशियों में खींचाव पैदा कर सकता है। जिससे आपको पीठ और कंधे के दर्द की शिकायत हो सकती है।

2. ज्यादा लाइट आपके नींद को प्रभावित कर सकता है।रात को सोते समय अंधेरा रहने से जल्दी नींद आती है लेकिन सोते वक्त स्मार्टफोन के इस्तेमाल से हमारी नींद गायब हो जाती है।

3. सोते समय स्मार्टफोन नींद गायब करने की क्षमता रखता है। ऐसे में नींद की कमी डायबीटीज, हार्ट डीजीज को जन्म दे सकती है।

4. आजकल स्मार्टफोन एडिक्ट लोगों को अंगूठे के निचले हिस्से और हथेली में तेज दर्द की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

5. स्मार्टफोन से निकलने वाली रोशनी से आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

बॉल टेम्परिंग विवाद पर अब बोले कपिल देव

कपिल देव
कपिल देव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉल टेम्परिंग विवाद में अब शायद ही कुछ बचा होगा। क्रिकेट के इतिहास का सबसे चर्चित बॉल टेम्परिंग का यह मामला बाकी सब मामलों से बहुत ही अलग था।

दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग करते हुए कैमरे में पकड़े गए थे। इस बात को उनके साथ कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी माना था।

वहीं ऑस्ट्रेलिया में इस मामले की जबर्दस्त प्रतिक्रिया आई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग हुई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में अपनी तरफ से अलग से जांच की और कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को एक साल के बैन की सजा सुनाई तो वहीं कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया।

अब इस मामले में पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव ने बयान दिया है। कपिल ने इस मामले को लेकर कहा कि युवा पीढ़ी को इससे सीख लेने की जरूरत है, युवा पीढ़ी को पुरानी गलतियों से सबक लेना चाहिए। मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया कि इस मामले की केवल नकारात्मक बातों के बारे में हमें चर्चा बंद करनी चाहिए।

वैसे इस मामले में पहले तो स्टीव स्मिथ सहित ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की जम कर आलोचना हुई। लेकिन जब स्टीव स्मिथ को वार्नर सहित क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सहित एक साल के बैन की सजा सुनाई गई और बाद में स्टीव स्मिथ ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए माफी मांग ली थी।

सलमान को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं, खा रहे कैदियों वाला खाना

सलमान खान
सलमान खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद सलमान खान को स्पेशल ट्रीटमेंट देने की खबर कल से सबके सामने आ रही है। और अब इसी बीच जेल अधिकारी का बयान सामने आया है।

जेल के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा है कि, सलमान खान को जिस बैरक में रखा गया है वहां ना तो कोई मोबाइल फोन ले जाया गया है और ना ही किसी तरह की सेल्फी खींचने की इजाजत है। अधिकारी ने बताया कि सलमान खान को जेल प्रबंधन वही खाना दे रहे हैं जो बाकि कैदियों को दिया जा रहा है। किसी भी तरह का बाहर का खाना उन्हें नहीं दिया जा रहा है। सलमान खान को किसी भी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है।

इससे पहले खबर आई थी कि सलमान खान को जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। सलमान के लिए बाहर से खाना आ रहा है और तो और उनके परिवारवाले भी उनसे बेधड़क होकर मिल रहे हैं।

एक रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान को जेल में अच्छा खाना मिले, इसलिए उनके घरवालों ने जेल में 400 रुपये जमा कराए हैं। आज जेल में सलमान का तीसरा दिन है। जेल प्रशासन का कहना है कि सलमान अपना ज्यादातर समय सोने में बिता रहे हैं। लेकिन रोजाना सुबह वह वर्कआउट करना नहीं भूलते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल में सलमान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सलमान खान को खाने से लेकर पानी तक सबकुछ बैरक के अंदर ही दिया जा रहा है।

आइये जानते हैं फलों के राजा ‘आम’ के लाभ

आम
आम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय आम अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। भारत में मुख्य रूप से 12 किस्म के आम होते हैं। आम का इस्तेमाल केवल फल के तौर पर नहीं बल्कि सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, और बहुत सी खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

आम को फलों के राजा के नाम से जानते हैं। आम शरीर से सभी संक्रमण एवं विकारों का नाश करता है और इस बात को सुनिश्चित करता है कि आपका शरीर सुखद और स्वस्थ रहें।

आम विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ पोटेशियम, मैग्नीशियम, तांबा, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिजों के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक हैं। अपने विशेष स्वाद, देश में इसकी भरपूर पैदावार और किफायती होने की वजह से ये सभी को पसंद है।

आइये जानते हैं आम खाने के फायदे –

1. कैंसर से बचाव –
आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है।

2. आंखें रहती हैं चमकदार –
आम में विटामिन ए भरपूर होता है। जो आंखों के लिए वरदान है।

3. त्वचा के लिए है फायदेमंद –
आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है।

4. पाचन क्रिया को ठीक रखने में –
आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं। इससे भोजन जल्दी पच जाता है।

5. मोटापा कम करने में –
मोटापा कम करने के लिए भी आम एक अच्छा उपाय है। आम खाने के बाद भूख कम लगती है। जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है।

6. गर्मी से बचाव –
गर्मियों में अगर आपको दोपहर में घर से बाहर निकलना है तो एक गिलास आम का पना पीकर निकलिए, न तो आपको धूप लगेगी और न ही लू. आम का पना शरीर में पानी के स्तर को संतुलित बनाए रखता है।

वीडियोकॉन लोन मामले में चंदा कोचर की बढ़ी मुश्किलें

वीडियोकॉन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वीडियोकॉन लोन मामले में ICICI बैंक की एमडी व सीईओ चंदा कोचर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। CBI ने चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद अब ये तीनों देश छोड़कर नहीं भाग सकेंगे, लेकिन द हिंदू बिजनेस लाइन के इस बारे में पूछने पर वेणुगोपाल धूत ने कहा कि यह गलत खबर है। धूत ने जांच के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। वीडियोकॉन ग्रुप को 3250 करोड़ रुपये का लोन देने के मामले में पिछले दिनों सीबीआई ने पीई शुरू की थी।

माना जा रहा है कि धोखाधड़ी के कई मामलों में विदेश भागने की बात सामने आने के चलते सीबीआई ने एहतियात के तौर पर लुकआउट नोटिस जारी किया है।

इससे पहले सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए 3,250 करोड़ रुपये के लोन के मामले में कल चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हुई हैक, वेबसाइट में दिखाई दे रहा चीनी अक्षर

रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्रालय

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट को हैकर ने हैक कर लिया है। वेबसाइट के होम पेज पर चीनी अक्षर दिखाई दे रहा है। वेबसाइट को खोलने पर मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस अंग्रेजी में और हिंदी में रक्षा मंत्रालय लिखा दिख रहा है।

इस मामले के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया कि, उचित कदम उठाए जा रहे हैं,।
ताकि इस तरह की चीजों को होने से रोका जाए और वेबसाइट को जल्द ही चालू किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट पर चीनी अक्षर नजर आये जो इस बात का संकेत है कि चीनी हैकर उसमें शामिल हो सकते हैं। वैसे इस मामले पर हमारी पैनी नजर है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट https://mod.gov.in है। आज करीब 4.30 बजे रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने की खबर सामने आई है। लेकिन अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

अरुण जेटली का हो सकता है, किडनी ट्रांसप्लांट 

Arun Jaitley
Arun Jaitley

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वित्त मंत्री अरुण जेटली किडनी से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं। हो सकता है कि उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराना पड़ सकता है। एम्स के डॉक्टरों और केंद्रीय मंत्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जेटली सोमवार से कार्यालय भी नहीं जा रहे हैं।

राज्यसभा के लिए दोबारा चुने जाने के बाद उन्होंने अभी तक संसद सदस्य की शपथ भी नहीं ली है। वे जांच के लिए एम्स भी गये थे। जेटली ने भी एक ट्वीट के जरिये अपनी बीमारी के बारे में बताया है।

अस्वस्थता के चलते अगले सप्ताह होने वाली उनकी लंदन यात्रा को भी निरस्त कर दिया गया है। वह वहां 10वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्तीय संवाद में भाग लेने वाले थे।

उन्होंने ट्वीट किया कि, मेरा गुर्दे की बीमारी और कुछ संक्रमण को लेकर इलाज चल रहा है और वह घर से एक नियंत्रित वातावरण में काम कर रहे हैं। आगे मेरे इलाज का तौर-तरीका मेरा इलाज कर रहे डॉक्टर ही तय करेंगे।

एम्स से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जेटली को किडनी ट्रांसप्लांट कराना पड़ सकता है। किडनी दान करने वाले से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और डॉक्टरों के परामर्श पर उन्हें यहां एम्स के कार्डियो-न्यूरो टावर में भर्ती कराया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया रॉबर्ट वाड्रा को बड़ा झटका, DLF जमीन मामले में हो सकती है पूछताछ

DLF
DLF

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah

सुप्रीम कोर्ट ने रॉबर्ड वाड्रा को झटका दिया है। आज उनकी कंपनी द्वारा आयकर विभाग के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया है।

आयकर विभाग ने 2010-11 में हरियाणा और राजस्थान में हुए वाड्रा के जमीन सौदे के पुनर्मूल्याकंन की मांग की थी और इसी के खिलाफ वाड्रा की कंपनी ने याचिका दायर की थी।

वाड्रा को अब कंपनी के अन्य निदेशकों के साथ आईटी विभाग के सामने पेश होना होगा, इससे पहले वाड्रा ने आईटी विभाग के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति होने से इंकार कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी ने डीएलएफ से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उसने इस धन का इस्तेमाल जमीन खरीदने के काम में इस्तेमाल किया। और बाद में उसने उसी जमीन को डीएलएफ को 50 करोड़ रुपये में बेच दिया।

इससे पहले फरवरी 2018 में रॉबर्ट वाड्रा से संबंधित एक संस्था की याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उस याचिका में आयकर विभाग के उस नोटिस को चुनौती दी गई थी जिसमें 2010-11 में हरियाणा और राजस्थान में हुए जमीन के सौदे के पुनर्मूल्यांकन की मांग की गई थी।

बुलाया भी गया तो नहीं खेलने जाऊँगा IPL -शाहिद अफ़रीदी

शाहिद अफ़रीदी
शाहिद अफ़रीदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कप्तान शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आईपीएल को लेकर भी बड़ी बात कह दी।

उन्होंने कहा कि आईपीएल में अगर उन्हें खेलने के लिए बुलाया भी जाएगा तो वह नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा, वह पाकिस्तान क्रिकेट लीग में खेलकर बहुत खुश हैं और आईपीएल में खेलने की उन्हें जरूरत नहीं है।

शाहिद अफरीदी के हवाले से साज़ सादिक ने ट्वीट किया कि, शाहिद अफरीदी ने कहा, अगर वो लोग मुझे बुलाएंगे तब भी मैं आईपीएल  के लिए नहीं खेलूंगा। मेरा पीएसएल बहुत बड़ा है और एक वक्त ऐसा आएगा जब यह आईपीएल से भी बड़ा टूर्नमेंट होगा।

साज़ सादिक ने ट्वीट में शाहिद अफरीदी को कोट करते हुए लिखा। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है कि कुछ लोग मेरे ट्वीट पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। मुझे विश्वास है कि मैं सच बोलता हूं। मुझे अधिकार है कि जो सच है मैं वहीं बोलूं।