30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 664

कुमार विश्वास की अनदेखी, AAP ने छीना राजस्थान प्रभार पद

आम आदमी पार्टी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास को राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है। अस उनकी जगह दीपक वाजपेयी कोआम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास को राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह दीपक वाजपेयी को पार्टी ने राजस्थान का प्रभारी बना दिया है।

आप के प्रवक्ता आशुतोष ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। इस मौके पर आशुतोष ने कहा कि राजस्थान की बागडोर दीपक वाजपेयी को सौंपी गई है।

उनका कहना है कि कुमार विश्वास अपनी व्यस्तताओं के चलते राजस्थान में पार्टी को समय नहीं दे पा रहे थे इसलिए उन्हें इस पद से हटाकर पार्टी के खजांची दीपक वाजपेयी को प्रभारी बनाया है।

आशुतोष ने बताया कि, यह फैसला पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में लिया गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी के आलाकमान की कुमार विश्वास से नहीं पटती थी इसलिए कुमार विश्वास राजस्थान में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं थे।

आशुतोष ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने फैसला लिया है कि राजस्थान विधानसभा को चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। आप प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वसुंधरा राजे सरकार ने पिछले 4 सालों में राजस्थान को सदियों पीछे छोड़ दिया है। आज किसान पूरी तरह से नाराज हैं। इन सबके मद्देनजर आम आदमी पार्टी का मानना है कि राजस्थान को एक नए विकल्प की तलाश है।

दिल्ली : रात 10 बजे के बाद इन दो मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की नहीं होगी एंट्री

मेट्रो स्टेशन
मेट्रो स्टेशन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली मेट्रो में अब रात 10 बजे के बाद 2 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री नहीं होगी और वह सिर्फ एग्जिट कर सकेंगे।दिल्ली के द्वराका मेट्रो स्टेशन के सेक्टर 11 और 12 पर डीएमआरसी की ओर पुलिस के सुझाव के बाद यह फैसला लिया गया है।

एनबीटी की एक खबर के अनुसार। अंधेरा होने के बाद घर पहुंचने वाले मेट्रो यात्रियों को इन दोनों ही स्टेशनों से ‘बडी पेयर पैसेंजर’ सर्विस दी जाएगी। मतलब कि दोनों स्टेशनों पर से जो यात्री अंधेरा होने के बाद एग्जिट करेंगे वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अकेले नहीं जा सकेंगे दो लोग एक साथ जायेंगे।

दिल्ली के इस दोनों रेवले स्टेशनों को पुलिस ने खतरनाक माना है और कहा है कि रात 10 बजे के बाद इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बहुत ही कम होती है, इसलिए रात 10 बजे के बाद इन दोनों स्टेशनों पर एंट्री नहीं ली जा सकेगी।

खबर के अनुसार, दोनों स्टेशनों पर ऑटो फेयर बूथ बनाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। देर रात स्टेशन से निकलने वाले यात्री इन्हीं बूथ से अपने लिए ऑटो बुक करवा सकेंगे।

उन्नाव गैंगरेप केस: DGP से मिली आरोपी MLA की पत्नी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शव को सुरक्षित रखने के दिये निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उन्नाव गैंगरेप मामले में आज आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर ने डीजीपी से मुलाकात की, डीजीपी से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात भी की।

उन्होंने कहा कि, मेरे पति बेकसूर हैं, उन्हें साजिश के तहत सियासी मोहरा बनाया जा रहा है। मेरे पति और पीड़ित लड़की दोनों का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।

कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर ने कहा कि पीड़िता और उसका परिवार उनके पति को फंसा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है।

MLA की पत्‍नी ने कहा कि, इस मामले के बाद उनका पूरा परिवार बहुत परेशान है। उनकी दोनों लड़कियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। बाहर भी नहीं आ रही, मानसिक रूप से वो इतना परेशान हो गए हैं कि अगर न्याय नहीं मिला तो वो जान तक दे देंगी।

वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में एक पत्र पर स्वत: संज्ञान ले लिया है। इस मामले को लेकर कल इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस डीबी भोंसले और जस्टिस सुनीत कुमार की खंडपीठ मामले की सुनवाई करेेेेगी।

इसके अलावा कोर्ट ने रेप पीड़िता के पिता का शव सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने बहस के लिए महाधिवक्ता को तलब किया है। पीड़ित महिला ने शिकायत की कॉपी हाईकोर्ट को भी भेजी थी। जिसके बाद कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया गया।

इस मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप और हत्या का आरोप लगा है। अभी तक मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का भाई अतुल सिंह भी शामिल है।

देश के सिर्फ 6 एयरपोर्ट पर मौजूद हैं बम डिफ्यूज करने के सभी उपकरण

बम डिफ्यूज
बम डिफ्यूज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश के अधिकांश एयरपोर्ट पर सुरक्षा के मानकों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सीआईएसएफ की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, देश के सिर्फ 6 एयरपोर्ट पर आपात स्थिति से निपटने के लिए बम निरोधक दस्ता मौजूद है।

चार महानगरों के अलावा कोच्चि और हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही यह दस्ता मौजूद है। ब्यूरो फॉर सिविल एविएशन सिक्योरिटी के अनुसार, सभी एयरपोर्ट पर विस्‍फोटक का पता लगाने या उसे निष्क्रिय करने के लिए 28 उपकरणों का मौजूद होना जरूरी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, नाम नहीं लेने के शर्त पर सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए एएआई। बीसीएएस और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर जरूरी के सभी उपकरण अविलंब मुहैया कराने का आग्रह किया गया है।

देश के हवाई अड्डों, बंदरगाहों, पावर प्लांट्स और सभी संवेधनशील सरकारी भवनों की सुरक्षा के लिए 1969 में  सीआईएसएफ का गठन किया गया था। देश के 98 में से 59 एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा भी सीआईएसएफ के पास ही है।

सीआईएसएफ के पूर्व महानिदेशक अरविंद रंजन ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि यह रिपोर्ट अपने आप में सबकुछ बयां कर रही है। इसमें किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए कि हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ता का होना अत्यंत जरूरी है।

BIAL के अनुसार, इस रिपोर्ट को संज्ञान में लिया गया है। चार में से तीन उपकरण के लिए सरकार से बातचीत चल रही है वहीं। चौथे उपकरण जल्द ही सीआईएसएफ को मुहैया करा दी जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए BIAL सदैव तत्पर रहता है और साथ ही हम लगातार सीआईएसएफ और सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों के साथ बात करते हैं।

‘कफ अभियान’ से टी.बी. मुक्त होगा भारत

‘कफ अभियान
‘कफ अभियान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

तंबाकू के इस्तेमाल और धूम्रपान करने वालों के आस-पास रहने वाले लोगों में टीबी का खतरा बढ़ जाता है और इससे जान को खतरा हो सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के ‘कफ’ अभियान में इसे प्रमुखता से बताया गया है।

इस बीमारी की पहचान करने में सबसे ज्यादा परेशानी इस बात की होती है कि धूम्रपान करने वाले लोग सोचते है कि खांसी उन्हें धूम्रपान की वजह से हो रही है।

सरकार के इस अभियान के जरिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वह डॉक्टर से मिलकर यह पक्का करें कि लगातार होने वाली खांसी कहीं टीबी का संकेत तो नहीं है।

इस अभियान को इस तरह डिजाइन किया गया है। जिससे टीबी उन्मूलन में मदद मिलें, लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित हो और समय पर टीबी की पहचान व इलाज हो।

जब साल 2017 में पहली बार विश्व तंबाकू दिवस पर ‘कफ’ अभियान लांच किया गया था। तब दुनिया में भारत पहला ऐसा देश था जो राष्ट्रीय स्तर पर तंबाकू नियंत्रित करने का अभियान चला रहा था।

पूरे भारत में ‘कफ’ अभियान की पहुंच हो, इसके लिए दस दिन तक 17 भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा। ये दो हफ्ते तक सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसकि यूट्यूब, फेसबुक, हॉटस्टार और वूट पर चलाया जाएगा ।

एक दिन के उपवास पर बैठेंगे पीएम मोदी और अमित शाह

राम मन्दिर मामला: संतों ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
राम मन्दिर मामला: संतों ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हाल में संसद सत्र बिना कामकाज के खत्म हो गयी। जिसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी सांसदों के साथ बृहस्पतिवार (12 अप्रैल) को एक दिन के उपवास पर बैठेंगे।

बीजेपी सांसद , संसद बाधित होने का आरोप वह लगातार विपक्षी पार्टियों पर लगाते रहे हैं। पीएम मोदी के उपवास की खबर ऐसे वक्त पर आयी है जब एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शांति और भाईचारे की अपील की थी।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी पश्चिम बंगाल के हुबली में इसी तरह का विरोध प्रदर्शन करेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीएम मोदी अपने दैनिक कामकाज को बिना किसी बाधा के करेंगे।

कल पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सांसदों को संबोधित करेंगे और उनमें से कुछ सांसदों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। जिस वक्त वे सभी अपने संसदीय क्षेत्र में ज्योतिबा फूले के वर्षगांठ के मौके पर समता दिवस मना रहे होंगे।

बता दें कि, एससी/एसटी कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दलितों की तरफ से विरोध और भारी बवाल के बाद हुए लाठीचार्ज के विरोध में इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमवार को राजघाट में उपवास पर बैठे थे।

मो. शमी की बढीं मुश्किलें, पत्नी ने दर्ज कराया एक और केस

मोहम्मद शमी
क्रिकेटर शमी परेशान

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले ही कई आरोप लगा चुकी शमी की पत्नी हसीन जहां ने अब उन पर एक नया केस दर्ज करवाया है।

हसीन जहां ने पश्चिम बंगाल के अलीपोर कोर्ट में शमी और उनके परिवार के बाकी लोगों पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। इस नए केस में हसीन जहां ने शमी पर भत्ता और इलाज का खर्चा नहीं देने का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले ही हसीन जहां आईपीएल में दिल्ली की टीम के सीईओ हेमंत दुआ से भी मिली थीं।

मुलाकात के बाद हसीन जहां ने बताया, मैंने अपनी बात हेमंत सर के सामने रखी और उनसे कहा कि जब तक हमारा पारिवारिक विवाद समाप्त नहीं हो जाता, तब तक शमी को आईपीएल टीम में नहीं रखा जाना चाहिए। हाल ही में बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने मोहम्मद शमी को क्लीन चिट दे दी थी और बोर्ड ने उन्हें ग्रेड बी का अनुबंध दिया था। उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए भी क्लीन चिट दे दी गई थी।

अभी दो दिन पहले ही मोहम्मद शमी की शादी की चौथी सालगिरह थी, अपनी शादी के सालगिरह पर शमी अपनी पत्नी और बेटी को याद कर रहे थे। उन्होंने अपनी मैरिज ऐनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, इस पोस्ट में शमी अपनी पत्नी हसीन जहां को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा है- मेरी बेबो के लिए शादी की चौथी सालगिरह का केक…मिस यू।

हसीन जहां ने शमी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और यह भी कहा था कि उनके एक्सट्रा मैरिटल रिलेशनशिप हैं। इसके अलावा हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग और खुद की हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया था।

सलमान खान के कोर्ट केस के चलते ‘RACE 3’ मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

film Race 3
issues in shooting of film race 3
एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com
सलमान खान ने दो रात जोधपुर की सेंट्रल जेल में बिताए, जिसकी वजह से उनकी फिल्मों के कई मामलों में उठा-पटक देखने को मिल रही है। फिलहाल सलमान अपने काम में लग गये हैं। सलमान के जेल से आने की वजह से डायरेक्‍टर रेमो डिसूजा और प्रोड्यूसर रमेश तोरानी काफी खुश हैं।
बता दें कि इस मामले के चलते अब ‘रेस 3’ की बची हुई शूटिंग को विदेश की बजाए देश में ही शिफ्ट कर दिया गया है। अब ‘रेस 3’ की बची हुई शूटिंग देश के विभिन्न हिस्सों में होगी। दरअसल, देश में शूटिंग करने की एक वजह ये भी है कि सलमान खान को मिली जमानत में कुछ ऐसी ही शर्त रखी गई है। जोधपुर सेशन कोर्ट से मिली जमानत के तहत सलमान खान कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते।
ऐसे में प्रोड्यूसर-डायरेक्‍टर की जोड़ी ने फिल्‍म की बची हुई शूटिंग देश में ही पूरा करने का फैसला लिया है। ‘रेस’ सीरीज की इस तीसरी फिल्‍म की शूटिंग अभी विदेश में हो रही थी।
फिल्‍म में जबरदस्‍त एक्‍शन सीन्‍स देखने को मिलेंगे। इस फिल्‍म के एक्‍शन सीन्‍स के लिए कई विदेश की लोकेशन्‍स चुनी गई थीं। सूत्र के अनुसार, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जोधपुर की घटना के बाद अब डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसर ने विदेश की बजाय देश में ही वह सीन्‍स फिल्‍माने का फैसला किया है।

उन्नाव गैंगरेप मामला: आंत फटने से हुई पीड़िता के पिता की मौत, SIT करेगी जाँच

उन्नाव गैंगरेप मामला
उन्नाव गैंगरेप मामला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उन्नाव गैंगरेप केस में पीड़िता के पिता की मौत को लेकर चीफ मेडिकल ऑफिसर एसपी चौधरी ने कहा कि जब पीड़िता के पिता को अस्पताल लाया गया था तो उसकी आंत में गंभीर चोट लगी थी।

मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, गंभीर चोट की वजह से उसकी मौत हुई है। गैंगरेप मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आरोपी भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हुई है। पीड़ित परिवार की ओर से लगातार आरोप लगाए जा रहे थे कि मौजूदा बीजेपी सरकार विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके परिवार को बचा रही है। इसके बाद सीएम योगी ने आश्वासन दिया था कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

इस गिरफ्तारी पर पीड़िता ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा था कि, कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। मैं नहीं जानती की उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। मैं चाहती हूं कि उसे फांसी पर लटका दिया जाए उन्होंने मेरे पिता की हत्या कर दी है।

हालांकि उन्नाव गैंगरेप मामले में सरकार पर भारी दबाव केे बाद केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि पीड़िता के पिता की मौत इंटरनल ब्लीडिंग ज्यादा होने पर हुई।

एडीजी आंनद कुमार ने कहा कि, एसआईटी की जांच लखनऊ जोन के एडीजी की देेेेखरेख में होगी। उन्होंने कहा, इस मामले में भी जो भी शामिल है या जिनका नाम एफआईआर में दर्ज है।उन सबसे पूछताछ की जाएगी।

आनंद कुमार ने कहा कि, पीड़िता की शिकायत पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में विधायक के अलावा भी कई लोगों का नाम लिया है। इस मामले में SIT का गठन कर दिया गया है और अब कार्रवाई जल्द से जल्द की जायेगी।