30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 662

उन्नाव गैंगरेप मामला: पीडिता के वक़ील को मिल रहीं धमकियां

पीडिता की वकील को मिल रही धमकी
उन्नाव गैंग रेप मामला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उन्नाव गैंगरेप केस तूल पकड़ता जा रहा है, अब इस मामले की जांच में सीबीआई जुट गई है। सीबीआई की एक टीम उन्नाव में पीड़िता से पूछताछ करने के लिए पहुंची हैं, तो दूसरी टीम आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ कर रही है।

इसी केस पर अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार और प्रशासन अपराध और अपराधियों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अपराध करने वाला चाहे कितना भी बड़ा हो, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

योगी ने कहा, मेरे सामने जैसे ही केस की जानकारी आई, सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। आज सुबह ही सीबीआई की टीम ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह 5 बजे से ही सीबीआई की 7 लोगों की टीम कुलदीप से पूछताछ कर रही है।

वहीं पीड़िता की तरफ से केस लड़ रही वकील दीपिका सिंह राजावत को केस छोड़ने के लिए धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने निजी चैनल से बात करते हुए बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। कि वे केस न लड़े।

लेकिन उन्होंने कहा कि वे इस केस को आउट ऑफ स्टेट ले जाना चाहती हैं। ताकि किसी तरह का दबाव न रहे और पीड़िता को इंसाफ मिले। दीपिका ने कहा कि वे आखिरी दम तक लड़ेंगी और पीड़िता को इंसाफ ज़रूर दिलाएंगी।

इन कारणों से उड़ रही है भारतीयों की नींद!

नींद
इन वजहों से उड़ रही है भारतीयों की नींद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आजकल मानो अच्छी नींद आती ही नहीं है,जो कि अच्छे स्वास्थय के लिए जरूरी है। एक ताजा सर्वे के अनुसार, देर रात तक मोबाइल फोन या लैपटॉप से चिपके रहने की आदत या शिफ्टों में काम करने की मजबूरी के चलते भारत में लोगों की नींद लगातार कम हो रही है।

फिलिप्स द्वारा किए गए ‘बेटर स्लीप बेटर हेल्थ’ शीर्षक एक सर्वे के अनुसार, एक वैश्विक सर्वेक्षण की मानें तो 32% भारतीय वयस्कों की नींद कम होने की प्रमुख वजह तकनीक से होने वाला व्यवधान है। अब 24 घंटे काम करने का चलन है, जिससे लोग सोने का जो आम समय है, उस दौरान वह पालियों में काम करते हैं। इससे उनकी नींद लगातार कम हो रही है। इसे ‘शिफ्ट वर्क स्लीप डिसऑर्डर’ कहते हैं।

हालांकि दुनिया भर में सोने में व्यवधान को लेकर जागरुकता बढ़ रही है, लेकिन सर्वेक्षण के मुताबिक, भारतीय इसे लेकर जरा भी सजग नहीं है और यह उनकी प्राथमिकता में भी नहीं है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, भारतीयों का मानना है कि तकनीक उनकी नींद में खलल का मुख्य स्रोत बन गयी है। वे गहरी नींद की जगह व्यायाम को तरजीह देते हैं। सर्वेक्षण में शामिल हुए लोगों के उत्तर के हिसाब से दुनिया भर में अनिद्रा से प्रभावित लोगों की संख्या 26% है, जबकि 21% लोग खर्राटों की वजह से जागते रहते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों में निराशा

चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स

कोमल झा | Navpravah.com

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने 11वें सीजन IPL के अपने घरेलू मैच पुणे में खेलेंगे। जिसकी वजह से खिलाड़ियों ने निराशा देखीं जा रही है। आप को बता दें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे शेन वॉटसन ने ट्वीट किया।

हमारी टीम चेन्नई सुपर किंग्स और यहां चेन्नई के प्रशंसकों के लिए बहुत दुखद बात है कि हम इस सीजन में आगे यहां कोई मैच नहीं खेलेंगे। पिछले मैच में बहुत ही उम्दा प्रदर्शन था। आशा करता हूँ।कि तमिलनाडु में स्थिति में जल्द ही सुधार होगा।

वही भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी कहा। हमें इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर ना खेलने और चेन्नई के दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर पाने की कमी खलेगी। चेन्नई के दर्शकों हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

तमिलनाडु राज्य प्रशासन ने कल कावेरी विवाद के मद्देनजर आईपीएल मैचों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने में असमर्थता जताई थी। जिसके बाद बीसीसीआई को मैच स्थान बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

हरभजन सिंह ने कहा, यह दिल को तोड़ने वाली खबर है। अब हम चेन्नई में कोई आईपीएल मैच नहीं खेलेंगे। सीएसके के प्रशंसकों ने दो साल तक इंतजार किया। उम्मीद है कि मामले में जल्द ही सुधार होगा और चेन्नई में जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की वापसी होगी।

बिहार: नितीश राज में खतरे में किसान, पीट-पीटकर की गई हत्या

बिहार में किसान की हत्या
बिहार में किसान की पीट-पीटकर की गई ह्त्या

कोमल झा | Navpravah.com 

बिहार के गया जिले के अतरी प्रखंड अंतर्गत सारसू गांव के एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की उम्र 50 वर्ष है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है और शव गांव में ही पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे और काफी मिलनसार थे।

पुलिस के अनुसार, सारसू गांव निवासी और किसान विनोद सिंह बुधवार की देर शाम अपने मवेशियों के लिए खेत में घास लाने गए थे और काफी देर तक घर नहीं लौटे। देर रात खोजबीन के बाद उनका शव एक खेत के किनारे मिला। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि हत्यारे जान-पहचान के ही थे और किसी बहाने से विनोद सिंह को बुलाकर ले गए थे। हत्या करने के बाद शव को उनके घर से 50 मीटर दूर सारसू रेलवे हाल्ट के पास फेंक दिया गया। शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से शव को सारसू गांव लाया गया।

थाना प्रभारी श्रीराम निवास ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद खेत से शव बरामद किया गया है। शरीर पर चोट के भी काफी निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि इनकी हत्या पीट-पीट कर की गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं गया भाजपा के मीडिया प्रभारी युगेश कुमार ने बताया कि अभी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि वे सक्रिय कार्यकर्ता थे या नहीं, पार्टी के सदस्य हो सकते हैं। इसकी पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, उनके घर में केवल महिलाएं मौजूद हैं। बड़े भाई मनोज सिंह कैंसर से पीड़ित हैं। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए हैं। हत्या की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है।

पुलिस हर तरफ से इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस हत्या के बाद से ग्रामीण काफी गुस्से में हैं। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

कठुआ गैंगरेप: दुःखी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कही ये बड़ी बात

Minister VK Singh
Minister VK Singh

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अल्पसंख्यक खानाबदोश समुदाय की आठ साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार और फिर उसकी निर्मम हत्या किए जाने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि एक इंसान के तौर पर हमने उस बच्ची को निराश किया लेकिन उसे न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा।

बच्ची खानाबदोश बकरवाल मुस्लिम समुदाय से थी। वह कठुआ के रसाना गांव के निकट अपने घर के बगल के जंगल से 10 जनवरी को लापता हो गई थी। इसके एक सप्ताह के बाद उसका शव उसी इलाके से बरामद हुआ था।

इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने अब तक दो विशेष पुलिस अधिकारियों और एक हेड कांस्टेबल सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र में कहा गया है कि, उस समुदाय के लोगों को इस क्षेत्र से हटाने के लिए बच्ची से बलात्कार और हत्या की साजिश रची गई थी।

इससे पहले इस मामले पर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था, कि उनकी सरकार कानून को बाधित नहीं होने देगी और बच्ची के साथ इंसाफ होगा।  महबूबा ने कहा ,एक समूह के गैर जिम्मेदाराना कृत्यों और बयानों से कानून को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। जाँच चल रही है उसे इंसाफ जरूर मिलेगा।

इस बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। क्योंकि जम्मू में वकीलों ने मामले को सीबीआई को सौंपने को लेकर बुधवार को बंद आयोजित किया था।

जाह्नवी के कपड़े पर किया कमेंट, तो भड़क गए अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक न्यूज पोर्टल की खबर को कोट करते हुए उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई है। एक न्यूज पोर्टल ने जब जाह्नवी की ड्रेस को लेकर कमेंट किया तो अर्जुन कपूर तिलमिला उठे और ट्वीट कर जमकर गालियां दी। आप को बता दें। कपिल शर्मा ने एक वेब पोर्टल को उनकी खबरों के चलते ट्विटर के जरिए फटकार लगाई थी।

अर्जुन कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा कि वेबसाइट्स किसी की भी अटेंशन पाने के लिए इस प्रकार की खबरें पोस्ट करना शर्मनाक है। हमारे देश में लोग एक यंग लड़की को इस नजर से देखते हैं। इस पर मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही है।

आपको बता दें कि इस पोर्टल ने जिन तस्वीरों का जिक्र किया है वो असल में तस्वीरें बीती रात की हैं जब जाह्नवी कपूर। खुशी कपूर और बोनी कपूर अर्जुन कपूर के घर पहुंचे थे। बताते चले कि श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर ने पूरे परिवार को बड़े बेटे की तरह संभाला हुआ है और इस काम में उनके साथ हर वक्त उनकी बहन अंशुला कपूर भी खड़ी नजर आती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बीती रात बोनी कपूर जाह्नवी और खुशी के साथ अर्जुन के घर के बाहर देखे गए। ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर और अंशुला बहुत जल्द कपूर फैमिली के साथ ही शिफ्ट होने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों कपूरी फैमिली से अलग स्वतंत्र रूप से अपनी जिंदगी जी रहे थे। लेकिन अब उन्होंने भी कपूर फैमिली के यहां शिफ्ट करने का मन बना लिया है। अब अर्जुन को लगता है कि उनके पिता और सौतेली बहनों को उनकी जरूरत है। और ऐसे समय में अर्जुन उनका पूरी तरह से साथ देना चाहते हैं।

जयपुर: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले तीन सटोरिए गिरफ्तार

जयपुर: आईपीएल

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com

जयपुर: कोलकत्ता नाइट राइडर्स आैर चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेले गए आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे तीन सटोरियों को पुलिस ने हरमाडा थाना क्षेत्र में कल रात एक मकान पर छापा मारकर गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने आईपीएल में सट्टे लगाने के लिए जीजा का मकान दो माह पहले किराये पर लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी रजित कुमार उर्फ महेन्द्र चौधरी (28), अमर सिंह सोनी (42), मुकेश कुमार जाट को गिरफ्तार कर आरोपियों से एक लग्जरी कार। 38 हजार रुपए की नगदी, लैपटॉप, एलईडी, 51 मोबाइल फोन और सट्टे के 92 लाख रुपए की हिसाब की पर्चियां बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपी आठ साल से सट्टा कर रहे थे और दूसरे बुकियों को भी सट्टे के भावों के लिए लाइन दे रखी थी।

उन्होंने बताया कि तीनों सटोरियों ने एक अटैची में 51 मोबाइल को जोड़कर एक सिस्टम बना रखा था। उसी के जरिए सट्टा लगाया जा रहा था। बरामद लैपटाप में सात करोड रुपए के सट्टे का पता चला है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात को बालाजी विहार कॉलोनी में स्थित एक मकान में सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर हरमाड़ा थाना प्रभारी लाखन खटाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक मकान का गेट खुलवाया। तो देखा सब  सट्टा लगा रहे थे और लाइनाें पर भाव चल रहे थे। आरोपी 40 से ज्यादा लोगों को जो जयपुर और सीकर के रहने वाले हैं। उनको सट्टा खिला रहे थे। सभी का पर्चियों में हिसाब लिखा हुआ था।

यूपी: उन्नाव में मिली युवती की जली लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका

यूपी: उन्नाव

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

उत्तर प्रदेश: उन्नाव जिले में नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरेप मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि वही एक युवती की जली हुई लाश मिलने से उन्नाव में एक फिर से हड़कंप मच गया। आशंका है कि रेप के बाद युवती को जलाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है।

आप को बता दें, मामला उन्नाव के असोहा थानाक्षेत्र का है। गुरुवार की सुबह पुलिस को ख़बर मिली कि भल्ला फार्म मार्ग के पास के जंगल मे एक जली हुई लाश पड़ी हुई मिली है। सूचना मिलते पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने पाया कि शव एक युवती का था। जिसे जलाने के बाद वहां फेंका गया था।

पुलिस ने उसी समय शव को कब्जे में ले लिया। मामले की सूचना जैसे ही जिले के पुलिस अधिकारियों को मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके पर इलाके के पुलिस समेत भारी पुलिस बल भी मौजूद है।

आशंका तो ये जतायी जा रही है कि पहले युवती के साथ बलात्कार किया गया और फिर जलाकर उसकी हत्या कर दी गई। युवती की पहचान कराना भी पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। क्योकि लाश पूरी तरह से जली हुई है। फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए छानबीन कर रही है

अफगानिस्तान: एक बार फिर तालिबान हमला, 18 लोगो कि मौत 

अफगानिस्तान
अफगानिस्तान

कोमल झा | Navpravah.com

अफगानिस्तान: खुजा ओमारी जिले में एक सरकारी प्रतिष्ठान पर बुधवार रात तालिबान आतंकवादियों ने एक बार फिर हमला किया जिसमें तीन अधिकारियों और 15 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई।

तालिबान आतंवादियों ने गजनी प्रांत में उच्च सुरक्षा वाले एक परिसर में हमला कर दिया था। गजनी प्रांत के पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तालिबान के 25 आतंकी मारे गए। यह जिला प्रांतीय राजधानी गजनी के निकट स्थित है।

अफगानिस्तान के सांसद मोहम्मद आरिफ रहमानी ने बताया कि हमले में जिले के गवर्नर। खुफिया सेवाओं के निदेशक और पुलिस उपप्रमुख भी मारे गए हैं। हमले में 15 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं।

रहमानी ने बताया कि हमलावरों ने बारूदी सुरंगें बिछा दी थीं ताकि सरकारी बलों की सहायता को मौके पर पहुंचने से रोका जा सके। मोसेनी ने बताया। हालांकि बाद में सरकारी सहायता पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि आठ सुरक्षा कर्मी घायल भी हुए हैं।

मोसेनी के मुताबिक, आतंकवादियों ने सरकारी प्रतिष्‍ठान परिसर में दाखिल होने के लिए सीढ़ी का इस्‍तेमाल किया था। उन्‍होंने कहा कि अफगान सुरक्षा बलों ने हालात पर काबू पा लिया है। अफगानिस्‍तान की सरकार ने तालिबान को शांति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बातचीत का प्रस्‍ताव दिया है।

आतंकवादियों ने उत्‍तरी कुंदुज प्रांत में पिछले सप्‍ताह अफगान हवाई हमलों का बदला लेने की बात कही है। यह इलाका तालिबान के प्रभुत्‍व वाला है और हमले में कई लोगों की मौत हुई थी। जिनमें बच्‍चे भी शामिल थे।

योगी से नाराज़ अमित शाह, दिया ये आदेश

अमित शाह
अमित शाह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भले ही यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते रहे हैं। लेकिन कल लखनऊ दौरे पर आए अमित शाह ने योगी सरकार के कामकाज पर नाराजगी जाहिर की है।

अमित शाह ने कल मुख्यमंत्री आवास पर राज्य के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की, सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में नाराजगी जाहिर की, शाह ने यूपी के सांसदों और विधायकों को अल्टीमेटम दिया कि उनके खिलाफ क्षेत्र से जो भी शिकायतें मिल रही हैं। उन्हें जल्द से जल्द दूर करें।

बीजेपी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के साथ बैठकर सरकार के कामकाज को ठीक करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने सरकार और संगठन के प्रमुख लोगों से भी बात की, इस दौरान शाह के तेवर काफी सख्त थे।

अमित शाह ने सीएम योगी समेत तमाम मंत्रियों से कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर जो भी सवाल उठ रहे हैं। उन्हें दूर किया जाए। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि वे जल्द सारी शिकायतों को दूर करें। वे 15 दिन बाद फिर से यूपी आएंगे। तब कोई भी शिकायतें नहीं आनी चाहिए।

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के चार दलित सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से शिकायत की थी कि सीएम योगी उनकी बातें नहीं सुनते हैं। इसके बाद ही अमित शाह ने लखनऊ का दौरा करने का फैसला लिया।

राजनीतिक लिहाज से उत्तर प्रदेश काफी उपयोगी राज्य है। 2014 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह यूपी बीजेपी के प्रभारी बनाए गए थे। अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने राज्य की 80 में से 72 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में अमित शाह हर हाल में यूपी की ज्यादातर सीटें जितना चाहते हैं।