30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 661

कठुआ गैंग रेप: कचोटती हैं हैवान पुलिस अधिकारी की ये बातें

कठुआ
कठुआ

कोमल झा | Navpravah.com

देश में बलात्कारों का जैसे सिलसिला चल पड़ा हो, हर तरफ वहसीपन का नंगा नाच सा दीख रहा है। शोर के बीच एक अजीब सी ख़ामोशी छाई है। कठुआ का वो मामला जी कचोटता है, जिसमें तमाम दरिन्दे हफ्ते भर तक, उस आठ साल की बच्ची से बलात्कार करते हैं।

आखिर में जब उस बच्ची का कत्ल करने जा रहे थे, तब एक पुलिस वाला उनसे कहता है कि कुछ देर और रुक जाओ मैं भी थोड़ा बहुत कुछ कर लूँ, फिर मार देना। दो महीने हो गए इस वारदात को, पर अब तक हम सब खामोश हैं। लेकिन अब हम और आप को अपनी चुप्पी तोड़नी होगी। जिससे आगे ऐसे वारदात होने से बाकी बच्चियां बच सकें।

उधर, यूपी में एक विधायक पर बलात्कार का इलज़ाम लगता है। शिकायत करने पर पीड़िता के पिता की थाने में ही हत्या की जाती  है। उस पीड़िता और उसके परिवार की चीख सब सुनते हैं, लेकिन फिर भी खामोश हैं। क्या कीजिए हम और आप तो वैसे भी हमेशा खामोश ही रहते हैं। बचे नेता और सरकार, तो उपवास के बहाने सब के सब मौन व्रत पर चले गए हैं।

सचमुच आज की राजनीति को उपवास की ही ज़रूरत है। उपवास होगा, तो खाली पेट बोल वचन कम ही निकलते हैं। हमारे नेता बहुत होशिय़ार हैं और सरकार डेढ़ होशियार। तभी तो उपवास के बहाने सबके सब मौन व्रत पर चले गए हैं।

गुस्सा नहीं हैरानी होती है, लोगों की उस सोच पर जो रूह को छलनी कर देन वाली सामूहिक बलात्कार जैसी वारदात में भी धर्म स्थल को ढूंढ लेते हैं। लोग कहते हैं कि उस बच्ची के गैंगरेप करने वालो को छोड़ दो, जिन्होंने कठुआ के एक मंदिर में अपनी हवस के शिकार बनाया। ऐसे लोगों को धर्म के नाम पर छोड़ भी दें, तो क्य़ा आप करीबी-रिश्तेदार अपने ही घर की किसी बच्ची को इनके साथ अकेला छोड़ने की हिम्मत करेंगे? इससे पहले कि आप जवाब दें ज़रूरी है कि उस बच्ची की कहानी एक बार ज़रूर सुन लीजिए। गौर करने वाली बात यह है कि यह कहानी नहीं है, बल्कि कठुआ की ज़िला अदालत में दर्ज चार्जशीट का हिस्सा है। यानी ये कानूनी दस्तावेज़ हैं।

एक नजर में घटनाक्रम-

4 जनवरी: साजिशकर्ता सांझी राम ने बकरवाल समुदाय को क्षेत्र से हटाने के लिए खजुरिया और प्रवेश कुमार की योजना में शामिल होने के लिए अपने नाबालिग भतीजे को तैयार किया।

7 जनवरी: दीपक खजुरिया और उसका दोस्त विक्रम ने नशे की गोलियां खरीदीं। सांझी राम ने अपने भतीजे को कहा कि वह बच्ची का अपहरण कर ले।

8 जनवरी: नाबालिग ने अपने एक दोस्त को इस बारे में जानकारी दी।

9 जनवरी: नाबालिग ने भी कुछ नशीली दवाएं खरीदीं।

10 जनवरी: साजिश के तहत नाबालिग ने मासूम बच्ची को घोड़ा ढूंढने में मदद की बात कही, जिसके बाद वह उसे जंगल की तरफ ले गया। इसके बाद उसे नशीली दवाएं देकर उसे एक देवी स्थान के ले गए, जहां सभी ने कुकृत्य को अंजाम दिया।

11 जनवरी: नाबालिग ने अपने दोस्त विशाल को कहा कि अगर वह मजे लूटना जाता है, तो आ जाए। परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। देवीस्थान भी गए, लेकिन वहां उन्हें सांझी राम ने झांसा दे दिया। दोपहर में दीपक खजुरिया और नाबालिग ने मासूम को फिर नशीली दवाएं दीं।

12 जवनरी: मासूम को फिर नशीली दवाएं देकर रेप। पुलिस की जांच शुरू। दीपक खजुरिया खुद जांच टीम में शामिल था जो संजी राम के घर पहुंचा। राम ने उसे रिश्वत की पेशकश की। हेड कॉन्स्टेबल तिलक राज ने कहा कि वह सब-इंस्पेक्टर आनंद दत्ता को रिश्वत दे। तिलक राज ने 1.5 लाख रुपये रिश्वत दिए।

13 जनवरी: विशाल, सांझी राम और नाबालिग ने देवी स्थान पर पूजा-अर्चना भी की और उसके बाद लड़की के साथ रेप किया और उसे फिर नशीली दवाएं दे दीं। बच्ची को मारने के लिए वे एक पुलिया पर ले गए, जहाँ पुलिस अधिकारी दीपक खजुरिया ने कहा कि वह कुछ देर और रुक जाएं, क्योंकि वह पहले रेप करना चाहता है।  बलात्कार करने के बाद बच्ची को मार दिया जाता है।

15 जनवरी: आरोपियों ने मासूम के शरीर को जंगल में फेंक दिया।

17 जनवरी: जंगल से मासूम बच्ची का शव बरामद।

कठुआ और उन्नाव की घटना कल तक सिर्फ कठुआ और उन्नाव की घटना थी, लेकिन ये हर शहर और हर घर की घटना हो सकती है।

बच्चों से दुष्कर्म के दोषियों के लिए मौत की सजा का कानून बनेगा – मेनका गाँधी

मौत की सजा का कानून बनेगा
मनेका गाँधी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर देने परकेंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज कहा कि उनका मंत्रालय बच्चों के साथ दुष्कर्म के दोषियों के लिए मृत्युदंड की सजा के प्रावधान के लिए पॉस्को एक्ट में संशोधन की मांग पर विचार कर रहा है।

मेनका गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा,मैं कठुआ में एक बच्ची से दुष्कर्म और हाल ही में बच्चों के साथ हुए दुष्कर्म के मामलों से बहुत व्यथित हूं, इस घटना से मैं बहुत दुखी हूँ।

उन्होंने कहा, मैं और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव रखेंगे, जिसके तहत 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए मृत्युदंड की सजा का प्रावधान हो।

जनवरी में कठुआ के रसाना गांव में बकरवाल समुदाय की आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में मास्टरमाइंड सांझी राम सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान पता चला है कि, बच्ची को मंदिर में बंधक बनाकर रखा गया और उसे आठ दिनों तक भूखा रखकर नशीली दवाएं दी गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद बच्ची की नृशंस हत्या कर दी गई।

इससे पहले जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बीते 12 अप्रैल को कहा था कि उनकी सरकार बच्चियों से बलात्कार के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान वाला कानून बनाएगी कठुआ जिले में खानाबदोश बकरवाल समुदाय की 8 वर्षीय एक बच्ची की बलात्कार कर हत्या होने की घटना के बाद उनका यह बयान आया है।

टिकट नहीं मिलने से बबीता का मुकाबला नहीं देख पाये महावीर फोगाट

मुकाबला नहीं देख पाये महावीर फोगाट
Mahavir Phogat

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महावीर फोगाट अपनी बेटी बबीता का कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के अभियान का साक्षी नहीं बन पाये हैं। क्योंकि वह मुकाबला स्थल तक पहुंचने का टिकट हासिल नहीं कर पाये हैं।

इस पूरे घटनाक्रम से दुखी बबीता ने कहा। मेरे पिताजी पहली बार मेरा मुकाबला देखने के लिये आये थे, लेकिन मुझे दुख है कि सुबह से यहां होने के बावजूद वह टिकट हासिल नहीं कर पाये। एक खिलाड़ी दो टिकट का हकदार होता है। मैंने अपनी तरफ से बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें बाहर बैठना पड़ा।

महावीर फोगाट आखिर में तब अंदर पहुंच पाये जब आस्ट्रेलियाई कुश्ती टीम बबिता की मदद के लिये आगे आयी और उन्होंने उसे दो टिकट दिए। बबीता ने कहा, जब मैंने आस्ट्रेलियाई टीम से दो पास देने के लिये कहा तब वह अंदर आ पाये।

आस्ट्रेलियाई टीम ने मेरी उन्हें एरेना तक लाने में मदद की, मैंने आईओए से लेकर दल प्रमुख तक हर किसी से मदद के लिये गुहार लगाई। मैं रात दस बजे तक गुहार लगाती रही। हालांकि आज मेरा मुकाबला था और मुझे विश्राम करने की जरूरत थी।

उन्होंने कहा, इससे बहुत बुरा लगता है। मैंने दल प्रमुख सहित हर किसी से बात की थी, दल प्रमुख विक्रम सिसौदिया ने कहा कि पहलवानों के लिये जो टिकट थे। उन्हें उनके कोच राजीव तोमर को दिया गया था और इन्हें बांटना उनकी जिम्मेदारी थी।

उन्होंने कहा, हमें राष्ट्रमंडल खेल महासंघ से जो टिकट मिले थे। हमने उन्हें संबंधित कोच को दे दिया था। मुझे नहीं पता कि उसे टिकट क्यों नहीं मिल पाया। लगता है कि मांग काफी अधिक थी।

अपनी बॉडी को लेकर ट्रोल हुई दिव्यंका त्रिपाठी

दिव्यंका त्रिपाठी हुई ट्रोल
ट्रोल हुई दिव्यंका त्रिपाठी

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com 

टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने पति विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर शेयर की जिस कुछ लोगों ने भद्दे कॉमेंट्स करने शुरू कर दिए। उनकी बॉडी को लेकर अपशब्द कहे थे और  इतना ही नहीं उन्हें डीसेंट कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई। जिसके बाद दिव्यांका ने उसे आड़े हाथ लेते हुए अच्छा सबक सिखाया।

 यह भी पढ़ें… इन कारणों से उड़ रही है भारतीयों की नींद!

दिव्यांका के लिए कॉमेंट में लिखा था। तुम्हारे कपड़े हमेशा वल्गर रहते हैं। लगता है कि तुम चेस्ट एरिया पर जानबूझकर टाइट कपड़े पहनती हो। यह बेहद घटिया और फूहड़ लगता है। सुधर जाओ थोड़ा बेशरम।

फिर वही दिव्यांका ने इस ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, ‘मुझे खुद के महिला होने पर गर्व है और किसी भी महिला को इस पर शर्मिंदा महसूस नहीं करना चाहिए। भगवान ने हमें एक उद्देश्य से ही हमें इस तरह का शरीर दिया है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जिस पर हमें शर्म महसूस करना पड़े।

दिव्यंका त्रिपाठी

यह अच्छी बात है कि तुमने यह मुद्दा उठाया। इंसान ने गर्मी और सर्दी से बचने के लिए खुद को ढकना शुरू किया था न कि तुम्हारे जैसे गंदी सोच वाले लोगों से बचने के लिए क्योंकि उस वक्त तुम जैसे लोगों का अस्तित्व नहीं था, लेकिन अब ऐसा करना पड़ेगा।

जाकर अजंता एलोरा देखो तो ईश्वर तुम्हें बेहद खूबसूरत प्राकृतिक रूप में दिखाई देंगे। हर महिला देवी है और देवियों को उनके कपड़ों की अधिकता और कमी से परिभाषित नहीं किया जा सकता बल्कि उनके कर्मों और शक्ति से इसलिए सम्मान करो।

‘न्यूटन’ के निर्देशक अमित मासुरकर कॉलेज ड्रॉपआउट है

कॉलेज ड्रॉपआउट है
कॉलेज ड्रॉपआउट है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया। उन्होंने ज्यूरी के बाकी मेंबर्स की मौजूदगी ने पुरस्कारों की घोषणा की। राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला।

बेस्ट हिंदी फिल्म की कैटेगरी में न्यूटन ने तमाम फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म के निर्देशक अमित मासुरकर के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। आप को बता दें कि उन्हें अपनी दूसरी फिल्म के लिए ही इतना बड़ा अवॉर्ड मिला है। अमित मासुरकर की उम्र अभी महज 37 साल है। न्यूटन से पहले भी उन्होंने 2013 में सुलेमानी कीड़ा का निर्देशन किया था। ये एक कॉमेडी फिल्म थी।

अमित की न्यूटन, बेस्ट फॉरेन कैटेगरी में भारत की और से 90वें एकेडमी अवॉर्ड के लिए भी भेजी गई थी। लेकिन वहां फिल्म पीछे रह गई। हालांकि न्यूटन को एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड में बेस्ट स्क्रीन प्ले के लिए पुरस्कार मिला था।

आप को बता दें बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि अमित कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। अमित का जन्म मुंबई में हुआ था। अमित की शुरुआती पढ़ाई दादर में हुई। मनिपाल इंस्टीटयूट से वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर ही रहे थे।  लेकिन फिल्मों में ज्यादा लगाव की वजह से उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई छोड़ दी। हालांकि बाद में उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से कला वर्ग में अपना ग्रैजुएशन पूरा किया।

अवॉर्ड मिलने पर अमित ने अपनी खुशी जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अद्भुत कास्ट, क्रू और छत्तीसगढ़ के लोगों को दिया जहां पर उन्होंने न्यूटन की शूट पूरी की थी।

अपनी फिल्म को अवॉर्ड के लिए चयनित करने के लिए अमित ने ज्यूरी का भी धन्यवाद दिया। अमित ने लिखा। इस प्यार के लिए ज्यूरी और भारतीय दर्शकों को धन्यवाद। उन्होंने कहा। मुझे पूरा यकीन है कि ये अवॉर्ड और इस फिल्म की सफलता रिलेवेंट पॉलिटिकल सिनेमा के लिए बड़ा स्पेस तैयार करेगी।

राजस्थान: लड़की के साथ किया गैंगरेप, विडीओ बनाकर किया वाइरल

राजस्थान: गैंगरेप
राजस्थान: गैंगरेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वारदात भरतपुर जिले के हलैना थाना क्षेत्र की है। वहीं पहले लड़की को अगवा कर गांव के बाहर एक दुकान पर ले गया। जहां उसने अपने दो साथियों भोला और बंटी के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंग रेप को अंजाम दिया ।

इसी बीच उन लोगों ने लड़की की अश्लील वीडियो भी बना ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित लड़की को सड़क पर छोड़कर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

जिसके बाद पीड़िता के पिता ने हलैना थाना जाकर तीन आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे भुसावर न्यायालय में पेश किया और उसके बयान दर्ज कराए। पुलिस पीड़ित लड़की की कॉउंसलिंग भी करा रही है।

उधर, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम इक्कठा कर दी गई हैं लेकिन अभी आरोपी फरार हैं। एसपी के मुताबिक, आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम उत्तर प्रदेश भी भेजी गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जल्दी उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

कठुआ गैंग रेप: आसिफ़ा के पिता का दर्द सुनकर आप भी रो पड़ेंगे

गैंगरेप:
कठुआ गैंगरेप:

सौम्या केसरवानी |Navpravh.com

जम्मू कश्मीर के कठुआ में बकरवाल समुदाय की 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और उसकी निर्मम हत्या हुई है। जिसके बाद अब उसके पिता का बयान सामने आया है।

मीडिया से बात करते हुए मासूम के पिता ने कहा कि वे अपनी बेटी को हर दिन याद करते हैं। जो उसे मारने के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए।

नौ मार्च को इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 15 पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई थी। जिसके बाद जनवरी में हुई ये घटना सबके सामने आई।

10 जनवरी को कठुआ बकरवाल समुदाय के एक परिवार की आठ साल की बच्ची अचानक गायब हो गई थी। उसके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई गई थी।

बच्ची को देवीस्थान में बंधक बनाए रखा गया था। उसे बेहोश रखने के लिए नशे की दवाइयां दी गईं थी। फिर 17 जनवरी को झाड़ियों में बच्ची का शव पाया गया था। मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टी हुई।

बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सांजी राम समेत आठ लोगों का आरोपी बनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

65वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘मॉम’ के लिए श्रीदेवी को मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

65वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
65वां राष्ट्रीय फिल्म

कोमल झा | Navpravah.com

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया। उन्होंने ज्यूरी के बाकी मेंबर्स की मौजूदगी ने पुरस्कारों की घोषणा की। राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। इसी में अभिनय के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है।

वहीं, श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। आप को बता दें महज 8 करोड़ रुपए के बजट से बनी फिल्म ‘न्यूटन’ अब तक कई अवॉर्ड जीत चुकी है। फिल्म में राजकुमार राव ने एक चुनाव आयोग कर्मचारी का किरदार निभाया है। के.गिरिधर झा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार दिया गया। वहीं बेस्ट एक्शन डायरेक्शन और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए बाहुबली- द कन्क्लूजन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

राजकुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा। मैं बहुत उत्साहित हूं ये जानकर कि पूरे देश को न्यूटन में मेरी एक्टिंग बेहतरीन लगी। मेरे डायरेक्टर और को-एक्टर्स ने न्यूटन में मेरे काम को आसान बनाया।

गाजी को बेस्ट तेलुगू फिल्म घोषित किए जाने पर तापसी पन्नू ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, तीसरी बार मुझे नेशनल अवॉर्ड का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। मेरी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस थी। बतौर एक्टर मुझे खुशी है कि मैंने गाजी में अहम किरदार निभाया।

फिल्मों को दिए गए पुरस्कारों के ऐलान के दौरान शेखर कपूर ने न्यूटन के निर्माता और निर्देशक का नाम गलत बोल दिया जिसके बाद वहां बैठे पत्रकारों में से एक ने उन्हें सही नाम बताते हुए ठीककिया। इसके बाद शेखर मुस्कुराकर बोले आप ठीक कह रही हैं। यहां इस लिस्ट में गलत लिखा हुआ है। असल में मैं तो फिल्म के निर्माता को जानता हूं।

चंदा कोचर के पति दीपक की बढ़ी मुश्किलें, इनकम टैक्स ने भेजा दूसरा नोटिस

चंदा कोचर के पति दीपक
चंदा कोचर के पति दीपक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन समूह के विवादित 3,250 करोड़ रुपये ऋण मामले में आयकर विभाग ने दीपक कोचर को कल दूसरा नोटिस जारी कर दिया है।

वह आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के पति हैं। साथ ही सीबीआई ने न्यूपावर रिन्यूएबल्स के निदेशक उमानाथ बैकुंठ नायक और वीडियोकॉन समूह के मालिक वेनुगोपाल धूत के करीबी महेश चंद्र पुंगलिया से गुरुवार को यहां मुख्यालय में पूछताछ भी की।

आयकर अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने वीडियोकॉन बैंक ऋण मामले में चल रही कर अपवंचन की जांच के संबंध में दीपक से मिले ‘अधूरे जवाब’ के बाद उन्हें यह नोटिस भेजा गया है।

कोचर के अधिकृत प्रतिनिधि ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में मिले एक नोटिस के जवाब में उन्होंने विभाग के पास आधिकारिक दस्तावेज और बयानों को दो दिन पहले ही जमा करा दिया है। आयकर अधिकारियों ने बताया कि यह जवाब ‘पूरा’ नहीं है और यह पूरी जानकारी नहीं देता है।

इसमें 325 करोड़ रुपए के उस निवेश के बारे में भी पूछा गया है जो मॉरीशस की दो कंपनियों ने उनकी कंपनी न्यूपावर रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड में डाले थे, इन दो विदेशी कंपनियों की पहचान फर्स्ट लैंड होल्डिंग लिमिटेड और डीएच रिन्यूएबल्स होल्डिंग लिमिटेड के तौर पर की गई है।

बिहार : हाथों में ऑक्सीजन सिलेंडर थामे इलाज कराने के लिए भटकते रहे परिजन

ऑक्सीजन सिलेंडर
ऑक्सीजन सिलेंडर

एनपी न्यूज़ डाक | Navpravah.com

बिहार सरकार लाख दावे कर ले, लेकिन राज्य के अस्पतालों में सुविधाओं की कमी लगातार सबके सामने आती रहती है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएमच में एकबार फिर लपरवाही का मामला सामने आया है।

एक बच्चे की इलाज के लिए उसके परिजन हाथों में ऑक्सीजन सिलेंडर थामे डॉक्टर के पास घूमते रहे। परिजनों का आरोप है कि इलाज में देरी की वजह से बच्चे की मौत हो गयी है।

मामला पीएमसीएच को शिशु विभाग का है। बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरते का आरोप लगाया है।पीएमसीएच के इस मानवता को शर्मसार कर देने वाले रवैये के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पीएमसीएच अस्पताल प्रदेश का ऐसा अस्पताल है जहां पूरे प्रदेश के लोग बेहतर इलाज के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यहां ऐसी शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आयी है जिससे लोगों की उम्मीद जरूर टूट गई होगी।

बार-बार ऐसी परिस्थिती सामने आने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन का रवैया बदल नहीं रहा है। कुछ दिनों पहले अस्पताल की बेहाल व्यवस्था के चलते एक पिता को अपनी बेटी को गोद में लेकर अस्पताल में घुमना पड़ा। जबकि बच्ची को ऑक्सीजन मास्क लगा था और परिजनों को मजबूरन ऑक्सीजन सिलेंडर हाथ में लेकर चलना पड़ा रहा था।