30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 656

 उत्तर प्रदेश: एटा से  8 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या 

रेप के बाद हत्या
रेप के बाद हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एकतरफ जहां देशभर में महिलाओं और बच्चियों से रेप करने वालों के खिलाफ लोगों में धरना और आक्रोश दिखा रहे है, वही फिर भी रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। अब उत्तर प्रदेश के एटा से 8 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या का दर्दनाक वारदात सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने बिना समय गाबए कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी वक़्त गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि वारदात बीती रात करीब 1.30 बजे घटी। मृत बच्ची अपने परिवार के साथ पड़ोस में शादी के समारोह में गई हुई थी। वहां टेंट लगाने आए एक युवक सोनू जाटव ने शराब के नशे में मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

आरोपी युवक बच्ची को अगवा करके पहले एक कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और इतना ही नहीं उसके बाद गले में रस्सी बांधकर बच्ची की हत्या कर दी। कई घंटों तक जब परिजनों को बच्ची दिखाई नहीं दी तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी।

कई घंटे की खोज बीन के बाद शादी समारोह स्थल से थोड़ी दूर एक मकान में मासूम बच्ची का शव पड़ी मिला। मासूम बच्ची के गले में रस्सी बंधी हुई थी। मामला समझते ही परिजन बदवहास हालात में बच्ची को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने मासूम पीड़िता को मृत घोषित कर दिया।

मासूम के साथ हुए अत्याचार से नाराज परिजनों और गांव वालों ने एटा-फर्रुखाबाद रोड को जाम कर दिया है। विरोध कर रहे गांव वाले पुलिस से आरोपी को की  मांग कर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि वे स्वयं आरोपी को दंडित करना चाहते है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और जल्द ही आरोपी सोनू जाटव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। एटा के DM अमित किशोर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से महिला सम्मान कोष से बच्ची के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

‘ओमर्टा’ के लिए पहली पसंद नहीं थे राज कुमार राव

राजकुमार राव
राजकुमार राव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज के समय ने उम्दा कलाकारों में से एक है लगातार एक बाद एक हित फिल्मे देने के बाद  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओमर्टा’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह एक आतंकवादी की भूमिका निभा रहे हैं। राजकुमार राव के बताया की उनका यह पहला ऐसा किरदार है जो उनके बाकी किरदार से एकदम हट के है। इस बीच उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि ‘ओमर्टा’ के लिए वह निर्देशक की पहली पसंद नहीं थे।

बता दें, ‘ओमर्टा’ का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। राजकुमार राव ने बताया, इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। उनकी पहली पसंद पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एक्टर रीज अहमद थे। राजकुमार राव ने यह भी बताया। कि बाद में हंसल मेहता ने अपने फैसले को बदल दिया और फिर मुझे फिल्म में लिया।

आपको बता दें कि फिल्म ‘ओमर्टा’ में राजकुमार राव आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख का किरदार कर रहे हैं। ओमर सईद ने साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप किया था और फिर बाद में उसको जान से मरवा दिया। विदेशी पत्रकार की हत्या के आरोप में उमर को मौत की सजा भी सुनाई गई लेकिन उसे कभी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है।

वहीं बात करें हंसल मेहता और राजकुमार राव के साथ काम करने की तो यह फिल्म इन दोनों की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ ‘शाहिद’ और ‘अलीगढ़’ में साथ काम कर चुके हैं। उनकी यह सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। फिल्म ‘ओमर्टा’ 20 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान के फैंस के लिए खुशखबरी, मिली विदेश जाने की इजाजत

सलमान
सलमान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सलमान खान के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। जोधपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय ने सलमान खान को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। अब वो शूटिंग और अपने दबंग शो के लिए नेपाल, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में जा सकेंगे।

आप को बता दें, काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उन्‍हें तुरंत अरेस्‍ट करके जेल भेजा गया था। जमानत के बाद मुंबई लौटे सलमान खान इन दिनों अपने अधूरे प्रोजेक्‍ट्स को फिर से पूरा करने में लग गए हैं। सलमान खान कनाडा, नेपाल और यूएस में 25 मई से 10 जुलाई के बीच रहेंगे।

सलमान खान को आज कोर्ट ने वकीलों की दलीलों के आधार पर विदेश जाने की छूट भी दे दी है। सलमान खान ऐसे स्टार है जिन्हें शूटिंग और शोज के लिए आए दिन विदेश जाना पड़ता है, ऐसे में उनके बिजनेस को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने उन्हें इजाजत दे दी है।

सलमान खान का दबंग टूर नेपाल में होना है जिसकी टिकट भी बिक चुकी हैं काठमांडू के तुंडीखेल ग्राउंड में दंबग खान अपनी टीम के साथ नेपाल की जनता के लिए परफॉर्म करेंगे।  ये शो 10 मई को आयोजित किया जाना है।

कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद वे रेस-3, भारत, किक-2 और दबंग-3 के आउडडोर शूट को आसानी से कर सकेंगे। खबरें हैं कि रेस-3 के मुंबई शूट के बाद अगला शेड्यूल साउथ अफ्रीका में होगा।

यशवंत सिन्‍हा का BJP सांसदों के नाम खुला खत

बीजेपी नेता
बीजेपी नेता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता यशवंत सिन्‍हा मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसकी क्रम में उन्‍होंने इंडियन एक्‍सप्रेस में बीजेपी सांसदों के नाम खुला खत ‘Dear Friend, speak up’ लिखा है।

उसमें सिंहा ने इन सांसदों से मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए इन नीतियों की आलोचना की है। सिन्हा ने अपने पत्र में लिखा है कि, भारत के दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था के सरकार के दावे के बावजूद आर्थिक हालात चिंताजनक हैं।

भ्रष्‍टाचार एक बार फिर से सिर उठाने लगा है। कई बैंक घोटाले सामने आए हैं और घोटाला करने वाले देश से बाहर भागने में कामयाब रहे हैं और सरकार असहाय सी देखते रह गई है।

उन्होंने लिखा है कि, महिलाएं आज जिस कदर असुरक्षित हैं। वैसा पहले कभी नहीं हुआ है। बलात्‍कार के मामले बढ़े हैं और बलात्‍कारियों पर सख्‍त कार्रवाई करने के बजाय हम उनसे क्षमा मांगते हुए दिखते हैं।

सरकार की विदेश नीति पर यदि नजर डाली जाए तो प्रधानमंत्री के लगातार विदेशी दौरों और विदेशी राजनेताओं के साथ गले लगने की तस्‍वीरें ही दिखती हैं। भले ही वह इसे पसंद या नापसंद करते हों, इनसे लेकिन असल में कुछ हासिल होता नहीं दिखता, हमारे पड़ोसियों के साथ रिश्‍ते मधुर नहीं हैं।

उन्होंने आगे लिखा है कि, पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह से खत्‍म हो गया है। मित्रों ने मुझे बताया कि यहां तक कि पार्टी की संसदीय दल की बैठकों में भी उनको अपने विचार रखने का मौका नहीं मिलता। पार्टी की अन्‍य बैठकों में भी केवल एकतरफा संवाद होता है। वे बोलते हैं और आप सुनते हैं। पीएम के पास आपके लिए समय ही नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा, मैं 15 मिनट बोल दूँ तो पीएम मोदी खड़े नहीं हो पाएंगे

पीएम मोदी लोकसभा
पीएम मोदी लोकसभा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा। पीएम संसद में खड़े होने से डरते हैं। हमें 15 मिनट को भाषण मिल जाए संसद में पीएम खड़े नहीं हो पाएंगे।

देश में जारी कैश किल्लत पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की बैंकिंग व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। नीरव मोदी 30 हजार करोड़ लेकर भाग गया, लेकिन पीएम एक शब्द नहीं बोल पाए।

राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में हैं। उन्होंने आज पाली गांव में किसानों की समस्याएं सुनी, किसानों ने राहुल को सिंचाई की दिक्कत, खराब सड़क, आवारा जानवरों से परेशानी और फसल के उचित दाम न मिलने जैसी समस्याएं बताईं।

तीन दिवसीय अमेठी-रायबरेली दौर के लिए राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर। पूर्व राज्यसभाउ सदस्य प्रमोद तिवारी समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया।

राहुल ने वहीं कार्यकर्ताओं की बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद अमेठी रवाना हो गए। फिर राहुल गांधी रास्ते में हैदरगढ़ में रुके और एक खेत में काम करते हुए किसानों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनी।

भारतीय सेना में नहीं हुई भर्ती, तो बन गया ISI का जासूस!

ISI का जासूस बन गया!
ISI का जासूस बन गया!

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हरियाणा: रोहतक से रिटायर्ड हवलदार का बेटा खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। IB से मिली जानकारी के मुताबिक, रोहतक पुलिस ने गौरव शर्मा नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक सोनीपत के गन्नौर का रहने वाला है।

पिछले 4 साल से पकिस्तान खुफिया एजेंसी  ISI को भारतीय सेना से जुड़ी गुप्त और संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था। आरोपी से पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह अब तक 18 बार आर्मी में हुई रिक्रूटमेंट से जुड़ी जानकारियां भेज चुका है। पुलिस ने बताया कि गौरव ने अब तक आईएसआई को जो भी जानकारियां भेजी हैं। वे रोहतक और हिसार की सेना छाविनयों में हुई थीं।

आप को बता दें, कि ISI ने इस बार भी जासूसी को  जाल में फंसाने के लिए अपने पुराने तरीके का ही इस्तमाल किया। इस बार भी खूबसूरत महिला का सहारा लिया। पिछले मामलों की ही तरह इस बार भी आईएसआई ने खूबसूरत महिला के प्रोफाइल से सोशल मीडिया के जरिए गौरव से दोस्ती की।

गौरव ने बताया कि वह पाकिस्तानी महिला से सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल किया करता था और वीडियो कॉल के द्वारा ही उसने भारतीय सेना से जुड़ी जानकारियां भी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी गौरव करीब 4 साल पहले सोशल मीडिया पर एक महिला के संपर्क में आया।

महिला ने गौरव से दोस्ती का हाथ आएगी बढ़ाया फिर उसके के बाद वीडियो कॉलिंग शुरू कर दी और उसे हनीट्रैप में फंसा लिया। इसके बाद गौरव चार साल से लगातार पाकिस्तानी महिला को सेना में होने वाली भर्तियों की जानकारी भेजता रहता था।

रोहतक पुलिस ने गौरव को कोर्ट में पेश किया और मामले की पड़ताल के लिए उसे चार दिन की हिरासत में ले लिया। रिमांड में पूछताछ के दौरान उसने कई बड़े खुलासे किए हैं। गौरव ने हिसार और रोहतक छावनियों की अति संवेदनशील जानकारियां भी आईएसआई को दी हैं। इन जानकारियों में सेना की रिक्रूटमेंट ड्राइव, अधिकारियों और सेना के वाहनों की आवाजाही के अलावा कई दूसरी जानकारियां भी शामिल हैं।

गौरव शर्मा पिछले तीन महीने से रोहतक की एक एकैडमी के हॉस्टल में रह रहा था, जो युवकों को सेना में भर्ती करने की कोचिंग देती है। आरोपी ने बताया  कि वह पिछले चार सालों में कई सेना में भर्ती की परीक्षा में शामिल हो चुका है। लेकिन बस फिजिकल टेस्ट में फेल हो जाने के कारण सेना में भर्ती नहीं हो पाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गौरव शर्मा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अधिकारी भी पूछताछ कर सकते हैं।

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक गौरव शर्मा नासिक, भोपाल, सिकंदराबाद में हुई आर्मी की रिक्रूटमेंट ड्राइव को वीडियो कॉलिंग के जरिए लाइव करता था। वह मंगलवार को चेन्नई जाने की फिराक में था। जहां पर सेना की भर्तियां हो रही हैं।

अरुण जेटली ने कहा, “यहाँ गया ATM का सारा पैसा”

अरुण जेटली
अरुण जेटली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले कुछ दिनों से देश में चल रही कैश की किल्लत पर आज केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान आया है। वित्त मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, देश में कैश की स्थिति की समीक्षा की गई है। देश में पर्याप्त मात्रा में कैश मौजूद है। बैंकों में भी कैश उपलब्ध है।

वित्त मंत्री ने कहा कि, कुछ क्षेत्रों में अचानक और असामान्य वृद्धि के कारण कुछ समय के लिए कैश की समस्या हुई है। इस स्थिति से ज्ल्द से जल्द निपटने की कोशिश की जा रही है।

इससे पहले देश के कई राज्यों में चल रही कैश की किल्लत पर केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार और आरबीआई ने एक कमेटी का गठन किया है। जो जल्द ही हल निकाल लेगी उन्होंने आशंका जताई कि अचानक से कुछ राज्यों में कैश की किल्लत होना बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल आरबीआई के पास 1,25,000 करोड़ रुपये की नकदी मौजूद है। लेकिन यह समस्या कुछ असमानता के कारण बनी हुई है, उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के पास ज्यादा नकदी मौजूद है तो कुछ के पास कम।इसलिए केंद्र सरकार ने राज्यवार समितियों का गठन किया है।

10 साल बाद सलमान खान के साथ आएंगी नजर प्रियंका चोपड़ा

सलमान खान
सलमान खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड एक्टर सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके दी। इसके बाद अब सलमान खान के फैन्स के लिए एक और गुड न्यूज है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स के साथ काम करने को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं थी। लेकिन अब फिल्म मेकर्स द्वारा यह कनफर्म कर दिया गया है कि इस फिल्म में  प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। सलमान और प्र‍ियंका ऑनस्क्रीन कपल बनकर करीब 10 साल बाद पर्दे पर फिल्म भारत से वापसी करेंगे।

‘भारत’ सलमान खान की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट करीब 180 करोड़ रुपए का रखा गया है। फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है। हालांकि, फिल्म की कहानी में बॉलीवुड ऑडियन्स को देखते हुए बदलाव किए गए हैं। यह एक रोमांटिक स्टोरी है जिसमें प्रियंका और सलमान लीड रोल में नजर आएंगे। अली और सलमान की एक साथ यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले रिलीज हुईं सलमान और अली की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं और इस फिल्म से भी फैन्स को यही उम्मीद है।

फिल्म के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान प्र‍ियंका ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं सलमान के साथ काम करने के लिए। मैंने उनसे काफी चीजें सीखी हैं। बस जल्द शूटिंग शुरू होने का इंतजार है। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 2016 में फिल्म ‘जय गंगाजल’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख कर लिया था। प्रियंका इस फिल्म से लगभग 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं।

सलमान की अगली फिल्म भारत को उनके फेवरेट डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले अली अब्बास सलमान की सुल्तान और टाइगर जिंदा है फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। इसके अलावा प्रियंका भी अली अब्बास की फिल्म गुंडे में काम कर चुकी हैं।  हाल ही में अली प्रियंका चोपड़ा से उनके इंटरनेशनल शो क्वांटिको की शूटिंग के दौरान न्यूयॉर्क में मिले भी थे। प्रियंका, फिलहाल अपने हॉलीवुड सीरियल ‘क्वांटिको’ की शूटिंग कर रही हैं और वह भी जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग के लिए इंडिया लौटने वाली हैं।

अगर आप खाते हैं चिकन, तो जानिए इसको खाने के फायदे

चिकन
चिकन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

 आप अगर आप चिकन खाते हैं तो यह कई मायनों में फायदेमंद हो सकती है। मसालों से भरपूर चिकन की बजाय आप कोशिश करें कि उबला हुआ चिकन खाएं। क्योंकि यह आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

जो लोग प्रोटीन से भरपूर चिकन का सेवन नहीं करते। उनका मोटापा बढ़ता है और मोटापा कई तरह की बीमारियों का कारण होता है। इसलिए प्रोटीन युक्त चिकन का सेवन करना चाहिए।

चिकन में पाए जाने वाले पोषक तत्व ट्राइप्टोफन और विटामिन बी5 के सेवन से तनाव में राहत मिलती है। ये दोनों ही शरीर को अंदर से शांत करते हैं।

प्रोटीन के अलावा चिकन में फास्फोरस और कैल्शियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होने पर हड्डियों की स्थिति में सुधार आता है।

चिकन में विटामिन बी6 अधिक मात्रा में पाया जाता है, विटामिन बी6 दिल के दौरे से सुरक्षा प्रदान करता है। विटामिन बी6 ही होमोसिस्टाइन के स्तर को कम करता है।

सर्दी व जुकाम में राहत पहुंचाने के लिए लोग चिकन सूप का सेवन करते हैं। चिकन सूप की स्टीम यानी भाप से बंद नाक खुल जाती है और गले का कंजेस्शन भी साफ हो जाता है।

चिकन में पाया जाने वाला रेटनोल, अल्फा और बीटा केरोटीन, लाइकोपिन और विटामिन ए आंखों की रोशनी को तेज करता है।

यमुना एक्सप्रेस-वे चलती कार में महिला के साथ रेप 

यमुना एक्सप्रेस-
यमुना एक्सप्रेस-

कोमल झा | Navpravah.com 

उन्नाव और कठुआ के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती होंडा सिटी कार में मेरठ की रहने वाली एक 20 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात शनिवार शाम की है। दो लोगों ने लड़की से चलती कार में बलात्कार किया। ये लोग पीड़ित लड़की को घर ड्रॉप करने जा रहे थे।

पीड़ित युवती ग्रेटर नोएडा  में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में  जॉब करती है। शनिवार शाम पांच बजे जब जब युवती ऑफिस से घर जाने के लिए निकली और आरोपियों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। इसके बाद नोएडा से मथुरा तक युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती और सलमान की दोस्ती 15 दिन पहले ही हुई थी और वह उसे पहले भी घर छोड़ चुका था।

लड़की मेरठ की रहने वाली है और नोएडा में काम करती है। लड़की नोएडा एकसप्रेस वे के पास घर जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतज़ार कर रही थी।सलमान ने आकर लड़की को लिफ्ट ऑफर की। सलमान ने ग्रेटर नोएडा के रास्ते में अपने साथी साजिद को लिया इसके बाद दोनों ने लड़की के साथ बलात्कार किया और मथुरा के रास्ते में छोड़ दिया।

बता दें, गैंगरेप से पहले आरोपियों ने होंडा सिटी कार के शीशों को काले कपड़े से ढक दिया गया था और युवती की आवाज बाहर किसी को सुनाई न दे इसके लिए तेज म्यूजिक रास्ते भर बजाया गया। यही नहीं, एक्सप्रेसवे पर कई जगह सड़क किनारे कार को रोका भी गया था।

वारदात के बाद से पीड़ित युवती बेहद डरी हुई है। उसका चेहरा सूजा हुआ था, चेहरे पर मारपीट के निशान थे। युवती ने बताया कि उसने रास्ते भर दोनों आरोपियों के हाथ जोड़े। पैर पकड़े। लेकिन वह कार को तेज रफ्तार से दौड़ाते रहे। जब उसने फोन करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल भी छीन लिया गया।

लड़की ने इसके तुरंत बाद 100 नंबर डायल किया। जिसके चलते पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं और चेहरे पर सूजन है।