30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 655

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा सलमान के बाद इस एक्टर के साथ नज़र आएँगी 

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इन दिनो प्रियंका चोपड़ा फिर से सुर्खियों में छाई हुई है। प्रियंका चोपड़ा के फैंस ये खबर सुन कर खुश हो जाएंगे की ‘देसी गर्ल’ बॉलीवुड में फिर से जमकर काम करने के मूड में आ गई है। बता दें कि अभी तक प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही थी और अब फिर से बॉलीवुड की तरफ रुख कर रही है। अब ताजा खबर ये है कि प्रियंका चोपड़ा सिर्फ सलमान खान के साथ ही नहीं बल्कि अब अपने पूर्व को-स्टार अभिषेक बच्चन के साथ भी फिल्म करने की तैयारी में है। इसके पहले दोनो को फिल्म दोस्ताना में एक साथ देखा गया था जिसके बाद वो कभी साथ नही आए।

खबर है कि सोनाली बोस की अगली फिल्म में दोनो फिर से बड़ा पर्दा साझा करते हुए दर्शकों के सामने आएंगे।  ये फिल्म जिस पर बात चल रही है वो आयशा चौधरी की लाइफ स्टोरी पर बेस्ड होगी। ये कहानी एक 13 साल की ऐसी लड़की के जीवन पर आधारित होगी जिसे एक खास तरह की बीमारी होती है और उससे जूझते हुए वो अपनी जिंदगी को कैसे नया आयाम देती है। आपको बता दें कि कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी आएशा ने अंत में 24 जनवरी को 2014 को 18 साल की उम्र में आखिरी सांस ली और सबको छोड़कर चली गई।

इसकी कहानी से सोनाली बोस इतनी प्रभावित हुई कि वो फिल्म बनाने जा रही है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन की जोड़ी एक बार फिर से दर्शको को देखने को मिलेगा। बता दें कि इस फिल्म में अभिषेक और प्रियंका आएशा के माता-पिता का रोल करने वाले है और इसके लिए वो तैयार है।

खबरों की माने तो सोनाली हाल ही मे अभिषेक बच्चन से फिल्म मनमर्जियां के शूटिंग सेट पर मिली थी और इस कहानी के बारे में बताया था। इसके बाद अभिषेक बच्चन को फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई थी और जल्दी ही अभिषेक बच्चन इस पर अपना फैसला ले सकते है।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, हम कहाँ जा रहे हैं, कैसा समाज बना रहे हैं

राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति कोविंद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णों देवी यूनिवर्सिटी के छठें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल हुए, वहां सभा को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा, एक बच्ची के साथ जो कुछ भी प्रदेश में हुआ बेहद गलत था।

कोविंद ने कहा, बच्ची के साथ जो कुछ भी हुआ उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आजादी के 70 साल बाद भी अगर देश के किसी हिस्से में इस तरह की घटना होती है तो यह बेहद शर्मनाक है, उन्होंने कहा, हम कहां जा रहे हैं। कैसा समाज बना रहे हैं।

कोविंद ने कहा, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बेटियां अपना वर्चस्व लहरा रही है। आज दुनिया भारतीय बेटियों का लोहा मान रही है। लेकिन हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

10 जनवरी को कठुआ बकरवाल समुदाय के एक परिवार की आठ साल की बच्ची अचानक गायब हो गई थी। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने घोड़े ढूंढने में मदद करने के बहाने लड़की को अगवा कर लिया था, बच्ची को देवीस्थान में बंधक बनाए रखा गया था, 17 जनवरी को झाड़ियों में बच्ची का शव पाया गया था। मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टी हुई है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से 13 अप्रैल को जम्मू बार एसोसिएशन तथा कठुआ बार एसोसिएशन को आड़े हाथ लिये जाने के बाद अब सुनवाई सुचारू ढंग से चलने की उम्मीद है।

सांजी राम ने कथित रूप से विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया और सुरेंद्र वर्मा , मित्र प्रवेश कुमार उर्फ मन्नु, राम के भतीजे एक नाबालिग और उसके बेटे विशाल उर्फ ‘ शम्मा ’ के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया था।

आरोप पत्र में जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल तिलक राज और उपनिरीक्षक आनंद दत्ता को भी नामजद किया गया है। जिन्होंने राम से चार लाख रुपये कथित रूप से लेकर महत्वपूर्ण सबूत नष्ट किये थे, आठों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

फिल्म ‘कलंक’ में 21 साल बाद साथ नज़र आएँगे संजय दत्त और माधुरी

संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित
संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित

एनपी न्यूज़ डेस्क  | Navpravah.com

करण जौहर के ड्रीम प्रोजक्ट में संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित की आनेवाली फिल्म को लेकर बीते दिनों खुलासा किया गया कि वो फिल्म ‘शिद्दत’ नहीं बल्कि ‘कलंक’ में एक साथ नजर आएंगे। दमदार मल्टी स्टारर फिल्मों को बनाने के लिए मशहूर करण जौहर एक बार फिर इसी कंसेप्ट के साथ फिल्म कलंक लेकर लौटें हैं। करण की इस फिल्म में माधुरी दीक्षि‍त, संजय दत्त, आलिया भट्ट, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा इंडस्ट्री के और भी कई स्टार्स नजर आएंगे। अब इस फिल्म को लेकर ऑफिसयल घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म का निर्देशन ‘2 स्टेट्स’ के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन करने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर इस फिल्म को बनाने का इंतजार पि‍छले 15 साल से कर रहे थे। इस फिल्म को बनाने का आइडिया करण और उनके पिता यश जौहर ने 15 साल पहले बुना था। इसे फिल्म को ए‍क एपिक ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म को तीन बड़े बैनर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं जिनमें धर्मा प्रोडथक्शंस, फॉक्स स्टार स्टूडि‍योज और नाडियाडवाला ग्रैंडसंस एंटरटेनमेंट का नाम शामिल है।

हाल ही में आलिया भट्ट ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म के पहले पोस्टर को रिलीज कर दिया है। आलिया और वरुण की इस फिल्म का नाम ‘कलंक’ है और फिल्म में आलिया, वरुण और माधुरी के अलावा संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमिका में हैं। बता दें, फिल्म का नाम ‘कलंक’ है और यह 70 व 80 के दशक की फिल्मों की याद दिलाता है। ये फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होने जा रही है।

दबंग 3: मोनी रॉय के रोल को लेकर नया खुलासा

सलमान की ‘दबंग 3
सलमान की ‘दबंग 3

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सलमान की ‘दबंग 3’ फिल्म को लेकर लंबे समय से कई तरह की प्लानिंग चल रही है। फिर चाहे वह स्क्रिप्ट हो या फिर हीरोइन। मिली जानकारी के अनुसार सलमान ने दबंग के लिए हीरोइन का चयन कर लिया है।  ‘दबंग 3’ में मोनी रॉय के किरदार को लेकर नया खुलासा किया गया है।  रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में मोनी कैमियो रोल में नजर आएंगी।

आप को बता दें, बीच में सुनने में तो ये आया कि  फिल्म में मोनी को सोनाक्षी से भी ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया जाएगा। लेकिन अब मीडिया में आई इस नई रिपोर्ट ने इन्हें गलत ठहरा दिया है। बताया जा रहा है कि ‘दबंग 3’ में दोनों ही फीमेल एक्ट्रेस का छोटा रोल है। इस फिल्म में मोनी केवल स्पेशल अपीयरंस में नजर आएंगी। उनका स्क्रीन टाइम केवल 15 से 20 मिनट का होगा।

फिल्म ‘दबंग 3’ इसके पहले दो पार्ट्स की प्रीक्वल होगी और सलमान के किरदार चुलबुल पांडे के अतीत की कहानी सुनाएगी। यहीं पर मोनी के किरदार को पेश किया जाएगा जहां पर वो चुलबुल पांडे यानी सलमान खान की प्रेमिका की रूप में नजर आएंगी। वही सोनाक्षी अपने पहले वाली  ‘रज्जो’ के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के पहले दो पार्ट्स में फीमेल लीड के तौर पर नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा ने रिवील किया कि इस फिल्म का काम इस साल जून से शुरू किया जाएगा।

वैसे यह हमेशा से देखा गया है कि जो भी एक्टर या एक्ट्रेस सलमान खान से जुड़ता है या फिर उन्हें प्रभावित करता है तो उस स्टार का करियर सेट होना कोई बड़ी बात नहीं होती है। मोनी को बॉलीवुड में 3 फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिला है। सलमान की ‘दबंग 3’ के अलावा वो फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो नेगेटिव रोल में नजर आएंगी। इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ में भी मोनी काम कर रही हैं।

लेकिन सोचने वाली बात ये है कि इन तीनों ही फिल्मों में वो केवल कैमियो रोल में नजर आएंगी। ऐसे में फिलहाल तो मोनी रॉय को इतना कहा जा सकता है कि बॉलीवुड में अपने पैर ज़माना इतना आसान  नहीं है।

तमिलनाडु: राज्यपाल ने थपथपाया महिला पत्रकार का गाल, पत्रकारों में गुस्सा

राज्यपाल ने थपथपाया महिला
राज्यपाल ने थपथपाया महिला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

तमिलनाडु की एक महिला पत्रकार ने प्रेस कांफ्रेंस में राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित से एक सवाल पूछा, जिसके जवाब में वे महिला पत्रकार का गाल थपथपाने लगे। राज्यपाल के इस रवैये से राज्य के पत्रकारों में रोष व्याप्त है।

घटना मंगलवार की है। संबंधित महिला पत्रकार ने घटना के संबंध में ट्वीट करते हुए कहा, “जब राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित की प्रेस कांफ्रेंस खत्‍म होने वाली थी, तो मैंने उनसे एक सवाल पूछा, तो उन्‍होंने जवाब में बिना मेरी सहमति के मेरे गाल को थपथपा दिया।”

तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक (डीएमके) ने घटना को संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति का ‘अशोभनीय’ कृत्य करार दिया है। द्रमुक की राज्यसभा सदस्य कनिमोई ने ट्वीट किया कि अगर संदेह नहीं भी किया जाए, तब भी सार्वजनिक पद पर बैठे एक व्यक्ति को इसकी मर्यादा समझनी चाहिए।

द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने अपने ट्विटर हैंडल से कहा, “यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अनुपयुक्त कृत्य है।

यह वाकया उस समय का है, जब राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित एक कॉलेज की महिला व्याख्याता के सेक्‍स स्‍कैंडल केस में हुई गिरफ्तारी के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा।

राज्यपाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मामले की जांच के लिये सेवानिवृत्त नौकरशाह आर संथानम के नेतृत्व में एक सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इससे पहले, दिन में मामले की जांच तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी गई है।

मोदी ने जो सलाह मुझे दी थी, उन्हें उस पर अमल करना चाहिए -मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह और मोदी
मनमोहन सिंह और मोदी

एनपी देस्क्स न्यूज़ | Navpravah.com

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कठुआ और उन्‍नाव मामलों में पीएम मोदी की शुरुआती चुप्‍पी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, जो सलाह पीएम मोदी ने मुझे दी थी। अब उनको खुद उस पर अमल करते हुए ऐसे मामलों में ज्‍यादा बोलना चाहिए।

कठुआ में आठ साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म और उन्‍नाव में बीजेपी के एक एमएलए पर किशोरी से बलात्‍कार के मामले उजागर होने पर देश भर में लोग विरोध करते हुए सामने आ रहे हैं।

इस विषय पर पीएम मोदी चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन पिछले शुक्रवार को इस बात पर अपनी खामोशी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि ये घटनाएं शर्मनाक हैं। बेटियों को न्‍याय मिलेगा और दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

इसी संदर्भ में The Indian Express को दिए एक इंटरव्‍यू में पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल के अंतिम वर्षों में पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई नेता उन पर गंभीर मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाते थे। ऐसे मौकों पर बीजेपी उनको ‘मौन मोहन सिंह’ कहकर तंज कसती थी।

उन्‍होंने कहा, लेकिन मुझे लगता है कि जो सलाह प्रधानंत्री पहले मुझे देते थे। उस पर अब खुद अमल करते हुए ज्‍यादा बोलना चाहिए, प्रेस रिपोर्टों से मुझे पता चलता था कि वह मेरे नहीं बोलने की आलोचना करते थे। मुझे लगता है कि उस सलाह पर अब खुद उनको अमल करना चहिए।

उन्‍होंने कहा, मुझे लगता है कि जो अथॉरिटी में हैं। उनको वक्‍त रहते ही ऐसे मसलों पर बोलना चाहिए। ताकि समर्थकों तक सही संदेश पहुंचे। 2012 में दिल्‍ली दुष्‍कर्म मामले के तत्‍काल बाद कांग्रेस पार्टी और सरकार ने बलात्‍कार से संबंधित कानूनों को सख्‍त करने के लिए जरूरी संशोधन किया था।

आ गयी है गर्मी, रखें अपनी सेहत का ख्याल 

सेहत का ख्याल 
सेहत का ख्याल 

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बढ़ती गर्मी का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिंग है जो हर साल गर्मियों में तापमान बढ़ा रहा है। गर्मी का मौसम आ गया है। अभी से ही मई और जून वाली गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में जरूरत है कि अपने सेहत पर ध्यान दिया जाये।

अगर आप गर्मी के दिनों में लापरवाही करेंगे तो इसका प्रभाव काफी बुरा हो सकता है। गर्मियों में वातावरण में उष्णता बढ़ जाती है। जिससे तापमान बढ़ जाता है। तापमान के बढ़ने से शरीर की ऊर्जा भी कम हो जाती है।

गर्मी के मौसम में आपको अपने डाइट का पूरा ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में मसालेदार और तले हुए खाने से हमेशा बचें क्यूंकि यह आपके शरीर में आलस्य को बढ़ाता है और इस तरह का खाना आसानी से नहीं पचता है।

अपने खाने में सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करें, साथ ही तरल खाद्य को अधिक शामिल करें। गर्मी के दिनों में पुदिना, छाछ और प्याज खाएं।
गर्मियों में रसदार फल का सेवन करना काफी लाभदायक होता है।

गर्मियों में मौसमी फल जैसे तरबूज, लीची, खरबूजा, संतरा, अंगूर, खीरा मिलते हैं। ऐसे फलों का सेवन शरीर के लिए काफी लाभदायक है। गर्मी के मौसम में आम काफी फायदेमंद है।

गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद है। साथ ही शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने के लिए नींबू पानी, गन्ने का जूस का सेवन कर सकते हैं।

लेखिका शेफाली वैद्या की अपील, “न देखें करीना-स्वरा की फ़िल्में”

शेफाली वैद्या ने देशवासियों से की अपील
जम्मू-कश्मीर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कठुआ जिले में बकरवाल समुदाय की 8 साल की मासूम आसिफा के साथ पहले गैंगरेप, फिर उस मासूम बच्ची की हत्या के सिलसिले में कुछ सितारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। करीना कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा ज‍ा‍ह‍िर किया। लेकिन करीना के रिएक्शन को लेकर सोशल मीड‍िया पर एक्ट्रेस को मुस्ल‍िम से शादी करने और बच्चे का नाम भी मुस्ल‍िम नाम तैमूर रखने के लिए ट्रोल किया गया। करीना को ट्रोल करने के बाद स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स की जमकर फटकार लगाई थी।
इस पर स्वरा भास्कर ने ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने लिखा, आपको शर्म आनी चाहिए कि आप इस दुनिया में हैं। शर्म आनी चाहिए कि भगवान ने आपको ऐसा दिमाग दिया है जो कि नफरत से भरा है औऱ ऐसा मुंह दिया है, जो गंदगी से भरा है। तुम भारत और हिंदुओं के लिए शर्म हो। तुम्हारे जैसे लोग, जो ये घटिया बातें करने की हिम्मत लाते हो क्या यह सरकार से मिली है?’

अब इस मामले पर स्वरा भास्कर को लेखि‍का शेफाली वैद्या ने बैकआउट करने की बात कही है। उन्होंने एक ट्वीट में ल‍िखा कि ड‍ियर हिंदुओं अगर आप में कोई आत्म सम्मान बचा है तो प्लीज स्वरा, करीना, कल्कि कोच‍िलीन, हुमा कुरैशी, सोनम कपूर समेत सभी बी ग्रेड एक्ट्रेस की फ‍िल्मों का बायकॉट करें।

इस ट्वीट के पर जवाब देते हुए स्वरा ने लिखा, कि शेफाली जी रेप अपोलॉज‍िस्ट और नैतिक रूप से बैंकरप्ट हैं। लेकिन ठीक है। इन सब में आप सभी हिंदुओं को क्यों शामिल कर रही हैं। कई हिंदू कठुआ, उन्नाव, सूरत में हुए गंभाीर मामलों पर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। उन्हें अपनी नफरत में मत घसीटें।

स्वरा के ट्वीट पर फिर शेफाली ने लिखा, हम आपकी तरह नहीं हैं, जो ये सोचते हैं कि पद्मावती को ख‍िलजी की हरम में शामिल हो जाना चाहिए था। उन्हें अपने आत्म सम्मान के लिए जौहर नहीं करना चाहिए था।

सोशल मीडिया पर हुई इस पूरी बहस के बीच कई फैंस ने स्वरा के सपोर्ट में ट्वीट भी किए। आप को बता दें, हाल ही में कठुआ गैंगरेप पर कैम्पेन में करीना शामिल हुईं। करीना की ‘I am Hindustan. I am Ashamed’ लिखे पोस्टर के साथ तस्वीर स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर पर यूजर्स ने करीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

बिग बॉस-12: शो में डबल धमाल में हो सकती है गे पार्टनर्स की एंट्री

bigg boss
bigg boss

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘बिग बॉस12 ‘ सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं और शो के ऑडिशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बता दें, इस बार घर में एंट्री पाने के लिए जोड़ियों में आना होगा। अब नया अपडेट ये है कि मेकर्स शो के लिए रियल लाइफ गे और लेस्बियन कपल की तलाश में हैं।

आप को बता दें, ऐसा जरूरी नहीं है कि लव पार्टनर ही शो में जोड़ी के तौर पर आ सकते है। यह जोड़ी भाई-बहन, बहन-बहन या अन्य किसी दोस्त या रिलेटिव के साथ भी बनाई जा सकती है। शो के मेकर्स पिछले सीजन की तरह इस सीजन को भी हिट बनाना चाहते हैं।

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, जोड़ीदार का कॉन्सेप्ट ध्यान में रखते हुए मेकर्स शो में लेस्बियन और गे कपल को लाना चाहते हैं। इससे शो को नया मसाला मिलेगा। हर बार शो में LGBT कम्यूनिटी का एक मेंबर देखा जाता है। लेकिन इस बार मेकर्स कपल को बुलाने का प्लान बना रहे हैं।

इस बार शो के होस्ट सलमान खान होंगे या कोई और अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे फैंस की डिमांड तो सलमान खान ही हैं। बिग बॉस-11 की विनर भाबीजी शिल्पा शिंदे बनी थीं।

पिछले सीजन में शो की थीम पड़ोसी थी लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों घरों के सदस्य एक ही घर में आ गए थे और उसके बाद का गेम सभी कंटेस्टेंट्स के बीच हर बार जैसा ही रहा। हालांकि। इस बार शो जोड़ियों के साथ किस तरह से अलग बनता है और कौन कौन से जाने पहचाने चेहरे इस शो का हिस्सा बनते हैं। यह जानना दिलचस्प होने वाला है। वैसे तो पिछला सीजन काफी धमाकेदार और एंटरटेनिंग रहा था। बिग बॉस के प्रशंसकों को शो दोबारा से शुरू होने का इंतजार है।

सुशील को 2016 में मौका मिलता, तो एक गोल्ड और होता भारत के पास -बाबा रामदेव

बाबा रामदेव
बाबा रामदेव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पहलवान सुशील कुमार ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी कर ली है।  सुशील ने पुरुषों की 74 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को 10-0 से मात देकर राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है।

इससे पहले, सुशील ने 2010 दिल्ली और 2014 ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने पदकों की हैट्रिक पूरी की है।

सुशील कुमार ने अपना गोल्ड मेडल हाल ही में हिमाचल में हादसे का शिकार हुए मृत बच्चों को समर्पित किया है। सुशील कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- जिंदगी से ज्यादा कीमती कुछ नहीं है। तीसरी बार गोल्ड जीतना गर्व की बात है। लेकिन हिमाचल में हुए हादसे में अपनी जान गंवाने वाले बच्चों को मैं यह मेडल समर्पित करता हूं।

कॉमनवेल्थ खेलों में सोना जीतकर वापस लौटे पहलवान सुशील कुमार की बाबा रामदेव ने भी जमकर तारीफ की है। बाबा रामदेव ने कहा कि 2016 के ओलंपिक खेलों में भारतीय पहलवान सुशील कुमार एक और गोल्ड मेडल जीत सकते थे यदि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेलने से नहीं रोका जाता।

बाबा रामदेव ने दो बार ओलंपिक में पदक जीत चुके सुशील कुमार से मुलाकात की और उनकी खूब प्रशंसा की, सुशील ने 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

बाबा रामदेव ने कहा, हम सब को सुशील पर गर्व है। सुमित और सुशील दोनों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नाम रोशन किया है। मैं युवाओं से अनुरोध करता हूं कि वे इन दोनों से प्रेरणा लें।