30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 657

बिहार:  दिव्यांग नाबालिग बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार 

बच्ची से रेप
आरोपी गिरफ्तार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

तमाम धरना प्रदर्शनों के बावजूद भी हैवानो की हैवानियत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मासूम बच्चियों के साथ रेप की वारदात आय दिन आती ही रहती है। ऐसा लगता है हैवानो ने अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी में ही उतार लिया है। हालहि में अब बिहार के सीवान जिले से एक दिव्यांग नाबालिग बच्ची से रेप की दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अपना समय न गबाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सीवान के गौरैयाकोठी इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भी नाबालिग है। जिसे घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, गौरैयाकोठी के एक गांव में शनिवार की शाम 8 साल की दिव्यांग बच्ची को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसे अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग बच्ची को अपने घर उठा ले गया और बलात्कार करने के बाद वापस पीड़िता बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पीड़िता की मां अपने छोटे बेटे को लेकर डॉक्टर के पास गई थी और पीड़िता घर में अकेली थी।

पुलिस ने बताया, कि पीड़िता को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला थाना में आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में नामजद आरोपी नाबालिग को रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

कठुआ रेप केस : सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के दिए आदेश

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम के साथ गैंगरेप और फिर हत्या के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है कि पीड़िता के पिता ने जो याचिका दायर की है उस पर फौरान जवाब दिया जाये।

पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष सुनवाई और परिवार की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। इस मामले में आज सुनवाई की गई।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने पीड़िता के पिता का पक्ष रखते हुए कोर्ट को बताया कि इस मामले पर जो माहौल पैदा हो गया है। वह निष्पक्ष सुनवाई के अनुकूल नहीं है।

अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने इस मामले में अच्छा काम किया है। पुलिस ने ना केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बल्कि साक्ष्यों को भी वैज्ञानिक तरीके से रखा है।

पीड़िता की तरफ से दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और उन्हें अदालत में अपना पक्ष रखने में पूरा सहयोग किया जाए।

बता दें कि पीड़ित परिवार ने आशंका जाहिर की थी कि निचली आदालत में इस मामले में निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी और उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा, इस डर से पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अपील में कहा गया है कि इस मामले की सुनवाई राज्य से बाहर की जाए।

पीड़ित परिवार ने कहा कि इस केस को चंडीगढ़ की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाए। उन्होंने अंदेशा जताया है कि केस ट्रांसफर हुए बिना इसकी सही से जांच नहीं हो पाएगी याचिका में कहा गया है कि नेताओं को नाबालिग आरोपी से मिलने से रोका जाए।

सतीश कौशिक ने श्रीदेवी से 25 साल बाद माँगी माफ़ी 

सतीश कौशिक
सतीश कौशिक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

दुनिया को अलविदा कह चुकी अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं।  ये फिल्म बॉलीवुड की उन बड़ी बजट फिल्मों में से एक हैं। जोकि बॉक्स ऑफिस ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर इस फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर को फिल्म फ्लॉप होने के कारण करोड़ों का नुक्सान झेलना पड़ा था। इस बात को अब 25 साल बीत चुके हैं लेकिन सतीश कौशिक ने 25 साल बाद फिल्म के फ्लॉप होने के लिए माफी मांगी है।

कौशिक ने सोमवार को ट्वीट कर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। फोटो के साथ सतीश कौशिक ने लिखा- 25 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर यह असफल हुई लेकिन यह मेरा पहला बच्चा था और हमेशा दिल के करीब रहेगा। आज मैं श्रीदेवी मैडम को याद कर रहा हूं और बोनी कपूर से माफी मांगना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने मुझे इस फिल्म से ब्रेक दिया। लेकिन फिल्म के बाद सब खराब हो गया।

आपको बता दें कि फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ के फ्लॉप होने से बोनी पूरी तरह से कंगाल हो गए थे। उस समय श्रीदेवी ने अपनी कई सारी प्रॉपर्टीज को बेचकर उनका कर्ज चुकाया और आर्थिक रूप से उन्हें संभाला। ये फिल्म करीब 8 से 9 करोड़ के बजट में बनाई गई थी। उस समय ये फिल्म सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म थी क्योंकि कोई भी प्रोड्यूसर उस समय 2 से 3 करोड़ से ज्यादा की बजट वाली फिल्म बनाने से बचता था।

एक यूजर के रिएक्शन के जवाब में सतीश कौशिक ने लिखा- 25 साल बाद इस पर अच्छे या बुरे की बात नहीं है। आप एक बहुत ही सफल व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन अपनी विफलताओं को अपनाना और मैं आपको आश्वासन देता हूं आप अधिक सफल होंगे।

IPL 2018 : धोनी की पत्नी साक्षी को एक फैन ने कर दिया प्रपोज

धोनी की पत्नी साक्षी
धोनी की पत्नी

एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com  

पंजाब और चेन्नई के बीच हुए आईपीएल के 12 वें मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी कर समां बांध दिया। धोनी ने 44 गेंदों पर शानदार 79 रन बनाए।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी अपनी टीम का स्कोर केवल 193 तक ही पहुंचा सके थे जिससे उनकी टीम 4 रन से हार गई। लेकिन इसके बावजूद धोनी की पारी ने सभी का दिल जीत लिया।

जब धोनी चेन्नई को जीत की ओर ले जा रहे थे तभी एक फैन अजीब काम कर दिया। धोनी की पारी के दौरान एक फैन ने माही से माफी मांगते हुए साक्षी धोनी को प्रपोज कर डाला।

यह फैन एक पोस्टर लिए हुए था जिसपर लिखा था। ‘सॉरी माही भाई, बट आय लव यू साक्षी धोनी’ फैन की यह पोस्टर लिए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस मैच में हमेशा की तरह माही की पत्नी साक्षी भी मौजूद थीं और अपने पति की हौसला अफजाई कर रही थीं। इस मैच में धोनी को पीठ दर्द की भी शिकायत हुई थी।

यूपी: गर्मी से बेहाल प्रदेश, 153 ज़िलों में जल संकट

जल संकट
यूपी: गर्मी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पिछले मानसून बारिश कम हुई थी। जिसके वजह से अगले कुछ महीनों में देश के कई हिस्सों में जल संकट गहरा सकता है। अभी गर्मी की शुरुआत हुई है और आने वाले महीनों में भयंकर गर्मी पड़ेगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर 2017 से बारिश की स्थिति संतोषजनक नहीं रही है। हालात ये हैं कि 404 जिलों में सूखे की स्थितियां बन गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 404 जिलों में से 140 जिलों में अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 की अवधि में अत्यंत सूखा करार दिया गया है। 109 जिलों में मामूली सूखा, जबकि 156 जिलों में हल्के सूखे की स्थितियां बताई गईं हैं।

स्टैंडर्ड प्रीसिपीटेशन इंडेक्स (SPI) से मौसम विभाग सूखे की स्थिति को आंकता है, इसे बारिश और सूखा मांपने के लिए +2 और -2 के दो पैमानों का इस्तेमाल होता है। यहां 2 और उससे ज्यादा के स्केल पर चरम नमी को दर्शाता है।

वहीं, -2 का स्केल बेहद सूखे की स्थिति को दर्शाता है। अन्य स्थितियों में इनके बीच की सीमाओं को दर्शाती है। इसे गंभीर रूप से गीले से लेकर गंभीर सूखे तक शामिल है। एसपीआई (SPI) को दुनिया भर में बारिश मांपने के लिए एक सटीक उपाय माना गया है।

हर साल गर्मी के दौरान देश के कई हिस्सों में पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में होने वाली बारिश में कमी इस साल और खराब स्थिति का सबसे बड़ा कारण है। आईएमडी डेटा के अनुसार, इस साल जनवरी और फरवरी में पूरे भारत में 63% कम बारिश हुई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार। जनवरी से मार्च के बीच लिए गए एसपीआई आंकड़ों में यह दर्शाया गया है कि 472 जिलों में सूखे से ग्रस्त हैं। वहीं, इनमें से 153 जिलों में भीषण सूखे की स्थिति है।

ज्यादातर सूखे की स्थिति वाले जिलों में अधिकांश उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में हैं। साथ ही पूर्व में बिहार और झारखंड जैसे कुछ स्थानों में भी सूखे की स्थिति है।

इस देश में होगी सोनम कपूर की शादी…

सोनम कपूर
सोनम कपूर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से अगल महीने शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी की तारीख अभी तक कंफर्म नहीं हो पा रही थी। लेकिन सूत्रों ने एक पब्लिकेशन को कंफर्म किया है कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के रिलीज होने से पहले सोनम कपूर 6 और 7 मई को मुंबई में शादी करेंगी।

आप को बता दें, इससे पहले कहा गया कि स्विट्जरलैंड की राजधानी जेनेवा में शादी करेंगी। लेकिन अब मुंबई में शादी होगी। उसके बाद वो दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, क्योंकि आनंद दिल्ली के हैं। इसके पहले दोनों के परिवार वाले जयपुर या उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे। लेक्न अब दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे। वहीं, सोनम कपूर के दोस्तों ने शादी के लिए खास प्लान बनाया है। सोनम ने वेडिंग आउटफिट के लिए डिजाइनर भी चुन लिया है।

सूत्रों की माने तो- करीब 150 लोग सोनम की शादी को अटेंड करेंगे। इतने लोगों को स्विट्जरलैंड ले जाना मुश्किल हो रहा था। दोनों घरों के वृद्धों को वहां जाने में परेशानी होती इसलिए तय किया गया कि शादी मुंबई में ही होगी।

खबर तो यह भी है  कि कपूर फैमिली जोर-शोर से तैयारियों में लगा हुआ है। शादी बांद्रा या जुहू के होटल में हो सकती है। खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर को निमंत्रण भेजा जा चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की आउटफिट अनामिका मुखर्जी डिजाइन करेंगी । इससे पहले जब शादी के बारे में सोनम से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- ‘मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करती। मैंने कभी कमेंट नहीं किया है और ना ही करूंगी।

रेस 3 के साथ  ‘भारत’ फिल्म की तैयारी में जुटे सलमान, निर्देशक ने किया ट्वीट 

salman khan
salman khan
कोमल झा | Navpravah.com
सलमान खान जेल से बहार आने के बाद इन दिनों अपनी फिल्म रेस 3 के प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे हैं। इसके बाद सलमान  निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में भी नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ के प्री-प्रोडक्शन का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है।
निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर कहा। फिल्म ‘भारत’ की तैयारियों को लेकर हम पूरे उत्साह में हैं। जल्द ही आपको इस फिल्म से जुड़ी बहुत सी जानकारियां मिलेंगी। आप को बता दें सलमान के साथ निर्देशक अब्बास की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले सलमान ने ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में उनके साथ काम किया है।
बता दें लंबे समय से फिल्म में लीड एक्ट्रेस को लेकर चर्चा जोरों शोरो पर है। पहले तो फिल्म में लीड एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा की खबरें थीं। लेकिन बाद में कटरीना कैफ का नाम सामने आया है। फ‍िलहाल अब तक तो एक्ट्रेस को लेकर कोई ऑफ‍िश‍ियल घोषणा नहीं की गई है।  ‘भारत’ 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म आधिकारिक रूप से वर्ष 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओडी टू माइ फादर’ से प्रेरित है।

‘Bigg Boss 12’ में  डबल धमाल मचाना है, तो अपने पार्टनर को ढूंढना शुरू कर दें

bigg boss
bigg boss

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टीवी के सबसे बड़े और पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस 12  की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है। फैंस के लिए गुड न्यूज है।  12वें सीजन के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। लेकिन इस बार के ऑडिशन में कुछ नया ट्विस्ट रखा गया है।
कलर्स चैनल के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई।  कि बिग बॉस-12 जल्द ही शुरू होने वाला है और इस बार हमें पार्टनर में कंटेंस्टेंट चाहिए। इसलिए बिग बॉस के घर में डबल धमाल मचाने के लिए अपने पार्टनर को ढूंढना शुरू कर दें। ऑडिशन शुरू हो चुके हैं।
आप को  बता दें, रविवार को कलर्स का फेमस शो ‘राइसिंग स्टार 2’ खत्म हुआ और इस शो के खत्म होने के साथ ही चैनल द्वारा ‘बिग बॉस’ के ऑडिशन की घोषणा कर दी गई। बिग बॉस हमेशा की तरह इस बार भी अक्टूबर में शुरू होगा। लेकिन सलेक्शन की वजह से ऑडिशन जल्द शुरू कर दिए हैं।
इस बार शो के होस्ट सलमान खान होंगे या नहीं जानकारी अभी तक तो सामने नहीं आई है। वैसे बात करे फैंस की डिमांड तो फैंस की डिमांड सलमान खान ही हैं। फिलहाल अभी अपने बाकी बचे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग बिजी हैं। आपको याद दिला दें कि ‘बिग बॉस 11’ का खिताब शिल्पा शिंदे ने अपने नाम किया था।

हेमंत बृजवासी ने जीता ‘राइजिंग स्‍टार 2’ का खिताब

हेमंत बृजवासी
हेमंत बृजवासी '

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कलर्स के सिंगिंग रियलिटी शो ‘राइजिंग स्‍टार 2’ का ग्रैंड फिनाले के साथ विनर हेमंत बृजवासी बने। विनर हेमंत बृजवासी को राइजिंग स्टार की ट्रॉफी और  20 लाख रुपये मिले। फिनाले में हेमंत को कड़ी टक्‍कर देने के लिए विष्णुमाया रमेश, रोहनप्रीत सिंह और जैद अली पहुंचे थे। पि‍छले तीन महीने से ये शो फैंस का पसंदीदा प्रोग्राम बना हुआ था। इस शो में एक से एक बेहतरीन कलाकारों ने श‍िरकत की।  इस बार शो को शंकर महादेवन, मोनाली ठाकुर और दिलजीत दोसांझ जज कर रहे थे।

राइजिंग स्टार का खि‍ताब अपने नाम करने वाले हेमंत ब्रजवासी का नाम आप ने पहले भी सुना होगा। जी हां 2009 में ‘सारेगामा लिटिल चैम्प’ की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। हेमंत को ट्रॉफी जीतने से पहले ही शंकर महादेवन ने उन्हें अपने साथ फिल्म में एक गाना गाने का मौका भी दिया।

‘राइजिंग स्‍टार 2’ शो के फिनाले में बॉलीवुड स्‍टार आलिया भट्ट भी पहुंची। आप को बता दें, आलिया अपनी फिल्‍म ‘राजी’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म का एक गाना भी दर्शकों के लिए गाया। शंकर महादेवन ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ गाया हुआ ये गाना शेयर किया है।

 

7 महीने पहले ही दे दी गुरु नानक जयंती की बधाई, बीजेपी नेताओं का उड़ा मज़ाक़

बीजेपी नेताओं का उड़ा मज़ाक़
बीजेपी नेताओं का उड़ा मज़ाक़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह समेत कई नेताओं ने जल्दबाजी में 7 महीने पहले। 14 अप्रैल को ही गुरु नानक जयंती की बधाई दे डाली। जिससे सोशल मीडिया में अपनी हँसी उड़वा ली।

गुरु नानक जयंती गुरु पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल गुरु नानक जयंती 23 नवंबर को है। अपना मजाक उड़ता देख बीजेपी नेताओं को समझ में आया कि उनसे गलती हो गई है। इस गलती का अहसास होते ही उन लोगों ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन ट्वीट हटाने से पहले ही कई लोग इसके स्क्रीन शॉट्स ले चुके थे।

कल यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लोगों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाओं वाले पोस्ट कर दियेप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुनानक की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, सिखों के प्रथम धर्मगुरु, दार्शनिक।

सामज सुधारक एवं संगीतज्ञ गुरु नानक देव जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमनहालांकि।  बाद में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने माफी मांगने की सोचा और उन्होंने इनसाइक्लोपीडिया का स्क्रीन शॉट लेकर ट्वीट किया कि, इसकी वजह से सारा कंफ्यूजन हुआ है।