30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 654

गर्मी में डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ा प्रकोप, रहें सावधान

चिकनगुनिया
चिकनगुनिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस साल भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। वहीं गर्मी आने से पहले ही मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू और चिकनगुनिया का प्रभाव पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष और अधिक बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।

गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर का इस्तेमाल सबसे अधिक करते हैं। जो डेंगू-चिकनगुनिया को आमंत्रित करते हैं। इस बारे में विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि इस वर्ष के आंकड़े पिछले साल के आकड़े को भी पार कर सकती है।

सामान्य दिनों की तुलना में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान पहले ही बढ़ा है जो मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल हैं। वर्ष 2016 में दिल्ली में चिकनगुनिया का भीषण प्रकोप देखा गया था। जिसमें करीब 12,300 लोग संक्रमित हुए थे।

गर्मियों के मौसम में लोग कूलर का इस्तेमाल अधिक करते हैं। साथ ही ठंढे पानी के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी रखते हैं।जो डेंगू वाले मच्छरों को पैदा करते हैं। डेंगू जो मादा एडीज एजिप्टाई मच्छरों के काटने से फैलता है। यह एक विषाणुजनित वायरल बुखार है।

डेंगू विषाणु सबसे ज्यादा विश्वव्यापी आर्थोपोड-जनित विषाणु है। डेंगू बुखार से पीड़ित व्यक्ति को मादा एडीज एजिप्टाई मच्छर के काटने पर वह मच्छर भी डेंगू विषाणु से संक्रमित हो जाता है और फिर उसके किसी अन्य स्वस्थ व्यक्ति को काटने पर वह व्यक्ति भी डेंगू बुखार का शिकार हो जाता है।

इसलिए आलिया ने छोड़ दिया था कठुआ बलात्कार की ख़बरें पढ़ना

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ का आज पहला सॉन्ग ‘ऐ वतन’ लॉन्च किया गया। फिल्म के इस सॉन्ग के लॉन्च पर आलिया के साथ विक्की कौशल और फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार भी मौजूद थीं। इस इवेंट के दौरान आलिया ने कठुआ गैंगरेप केस को लेकर भी बात की।

इस हादसे पर पीड़ित के लिए अपनी संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए आलिया ने न्याय की मांग की, आलिया ने कहा कठुआ गैंगरेप को लेकर सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं। बल्कि देशभर में नाराजगी है। मानवता के लिहाज से देखा जाए तो देशभर में हर जगह लोग इस रेप केस को लेकर गुस्से में हैं। ये बहुत ही दर्दनाक, शर्मनाक और डरावनी चीज है। मैं इसको लेकर बीते कई दिनों से पढ़ रही थी लेकिन इसके बाद मैंने खुद को रोक दिया क्योंकि मैं जितना इसे पढ़ती हूं उतना ही मुझे दुख होगा और शर्म महसूस होगा।

आलिया ने कहा कि, मैंने अपने ट्वीट में भी कहा था कि उम्मीद करती हूं पीड़ित को न्याय मिले। इस विषय को लेकर हम सभी को विरोध करते हुए बाहर आना चाहिए क्योंकि इस तरह हम ऐसी चीजों को बार-बार होने नहीं दे सकते हैं।

आपको बता दें कि कठुआ रेप के मामले पर आलिया के साथ ही हुमा कुरैशी, किरण राव, कियारा आडवाणी, हेलन, विशाल डडलानी समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने विरोध व्यक्त किया है।

बताते चलें कि आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म राजी के एक गाने के लॉन्च के दौरान कहा। ये फिल्म एक जम्मू की महिला की कहानी है जो पेशे से एक जासूस है पाकिस्तानी नागरिक से शादी करती है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और कई सारे पोस्टर रिलीज किए गए हैं।

विद्या बालन से करण ने पूछा बेडरूम सीक्रेट्स, कुछ यूं मिला मजेदार जवाब

विद्या ,करण , वाणी
करण सवाल पर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड कि विद्या बालन ना सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड और बेबाक बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। पहले भी कई बार विद्या बालन शादी, बॉलीवुड या बच्चों के सवाल पर बोल्ड बयान दे चुकी हैं। हाल ही में तुम्हारी सुलु एक्ट्रेस ने करण जौहर के रेड‍ियो शो ‘करण कॉल‍िंग’ में अपने बैडरूम सीक्रेट्स बताए।

आप को बता दें, इस बार सवाल विद्या बालन किसी जर्नलिस्ट नहीं बल्कि करण जौहर के सवालों का जवाब दे रही थीं। इसी शो में विद्या बालन के साथ वाणी कपूर भी शामिल हुईं।

करण ने विद्या से बेडरूम पर रेपिड फायर राउंड शुरू किया। इस दौरान उन्होंने पहला सवाल किया कि बेडरूम में लाइट्स खुली रखना पसंद करती हैं या बंद, इस पर विद्या का जवाब था कि उन्हें डिम लाइट (हल्की रोशनी) पसंद है। करण जौहर ने दूसरा सवाल किया कि बेडरूम में म्यूजिक या कैंडिल? इस पर विद्या हंसते हुए जवाब दिया कि दोनों।

सवाल यहीं खत्म नहीं हुए थे।  करण जौहर ने विद्या से तीसरा सवाल पूछा कि विद्या बात करते हैं बेडशीट्स की, आपको क्या पसंद है? कॉटन या सिल्क? विद्या ने बिना समय लेते हुए कहा कि हमेशा कॉटन और जोर से हंसते हुए बोलीं कि सिल्क कपड़े का मुझे अंदाजा नहीं है। करण ने एक और सवाल किया कि एक्ट खत्म होने के बाद चॉकलेट, ग्रीन टी या एक और राउंड? तो इसपर विद्या ने जवाब दिया- पानी।

करण जौहर ने अपने शो में वाणी कपूर से भी पहले जैसा ही मजेदार सवाल पूछे।करण जौहर ने वाणी कपूर से पूछा कि उन्हें बेड पर ब्लाइंड फोल्ड पसंद है या हैंडकफ इसपर वाणी कपूर ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया कि उन्हें दोनों ही पसंद है। करण ने वाणी से ये भी सवाल किया कि उन्हें बेडरूम में म्यूजिक पसंद है या कैंडल? इस पर वाणी ने कहा कि उन्हें सेक्सी रॉन्ची म्यूजिक पसंद है।

आप को बता दें करण जौहर का रेडिया शो रेड‍ियो चैनल ISHQ 104.8 FM पर आता है। इस शो में करण बतौर लवगुरू लोगों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम उलझनों को सुलझाते हैं। बतौर रेड‍ियो जॉकी करण जौहर के इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ITR में आमदनी कम दिखाया, तो होगी जेल!

ITR
ITR

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ITR में गलत जानकारी देना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। आयकर विभाग समय-समय पर सबको आगाह भी करता है। अक्सर लोग आयकर रिटर्न में आय कम बताने या कटौती को बढ़ाकर दिखाते हैं।

इसी के मद्देनजर आयकर विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि गलत जानकारी देने वालों को अब आयकर विभाग बख्शेगा नहीं।

विभाग ने कहा है कि ऐसे करदाताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी और उनके नियोक्ताओं को भी इस संबंध में सूचित किया जाएगा, यह एडवाइजरी विशेष तौर पर वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए जारी की गई है।

आयकर विभाग के बंगलुरु स्थित केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र अनुसार, वेतनभोगी करदाताओं से कहा गया है कि गलत लाभ के लिए गलत कर सलाहकारों के चक्कर में न पड़ें।

विभाग के अनुसार रिटर्न में आय कम दिखाना या कटौती बढ़ाचढ़ाकर दिखाना विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय है और आयकर कानून की धाराओं के तहत मुकदमा किया जा सकता है।

वेतनभोगी करदाताओं के लिए टैक्स दाखिल करने का सत्र इसी हफ्ते शुरू हुआ है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वेतनभोगी करदाताओं के लिये नये आईटीआर फार्म को हाल ही में अधिसूचित किया है। जो आयकर विभाग की वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in  पर उपलब्ध हैं।

नशे में धुत्त हैवान ने 6 साल की बच्ची को बनाया अपने हैवानियत का शिकार

6 साल की बच्ची
6 साल की बच्ची

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के पास फरीदाबाद के गाजीपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत्त एक दरिंदे ने छह साल की मासूम बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बना डाला। कुछ समय बाद बच्ची की चीखें सुनकर मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने उसी समय खून से लथपथ बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। अभी पीड़ित बच्ची का इलाज किया जा रहा है। फरीदाबाद के बीके चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित मासूम बच्ची बीती रात मोहल्ले में स्थित किराने की दुकान से खरीदारी करने गई थी। उसी वक्त एक दरिंदे की नज़र बच्ची पर पड़ी। वहीं से  हैवान उसे उठाकर पास के एक खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी। बच्ची कि आवाज सुनकर लोग पहुंच गए। लोगों ने उसको पकड़ लिया।

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से नाराज मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंच गए। औरतों ने बताया कि इस घटना से पूरे मोहल्ले के लोग दुखी हैं। कई लोग रात भर सोए नहीं हैं।

गुस्साए लोगों ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है। एएसआई सुनीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पाकिस्तान: नाबालिग  बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या, न्याय की मांग में 1 की मौत

बलात्कार के बाद हत्या
बलात्कार के बाद हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक नाबालिग लड़की के लिए न्याय की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने से एक शख्स की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। नाबालिग के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। एक पुलिस उपाधीक्षक और दो थाना अधिकारी समेत 10 पुलिसकर्मी इस झड़प में घायल हुए हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार से लापता लड़की का शव शहर के मांघोपीर इलाके में झाड़ियों से सोमवार रात को बरामद किया गया।

रविवार से लापता लड़की का शव शहर के मांघोपीर इलाके में झाड़ियों से सोमवार रात को बरामद किया गया था। मंगलवार को उसकी पहचान बलूच इलाके ओरंगी टाउन निवासी के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गला दबाकर उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।

रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने लड़की के शव को ओरंगी सड़क पर रखकर अधिकारियों से घटना की जांच और इस अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों पर लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दी। इसके बाद वहां जमकर हिंसा हुई है। दो प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां अब्दुल रहमान नाम के शख्स की मौत हो गई। प्रदर्शन के दौरान इलाके में यातायात बाधित रहा।

डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस उपाधीक्षक और दो थाना अधिकारी समेत 10 पुलिसकर्मी इस झड़प में घायल हुए हैं।  एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ जुल्म हुआ और शरीर पर घाव के कई निशान थे। उसके परिजनों ने तीन लोगों पर शक जताया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को पुलिस ने इन्साफ का भरोसा दिया है।

अब AC ट्रेन से सफर करना होगा सस्ता, रेलवे कर रहा है ये बड़ा बदलाव

अब AC ट्रेन
अब AC ट्रेन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय रेल के AC कोच में सफर करना अब सस्ता हो सकता है। राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में रेलवे एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है।

सरकार जल्द ही कुछ प्रीमियम ट्रेनों में AC-II टियर क्लास को AC-III टियर क्लास से बदल सकती है। ऐसा होने पर AC-II कोच में AC-III के किराए पर सफर हो सकेगा।

सभी राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस में एसी-2 कोच नहीं रहेंगे। इनकी जगह एसी-3 कोच लगाए जाएंगे। एसी-2 कोच में यात्रियों की कमी को देखते हुए रेलवे बोर्ड इसकी तैयारी कर रहा है।

इसके तहत इस साल 1000 नए एसी-3 कोच के निर्माण के आदेश दिए गए हैं। फ्लेक्सी किराए में भी मामूली फेरबदल किया जा सकता है, रेलवे के इस फैसले से 50 राजधानी ट्रेनों में एसी-3 की लगभग 14,400 अतिरिक्त बर्थ का इंतजाम हो जाएगा।

रेलवे की प्री‍मियम ट्रेनों को एयरलाइंस से कड़ी टक्कर मिल रही है। फ्लेक्सी फेयर फार्मूले के चलते राजधानी एसी-2 का किराया हवाई जहाज के बराबर पहुंच जाता है। जिससे यात्री ट्रेन के बजाए हवाई सफर कर रहे हैं।

लेकिन, एसी-3 का किराया उनके बजट में है, रेलवे को एसी-2 के बजाए एसी-3 से अधिक राजस्व प्राप्त होता है। जहां राजधानी समेत अन्य प्रीमियम ट्रेनों में एसी-टू टियर क्लास के टिकट का किराया करीब 5000 रुपए तक पहुंच जाता है। वहीं, कई एयरलाइन कुछ रूट पर 4 हजार रुपए तक में टिकट दे रही हैं।

एसी-टू कोच को हटाने का दूसरा सबसे बड़ा कारण, जिस वजह से सरकार कुछ प्रीमियम ट्रेनों में यह बदलाव कर सकती है। वह यह है कि ज्यादातर समय पर एसी-थ्री टियर क्लास में बुकिंग ज्यादा हो जाती है। इससे भीड़ बढ़ जाती है, लेकिन एसी-टू टियर क्लास में ऐसा नहीं हो पाता है।

सूरत: ‘क्राइम पेट्रोल’ धारावाहिक देख युवक ने किये पत्नी के टुकड़े-टुकड़े, गिरफ्तार

सूरत में एक शौहर ने की पत्नी की नृशंस ह्त्या
सूरत: पत्नी के किये टुकड़े-टुकड़े

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सूरत से एक रूह को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पहले तो युवक ने अपनी पत्नी का कत्ल किया, फिर उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए और फिर इन टुकड़ों को अलग अलग जगहों पर फेंक देता था। उसने खुद कबूला कि उसे यह आइडिया टीवी पर क्राइम पेट्रोल धारावाहिक देख कर आया था।

आरोपी का नाम शाहनवाज है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि झुलेखा उसकी दूसरी पत्नी थी। दोनों के बीच बहुत अधिक झगड़े होते थे, जिससे वह परेशान हो गया था। आखिरकार फिर उसने झुलेखा का कत्ल करने के लिए प्लान बनाना शुरु कर दिया। उसे टीवी देख कर ये आइडिया आया। उसने झुलेखा का कत्ल किया और शव को टुकड़ों में बांट दिया। वह बारी-बारी से इन टुकड़ों को ले जाता था और फेंक आता था।

इस बीच झुलेखा के परिवार को उस पर शक होने लगा था, क्योकि झुलेखा के परिवार वाले लगातार झुलेखा से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हो रही थी। आखिरकार जब पानी सर से ऊपर हो गया, तो उन्होंने फिर पुलिस से संपर्क किया जिसने शाहनवाज से पूछताछ की।

इस पूछताछ के दौरान शाहनवाज पहले तो गलत जवाब देता रहा। वह अपनी गलती कबूल ही नहीं रहा था, जिससे पुलिस का शक उस पर गहराने लगा। आखिरकार उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने उसे 16 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था।

आईपीएल में प्रिया प्रकाश का ऐड छा गया

प्रिया प्रकाश
प्रिया प्रकाश

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

प्रिया प्रकाश एक बार फिर से सुर्खियों में आ गयी हैं। कुछ महीने पहले एक वीडियो से रातों-रात स्टार बन गई प्रिया प्रकाश वारियर की मासूमियत ने लाखों दिलों पर कब्जा जमा लिया था।

यह वीडियो क्लिप उनकी फिल्म ओरु अडार लव का था। यह एक मलयालम कॉमेडी फिल्म है, इस वीडियो में प्रिया अपने कोस्टार रोशन अब्दुल रहूफ को देखकर आंख मारती है। प्रिया के किलर एक्सप्रेशन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गए थे।

इसके बाद प्रिया टि्वटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने लगीं। फिर प्रिया का ही एक और वीडियो आया जिसमें वह अपने को स्टार को फ्लाइंग किस दे रही थीं। इसे भी बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया।

हाल ही में प्रिया एक विज्ञापन में भी दिखाई दीं, प्रिया की ग्रेसफुल मौजूदगी ने उन्हें हिट करा दिया, इधर,  आईपीएल का 11वां संस्करण शुरू हो चुका है। ऐसे में विज्ञापनों के लिए आईपीएल के शानदार प्लेटफॉर्म बन चुका है।

विज्ञापनदाता आईपीएल ब्रेक के दौरान अपने विज्ञापन चलाते हैं और अपने प्रोड्क्ट्स को लोकप्रिय बनाते हैं। मंच चॉकलेट ने हाल ही में एक टीवी कमर्शियल शूट किया जिमें प्रिया दिखाई पड़ रही हैं।

इस ऐड में दिखाया गया है कि वह क्रिकेट के मैदान पर बैठी हैं। और एक सफेद बॉल उनके पास आती है। एक खिलाड़ी पास आकर प्रिया से गेंद पास करने के लिए कहता है। प्रिया कहती है कि वह ग्राउंड में पड़ी चीजें नहीं उठाती है। यह वीडियो भी दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।

इंटरनेट पर छाने के बाद उन्होंने गूगल सर्च के मामले में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रिया के एक ही दिन में उनके 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर बन गये थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आपत्तिजनक वीडियो क्लिप, पीड़िता ने सुनाई वारदात की दास्तान

सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप के वायरल होने की धमकी देकर छात्रा से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 32 वर्षीय अनिल उर्फ बंटी के रूप में हुई है।

आप को बता दें,  बंटी छात्रा के पड़ोस में रहता था। वह अक्सर उसके घर आता रहता था। आरोपी शादीशुदा है। उसके दो बच्चे है। आरोपी मजदूरी करता है। करीब दो महीने पहले बंटी ने छात्रा को किसी बहाने से अपने घर बुलाया और धमका कर बलात्कार जैसे वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उसी दौरान उसने एक वीडियो भी बना लिया था।

12 साल की पीड़ित छात्रा परिवार सहित मंगोलपुर कलां गांव में रहती है। पिता निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ती है।

आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की अक्सर धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। फिर कुछ दिनों बाद आरोपी ने उस वीडियो को व्हाट्सऐप ग्रुप पर अपलोड कर दिया। रविवार शाम किसी ने बच्ची का वीडियो देखा तो इसकी जानकारी उसकी मां को दी। इसके बाद मां ने वीडियो देखा तो मानो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

जब माँ ने बेटी से पूछा तो वह जोर-जोर रोने लगी और फिर पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है।