30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 653

अपनी माँ के अवैध सम्बन्ध सोच कर तीन युवकों ने 40 साल के व्यक्ति पर 22 बार चाकू से वार किये 

अपनी माँ
अपनी माँ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के द्वारका में तीन युवकों ने 40 साल के व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी। आरोपी युवकों में से एक को शकथा कि मृतक के उसकी मां के साथ नाजायज संबंध थे। इसके बाद गुस्से में उसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ इस वारदात की साजिश रच डाली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

20 साल के अमन ने अपेन दो दोस्त 21 साल के आशिष और 19 साल के साहिल के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने बुधवार को बताया कि इन तीनों आरोपियों ने चाकू से राजू उर्फ मामराज पर 22 बार हमला  किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में हुई।

17 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली की पीर बाबा मजार के निकट घायल अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान अमन ने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि उसने कई बार राजू को उसने घर आने से मना किया था मगर वो फिर भी रोज उनके घर जाता था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया 17 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।

आईआईटी कानपुर में पीएचडी छात्र ने की खुदकुशी 

छात्र ने की खुदकुशी
कानपुर : आईआईटी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कानपुर: आईआईटी कानपुर में बुधवार शाम एक पीएचडी छात्र ने हॉस्टल कमरे में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस बात की जानकारी तब हुई जब मृतक छात्र शाम तक कमरें से बाहर नहीं निकला। कमरे से बदबू आने पर छात्रों ने आईआईटी के अधिकारियों को सूचित किया। आईआईटी प्रशासन की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की जांच की जा रही है।

हॉस्टल हॉल-8 में रहने वाले भीम सिंह का पीएचडी का यह तीसरा साल था। प्रफेसर जे राजकुमार के निर्देश्न में पीएचडी कर रहा था। एयरोस्पेस डिपार्टमेंट के छात्र था। कल्याणपुर के सीओ राजेश पांडेय के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिवार के लोगों के आने के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी। छात्र दलित समुदाय का बताया जा रहा है।

बुधवार सुबह से ही वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था। सेमेस्टर एक्जाम की तैयारी के लिए इन दिनों क्लास चल रही थी। जब वह क्लास में नहीं पहुंचा तो दोपहर के वक्त सहपाठियों ने फोन किया। लेकिन फोन नेटवर्क में नहीं था। उसके कमरे से बदबू आती मिली तो कुछ छात्र कमरे के पास गए।

लेकिन कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने इसके बारे में आईआईटी के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने छात्र के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में छात्र का शव फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज उसके घर वालों को सूचित कर दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार: पाकिस्तान गयी भारतीय सिख महिला ने लाहौर में किया निकाह, इस्‍लाम कबूला

इस्‍लाम कबूला
भारतीय सिख महिला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तान में बैसाखी के जश्न में शामिल होने एक भारतीय सिख महिला गयी थी। उसने वहीं लाहौर में एक व्यक्ति से शादी कर ली और इस्लाम स्वीकार कर लिया है। और अब उसने अपने वीजा की मियाद बढ़ाने की मांग की है।

स्थानीय समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, पंजाब के होशियारपुर जिले के निवासी मनोहर लाल की बेटी किरण बाला ने पाकिस्तानी विदेश विभाग से आवेदन किया है कि उसके वीजा की मियाद बढ़ाई जाए। क्योंकि उसने लाहौर के निवासी मोहम्मद आजम से शादी कर ली है।

खबर के अनुसार। किरण और आजम की शादी 16 अप्रैल को ‘जामिया नसीमिया’ शिक्षण संस्थान में हुई। किरण ने अपना नाम बदलकर आमना बीबी कर लिया है। किरण बीते 12 अप्रैल को कई अन्य सिख श्रद्धालुओं के साथ पाकिस्तान पहुंची थी।

उसने पत्र में लिखा है कि वह मौजूदा हालात में भारत वापस नहीं जा सकती और उसे जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में उसे वीजा की मियाद बढ़ाने की जरूरत है। फिलहाल इस बारे में विदेश विभाग या भारतीय उच्चायोग ने इस पत्र के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है।

सीतापुर: बाप-बेटी के लिए दानव बन गया, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप 

सीतापुर गैंगरेप 
सीतापुर गैंगरेप 

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी में उन्नाव और एटा गैंगरेप केस की आग अभी बुझी नहीं कि सीतापुर से बाप-बेटी के लिए दानव बन गया। आप को बता दें। बाप-बेटी के रिश्तों को लेकर शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना लिया।

आरोप है कि पिता ने अपने दोस्तों को गैंगरेप के लिए अपनी बेटी को ही गिफ्ट में दे दिया। इतना ही नहीं दोस्तो के साथ मिलकर बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक युवती (35) अपने पिता के साथ बीते रविवार कमालपुर इलाके में लगे मेला घूमने गई थी। वहां से लौटने के बाद दोनों घर आए।उसी समय पिता का एक दोस्त मान सिंह घर आया। आरोपी ने बेटी को मान सिंह के साथ जाने के लिए कह दिया। मान सिंह पीड़ित युवती को लेकर अपने एक दूसरे दोस्त मेराज के घर पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय युवती अपने पिता के साथ 15 अप्रैल को कमालपुर इलाके में लगे एक मेले में घूमने गई थी। वहां से लौटने के बाद दोनों घर आए। मेला घूमने के बाद युवती के पिता ने अपने एक दोस्त मान सिंह को वहां बुलाया और बेटी को उसके हवाले कर दिया।  मान सिंह पीड़ित युवती को लेकर अपने एक दूसरे दोस्त मेराज के घर पहुंचा। थोड़ी देर में युवती का पिता भी दोस्त के घर पहुंच गया। फिर तीनों लोगों ने मिलकर युवती का गैंगरेप किया।

उसे बंधक बना रखा। इस दौरान उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। हालांकि काफी कोशिश के बाद युवती 16 अप्रैल को किसी तरह उनके चंगुल से फरार होने में कामयाब हो गई। पीड़ित युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद युवती की मां ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पीड़िता की मां उसे लेकर थाने पहुंची. पीड़िता की बात पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने करवाई करते हुए कहा, युवती का पिता और उसका एक और दोस्त अभी तक फरार हैं। सीतापुर के एसपी सुरेशराव ए कुलकर्णी ने बताया कि युवती शादीशुदा है। युवती का एक 14 साल का बेटा भी है।

संजय लीला भंसाली ‘पद्मावत’ के बाद एक पीरियड फिल्म बनाना चाहते है।

संजय लीला भंसाली
संजय लीला भंसाली 'पद्मावत'

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस साल की फिल्म ‘पद्मावत’ की बड़ी सफलता के बाद, अब एक और फिल्म पीरियड बनाने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म भी ‘पद्मावत’ की तरह एक पीरियड फिल्म ही होगी जिसका नाम ‘प्रिंस’ रखा गया है। भंसाली अपनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए वो रितिक रोशन से बातचीत कर रहे हैं।

रितिक रोशन और संजय लीला भंसाली ने फिल्म गुजारिश में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने साथ में काम नहीं किया लेकिन अब खबर है  संजय फिल्म में रितिक को कास्ट करने को लेकर काफी इच्छुक हैं और दोनों के बीच इस रोल को लेकर करीब दो घंटे बातचीत भी चली है। फिलहाल रितिक ने अभी फिल्म में अपने किरदार को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

बता दें कि रितिक रोशन ने इससे पहले जोधा अकबर और मोहंजो दाडो जैसी पीरियड फिल्मों में काम किया है। जिसमें जोधा अकबर तो कामयाब रही थी लेकिन दूसरी बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी थी।

इसके अलावा पिछले साल संजय की एक और आनेवाली फिल्म में रितिक के काम करने की चर्चा थी। खबर थी कि संजय लेखक अमिश त्रिपाठी की किताब दि इम्मोर्टल्स ऑफ मेलूहा पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले थे। फिल्म में शिवा के किरदार के लिए वो रितिक रोशन को कास्ट करना चाहते थे। फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई खास अपडेट नहीं है।

आजकल रितिक फिल्म सुपर 30 की शूटिंग में बिजी हैं। जो प्रोफेसर आनंद के जीवन से प्रेरित है। इसके अलावा वो अपनी चर्चित फिल्म सीरीज कृष के चौथे वर्जन में नजर आएंगे।

कर्णाटक: येदियुरप्पा ने भरा नामांकन पत्र, कहा, “40 हजार वोटों से जीतूंगा”

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष
येदियुरप्पा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा का चुनाव होने वाला है। और चुनावों में मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद नामांकन भरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

आज कर्नाटक में बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने अपना नामांकन पत्र भरा, नामांकन भरने से पहले उन्होंने मीडिया से कहा कि, वो कर्नाटक चुनावों में 30,000 से 40,000 वोटों से जीत हासिल करेंगे।

येदियुरप्पा कर्नाटक के शिकारीपुरा से चुनाव लड़ने वाले हैं। वे इस समय अपनी परंपरागत शिमोग लोकसभा सीट से सांसद और कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष हैं। 2008 विधानसभा चुनावों में वह राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने थे।

कर्नाटक 224 सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे और 15 मई को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों में दो मुख्य पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। अब देखना है कि कर्नाटक की सत्ता किसके हाथ आयेगी।

 शोषड़ पर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया, कहा, “घिन आती है”

 शोषड़ पर अमिताभ बच्चन
 शोषड़ पर अमिताभ बच्चन

कोमल झा । Navpravah.com

27 साल के बाद अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। जी हाँ, फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में दोनों एक साथ नज़र आएंगे। आज ‘102 नॉट आउट’ का गाना  ‘बुडुम्बा’ लॉन्च हुआ है। बुडुंबा गाने को खुद अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है। ये गाना ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया है।

आप को बता दें, फिल्म 102 नॉट ऑउट के सॉन्ग लॉन्च के मौके पर अमिताभ बच्चन से सवाल पूछा गया कि वो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आप ब्रैंड एंबेसडर हैं। इन दिनों मासूम बेटियों के साथ हो रहे यौन शोषड़ ने देश तहलका मचा रखा है। ऐसे अपराध पर आप क्या सोचते हैं? जवाब में बच्चन ने बहुत ही दुखी मन से कहा कि मुझे इस विषय में चर्चा करने पर भी अब घिन आ रही है। इस बारे में कृपया कुछ मत पूछिए। यह बात करना भी काफी दुखदायी है।

गौरतलब है कि अमिताभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ब्रैंड एंबेसडर हैं। उन्होंने समाज में बेटी और बेटे को एक समान हक देने की वकालत की है।

आप को बता दें, इस गाने को फिल्माने के लिए फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने एक स्पेशल सड़क तैयार करवाई थी। इस गाने में अमिताभ और ऋषि कपूर एक सड़क पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला का कहना है कि, ‘ये गाना फिल्म की भावना को दर्शाता है। बुडुम्बा के लिए हम जीवन से भरपूर एक सेट तैयार करना चाहते थे। ये गाना फिल्म और उसके किरदारों की भावना को दर्शाता है। जोश से भरपूर इस गाने के लिए हमारा एक ही  मकसद है,  एक नया और खुशी से भरा माहौल बनाना है।

सरकार ने किया दावा, “देश में नकदी का कोई संकट नहीं”

सरकार
सरकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में कई जगह एटीएम खाली हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नकदी संकट को लेकर खुद वित्त मंत्री से लेकर आरबीआई तक बयान दे चुके हैं।

इसी क्रम में वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने दावा किया है कि नकदी का कोई संकट नहीं है। देश के 80 फीसदी से ज्यादा एटीएम पैसों से भरे हैं। कैश की किल्लत को लेकर सभी अलग-अलग बातें कह रहे हैं।

आरबीआई संकट से निपटने के लिए कैश फ्लो बढ़ाने का दावा कर रहा है। SBI के मुताबिक, कल तक स्थिति सामान्य हो जाएंगी और सरकार का भी दावा है कि स्थिति सामान्य हो रही हैं। लेकिन, वित्त राज्यमंत्री का कहना है कि एटीएम में पर्याप्त पैसा है।

वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला के अनुसार, कुछ लोगों के अंदर जनता को भ्रमित करने की आदत होती है। वह इस तरह अपनी इमेज तैयार करना चाहते हैं। शुक्ला ने कहा मैं भ्रम फैलाने वालों से आग्रह करता हूं कि वो ऐसा न करें।

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि सरकार ने स्थिति संभालने के लिए 500 रुपए के नए नोट छापने का निर्देश दिया है। इस बार पांच गुना नोट छापे जाएंगे। वहीं, सरकार राज्यों में मांग की भी समीक्षा कर रही है।

नकदी का संकट यूपी, बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाद अब एनसीआर पहुंच गया है। नोएडा, दिल्ली में कई जगह एटीएम कैश से खाली पड़े हैं। हालांकि सरकार ने दावा किया कि देश में मौजूद 2.2 लाख एटीएम में से 80 फीसदी काम कर रहे हैं।

IPL 2018: दिल्ली में आयोजित मैचों में आ सकती है रुकावट

दिल्ली आईपीएल
दिल्ली आईपीएल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली हाईकोर्ट ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम से कहा कि, अगर वह फिरोजशाह कोटला के ओल्ड क्लब हाउस को आईपीएल मैचों के लिये प्रसारक और उसके उपकरणों को समायोजित करने के लिये प्रमाणपत्र देता है तो फिर किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर पूरी जिम्मेदारी इस स्थानीय निकाय की होगी।

कोर्ट ने कहा कि अगर ढांचा गिर जाता है और किसी तरह के जानमाल का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी निगम और इस स्टेडियम का स्वामित्व रखने वाले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की होगी।

डीडीसीए के अनुसार, अगर ओल्ड क्लब हाउस का उपयोग प्रसारण उपकरण रखने और संबंधित व्यक्तियों के लिये नहीं किया जा सकता है तो फिर 23 अप्रैल से यहां होने वाले आईपीएल मैचों का आयोजन स्टेडियम में नहीं हो पाएगा।

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने कहा, आप (डीडीसीए) या मैं विशेषज्ञ नहीं हैं। सरकारी एजेंसी (एसडीएमसी) को हस्ताक्षर करने होंगे। उन्हें पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी, अगर इमारत गिरती है और यहां तक कि एक भी व्यक्ति घायल होता है या जान गंवाता है तो इसके लिये आप ही जिम्मेदार माने जाओगे।

ओल्ड क्लब हाउस को आरपी मेहता ब्लॉक के नाम से भी जाना जाता है। एसडीएमसी ने कई मुद्दों पर शपथपत्र की मांग की है। इनमें यह भी शामिल है कि क्या ओल्ड क्लब हाउस राष्ट्रीय इमारत संहिता के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

दूसरे बैंक ATM के इस्तेमाल पर देना होगा ज्यादा चार्ज

ATM
दूसरे बैंक ATM

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में इन दिनों कैश की कमी चल रही है। और अब कैश की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए एक और बुरी खबर आयी है। अब एटीएम के इस्तेमाल पर उन्हें अधिक चार्ज देना पड़ सकता है।

एटीएम ऑपरेटर्स ने एटीएम ट्रांजैक्शन के लिए हायर इंटरचेंज रेट की मांग उठाई है। फिलहाल सभी बैंक दूसरे बैंकों के कस्टमर से अपने बैंक का एटीएम का इस्तेमाल करने पर हर बार कैश निकालने पर 15 रुपए और दूसरे नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 5 रुपए लेते हैं। जो 5 ट्रांजैक्शन के बाद हर बैंक ग्राहक को देना पड़ता है।

चार्ज बढ़ने से ऑपरेटर्स हाल ही में आरबीआई के सख्त  दिशा-निर्देशों का पालन करने में सक्षम बन सकेंगे। अगर यह मांग मान ली जाती है तो ग्राहकों को दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करने पर ज्यादा चार्ज चुकाना होगा।

आरबीआई ने बैंकों को जुलाई से कैश मैनेजमेंट संबंधी गतिविधियों के लिए सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ इस व्यवस्था में न्यूनतम मानक लागू करने के निर्देश दिए हैं। नए निर्देशों में एटीएम सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए 300 कैश वैन। एक ड्राइवर, 2 रक्षक और कम से सम 2 गनमैन रखे जाने का निर्देश हैं।