सूरत: ‘क्राइम पेट्रोल’ धारावाहिक देख युवक ने किये पत्नी के टुकड़े-टुकड़े, गिरफ्तार

सूरत में एक शौहर ने की पत्नी की नृशंस ह्त्या
सूरत: पत्नी के किये टुकड़े-टुकड़े

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सूरत से एक रूह को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पहले तो युवक ने अपनी पत्नी का कत्ल किया, फिर उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए और फिर इन टुकड़ों को अलग अलग जगहों पर फेंक देता था। उसने खुद कबूला कि उसे यह आइडिया टीवी पर क्राइम पेट्रोल धारावाहिक देख कर आया था।

आरोपी का नाम शाहनवाज है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि झुलेखा उसकी दूसरी पत्नी थी। दोनों के बीच बहुत अधिक झगड़े होते थे, जिससे वह परेशान हो गया था। आखिरकार फिर उसने झुलेखा का कत्ल करने के लिए प्लान बनाना शुरु कर दिया। उसे टीवी देख कर ये आइडिया आया। उसने झुलेखा का कत्ल किया और शव को टुकड़ों में बांट दिया। वह बारी-बारी से इन टुकड़ों को ले जाता था और फेंक आता था।

इस बीच झुलेखा के परिवार को उस पर शक होने लगा था, क्योकि झुलेखा के परिवार वाले लगातार झुलेखा से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हो रही थी। आखिरकार जब पानी सर से ऊपर हो गया, तो उन्होंने फिर पुलिस से संपर्क किया जिसने शाहनवाज से पूछताछ की।

इस पूछताछ के दौरान शाहनवाज पहले तो गलत जवाब देता रहा। वह अपनी गलती कबूल ही नहीं रहा था, जिससे पुलिस का शक उस पर गहराने लगा। आखिरकार उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने उसे 16 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.