गर्मी में डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ा प्रकोप, रहें सावधान

चिकनगुनिया
चिकनगुनिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस साल भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। वहीं गर्मी आने से पहले ही मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू और चिकनगुनिया का प्रभाव पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष और अधिक बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।

गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर का इस्तेमाल सबसे अधिक करते हैं। जो डेंगू-चिकनगुनिया को आमंत्रित करते हैं। इस बारे में विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि इस वर्ष के आंकड़े पिछले साल के आकड़े को भी पार कर सकती है।

सामान्य दिनों की तुलना में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान पहले ही बढ़ा है जो मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल हैं। वर्ष 2016 में दिल्ली में चिकनगुनिया का भीषण प्रकोप देखा गया था। जिसमें करीब 12,300 लोग संक्रमित हुए थे।

गर्मियों के मौसम में लोग कूलर का इस्तेमाल अधिक करते हैं। साथ ही ठंढे पानी के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी रखते हैं।जो डेंगू वाले मच्छरों को पैदा करते हैं। डेंगू जो मादा एडीज एजिप्टाई मच्छरों के काटने से फैलता है। यह एक विषाणुजनित वायरल बुखार है।

डेंगू विषाणु सबसे ज्यादा विश्वव्यापी आर्थोपोड-जनित विषाणु है। डेंगू बुखार से पीड़ित व्यक्ति को मादा एडीज एजिप्टाई मच्छर के काटने पर वह मच्छर भी डेंगू विषाणु से संक्रमित हो जाता है और फिर उसके किसी अन्य स्वस्थ व्यक्ति को काटने पर वह व्यक्ति भी डेंगू बुखार का शिकार हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.