30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 652

कपिल की फिल्म में वापसी पर संशय, सुनील ग्रोवर को अब मिला इस बड़े एक्टर के साथ फिल्म 

सुनील ग्रोवर कपिल
सुनील कपिल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इन दिनों सुनील ग्रोवर के सितारे बुलंदियों पर हैं। अपने दोस्त कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर सुर्खियों में छाए हुए हैं। और तो और उनकी झोली में एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स आते जा रहे हैं। विशाल भारद्वाज की फिल्म छूरियां के बाद अब उन्हें सलमान-प्रियंका की मूवी भारत में रोल मिलने की खबर है।

सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म में सुनील सलमान के दोस्त का किरदार निभाते दिखेंगे।  आप को बता दें, कि ‘भारत’ में सुनील का किरदार उनके अन्य फिल्मों से काफी अलग होग। यहां वो महज कुछ कॉमिक पंच और छोटे सीन्स के लिए नहीं होंगे बल्कि फिल्म में वो काफी इंटरेस्टिंग रोल निभाते नजर आएंगे।

इन दिनों सुनील आईपीएल से जुड़े क्रिकेट कॉमेडी शो धन धना धन में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनका साथ कपिल शर्मा की पुरानी टीम के सदस्य दे रहे हैं। सुनील ग्रोवर को घर-घर पहचान कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट विद कपिल से मिली थी। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। कपिल के नए टीवी शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ को लोगों ने पसंद नहीं किया। अच्छे रिव्यु न मिलने कारण शो गायब होगया।

गौरतलब है कि कपिल के शो ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ से मशहूर हुए सुनील ग्रोवर और कपिल की जोड़ी को लोगों का खूब प्‍यार मिला। साल 2017 की शुरुआत में फ्लाइट के झगड़े के बाद से सुनील और कपि‍ल के रास्‍ते अलग हो गए थे। कपिल ने कई बार सुनील को अपने शो में वापस लाने की कोशि‍श की, लेकिन सुनील उन्‍हें हर बार साफ मना करते रहे। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सुनील ने कपिल को अपनी सेहत पर ध्यान देने। अपनी फैमिली का ख्‍याल रखने के अलावा जल्द ही वापसी करने को मैसेज दिया था।

IMF ने किया दावा, भारत की अर्थव्यवस्था बनेगी सबसे मजबूत

IMF
IMF

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अगर नीतियों का सही प्रबंधन कर लिया गया और सुधारों से समावेशी वृद्धि को बल मिला तो भारत मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बन सकता है।

आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक प्रथम डेविड लिप्टन ने न्यूज एजेंसी ‘भाषा’ से बातचीत के दौरान कहा कि, यह पहले ही मेरे हिसाब से 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। लेकिन जनसंख्या व वृद्धि दर के हिसाब से इसमें और अधिक संभावनाए हैं।

उन्होंने कहा कि, हालांकि अभी बहुत कुछ किया जाना है। ताकि बैंकिंग प्रणाली को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाए रखने तथा एनपीए की पुरानी समस्या से निपटने को लेकर कभी कोई संशय नहीं हो।

उन्होंने कहा कि भारत द्वारा लागू किए गए आर्थिक सुधारों के परिणाम सामने आने लगे हैं और इससे लोगों को फायदा भी हुआ है। इससे इस तरह के और कदम उठाने का आधार मजबूत हुआ है।

आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने कल कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि चुनावी साल में भारत में आर्थिक सुधारों की रफ्तार कायम रह पाएगी। लेगार्ड ने कहा, हमने इसे देखा और हम इसे देख रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगले कुछ महीनों में हम ऐसा देखेंगे।

#MeToo कैम्पेन: आरोपों में घिरे अभिनेता अली ज़फ़र

me too
कैंपेन में

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगने के बाद शुरू हुआ Me Too कैंपेन अब पाकिस्तान पहुंच चुका है। बॉलीवुड में ‘किल दिल, मेरे ब्रदर की दुल्‍हन, डियर जिंदगी, चश्‍मे बद्दूर’ जैसी कई फिल्‍मों में काम कर चुके पाकिस्‍तानी एक्‍टर अली जफर मुश्‍किल में घिर गए हैं। अली को मुसीबत में डालने वाली शख्‍सियत उनके ही मुल्‍क की गायिका मीशा शफी हैं। अली पर यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगे हैं। हालांकि इसके बाद अली ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के जरिए अपना पक्ष सामने रखा है।

मीशा शफी ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अपनी आपबीती बताई है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। जब किसी मशहूर हस्ती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा हो। इससे पहले भी सिने जगत के कई नाम ऐसे आरोपों में घिर चुके हैं। इनमें बीते जमाने के मशहूर अभिनेता जितेंद्र से लेकर जाने-माने निर्देशक मधुर भंडारकर तक का नाम शामिल है।

उन्‍होंने बताया कि ‘ये घटनाएं तब नहीं हुईं जब मैं युवा थी या तब मैं उद्योग में आ रही थी। यह तब हुआ जब मैं सशक्त और संपन्न महिला हूं जो अपने ख्यालात रखने के लिए जानी जाती है। यह मेरे साथ तब हुआ जब मैं दो बच्चों की मां हूं। मैं इंडस्ट्री के अपने साथी अली जफर के हाथों यौन उत्पीड़न की कई बार शिकार हुई हूं। यह घटना उस समय नहीं हुई जब मैं कम उम्र की थी या इंडस्ट्री में नई थी। यह घटना उस वक्‍त हुई जब मैं सशक्त थी।

मीशा के इन इल्‍जामों पर अली ने बहुत ही शालीनता से रिएक्‍ट किया है। उन्‍होंने जवाब देते हुए ट्वीट पोस्ट किया। अली ने लिखा कि ‘मैं #MeeToo कैम्पेन  का पूरा सपोर्ट करता हूं। मैं एक जवान बेटी का पिता हूं, एक मां का बेटा हूं, एक बीवी का पति हूं। मैं वो हूं जो अनगीनत बार अपने लिए, परिवार के लिए, दोस्‍तों के लिए और साथियों के लिए उनके साथ खड़ा रहा। आज भी मै यही कर रहा हूं। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। इसका उपाय खामोशी बिल्‍कुल भी नहीं है।

उन्‍होंने आगे लिखा, ‘मैं मिस शफी द्वारा अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करता हूं। कोई भी इल्‍जाम लगाने की बजाए मैं इस मुद्दे को कानूनी तौर पर कोर्ट में ले जाऊंगा। मुझे सच पर पूरा विश्‍वास है।

RAILWAY दे रहा यात्रियों को यह बड़ी सुविधा

छठ पूजा
छठ पूजा

सौम्या केशरवानी | Navpravah.com

रेलवे की नए कदम से आपको काफी राहत मिलने जा रही है। रेल मिनिस्ट्री की तरफ से चलती ट्रेन में अब कैशलेस शॉपिंग की सुविधा शुरू की गई है। अब आप ट्रेन में चाय, कॉफी, खाना और पानी की बोतल लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कैश देने की जरूरत नहीं है।

आप डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सामान का भुगतान कर सकते हैं। यह पेमेंट आप चलती ट्रेन में POS यानी प्वाइंट ऑफ सेल मशीन के जरिये कर पाएंगे।

इतना ही नहीं पीओएस मशीन से आप पेटीएम और भीम ऐप के जरिये भी भुगतान कर सकेंगे। POS मशीन से पेमेंट करने पर आपको खरीदी गई चीज का बिल भी मिलेगा। इससे अब वेंडर आपसे किसी भी चीज के लिए एक्सट्रा पेमेंट नहीं वसूल पाएंगे।

रेलवे मिनिस्ट्री की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया कि पिछले दिनों कुछ यात्रियों ने यात्रा के दौरान चीजों की ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायत की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चलती ट्रेनों में पीओएस मशीन के जरिये बिलिंग की सुविधा शुरू की है।

रेलवे की तरफ से यह भी कहा गया कि पोओएस मशीन से बिल का भुगतान नहीं लेने वाले वेंडर पर आईआरसीटीसी की तरफ से जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही कैशलेस व्यवस्था को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर भी मुहैया कराया जाएगा।

एक्स गर्लफ्रेंड के साथ बिग बॉस-12 होस्ट करेंगे सलमान!

सलमान खान
गर्लफ्रेंड के साथ बिग बॉस

कोमल झा । Navpravah.com

बिग बॉस के नए सीजन की तैयारियां ज़ोरों से हो रही हैं। पहले जहां थीम जोड़ी के कॉन्सेप्ट पर ऑडिशन की अनाउंसमेंट हुई थी। वहीं अब शो के होस्ट को लेकर एक और अपडेट है। खबर है कि इस बार सलमान खान अकेले बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे। उनका साथ देने के लिए किसी एक्ट्रेस को शो से जोड़ने की प्लानिंग हो रही है।
बता दें, इस बार घर में एंट्री जोड़ियों में होगी और टीम ने जोड़ियां ढूंढना शुरू भी कर दिया है। इस बार सलमान खान शो होस्ट तो करेंगे ही। लेकिन इस बार टीम प्लान कर रही हैं कि उनके साथ कोई एक्ट्रेस भी शो होस्ट करे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान के साथ कटरीना कैफ बिग बॉस होस्ट कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कटरीना और सलमान की बॉन्डिंग काफी अच्छी रही है। शायद जोड़ीदार थीम सुनकर सलमान को भी थोड़ी एक्साइटमेंट हो। क्योंकि इससे पहले भी सलमान खान कह चुके हैं कि वह हर साल कलर्स को कहते हैं कि उन्हें यह शो नहीं करना।
पिछले साल सलमान ने कहा था कि ‘मैं हर बार बिग बॉस की टीम को बोलता हूं कि मुझे ये शो नहीं करना लेकिन कलर्स की टीआरपी मेरे बिना नहीं आ सकती, इसलिए वो हमेशा मुझे बुला लेते हैं। लेकिन मुझे भी ये शो होस्ट करना बेहद पसंद है। इसके लिए मैं कलर्स का धन्यवाद करता हूं। इस शो की शुरूआत मैंने 4th या 5th पार्ट में की थी। अब मैं इसके 11 सीजन तक कर चूका हूं।

फ़िल्म समीक्षा- नानू की जानू

नानू की जानू
नानू की जानू
कोमल झा | Navpravah.com 
कलाकार– अभय देओल, पत्रलेखा, सपना चौधरी
निर्देशक– फराज हैदर
मूवी टाइप- हॉरर कॉमेडी
फराज हैदर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नानू की जानू’ आज रिलीज़ हो गई। फिल्म में अभय देओल लीड रोल में हैं और उनके अपोज़िट में हैं अभिनेत्री पत्रलेखा। फराज हैदर ने इससे पहले साल 2013 में वॉर-कॉमेडी फिल्म ‘वॉर छोड़ ना यार’ को डायरेक्ट किया था। नानू की जानू’ एक हॉरर कॉमेडी मूवी है।  साल 2014 में आई तमिल फिल्म ‘पिसासु’ की रीमेक है नानू की जानू।
कहानी-
फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी है। जो अपने दोस्त के साथ अपार्टमेंट शेयर करता है। अपार्टमेंट को खाली करने से पहले उस अपार्टमेंट को दूसरे डीलर्स को बेच देता है। लेकिन एक दिन जब वह बियर लेकर आता है। तो बियर खोलने के लिए ओपनर लेता है। ग़लती  ओपनर नीचे गिर जाता है। तो नानू (अभय देओल) पड़ोसी से ओपनर लेकर आता है। नानू देखता है कि बियर की बॉटल टूटी पड़ी है।
फिर नानू जब अगली सुबह उठता है तो उसे घर का नजारा रात से कुछ अलग ही लगता है। जैसे ओपनर गायब हो जाना।अपने आप टूटी हुई बॉटल का का गायब हो जाना। घर की सफाई होना आदि। इन सबके होने के बाद उसे लगता है कि घर में कुछ तो  है। लेकिन उसका यह शक कुछ समय बाद यकीन में बदल जाता है कि उसके अपार्टमेंट में एक भूत भी है। उसके यकीन होने के बाद वह अपने पड़ोसियों से मदद मांगता है। उसे पता चलता है कि उसके घर में कोई चुड़ेल है। चुड़ैल और नानू के बीच ख़ूबसूरत ड्रामा रचा गया है। और इस ड्रामा का आनंद लेने के लिए आपको सिनेमाघर जाना पड़ेगा।
निर्देशन-
वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्में या तो कॉमेडी होती हैं या फिर एक्शन और रोमांस से भरी होती है। लेकिन बहुत कम ही लोग हॉरर कॉमेडी को डायरेक्ट करते है। बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी मूवी बहुत ही कम है। आप को इस फिल्म में डर के साथ-साथ कॉमेडी का भी मजा आएगा और आपकी हंसी छूटेगी। फिल्म की कहानी शुरुआत में थोड़ी बोरिंग है। लेकिन अंत तक आते-आते आप फिल्म में खो जाएंगे। जिस तरह से फिल्म की कहानी को बनाया गया है।
एक्टिंग- 
इस फिल्म में अभय देओल की एक्टिंग थोड़ी कमजोर नज़र आती हैं। कई जगह आपको अभय देओल की एक्टिंग अच्छी लगेगी। हालाँकि पत्रलेखा को ज़्यादा स्पेस नहीं दिया गया है।  लेकिन उन्होंने एक्टिंग बखूबी किया है। बाकी के अदाकारों ने भी अपनी अदाकारी पूरी सच्चाई के साथ निभाई है। वैसे तो ये फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म है। लेकिन इस मूवी को हर वर्ग के लोग देख सकते हैं।
म्यूजिक-
फिल्म में एक तड़कता भड़कता आइटम सॉन्ग भी है।  जो हरियाणा की डांसर सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। फिल्म के इस गाने को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

पेट्रोल 4 रुपए, डीजल 6 रुपए हुआ महंगा, ग्राहकों की जेब होगी अब और ढीली

पेट्रोल और डीजल
पेट्रोल और डीजल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल 5 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। जबकि डीजल की कीमतें अब तक की सबसे ज्यादा हो गई हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 74 रुपए 8 पैसे प्रति लीटर हो गई है।

इसी तरह डीजल की कीमत दिल्ली में 65 रुपए 31 पैसे प्रति लीटर हो गई है। डीजल इतना महंगा पहले कभी नहीं हुआ था। महानगरों में सबसे बुरा हाल मुंबई का है। जहां पेट्रोल के दाम 81 रुपए 93 पैसे प्रतिलीटर हो गया है।

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की वजह अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत है। अब इनके दाम हर दिन रिवाइज होते हैं। क्रूड ऑयल की कीमत जैसे-जैसे बढ़ती या घटती है। वैसे-वैसे पेट्रोल और डीजल भी महंगे या सस्‍ते होते जाते हैं।

इसके अलावा, यूएस और यूरोपियन यूनियन की ओर से ईरान पर फिर प्रतिबंध लगाने की संभावना और सीरिया में बढ़ते संघर्ष से क्रूड की सप्‍लाई और कम हो सकती है। इससे क्रूड ऑयल की कीमतों में और इजाफा होने की आशंका बनती जा रही है।

अप्रैल की शुरुआत से लेकर पेट्रोल के दाम अब तक 50 पैसे बढ़ चुके हैं। डीजल में भी करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इस साल के शुरुआत 4 महीने में पेट्रोल के दाम करीब 4 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, डीजल के कीमतें 5-6 रुपए तक बढ़ चुकी हैं।

नरोदा पाटिया नरसंहार मामला: माया कोडनानी को हाई कोर्ट ने किया बरी

नरोदा पाटिया
नरोदा पाटिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

2002 के नरोदा पाटिया नरसंहार मामले में आज गुजरात हाई कोर्ट ने माया कोडनानी को बरी कर दिया है। आज मामले की सुनवाई करते हुए गुजरात हाईकोर्ट ने एसआईटी के फैसले को पलटते हुए माया कोडनानी की सजा को खत्म कर दिया है।

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि माया कोडनानी निर्दोष हैं। SIT की विशेष अदालत ने माया कोडनानी को 28 सालों की सजा सुनाई थी। वहीं, कोर्ट ने दोषी बाबू बजरंगी की सजा को बरकरार रखा है।

कोडनानी को बरी किए जाने के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि कोडनानी को बरी करना एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि जब बाबू बजरंगी की सजा को कोर्ट ने बरकरार रखा तो कैसे कोडनानी को बरी किया जा सकता है।

जस्टिस हर्षा देवानी और न्यायमूर्ति ए एस सुपेहिया की पीठ ने मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद पिछले साल अगस्त में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। इस केस में स्पेशल कोर्ट ने बीजेपी विधायक माया कोडनानी और बाबू बजरंगी समेत 32 लोगों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

बता दें कि, 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस की बोगियां जलाने की घटना के बाद 28 फरवरी 2002 को अहमदाबाद के नरोदा पाटिया इलाके में नरसंहार हुआ था। इस दौरान 97 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पूरे गुजरात में दंगे भड़क गए थे। इस डिब्बे में 59 लोग थे। जिसमें ज्यादातर अयोध्या से लौट रहे कार सेवक थे।

हार्ट अटैक का यह है रामबाण उपचार 

हार्ट अटैक
हार्ट अटैक

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हार्ट अटैक आज के समय में आम समस्या बन गई है। दिल की बीमारी का इलाज समय से कराना चाहिए नहीं तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। दिल की बिमारियों का इलाज महंगा होता है इसलिए आम आदमी इसका खर्चा उठाने में सक्षम नहीं होता है।

इलाज के लिए पैसे नहीं होने पर यह और भी जानलेवा होना लाजमी है। हार्ट अटैक के लिए आयुर्वेदिक उपाय मौजूद हैं जिससे इसका इलाज संभव है।

हार्ट अटैक आने से पहले कुछ लक्षण सामान्य होतें हैं जिनसे हार्ट अटैक की संभावनाओं का पता चल जाता है। ऐसे समय में सांस फूलना आम बात हैं। ऐसे में ज्यादा पसीना, सीने में दर्द और जलन, उल्टी आना, सिल चकराना, घबराहट होना महसूस होता है।

आयुर्वेद की मदद से बिना एंजियोप्लास्टी के करीब 80 फीसदी हार्ट अटैक की संभावना को टाला जा सकता है। इससे दिल की दूसरी बीमारियां भी कम हो जाती है।

दिल में खून सही मात्रा में नहीं पहुंचना हार्ट अटैक की संभावना को बढ़ा देता है ऐसे में हार्ट ब्लॉकेज को खोलने के लिए चिकनाई से पैदा होने वाले एसिड को खत्म किया जाता है।

हार्ट अटैक का आयुर्वेदिक इलाज करने के लिए ब्लड एसिडिटी को क्षारिय वस्तुएं खाने की सलाह दी जाती है। इसे खाने से ब्लड में अम्लता घट जाती है और ब्लॉकेज खुल जाता है। ऐसे में लौकी की सब्जी और लौकी का जूस फायदेमंद है। जो रक्त की अम्लता कम करती है।

लौकी की जूस में तुलसी की पत्ते को मिला कर पिया जा सकता है। तुलसी की पत्ती में क्षारीय गुण होते हैं इसके अलावा पुदीना भी मिला कर पीने पर लाभ मिलता है।

बीजेपी ने कहा, राहुल गांधी को लोया मामले में माफी मांगनी चाहिए

बीजेपी ने कहा,
बीजेपी ने कहा,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि न्यायाधीश बीएच लोया की मौत मामले में दायर याचिका के पीछे का अदृश्य हाथ कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का था और उन्हें न्यायपालिका को बदनाम करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

जस्टिस लोया के मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाने के तुरंत बाद बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि याचिका को राजनीतिक एजेंडे के साथ दाखिल किया गया था।

उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए, कुछ लोगों ने न्यायपालिका का राजनीतिकरण करने की कोशिश की है। अदालत ने न्यायाधीश लोया की मौत की एसआईटी जांच की मांग करने वालों को फटकार लगाई है।

कांग्रेस पर याचिका के पीछे की अदृश्य राजनीतिक शक्ति और राजनीतिक मंच होने का आरोप लगाते हुए संबित पात्रा ने कहा कि यह राजनीतिक शत्रुता के तहत किया गया था।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, कांग्रेस ने अपनी अक्षमता की वजह से चुनाव में हार का सामना किया है। यही वजह है कि आप लोग ईष्यालु हैं। राहुल गांधी को सामने आना चाहिए और अमित शाह, देश और न्यायपालिका से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी याचिका राजनीतिक रूप से प्रेरित है और अमित शाह की छवि बिगाड़ने का प्रयास है।आज उन्हें (राहुल गांधी को) कोर्ट से करारा जवाब मिल गया है।

उन्होंने कांग्रेस पर इस तरह की रणनीति अपनाने के आरोप लगाया और कहा कि वे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के साथ राजनीतिक रूप से लड़ाई लड़ने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा एक परिवार को आगे बढ़ाती है और जब वे सत्ता से बाहर हो जाते हैं। तो इसी तरह की साजिश रचती है।