30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 651

बच्चों के साथ हो रहे रेप पर हेमा मालिनी ने कही ये बात

हेमा मालिनी
हेमा मालिनी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में आए दिन बच्चों और महिलाओ के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लेकिन बच्चों के साथ बढ़ रहे अपराध को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी बयान दिया है। पहले भी शायद हो रहा होगा पर किसी को मालूम नहीं था। लेकिन इसके ऊपर जरूर ध्यान दिया जाए। ऐसे जो हादसे हो रहे हैं वो नहीं होने चाहिए, इससे देश का नाम खराब होता है।

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर की घटना ने आत्मा को झकझोर दिया है। इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौनी हरकत समाज को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले।

मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 महीने की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी दूर के रिश्ते में बच्ची का मामा बताया जा रहा है। एक एएसआई को काम में लापरवाही के चलते सस्पेंड किया गया है। पुलिस ने जांच के लिए एसआइटी बनाई थी।जिसने 6 घंटे में ही आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।

बता दें रपे की घटना का विरोध ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक पहुंच चुका है। इसके चलते आरोपियों को सजा दिलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून को लाने की मांग की जा रही है।

खाते से आधार लिंक करना होगा ज़रूरी, RBI ने जारी की गाइडलाइन

Aadhaar rbi
Aadhaar rbi

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक खाते से आधार  को लिंक कराना जरूरी कर दिया है। आरबीआई का यह आदेश ऐसे समय आया है जब आधार को लिंक करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

बैंकिंग रेग्युलेटरी ने यह साफ किया है कि शीर्ष अदालत का फैसला आने के बाद ही इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा। लेकिन जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आता तब तक इस गाइडलाइन का ही पालन करना होगा।

आरबीआई ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जून 2017 में पीएमएलए कानून में संशोधन किया गया था। इस संशोधन के आधार पर सभी खातों के लिए ‘आधार’ जरूरी किया गया था।

उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न योजनाओं को आधार से जोड़ने की 31 मार्च की अंतिम तिथि को संविधान पीठ का फैसला आने तक बढ़ा दिया था। रिजर्व बैंक ने यह भी कहा है कि उसके द्वारा नियंत्रित की जाने वाली सभी बैंकों और अन्य कंपनियों पर यह गाइडलाइन लागू होगी।

इससे पहले सरकार ने वेलफेयर स्कीम के साथ आधार लिंक करने की अंतिम तिथि को भी बढ़ा दिया था। सरकार ने कल्याणकारी योजनाओें के साथ आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि 3 महीने बढ़ाकर 30 जून कर दी थी।

मशहूर  DJ Avicii का निधन, ओमान में मृत पाए गए

DJ Avicii
DJ Avicii

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

स्वीडन के मशहूर डीजे और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजि प्रॉड्यूसर Avicii का निधन हो गया। वह ओमान के मस्कट में अपने घर में मृत पाए गए। वह महज 28 वर्षों के थे और छोटी सी जिंदगी में उन्होंने संगीत की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया था।  उनकी पब्लिसिस्ट डायना बेरॉन ने इसकी जानकारी दी।

“हमें बड़े दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि टिम बर्गलिंग, जिन्हें हम डीजे Avicii के नाम से जानते हैं। अब वह इस दुनिया में नहीं रहे।” बैरन ने कहा, “परिवार पूरी तरह शोक में डूबा हुआ है और हम सभी से इस मुश्किल घड़ी में उनकी निजता का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।

टिम का जन्म स्वीडन में हुआ था।  वो डीजे के साथ प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने दो एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड। एक बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन जीता था। उनका सबसे बड़ा हिट ‘Le7els’ था।

बर्गलिंग स्वास्थ्य कारणों से जूझ रहे थे। ज्यादा शराब पीने से वजह से कई समस्याएं थीं। उन्हें 2012 में 11 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही  2014 में उनका गॉलब्लैडर और अपेन्डिक्स निकाला गया था। 2016 में उन्होंने टूर पर जाना छोड़ दिया था।  Avicii को 2011 में अपने हिट ‘लेवल्स’ की रिलीज से दुनियाभर में शोहरत मिली। इसके बाद ‘वेक मी अप’, ‘हे ब्रदर’ ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 92% मामलों में नाबालिग बच्चियों के साथ परिवार के करीबी करते हैं बलत्कार

शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में इस अमानवीय कृत घटना की मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान  ने निंदा की है।

कल दामोह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 92% मामलों में नाबालिग बच्चियों के साथ परिवार के जानकार ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हैं।

उन्होंने कहा, मैं उस वक्त सदमे में आ गया जब मैंने यह खबर पढ़ की एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है, यह बहुत ही चौका देने वाली बात है।

शिवराज ने कहा, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि ऐसे बिल को पास कराया जाए, ताकि बलात्कारियों को फांसी की जा दी जा सके, उन्होंने कहा, इंदौर की घटना ने आत्मा को झकझोंर कर दिया है। इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य समाज को अपने अंदर झांकने की जरूरत है।

इससे पहले डीएमके प्रवक्ता ए सरवणन ने कहा, यह पीड़ितों या उनके नजदीकी और प्रियजनों के पीड़ितों को कम करने वाला नहीं है। शायद यह जरूरी है लेकिन यह पीड़ितों को किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं दे पाएगा।

अरुण जेटली ने कहा, विपक्ष का महाभियोग नोटिस नहीं, बल्कि बदले की याचिका है

अरुण जेटली
अरुण जेटली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर ‘गलत आचरण’ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी दलों ने कल उनके खिलाफ राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को महाभियोग का नोटिस दिया था।

कांग्रेस ने जहां इसे ‘संविधान और न्यायपालिका की रक्षा’ के लिए उठाया गया कदम बताया। वहीं बीजेपी ने इस बदले की भावना से उठाया गया कदम बताया  है और कि कांग्रेस महाभियोग को राजनीतिक हथियार बना रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सीजेआई के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर कहा, ‘हम चाहते थे कि ऐसा दिन कभी ना आए, लेकिन कुछ खास केस पर सीजेआई के रवैये की वजह से महाभियोग लाने पर हम मजबूर हुए हैं।

कांग्रेस के इस कदम पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि, सीजेआई के अयोग्य होने या गलत आचरण पर महाभियोग चलाया जाता है, लेकिन कांग्रेस महाभियोग को राजनीतिक हथियार बना रही है और ये विपक्ष का महाभियोग नोटिस नहीं बल्कि बदले की याचिका है।

दिल्लीः पंखे से लटकती मिली पति की लाश, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप 

पंखे से लटकती मिली
पंखे से लटकती मिली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के वसंत कुंज में एक मल्टी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की लाश उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम क्षितिज मल्होत्रा था।ससुराल वालो ने उसकी पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में भिजवा दिया है। मेडिकल बोर्ड शुक्रवार को पोस्टमार्टम करेगा। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिम जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे ने बताया कि क्षितिज मल्होत्रा (33) पत्नी विपाशा के साथ डी-8/8149 वसंत कुंज में रहता था। क्षितिज एलियांज इंश्योरेस कंपनी में मैनेजर था।

मृतक क्षितिज मल्होत्रा के भाई ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे उसकी भाभी विशाका ने उसे बताया कि उसके भाई की मौत हो गई है। जब मृतक का भाई मौके पर पहुंचा तो पुलिस उसके भाई की लाश को लेकर जा रही थी। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उसकी मौत करीब 5 घंटे पहले ही हो चुकी है।

क्षितिज का परिवार सरस्वती विहार, पीतमपुरा में रहता है। क्षितिज की पंचकूला निवासी विपाशा से फरवरी, 2016 में शादी हुई थी। कहासुनी होने पर अप्रैल, 2016 से दोनों वसंत कुंज में रहने लग गए थे। पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

दोनों में बुधवार को भी झगड़ा हुआ था। क्षितिज के घर में पूजा थी। वह विपाशा के साथ पीतमपुरा जाना चाहता था। मगर पूजा अपने घर पंचकूला जाना चाहती थी। इस बात पर दोनों में बुधवार दोपहर को काफी झगड़ा हुआ था। विपाशा पंचकूला जाने के लिए घर से निकल गई थी, लेकिन वह करनाल बाईपास से वापस लौट आई थी। जब उसने दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोला, तो क्षितिज ने फांसी लगा रखी थी।

उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह पता चलेगी। साथ ही यह भी साफ होगा कि क्षितिज ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या की गई है।

अनिल कपूर क्लासिक फिल्म बनाना चाहते हैं, रणवीर और वरूण के साथ ‘चलती का नाम गाड़ी’ का रीमेक

अनिल कपूर
अनिल कपूर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर क्लासिक फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ का रीमेक बनाना चाहते हैं।अनिल ने ट्वीट किया, ‘टोटल धमाल’ की शूटिंग से पहले प्रेरणा लेने के लिए ‘चलती का नाम गाड़ी’ देख रहा हूं। क्या आप उस समय की सादगी को याद नहीं करते? अगर कोई फिल्म बनाने वाला है तो रणवीर सिंह, वरुण धवन और मैं तैयार हैं अशोक, किशोर और अनुप कुमार का किरदार निभाने के लिए।

फिल्म ‘टोटल धमाल’ का निर्माण इंद्र कुमार, अशोक ठाकेरिया और अजय देवगन कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, अरसद वारसी और जावेद जाफरी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

‘टोटल धमाल’ की बात करें तो फिल्म में अनिल के साथ माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी हैं। फिल्म के टाइटल ट्रैक में अनिल और माधुरी साथ डांस करते नजर आएंगे। फिल्म को इंद्र कुमार, अशोक ठाकेरिया और अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

वैसे जल्द ही अनिल कपूर ‘रेस 3’ में नजर आने वाले हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म में सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नाडीज, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं। फिल्म की शूटिंग अबू धाबी के अलावा बैंकॉक और मुंबई में हुई है।

वरुण धवन  ‘अक्‍टूबर’, 2017 में रिलीज हुई मराठी फिल्‍म ‘आरती- द अननॉन लव स्‍टोरी’ की नकल है

'अक्‍टूबर',
'अक्‍टूबर',
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
वरुण धवन और बनिता संधू स्टारर फिल्म अक्टूबर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वरुण धवन की फिल्‍म अक्टूबर पर चोरी का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्‍ट ने इस कहानी और फिल्‍म को मराठी फिल्‍म आरती- द अननॉन लव स्‍टोरी’ की कॉपी बताया है। फिल्‍ममेकर हेमल त्रिवेदी ने एक फेसबुक पोस्‍ट शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि ‘अक्‍टूबर’ 2017 में रिलीज हुई मराठी फिल्‍म ‘आरती- द अननॉन लव स्‍टोरी’ की नकल है। जिसे सारिका माने ने बनाया था।
उन्होंने लिखा, शुजीत सरकार ने फिल्म का प्लॉट, स्टोरी चुराने के साथ ओरिजनल फिल्म से सीन्स और लुक भी हूबहू कॉपी किया है। अक्टूबर के डायरेक्टर ने कभी भी मराठी फिल्म के राइट्स नहीं मांगे ना ही ओरिजनल फिल्म की मेकर सारिका से कॉन्टैक्ट किया। उन्होंने यह भी बताया कि मराठी फिल्‍म ‘आरती’ फिल्‍म डायरेक्‍टर के भाई सनी की निजी जिंदगी की कहानी पर बनी है।
सुजीत सरकार की इस हरकत से सारिका इस कदर तनाव में आ गई हैं कि वो सुसाइडल केस हो गई हैं। पिछले कई दिनों में वे देश के कई संस्थानों में गईं लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। न्याय पाने के लिए वे 2 लाख तक खर्च कर चुकी हैं। सारिका एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। मराठी फिल्म आरती को बनाने के लिए उन्होंने अपना पुश्तैनी घर तक बेच दिया था। वे कानूनी कार्रवाई का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं हैं।
मैंने मराठी फिल्म को हिंदी में बनाने के लिए 40% राइट्स ले लिए थे। सॉन्ग कंपोजिशन और स्क्रीनप्ले लिखने में भी इंवेस्ट कर दिया था। हम आरती का हिंदी वर्जन बनाने ही वाले थे कि अक्टूबर रिलीज हो गई। हमें इंसाफ चाहिए। मैं सारिका की इस लड़ाई में मदद करूंगा।
बता दें कि ‘अक्‍टूबर’ लेखिका जूही चतुर्वेदी की कहानी है। जो इससे पहले ‘विक्‍की डोनर’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्‍मों की कहानियां लिख चुकी हैं। अक्‍टूबर 13 अप्रैल को रिलीज हुई थी और रिलीज के पहले हफ्ते में यह फिल्‍म अभी तक 30 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

शर्मनाक: बिहार पुलिस ने माँगी अनाथ बच्चे से रिश्वत

बिहार
बिहार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार स्थित वैशाली जिले में पुलिस को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। अब तो ऐसे लगता है कि, समाज से मानवता धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

एक बच्चे ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी। लेकिन पुलिस मदद से पहले चढावे की मांग करने लगी, हैरानी की बात है कि पुलिस को चढ़ावा चढ़ाने के लिए एक अनाथ बच्चे ने भीख मांगी।

जब यह मामला सामने आया तो पूरे पुलिस महकमे में सनसनी मच गई। एक अनाथ बच्चा अपनी जमीन को बचाना चाहता है, जो दबंगों के चंगुल में फंसा हुआ है। जब वह अपनी जमीन को वापस लेने के लिए पुलिस के पास मदद मांगने गया तो, पुलिस ने बच्चे से रिश्वत की मांग की।

यह मामला वैशाली जिले के कटहरा ओपी क्षेत्र के चेहराकलां गांव का है। विवेक कुमार जो अनाथ बताया जा रहा है। उसने आज जिलाधिकारी कर्यालय परिसर में ओपी थाना के अध्यक्ष को 10 हजार रुपये रिश्वत देने के लिए भीख मांगा।

इस घटना के सामने आने के बाद जिले के पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी की तरफ से एसडीपीओ को जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने का आदेश दिया गया।

इंटरनेशनल मैगजीन टाइम ने साल 2018 के 100 प्रभावशाली लोगों दीपिका पादुकोण का नाम शामिल 

इंटरनेशनल मैगजीन टाइम  
इंटरनेशनल मैगजीन टाइम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड से लकर हॉलीवुड तक अपनी एक्‍ट‍िंग से फैंस को दीवाना बनाने वाली एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण के बार फिर से सुर्खियों में हैं। इंटरनेशनल मैगजीन टाइम ने साल 2018 के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। दीपिका इस साल टाइम की मोस्‍ट पावरफुल 100 लोगों की लिस्‍ट में जगह बनाने वाली अकेली बॉलीवुड एक्‍टर बनी हैं। फिल्‍म ‘पद्मावत’ के बाद से ही दीपिका का पापुलैरिटी काफी ज्‍यादा बढ़ गई है। इस लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली का भी नाम है। लिस्ट जारी होते ही प्रियंका चोपड़ा ने दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई दी।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर दीपिका और विराट कोहली के लिए लिखा- अपने दोनों दोस्तों का नाम इस लिस्ट में देखते ही मै बेहद खुश हूं और मुझे गर्व महसूस हो रहा है। दोनों को बहुत सारी बधाइयां। दोनों ही डिजर्विंग हैं।

आप को बता दें, दीपिका ने अपनी इस खुशखबरी को  सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- forever grateful! @vindiesel #TIME100 @time” और what an absolute honour! 🏽 #TIME100 @time

बता दें, फिल्म ‘पद्मावत’ में अपने शानदार अभिनय से लोगो का दिल लिया है। दीपिका, विराट कोहली के अलावा लिस्ट में ओला कैब के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल को भी शामिल किया गया है। मैगजीन की कलाकारों की सूची में निकोल किडमैन, स्टर्लिंग के ब्राउन, रयान कुगलर और गेल गेडट भी हैं।

View this post on Instagram

forever grateful!🙏🏽 @vindiesel #TIME100 @time

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विन डीजल ने दीपिका के लिए मैगजीन में लिखा है कि मूवी करते वक्त दीपिका अपनी प्रतिबद्धता को एक नए स्तर तक ले गईं। वो भी एक सच्चे परफॉर्मर की तरह परफॉर्म करती है। जोकि यह अपने आप में ही कठिन है। यह बात सभी को पता है कि वह कितनी खूबसूरत हैं। कोई भी आपको इस बात की जानकारी दे सकता है लेकिन उनकी कॉमेडी की टाइमिंग कितनी अच्छी है। वह सिर्फ एक स्टार नहीं हैं। वह अभिनेत्रियों की भी अभिनेत्री हैं।