आगामी 8 मई को एक-दूजे के हो जाएंगे सोनम-आनंद

Sonam kapoor
Sonam and Anand: getting married in next week

अमित द्विवेदी | Navpravah.com

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की पुष्टि कपूर परिवार ने कर दी। कपूर और आहूजा परिवार ने मीडिया को एक विज्ञप्ति जारी कर साफ़ किया कि सोनम और आनंद आगामी 8 मई को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

मीडिया में सोनम और आनंद की शादी की खबर लम्बे समय से चल रही थी, लेकिन दोनों ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया। आखिरकार अनिल कपूर के परिवार ने शादी की आधिकारिक पुष्टि कर ही दी। सोनम कपूर 8 मई, 2018 को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करेंगी।

हालाँकि दोनों की शादी उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में होने वाली थी, लेकिन कुछ वजह से कपूर परिवार ने वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में ही करने का निश्चय किया।  कपूर और आहूजा परिवार ने शादी की घोषणा करते हुए कहा कि ये उनके लिए ख़ुशी और गर्व का विषय है। शादी 8 मई को मुंबई में होगी। हम गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। ‘

सोनम-आनंद की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली में होगी। एक्ट्रेस की शादी में 3 बड़े फंक्शन होंगे, जिनमें मेहंदी, संगीत और शादी शामिल हैं। ये तीनों ही इवेंट अलग-अलग जगह आयोजित किए जाएँगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.